Showing posts with label Trending Math.. Show all posts

Why are the different levels of math in private and govt.?

Why are the different levels of mathematics in private and Government Schools?


    1.निजी और सरकारी स्कूलों में गणित के विभिन्न स्तर क्यों हैं?(Why are the different levels of mathematics in private and Government Schools?)-

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    सरकारी स्कूलों में गणित शिक्षकों पर सवाल उठाए जाते रहे हैं।सरकारी शिक्षण संस्थानों का गणित का परीक्षा परिणाम और कुल परिणाम निराशाजनक तथा बिल्कुल कमजोर रहता है।अधिकांश युवाओं की ख्वाहिश सरकारी सेवा प्राप्त करने की रहती है।ऐसी स्थिति में कड़ी स्पर्धा के द्वारा सरकारी सेवाओं में शिक्षकों का चयन किया जाता है वहीं दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थाओं में गणित के वे शिक्षक पढ़ाते हैं जिनका चयन सरकारी सेवाओं में नहीं होता है।फिर ऐसी क्या बात है जिससे निजी शिक्षण संस्थाओं का परिणाम बेहतर रहता है और सरकारी शिक्षण संस्थाओं का परिणाम कमजोर रहता है।इस आर्टिकल में एक ऐसे अध्यापक का परिचय करा रहे हैं जो सरकारी सेवा में कार्यरत है परन्तु उनसे आसपास के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के अध्यापक तो प्रशिक्षण लेते ही हैं साथ ही वे अन्य गणित शिक्षकों के लिए प्रेरणास्पद भी है।यह एक विरोधाभास ही प्रतीत होता है कि सरकारी सेवाओं में होते हुए भी वे एक प्रेरक का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं तथा कई अवार्ड भी जीते हैं। इनका परिचय है किरणदीपसिंह टिवाणा। इनके बारे में पूरा इतिहास नीचे वर्णित किया गया है।यह वर्णन प्रस्तुत करने से पहले सरकारी सेवाओं में गणित तथा अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम कमजोर क्यों रहता है इसके बारे में वर्णन कर रहे हैं।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.उत्तरदायित्व का ना होना(Lack of responsibility)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों का बेहतर परीक्षा परिणाम न होने का मुख्य कारण है उत्तरदायित्व का न होना। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में पाठ्यक्रम, पुस्तकों,शिक्षण संस्थान तथा माता-पिता की महती भूमिका होती है ।इन सबमें शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।सरकारी शिक्षण संस्थाओं में कमजोर परीक्षा परिणाम रहने पर शिक्षकों पर कोई उत्तरदायित्व निर्धारित नहीं किया जाता है।न संस्था प्रधान पर कोई जिम्मेदारी डाली जाती है।इसके परिणामस्वरूप शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक लापरवाह होते हैं।उनको इससे कोई मतलब नहीं होता है कि पाठ्यक्रम पूरा हुआ है या नहीं।ठीक से विद्यार्थियों के समझ में आ रहा है या नहीं।प्रतिभाशाली शिक्षकों का चयन होने के बावजूद अपनी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया जाएगा तो शिक्षण संस्थाओं का परिणाम अच्छा क्यों कर आएगा?इसके बजाय निजी शिक्षण संस्थानों में भले उच्च प्रतिभाशाली शिक्षक न हो तो भी उनको शिक्षण संस्थान से निकाले जाने का डर रहता है।इसलिए वे शिक्षक कड़ी मेहनत करके विद्यार्थियों को गणित शिक्षा प्रदान कराते हैं।प्रतिवर्ष अपने परीक्षा परिणाम को श्रेष्ठ तथा ओर अधिक श्रेष्ठ बनाने का प्रयत्न करते रहते हैं।कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।कड़ी मेहनत से हमारी प्रतिभा निखरती है।इसलिए सरकारी सेवाओं के गणित शिक्षकों और अन्य शिक्षकों का उत्तरदायित्व निर्धारित नहीं किया जाएगा तब तक अच्छे परीक्षा परिणाम की कल्पना करना निरर्थक है।
    Also Read This Article-5 famous women mathematicians who changed the world

    3.सरकारी सेवाओं में स्थायी चयन का होना(Permanent selection in government services)-

    सरकारी सेवाओं में चयन होने के बाद शिक्षक स्थाई हो जाता है उसे सरकारी सेवा से हटाना मुश्किल है।सरकारी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण गणित शिक्षा या अन्य विषयों की शिक्षा उपलब्ध कराएं या नहीं कराएं, उनकी सेवा पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।अत्यधिक छुट्टियां मिलती हैं जिनका उपभोग करते रहते हैं। कुल मिलाकर सरकारी शिक्षक की पांचो उंगलीयां घी में है।दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थानों में गणित शिक्षक का परीक्षा परिणाम कमजोर रहता है तो उसे कभी भी शिक्षण संस्थान से हटाया जा सकता है।निजी शिक्षण संस्थान में गणित शिक्षक तभी तक कार्यरत रहता है जब तक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है।निजी शिक्षण संस्थानों में सेवा स्थाई नहीं रहती है।यदि कोई शिक्षक अच्छा नहीं पढ़ाता है तो उसकी जगह दूसरे शिक्षक को नियुक्त कर दिया जाता है।

    4.वेतनमान निश्चित होना(Pay scale to be fixed)-

    सरकारी शिक्षक का वेतनमान निश्चित होता है।गणित शिक्षक कड़ी मेहनत करके पढ़ाएगा तो भी उतना ही वेतन मिलेगा तथा निम्न स्तर की गणित शिक्षा प्रदान करेगा तो भी वेतन उतना ही मिलेगा।साथ ही सातवां वेतन आयोग के बाद सरकारी सेवाओं का वेतनमान जिस हिसाब से बढ़ा है उससे सरकारी शिक्षकों की रही-सही कर्मठता को भी लकवा मार गया है।उच्च वेतनमान के कारण गणित शिक्षक तथा अन्य शिक्षक बिल्कुल बेफिक्र हो गए हैं।दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थानों में काम और परिणाम के आधार पर वेतन दिया जाता है और परिणाम बेहतर आने पर ही वेतन बढ़ाया जाता है‌।ऐसी स्थिति में निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को कड़ी मेहनत करके बेहतर परिणाम देना होता है। सरकारी शिक्षकों को बेहतर परिणाम हो तो भी वेतन उतना ही मिलेगा तथा परिणाम कमजोर है तो भी वेतन में कोई कटौती नहीं होने वाली है।सरकारी शिक्षकों को उच्च वेतनमान भी एक कारण है जिसे परिणाम कमजोर रहता है।

    5.शिक्षा संस्थानों पर सरकारी नियंत्रण का ढीलापन(Loosening of government control over educational institutions)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों पर किसी व्यक्ति विशेष का स्वामित्व नहीं होता है।प्रधानाध्यापक हो अथवा शिक्षा अधिकारी उनकी मानसिकता यही होती है कि शिक्षण संस्थान उनका निजी शिक्षण संस्थान तो है नहीं इसलिए वे शिक्षण संस्थान के लिए कड़ी मेहनत नहीं करते हैं।उनको पता होता है कि साल-दो साल बाद उनका स्थानांतरण अन्यत्र हो जाएगा इसलिए वे कोई विशेष प्रयास नहीं करते हैं।निजी शिक्षण संस्थानों में ज्यादातर किसी निजी व्यक्ति के स्वामित्व में होती है इसलिए हमेशा तथा नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहते हैं।जहां कहीं भी कमी दिखाई देती है उसको तत्काल दुरुस्त करते रहते हैं। माता-पिता,अभिभावकों तथा विद्यार्थियों की शिकायत पर गौर करके उनकी शिकायतों का निवारण करते रहते हैं। जबकि सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों,माता-पिता व अभिभावकों की शिकायत का निवारण करना तो दूर की बात है उनकी शिकायत ठीक से सुनी ही नहीं जाती है।

    6.अनुशासन का ढीलापन(Loosening of discipline)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी न तो अनुशासन में रहते हैं और न ही शिक्षक उनको अनुशासन में रखने का प्रयास करते हैं।सरकारी शिक्षण संस्थान में दोनों ओर से अनुशासन के ढीलेपन में यह भी एक कारण है कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में निशुल्क पुस्तकें तथा शिक्षा प्रदान की जाती है। इसलिए माता-पिता,अभिभावकों की ओर से कोई विशेष दबाव नहीं रहता है जबकि निजी शिक्षण संस्थानों में अच्छी फीस वसूली जाती है इसलिए माता-पिता, अभिभावक व विद्यार्थी बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतते हैं‌।वे कोशिश यही करते हैं कि उनकी फीस वसूल हो जाए।कोई भी कमी होती है तो तत्काल शिक्षण संस्थान के निदेशक को शिकायत करते हैं।

    7.समीक्षा(Review)-

    उपर्युक्त विवरण में सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा निजी शिक्षण संस्थानों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इससे आपको ऐसा प्रतीत हो सकता है कि निजी शिक्षण संस्थानों का ढर्रा तथा अनुशासन व शिक्षा का स्तर बहुत बढ़िया है।वस्तुतः निजी शिक्षण संस्थान भी पाठ्यक्रम के अतिरिक्त बालकों को अपनी तरफ से चारित्रिक व नैतिक शिक्षा प्रदान नहीं कराते हैं।उनका एकमात्र लक्ष्य यह होता है कि निजी शिक्षण संस्थानों का परिणाम अच्छा रहे।परंतु किसी भी शिक्षण संस्थान का मूल्यांकन एकमात्र परीक्षा परिणाम नहीं होता है।
    गणित शिक्षण का सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ, जीवन से गणित का सम्बन्ध, गणित का व्यावहारिक ज्ञान,विद्यार्थियों का चारित्रिक व नैतिक विकास इत्यादि ऐसे फैक्टर है जिनके आधार पर शिक्षकों तथा शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है।
    सरकारी शिक्षण संस्थानों की ऐसी स्थिति में श्री किरणदीप सिंह टिवाणा जैसे शिक्षक का उपलब्ध होना एक विरोधाभास ही है वरना ऐसे शिक्षक सरकारी शिक्षण संस्थानों में कहां मिलते हैं? जुगनू के प्रकाश की तरह ऐसे गणित शिक्षक मिलते हैं।
    काश अन्य सरकारी शिक्षक गणित शिक्षक किरणदीपसिंह टिवाणा से प्रेरणा ले तो भारत की दिशा और दशा दोनों परिवर्तित हो सकती है‌।आज का युग STEM अर्थात साइंस, टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स का युग है। जो देश इनमें बढ़-चढ़कर है वही विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो सकता है।ऐसी स्थिति में मैथमेटिक्स का अहम योगदान है।यदि गणित शिक्षक इस बात को समझेंऔर अपना उत्तरदायित्व को वहन करें तो देश का कायाकल्प हो सकता है।हम इसी उद्देश्य से इस आर्टिकल को पोस्ट कर रहे हैं कि वे इससे कुछ सीख ले सके और हमारे द्वारा किए गए परिश्रम को सार्थक कर सकें। गणित वास्तव में अद्भुत विषय है इसका आगे आनेवाले भविष्य में विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहनेवाली है।
    Also Read This Article-185 crores won from mathematics formula
    8.सरकारी स्कूल का मास्टर बना रहा प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों को गणित का ‘मास्टर'(The master of government school continues to be the 'master' of mathematics to the teachers of private schools)- Ludhiana News Publish Date:Wed, 04 Sep 2019
    Why are the different levels of math in private and govt.?

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    40 वर्ष के किरणदीप सिंह टिवाणा से शहर के 17 प्राइवेट स्कूलों के टीचर इनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके लिए वह कोई फीस तक भी नहीं लेते हैं।
    जगराओं। एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठाए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहाड़ा के गणित के मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा अपने गणित के ज्ञान से मिसाल बन चुके हैं। टिवाणा ऐसे सरकारी मास्टर हैं जिन्हें प्राइवेट स्कूल अपने यहां ट्रेनिंग देने के लिए बुलाते हैं। शहर के डीएवी व बीसीएम जैसे स्कूलों समेत करीब डेढ़ दर्जन प्राइवेट स्कूलों के गणित अध्यापकों को मास्टर टिवाणा मुफ्त में ट्रेनिंग दे चुके हैं। 40 वर्ष के किरणदीप सिंह टिवाणा न सिर्फ सरकारी बल्कि बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के गणित के अध्यापकों को भी ट्रेनिंग देकर मैथ्स का मास्टर बना रहे हैं। शहर के 17 प्राइवेट स्कूलों के टीचर इनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके लिए मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा कोई फीस तक भी नहीं लेते हैं। कई प्राइवेट स्कूल मास्टर टिवाणा से ओरिएंटेशन प्रोग्राiम के लिए संपर्क साध रहे हैं।

    9.स्टेट व नेशनल अवार्ड मिले(State and National Awards)-

    मास्टर टिवाणा ने एमए पोलिटिकल साइंस व बीएड गणित में पास की। वर्ष 2016 में स्टेट अवार्ड, माल्ती ज्ञान पीठ पुरस्कार-2017, नेशनल अवार्ड 2018 प्राप्त किया। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग और जिला स्तर पर कई बार प्रशंसा पत्र मिले। मथुरा की संस्था ने आदर्श शिक्षा रत्न अवार्ड 2019 दिया। वह अपनी बेटियों गुरलीन व दिशनीत को भी गणित में एक्सपर्ट बनाना चाहते हैं। पत्नी ब्रहमजीत सरकारी स्कूल में हेड टीचर है।

    10.गणित विषय पर अब तक लिख चुके हैं सात किताबें, आठवीं है कतार में(Seven books have been written so far on maths topic, eighth is in line)-

    सूबे में सभी सरकारी स्कूलों में जो ई-कंटेंट काम हो रहा है उसमें मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा का काफी योगदान है। इसके अलावा स्टेट को-रिसोर्स ग्रुप के जरिए सूबे में होने वाले सभी गणित वर्कशॉप, मेलों व टेनिंग प्रोग्रामों के लिए मास्टर टिवाणा सात मैन्युल किताबें लिख चुके हैं, जबकि उनकी आठवीं किताब कतार में है।
    11.अब तक तीन हजार अध्यापकों को दे चुके ट्रेनिंग(Three thousand teachers have been trained so far)-
    मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा न सिर्फ शहर के बल्कि सूबे भर के गणित अध्यापकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह अब तक ती हजार गणित अध्यापकों को प्रशिक्षण दे चुके है। इतना ही नहीं उनके पढ़ाए 42 बच्चे तहसील स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है। गणित अध्यापकों को दी जाने वाली ट्रेनिंग में मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा मैथ्स लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट रूम बताते हैं।


    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    If you are afraid of mathematics then follow this formula

    If you are afraid of mathematics, then follow this formula, learn the tricks of mathematics in a pinch


      1.मैथमैटिक्स से डर लगता है तो ये फॉर्मूला अपनाएं, गणित के गुर चुटकियों में सीखें(If you are afraid of mathematics, then follow this formula, learn the tricks of mathematics in a pinch)

      If you are afraid of mathematics then follow this formula

      If you are afraid of mathematics then follow this formula

      समय के साथ कदमताल मिलाते हुए गणित में भी नवीन अनुसंधान,रिसर्च तथा तरीके खोजे जा रहे हैं जिससे गणित को सीखना आसान हो।हर व्यक्ति की प्रकृति भिन्न-2 होती  है।इस दृष्टिकोण के कारण गणित को सीखने के नए-नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं।गणित में इस प्रकार की विविधता से गणित का सौंदर्य बढ़ता है और गणित को सीखने में रुचि व जिज्ञासा जागृत होती है।इस आर्टिकल में हम आपका परिचय एक ऐसी संस्था से करा रहे हैं जिसने गणित का भय बालकों में दूर करने के लिए थिएटर अर्थात नाटक का प्रयोग किया गया है।
      इससे पूर्व गणित में रुचि व जिज्ञासा जागृत करने के लिए कविता,पहेलियों,मॉडल्स,संगीत के बारे में पढ़ चुके हैं।किसी बालक की कविता में रुचि होती है तो वह गणित को कविता के माध्यम से सीख सकता है।किसी बालक की पहेलियां में रुचि होती है तो उसको पहेलियों के माध्यम से गणित को सिखाया जा सकता है।इस प्रकार की विविधता से गणित का सौंदर्य निखरता है।बच्चों को जब हम इनके माध्यम से पढ़ाते हैं तो उनकी रुचि बढ़ती है।किसी भी विषय में महारत हासिल करने के लिए आत्म-विश्वास, रुचि व जिज्ञासा सबसे प्रथम फैक्टर होता है।
      थिएटर एजुकेशन का यह नया फाॅर्मूला चंडीगढ़ में लेकर आई है जिसका परिचय है" चिल्ड्रन थिएटर अकादमी आर्ट फितूर",इसकी निदेशक है मालविका भास्कर। मालविका भास्कर को जब लगा कि बच्चे गणित विषय से घबराते हैं और दूर भागते हैं तो उनके दिमाग में यह आइडिया आया कि क्यों न थिएटर के माध्यम से बच्चों को गणित विषय प्रस्तुत किया जाए।इसके दो फायदे हैं बच्चा थिएटर में तो प्रवीण होता ही है साथ में गणित भी सीखता है।बच्चों को बच्चे के तरीके से सिखाया जाए,बच्चों के तरीके से सिखाने का तात्पर्य है कि बच्चों की स्वाभाविक रुचि खेलकूद ,संगीत, पहेलियों, मॉडल्स,कविता,थिएटर इत्यादि में होती है।इसलिए इनके जरिए सिखाया जाए तो बालक गणित में जल्दी से पकड़ कर लेते हैं।गणित से उनका धीरे-धीरे भय खत्म होता जाता है।एक बार भय खत्म हो जाए और गणित में नींव लग जाए तो आगे की कक्षाओं में बालकों की गणित में रुचि बढ़ती जाती है।परंतु जब नींव ही कमजोर हो तो आगे की कक्षाओं में ज्यादा कुछ सुधार नहीं किया जा सकता है।नींव जितनी मजबूत होती है भवन उतना ही मजबूत और दीर्घजीवी होता है।इसी प्रकार बच्चों की गणित में नींव पक्की हो तो फिर आगे की कक्षाओं में ऐसा कोई कारण नहीं है कि बच्चा गणित में कमजोर रह जाए।बच्चों की परवरिश में शुरू में ज्यादा मेहनत करने तथा ध्यान देने की जरूरत होती है।यदि बच्चों को शुरू में बिल्कुल स्वच्छन्द छोड़ दिया जाए तो उनमें गणित की नींव कमजोर रह जाती है।इसलिए गणित में बच्चों को शुरू से ही प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।
      Also Read This Article-Make math interesting,help of carveNiche Technologies
      अक्सर देखने में आता है कि माता-पिता तथा अभिभावक बच्चों को शुरू से ध्यान नहीं देते हैं तथा बड़ा हो जाता है तब उसकी पढ़ाई व अध्ययन के प्रति चिंतित रहते हैं।शुरू में बालक समझकर उसकी कमजोरियों पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं।हम यह सोचते हैं कि अभी तो बच्चा है बाद में सीख जाएगा।हमारी यह लापरवाही अत्यंत घातक होती है।
      मालविका भास्कर ने थिएटर के माध्यम से यह उदाहरण प्रस्तुत किया है कि बालकों को इस विधि से भी गणित में कमजोरी दूर की जा सकती है,उनको पढ़ाया जा सकता है।वे अंकगणित की किसी भी समस्या पर ऑन द स्पॉट लाइव करैक्टर स्टोरी बनाती है जिससे विद्यार्थी खुद उसमें शामिल हो जाता है और आसानी से हल निकाल लेता है।गणित जैसे विषय को सरल करने के भिन्न-भिन्न तरीके  विभिन्न व्यक्तियों ने अपने अपने तरीके से सरल करने के प्रयास किए हैं।आप यदि इनका इस्तेमाल ही नहीं करेंगे तो वह तरीके आपके लिए किस काम के हैं? फिर आप यह शिकायत करते फिरे कि क्या करें हमारे बच्चे को गणित विषय कठिन लगता है उस की कठिनाई को कैसे दूर करें?
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
      Also Read This Article-Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

      2.मैथमैटिक्स से डर लगता है तो ये फॉर्मूला अपनाएं, गणित के गुर चुटकियों में सीखें(If you are afraid of mathematics, then follow this formula, learn the tricks of mathematics in a pinch)-

      Fri, 26 May 2017
      Malvika Bhaskar,If you are afraid of mathematics then follow this formula

      Malvika Bhaskar

      अगर गणित कठिन विषय लगता है तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं। बस एक ये फॉर्मूला अपनाएं, गणित के गुर चुटकियों में सीखें। न केवल गणित ही नहीं अन्य विषय भी ऑन द स्पॉट नाटक के रूप में अब स्टूडेंट्स के लिए सहज हो चुके हैं। थिएटर एजूकेशन का यह नया फार्मूला चंडीगढ़ में लेकर आई है चिल्ड्रेन थिएटर अकादमी आर्ट फितूर। आर्ट फितूर चंडीगढ़ में समर वर्कशॉप की शुरुआत करने जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए एजुकेशन के साथ पैरेंट्स के लिए भी सेशन होता है।
      आर्ट फितूर की निदेशक मालविका भास्कर ने बताया कि देखा यह जाता है कि ज्यादातर बच्चे गणित के साथ ही कई अन्य विषय से घबराते हैं। इन विषयों को ही नाटक के रूप में तैयार करके जब बच्चों को सिखाया जाता है तो बच्चे अपने विषय को समझते ही हैं साथ ही थिएटर में भी माहिर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है कि अंकगणित के सवालों में बच्चे उलझ जाते हैं।
      ऐसे में अंकगणित के सवाल की आन द स्पाट लाइव कैरेक्टर स्टोरी बना दिया जाता है जिससे स्टूडेंट खुद उसमें शामिल हो जाता है और आसानी से हल निकाल लेता है। मालविका भास्कर ने बताया कि लिविंग और नान लिविंग, सोलर सिस्टम और सामाजिक विज्ञान के लिंगानुपात, स्वच्छता, माइग्रेशन जैसे चैप्टरों पर उन्होंने काम किया और उसके अच्छे रिजल्ट सामने आए। मालविका भास्कर के साथ ही नवप्रीत नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के पास आउट हैं।
      पांच जून से लगेगी वर्कशॉप
      मालविका भास्कर ने बताया श्री गुरु ग्रंथ साहब भवन सेक्टर-28 ए में पांच जून से वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप के दौरान बच्चों को क्रिएटिविटी, इमेजिनेशन, एक्टिंग के साथ ही एजूकेशन फ्रेंडली सेशन होंगे। इसमें संस्कृत थिएटर के युवा और इमर्जिंग थिएटर डायरेक्टर मनोज मिश्रा और एनएसडी पासआउट मंदीप सिंह विजिटिंग फैकल्टी होंगे।


      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      How to prepare for board exams at the time of exam?

      How to prepare for board exams at the time of examination?

      1.बोर्ड परिक्षाओं के लिए परीक्षा के समय तैयारी कैसे करें?(How to prepare for board exams at the time of examination?)-

      How to prepare for board exams at the time of exam?
      How to prepare for board exams at the time of exam?
      बोर्ड परीक्षा तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।पूरे वर्ष की मेहनत, परीक्षा और परीक्षा के परिणाम पर केंद्रित हो गई है।परीक्षा की तैयारी से संबंधित कई आर्टिकल लिखे जा चुके हैं।इसलिए इस आर्टिकल को पढ़ने से पूर्व उनआर्टिकल्स को पढ़ना फायदेमंद रहेगा। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनके आधार पर परीक्षा की तैयारी करके अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।यह आर्टिकल बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों जैसे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,सीबीएसई सेकेंडरी व सीनियर सैकंडरी के विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद है ही परंतु जो अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी फायदेमंद साबित होगा।परीक्षा की तैयारी योजनाबद्ध व रणनीति के साथ देंगे तो अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।यहां ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं।परीक्षा में परीक्षा के विषयों को दो भागों में विभाजित कर ले कठिन तथा सरल विषयों में। कठिन विषयों में अक्सर गणित,विज्ञान जैसे विषयों को शामिल किया जाता है जबकि सरल विषयों में हिंदी,सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को शामिल किया जाता है।सबसे अधिक समय कठिन विषयों को तथा सरल विषयों को कम समय दिया जा सकता है।कठिन विषयों को ज्यादा समय देने का अर्थ यह नहीं है कि आप सरल विषयों को समय न दे।अगर सरल विषयों को समय नहीं देंगे तो उसमें भी आपके कम अंक आ सकते हैं और सरल विषय ही आपके लिए कठिन विषय हो जाएगा।
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.गणित की तैयारी के टिप्स(Math preparation tips)-

      गणित तथा अन्य विषयों में एक मूलभूत अंतर यह होता है कि गणित विषय प्रैक्टिकल विषय है जिसके लिए बार-बार अभ्यास की आवश्यकता होती है। सवालों को बार-बार अभ्यास करने से सरल हो जाते हैं।पहले सवालों की थ्योरी को ठीक से समझ लेना चाहिए।थ्योरी को समझने के बाद सूत्रों को एक नोटबुक में लिख लेना चाहिए।जब भी आपको खाली समय मिले,आप सूत्रों को अपनी नोटबुक में लिखे हुए सूत्रों को याद कर ले।बार-बार उनको दोहराएं तो सूत्र याद हो जाएंगे।गणित के अधिकांश सवाल सूत्रों पर ही आधारित हैं।यदि सूत्र याद हैं तो आप आसानी से सवाल को हल कर सकते हैं‌।पिछली कक्षाओं के सूत्रों को भी लिख लेना चाहिए।सवालों को हल करते समय पिछली कक्षाओं के सूत्रों की भी जरूरत पड़ जाती है।रोजाना गणित को कम से कम 3-4 घंटे देना चाहिए।याद रखें गणित ऐसा विषय है कि यदि आप अच्छा अभ्यास कर लेते हैं तो अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और गणित आपके प्रतिशत अंकों में वृद्धि कर सकता है। वहीं यदि गणित में आपकी तैयारी कमजोर है और कम अंक आते हैं तो आपके प्रतिशत अंकों को घटा भी सकती है।गणित आप को हीरो बना सकता है और आपको जीरो भी कर सकता है।हीरो यानी आप अच्छे अंक प्राप्त करके अपनी परसन्टेज बढ़ा सकते हैं और जीरो यानी आप उसमें फेल भी हो सकते हैं।
      Also Read This Article-How to get good marks in Mathematics in board exam?

      3.विज्ञान व थ्योरीटिकल विषयों की तैयारी(Preparation of Science and Theory subjects)-

      विज्ञान में थ्योरीटिकल विषयों में आपको थ्योरी को समझकर उसके नोट्स बनाने होते हैं।नोट्स बनाने के बाद परीक्षा के समय यानी इस समय आपको नोट्स को बार-बार पढ़कर मॉडल पेपर्स की तैयारी करें।मॉडल पेपर को 3 घंटे से कम समय में हल करने की कोशिश करें।नोट्स आपको दिसंबर तक अवश्य तैयार कर लेने चाहिए।परीक्षा के समय नोट्स बनाने में समझदारी नहीं है।किसी दूसरों के द्वारा तैयार किए गए नोट्स के आधार पर तैयारी न करके ,स्वयं द्वारा तैयार नोट्स से तैयारी करनी चाहिए।यदि आपने नोट्स नहीं बनाए हैं तो दूसरों के बनाए हुए नोट्स की मदद ले सकते हैं।बार-बार नोट्स पढ़ने और मॉडल पेपर्स की तैयारी करके आप थ्योरीटिकल पेपर्स पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं।

      4.कठिन परिश्रम के साथ तैयारी करें(preparation with Work hard)-

      विद्यार्थी काल तप और साधना का समय है ,इसलिए ऐशोआराम का जीवन जीने की आकांक्षा न रखकर, कठिन परिश्रम की आदत डालें।आप इस समय में विद्या अर्जित कर लेंगे तो संपूर्ण जीवन आपके लिए सुखद और आनंददायक हो जाएगा।विद्यार्थीकाल में ऐशोआराम की जिंदगी जिएंगे तो संपूर्ण जीवन में कष्ट और दुख उठाना पड़ेगा‌।कठिन परिश्रम को अपने जीवन का अंग बना लेंगे तो विद्या अर्जित कर पाएंगे।विद्यार्जन कठोर परिश्रम,लगन,उत्साह से ही अर्जित की जा सकती है।कई विद्यार्थियों की आदत होती है कि वे अपने माता-पिता,अभिभावकों से सुख-सुविधाओं की मांग करते रहते हैं।एक सुख-सुविधा पूरी कर दी जाती है तो फिर अगली डिमांड रख देते हैं।

      5.नियमित व सतत अध्ययन करें (Study  regularly)-

      How to prepare for board exams at the time of exam?
      How to prepare for board exams at the time of exam?
      सतत व नियमित रूप से अध्ययन करेंगे तो याद किया हुआ पाठ ठीक से याद रहेगा क्योंकि नियमित अध्ययन से याद किए हुए पाठ की पुनरावृत्ति होती रहती है।विद्या तब तक ही याद रहती है जब तक हम उसकी पुनरावृत्ति करते रहते हैं।नियमित रूप से अध्ययन करने का दूसरा फायदा यह है कि आपके पास समय की कमी नहीं रहेगी।कुछ विद्यार्थियों की आदत होती है कि वह सालभर तैयारी नहीं करते हैं,मस्ती करते रहते हैं और परीक्षा के समय तैयारी करते हैं। इससे उनके दिमाग पर प्रेशर पड़ता है और वे तनावग्रस्त हो जाते हैं।जो पढ़ते हैं ,उसे भूल जाते हैं,पढ़ा हुआ ठीक से याद नहीं रहता है।इसलिए नियमित व सतत अध्ययन करेंगे तो इसका लाभ आप को अवश्य मिलेगा।

      6.मनोरंजन के लिए भी समय दें(Make time for entertainment)-

      हमेशा पढ़ते ही नहीं रहे बल्कि कुछ समय मनोरंजन के लिए भी दें जिससे आपका दिमाग फ्रेश रहेगा।दिमाग पर तनाव हावी नहीं रहेगा।मनोरंजन के लिए आप संगीत,भजन सुन सकते हैं अथवा टीवी का कोई मनोरंजक कार्यक्रम देख सकते हैं। सतत व निरंतर पढ़ने के लिए आपको कहने का मतलब यह नहीं है कि हम आपको पढ़ाकू बनाना चाहते हैं। मनोरंजन से आपका दिमाग तो फ्रेश होगा ही साथ ही आपको कुछ व्यावहारिक ज्ञान भी होगा।घर-परिवार के सदस्यों के साथ बैठने से मेलजोल की भावना बढ़ेगी।पढ़ते समय भी बीच-बीच में डीप ब्रेथ करें। कुछ क्षणों के लिए पलकों को बंद करके दिमाग में कोई भी विचार न आने दे इससे आप रिफ्रेश हो जाएंगे।
      Also Read This Article-How to make mathematics interesting and simple?

      7.कठिन विषय पर मित्रों के साथ वार्ता करें(Talk with friends on a difficult topic)-

      जो टॉपिक आपको कठिन प्रतीत होते हैं उन टॉपिक पर आप अपने मित्रों से वार्ता करें।वार्तालाप करने से कठिन टाॅपिक की समस्या का हल होता है ।जो बात उस  टाॅपिक में आपको नहीं आती है,हो सकता है आपके मित्रों को आती हो,कभी कभी नहीं भी आती है तो भी वार्ता करने से क्यों,कैसे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो कठिन टॉपिक की गुत्थीयां सुलझ जाती है।वार्ता से कठिन से कठिन टाॅपिक की गुत्थियां सुलझती है।

      8.लक्ष्य पर नजर रखें(Keep an eye on the target)-

      हमेशा अपने लक्ष्य अर्थात अध्ययन पर फोकस रखें। फालतू कार्यों जैसे मटर गस्ती करना,गप्पे हांकना,बेवजह इधर-उधर घूमना और अपने समय को नष्ट करना जैसे कार्य न करें।इन कार्यों से आपका समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही आपकी बौद्धिक क्षमता भी कम होती है।बुद्धि तभी विकसित होती है जब हम सही दिशा में अर्थात अध्ययन के विषय में बुद्धि को लगाते हैं।अपने विषय से संबंधित टॉपिक पर मनन,चिंतन करते हैं।

      9.स्वयं का मूल्यांकन स्वयं करें(Rate yourself)-

      अध्ययन करते समय बीच-बीच में जो टॉपिक आपने याद किए हैं उनका मूल्यांकन करते रहें।यदि मूल्यांकन नहीं करेंगे तो आपके अध्ययन पद्धति व तौर-तरीकों में कैसे सुधार करेंगे।आप अपने आपका खुद मूल्यांकन करें और जहां कमी दिखाई देती है, उसे सुधारे।निरंतर सुधार करते रहेंगे तो आपकी विषय पर अच्छी पकड़ हो जाएगी। मूल्यांकन से हम किस स्टेज पर तथा कैसी हमारी तैयारी है इसका पता लगा सकते हैं। केवल पढ़ते रहने से ही आप में सुधार नहीं हो सकता है।

      10.ध्यान व योग करें(Meditate and do yoga)-

      रोजाना नियमित रूप से ध्यान व योग करें।ध्यान व योग से आपमें शक्ति व ऊर्जा का भण्डार एकत्रित होता है।परीक्षा के समय विद्यार्थी परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त हो जाते हैं ।इसलिए  तनाव से बचने के लिए ध्यान व योग नियमित रूप से करना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो बीमार नहीं पड़ेंगे अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं और आपकी पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर सकता है। इसलिए रोजाना जल्दी उठकर ध्यान और योग करें ।ध्यान और योग से आप पर तनाव हावी नहीं रहेगा ।इससे आप शांत रहेंगे तथा एक अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। नित्य प्रति सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर आसन,प्राणायाम और ध्यान करें ।ध्यान में ऐसी अलौकिक शक्ति है कि आपकी सारी बिखरी हुई विचार प्रक्रिया को इकट्ठे कर देता है जैसे आतिशी शीशा सूर्य की किरणों को इकट्ठी कर देता है और उसमें ऐसी शक्ति उत्पन्न हो जाती है कि कागज वगैरह में अग्नि उत्पन्न कर देता है ।ठीक उसी प्रकार ध्यान व योग करने से मनुष्य की विचार प्रणाली को एकाग्रचित्त कर देता है।महर्षि पतंजलि ने अष्टांग योग की ऐसी विधि मानव मात्र के कल्याण के लिए बताई है जिससे किसी भी संप्रदाय का व्यक्ति लाभ उठा सकता है। अष्टांग योग के आठ अंग है ।यम-(अहिंसा,सत्य,अस्तेय,ब्रह्मचर्य,अपरिग्रह), नियम-(शौच,संतोष,तप,स्वाध्याय, परमात्मा की भक्ति), आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार,ध्यान,धारणा,समाधि।इनमें प्रथम पांच बहिरंग साधन तथा अंतिम तीन अंतरंग साधन है। यम निषेधात्मक है तथा नियम सकारात्मक हैं।विद्यार्थीकाल तप व साधना का काल है। जो विद्यार्थी विद्यार्थी काल को ऐशो आराम में व्यतीत करता है वह विद्यार्जन नहीं कर सकता है क्योंकि विद्यार्जन करने के लिए तप व साधना करने की आवश्यकता है।तप व साधना से मनुष्य में जो विकार होते हैं उनका शोधन होता है ।ध्यान व योग हमारे अध्ययन के लिए तो उपयोगी है ही इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। इस प्रकार यह वर्तमान जीवन तथा आगामी जीवन दोनों के लिए उपयोगी है।
      मस्तिष्क पर अत्यधिक दबाव डालने से तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है अतःतनाव से बचने के लिए रोजाना सुबह ध्यान व योग करें ।शरीर स्वस्थ रहेगा तो ही आप समर्पित होकर गणित जैसे विषय की तैयारी कर सकेंगे। ध्यान करने के लिए सुखासन में बैठकर आंखें बंद करके शरीर को बिल्कुल विश्राम की अवस्था में रखकर प्रकाश ज्योति का ध्यान करें। दूसरा तरीका यह है कि दोनों भोंहो (भ्रुमध्य) अर्थात्आज्ञा चक्र में मन को एकाग्र करने की कोशिश करें ।तीसरा तरीका यह है कि दीपक की ज्योति का ध्यान करें ।शुरु शुरु में थोड़ा उच्चाटन होगा ।मन इधर-उधर भटकेगा लेकिन बार-बार अभ्यास करते रहें ।मन में फालतू, दुनियादारी के विचार आए तो उनको कंपनी न दें। बार-बार उच्चाटन होने से हो सकता है कि आप ध्यान करना छोड़ दें और यह सोचे कि ऐसा करना हमारे बस में नहीं है।हताश न हों, धैर्य रखें। इसलिए मन को एकाग्र करने अर्थात् ध्यान करने के साथ-साथ आपको धैर्य भी रखना चाहिए ।ध्यान और धैर्य दोनों का होना जरूरी है ।जब मन एकाग्र होने लगेगा तो आपको  पढ़ा हुआ ठीक से याद रहेगा। पढ़ने में भी मन लगेगा।

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      1.छात्र आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों को क्यों छोड़ रहे हैं?(Why are students leaving large institutions like IITs?)-

      IIT DELHI,Why are students leaving large institutions like IITs?

      IIT DELHI,Why are students leaving large institutions like IITs?

      आईआईटी में चयन होने के लिए बहुत से विद्यार्थी कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी बहुत से विद्यार्थियों का चयन नहीं होता है‌।दूसरी ओर कुछ विद्यार्थी जिनका आईआईटी में सलेक्शन हो जाता है लेकिन बीच कोर्स में ही आईआईटी को छोड़ देते हैं।आईआईटी को छोड़ने के पीछे कई कारण होते हैं।इस आर्टिकल में आईआईटी छोड़ने के कारणों का उल्लेख किया गया है जिससे आप भी छोड़ने से पूर्व सीख ले सकें कि ऐसा करना कहां तक उचित है और यदि उचित नहीं है तो क्यों नहीं है।पिछले 5 सालों में 7248 विद्यार्थियों ने आईआईटी को छोड़ दिया है हालांकि यह कोई बड़ा आंकड़ा नहीं है।परंतु आईआईटी में चयन हेतु लाखों विद्यार्थी कठिन परिश्रम करते हैं और इस कोर्स का इतना ग्लैमर है कि हर कोई गणित का विद्यार्थी आईआईटी करना चाहता है। इसलिए यह आंकड़ा महत्वपूर्ण हो जाता है और इसी वजह से हम यह आर्टिकल लिख रहे हैं,साथ ही इससे हम सीख भी ले सकते हैं।
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.आईसीएस सेवाओं में चयन(Selection in ICS Services)-

      कुछ विद्यार्थियों का चयन आईसीएस अर्थात आईएएस, आईपीएस में हो जाता है जिसके कारण आईआईटी छोड़ देते हैं।भारत में सरकारी सेवाओं का ग्लैमर तथा रुझान सबसे अधिक है ।इसलिए कोई भी आईआईटी करने वाला विद्यार्थी आईआईटी के बजाय आईएएस, आइपीएस जैसी सेवाओं को वरीयता देता है।आईएएस ऐसी प्रतिष्ठित सेवा है जिनका सरकार की नीति निर्धारण में अहम योगदान होता है।यदि यह कहा जाए कि आज के समय में सबसे अधिक प्रतिष्ठित सेवाएं कौन सी है ,तो स्वाभाविक है कि उत्तर आईएएस ही होगा।नीति निर्धारण के अलावा इन सेवाओं में विवेक से कार्य करने के अधिकार भी प्राप्त होते हैं। इन सेवाओं में अधिकारों का उचित उपयोग करने पर आईएएस की प्रतिष्ठा में आश्चर्यजनक वृद्धि होती है अर्थात् अपार सम्मान मिलता है।आईएएस सेवाओं का वेतनमान और भत्ते भी आकर्षक है।
      Also Read This Article-GATE Exam 2020 Admit Card released and tips for Exam

      3.गेट में चयन(Select in GATE)-

      आईआईटी के बजाय गेट एग्जाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिया जाता है। गेट क्वालीफाई करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी मांग है।यह सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा है जो देश और विदेश में आयोजित होती है।इसको पास करने के बाद अभ्यर्थी इंजीनियरिंग की डिग्री अर्थात् एमटेक, एमई,पीएचडी के लिए एलिजिबल हो जाता है।इस टेस्ट को फॉरेन यूनिवर्सिटीज भी मान्यता देती है। इन सब कारणों की वजह से यदि किसी अभ्यर्थी का चयन गेट में हो जाता है तो वह आईआईटी के कोर्स को बीच में ही छोड़ देता है।

      4.ग्रामीण पृष्ठभूमि होने के कारण(Due to having a rural background)-

      ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी कड़ी मेहनत करने के कारण उनका चयन तो आईआईटी में हो जाता है।परंतु आईआईटी का कल्चर ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी के माफिक नहीं होता है।इसलिए वे अपने आप को आईआईटी के कल्चर में मिसफिट पाते हैं फलस्वरूप ऐसे अभ्यर्थी आईआईटी को छोड़ देते हैं।

      5.भाषा की समस्या(Language problem)-

      भारत में अधिकांश जनसंख्या हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषी है। आईआईटी में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ना पड़ता है।इसलिए जो हिंदी भाषा तथा क्षेत्रीय भाषा के विद्यार्थी होते हैं उनको अंग्रेजी माध्यम माफिक नहीं होता है।इस कारण वे प्रथम सेमेस्टर में फेल हो जाते हैं ऐसी स्थिति में वे मानसिक दबाव में आ जाते हैं।घरवालों का आईआईटी को ठीक प्रकार से पास करने का दबाव रहता है।एक बार फेल होने के कारण उनको अपने से जूनियर विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ना पड़ता है ।ऐसे विद्यार्थी मानसिक तनाव में आ जाते हैं और अपने आप को संतुलित नहीं कर पाते हैं। परिणाम यह होता है कि वे आईआईटी कोर्स को बीच में ही छोड़ देते हैं।

      6.कमजोर बच्चों पर पास होने का दबाव(Pressure to pass on vulnerable children)-

      आईआईटी में ऐसे बच्चे जो एक्स्ट्राऑर्डिनरी नहीं होते हैं उन पर पढ़ाई का अत्यधिक दबाव रहता है जैसे सेमेस्टर में पेपर ड्यू रहना,लैंग्वेज की समस्या,फेल होने पर अपने से जूनियर विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ना इत्यादि समस्याओं का प्रेशर सहन नहीं कर पाते हैं।ऐसी स्थिति में वे आईआईटी के कोर्स को बीच में छोड़ देते हैं।
      Also Read This Article-How to make India a leading country in mathematics?

      7.समीक्षा(Review)-

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      उच्च सेवाओं तथा गेट में चयन होने पर आईआईटी के कोर्स को बीच में छोड़ना तो चिंता का विषय नहीं है परंतु जो विद्यार्थी कमजोर पृष्ठभूमि,लैंग्वेज तथा कल्चर के कारण छोड़ देते हैं,यह चिंता का विषय है‌।हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषा के जो विद्यार्थी हैं और जिनका शुरू से ही आईआईटी में जाने का इरादा है।ऐसे विद्यार्थियों को चाहिए कि अपने हिंदी मीडियम की पढ़ाई के साथ-साथ अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़कर उस पर अपनी पकड़ मजबूत करें।आईआईटी में चयन बारहवीं कक्षा के बाद होता है ऐसी स्थिति में 12वीं क्लास तक किसी भी विद्यार्थी की अंग्रेजी पर पकड़ अच्छी हो सकती है।यदि आईआईटी में चयन नहीं होता है तो भी अंग्रेजी सीखने में कोई नुकसान नहीं है। लगभग हर किसी कॉम्पिटिशन में अंग्रेजी का पेपर होता है इसलिए उसमें भी अंग्रेजी मददगार साबित हो सकती है।यदि अन्य कॉम्पिटिशन में चयन नहीं होता है तो भी कोई भी सीखा हुआ हुनर व्यर्थ नहीं जाता है।आज तकनीकी का युग है और तकनीकी व प्रौद्योगिकी की रिसर्च अधिकतर अंग्रेजी में लिखी हुई मिलती है ।इसलिए यदि आप ऑनलाइन कोई जॉब करते हैं तो भी अंग्रेजी की जरूरत पड़ती है। सारांश यह है कि यदि बालकों को हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाया जाए तो साथ में कोचिंग या घर पर स्वयं अभिभावक बालकों को अंग्रेजी भी पढ़ाएं जिससे वे आगे आने वाली समस्याओं का समाधान कर सके।
      यदि लैंग्वेज नहीं भी सीखी है और आपकी पृष्ठभूमि कमजोर है तो भी आईआईटी को न छोड़ें।इन वजहो से आप हार मान कर कोर्स को करना न छोड़े।कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है,यदि आप कठिन परिश्रम करेंगे तो आईआईटी के कोर्स के साथ भी लैंग्वेज संबंधी समस्या व अपनी कमजोर पृष्ठभूमि को ठीक कर सकते हैं।सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है,मानसिकता का ।यदि मानसिक रूप से आप दबाव नहीं झेल पाएंगे या तनावग्रस्त हो जाएंगे तो आपको जो कुछ आता है उसे भी भूल जाएंगे। गणित विषय की गणना कठिन विषय के रूप में की जाती है।जब गणित विषय को चुनकर और इतना कठिन परिश्रम करके आप आईआईटी में सलेक्ट हो सकते हैं तो फिर आपको हार मानने की आवश्यकता नहीं है ।
      मन से यदि आप हार मान लेते हैं तो जीती हुई बाजी को भी आप खो देते हैं।आपकी आधी शक्ति में मानसिकता का योगदान है।मानसिकता को कमजोर न होने दें।हमेशा सकारात्मक सोचें, अपने दिमाग में नकारात्मकता को प्रवेश न होने दें।याद रखें सबसे बड़े सहायक अपने आपके आप खुद हैं।अपनी सहायता आप खुद कीजिए,किसी ओर की तरफ मुंह ताकने की बजाय आपको खुद को अपनी सहायता करनी होगी।अपनी सहायता का अर्थ है कि आप अपनी मानसिकता को सुदृढ़ करके कर सकते हैं। व्यक्ति का सबसे बड़ा मित्र खुद ही है और खुद ही सबसे बड़ा शत्रु है।
      फीस की वजह से छोड़ रहे हैं तो यह कोई बड़ा मैटर नहीं है। इसके लिए आज कई विकल्प हैं।आपका आईआईटी में चयन हो जाता है तो सगे-संबंधी भी मदद कर देते हैं वरना बैंक वगैरह से भी ऋण लेकर फीस चुकाई जा सकती है।
      आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित कोर्सेज को बीच में छोड़ देना समझदारी नहीं है बल्कि मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का समाधान करके और कोर्स को पूरा करने में ही समझदारी है।

      8. साल में 7248 छात्रों ने IIT को कहा बाय, जानें-इतने बड़े संस्थानों को क्यों छोड़ रहे स्टूडेंट(7248 students said Bye to IIT in a year, know, why are students leaving such big institutes)-

      Date:Mon, 09 Dec 2019
      स्टूडेंट्स कई सालों की मेहनत के बाद आईआईटी में प्रवेश ले पाते हैं। इसके बाद भी पांच साल में 7248 बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी जानें एक्सपर्ट की राय में इसके कारण......
      नई दिल्ली, जेएनएन। देश के प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी संस्थान आईआईटी से पिछले पांच साल में 7,248 स्टूडेंट्स ड्रॉप आउट हो चुके हैं। सीधे शब्दों में कहें तो पिछले पांच साल में सात हजार से अधिक छात्रों ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इस बात की जानकारी भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लोकसभा में दी।
      अब सवाल है कि आखिरी बच्चे ऐसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के बाद इन्हें छोड़ क्यों देते हैं? जिन संस्थानों में एडमिशन के लिए लाखों बच्चे साल दर साल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं, एडमिशन के बाद बीच कोर्स में ही साथ क्यों छोड़ देते हैं? इस सिलसिले में हमने आईआईटी गुवाहाटी के असिस्टेंट प्रोफेसर बृजेश राय से बात की।
      कमजोर बच्चों पर दवाब- प्रोफेसर राय ने बताया कि बच्चों को छोड़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह है एजुकेशनल प्रेशर यानी पढ़ाई का दबाव। जो बच्चे ग्रामीण परिवेश या पिछड़े बैकग्राउंड से आते हैं, उनके लिए प्रवेश बाद इस प्रेशर को संभालना मुश्किल होता है। वे फेल हो जाते हैं। पहले सेमेस्टर में फेल होने के बाद प्रेशर और बढ़ जाता है, ऐसे में वे छोड़ने का फैसला कर लेते हैं। आईआईटी में पहले ऐसे कमजोर बच्चों के लिए प्रोग्राम चलाए जाते थे। हालांकि, अब इन पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है
      बढ़ता बैकलॉग- बैकलॉग भी इसके पीछे एक वजह है। जो बच्चा एक बार फेल हो जाता है, उसे फिर जूनियर्स के साथ बैठना पड़ता है। ऐसे में उन पर एक किस्म का मानसिक दबाव होता है। ऐसे में वह क्लास लेना बंद कर देते हैं। इसके बाद अनुपस्थिति भी एक वजह बन जाती है।
      भाषा भी है वजह- स्टूडेंट्स के ड्राप आउट के पीछे भाषा भी एक बड़ी वजह है। कई बच्चे हिंदी मीडियम से आईआईटी में प्रवेश लेते हैं। जबकि, आईआईटी का कोर्स अंग्रेजी में है। विषय और लेक्चर दोनों ही अलग भाषा में होने की वजह से छात्रों काफी समस्या होती है। ग्रामीण परिवेश से आएं छात्रों के सामने कल्चर और लैग्वेंज का अंतर दोनों एक साथ सामने आता है, ऐसे में वह दबाव में आ जाते हैं।
      फीस- हाल के दिनों में आईआईटी कैंपस में बढ़ी हुई फीस को लेकर प्रदर्शन भी हुए। हालांकि, प्रोफेसर बृजेश राय इसे बड़ी वजह नहीं मानते। उनका कहना है कि आरक्षित वर्ग के बच्चों की फीस माफ़ है। बाकि जो बच्चे फीस दे रहे हैं, उन्हें परिवार, रिश्तेदार और बैंक से आसानी से पैसे मिल जाते हैं। अभी तक इस ड्रॉप आउट में फीस बड़ी वजह नहीं है। हालांकि, इसके प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।
      गेट भी है बड़ी वजह- हालांकि जो छात्र इन संस्थानों से ग्रेजुएट होने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेते हैं, उनकी राह में गेट की परीक्षा भी एक वजह बन जाती है। पब्लिक सेक्टर के कई बड़े संस्थान गेट परीक्षा के मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करते हैं। ऐसे में बच्चे पहले कोर्स में एडमिशन ले लेते हैं,  इसके बाद जब उनका सिलेक्शन सरकारी नौकरी में हो जाता है, तो वे नौकरी को अक्सर पहली वरीयता देते हैं।
      नहीं चौंकाते ये आंकड़े- प्रोफेसर बृजेश राय इस आंकड़े को चौंकाने वाला नहीं मानते हैं। उनके मुताबिक, देश में कुल 23 आईआईटी हैं। ऐसे में औसतन एक आईआईटी से करीब 315 बच्चे पांच साल में ड्रॉप आउट होते हैं। इस तरह एक साल में करीब 63 बच्चे कोर्स छोड़ देते हैं। बड़े आईआईटी में इन पांच सालों में आठ से 10 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में 63 बच्चों के ड्रॉप आउट का आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं है।

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Who is Vikram Lender Chandrayaan-2?

      Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

      1.कौन हैं विक्रम लैंडर चन्द्रयान-2( Who is Vikram Lender Chandrayaan-2)-

      Shanmuga Subramanian,Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

      Shanmuga Subramanian,Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

      अक्सर यह समझा और माना जाता है कि मनुष्य तभी आगे बढ़ सकता है जबकि उसके पास साधन, सुविधाएं और उपकरण हो। आज के तकनीकी युग में यह जुमला अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। आज भारत के एक ऐसे प्रतिभाशाली युवा इंजीनियर के डिग्रीधारी से परिचय करा रहे हैं जिसने विक्रम लैंड का पता लगाकर अमेरिका की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था नासा के साथ ही विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया है ।
      Also Read This Article-Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator
      भारत में chandrayaan-2 विक्रम लेंडर को दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित सुगम मैदान के लिए लक्षित किया गया था परंतु भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)ने अपने विक्रम लेंडर के साथ संपर्क खो दिया था ।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो )ने इसका पता लगाने के लिए नासा से संपर्क किया परंतु नासा भी विक्रम लैंडर को खोज नहीं पाया ।आखिर में भारत के युवा इंजीनियर शन्मुगा सुब्रह्मण्यन ने इसका पता लगाने का निश्चय किया। उसने नासा से संपर्क करके अनुमानित फोटोग्राफ्स हासिल किए।शन्मुगा के पास साधन के नाम पर केवल लैपटॉप ही था।उसी लैपटॉप के बलबूते पर शन्मुगा ने विक्रम लैंडर का पता लगा कर सबको हैरत में डाल दिया।शन्मुगा ने विक्रम लैंडर का पता लगा कर यह साबित कर दिया है कि मनुष्य को साधनों और उपकरणों से ज्यादा बुद्धि ,कौशल और संकल्प शक्ति की आवश्यकता है।यदि आपके पास बुद्धि, कौशल और संकल्प शक्ति है तो थोड़े से साधनों से भी आप अद्भुत कार्य कर सकते हैं। विक्रम लैंडर का पता लगाने के लिए इसरो और नासा के पास एक से बढ़कर एक प्रयोगशाला और उपकरण मौजूद थे।साथ ही इसरो व नासा के पास एक से बढ़कर एक वैज्ञानिकों की पूरी टीम कार्य करती है ।परंतु विक्रम लैंडर का पता लगाने में वे असमर्थ रहे।शन्मुगा ने अपनी बुद्धि व कौशल का प्रयोग करके न केवल पता लगाया बल्कि यह साबित भी कर दिया कि एक अकेला व्यक्ति अपनी बुद्धि व कौशल के आधार पर क्या कुछ कर सकता है?उसके पास साधन के नाम पर केवल नासा द्वारा जारी किए फोटोग्राफ्स और लैपटॉप थे और उन्हीं की मदद से उसने यह कारनामा कर दिखाया। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ,कमी है तो उनको तराशने की । इसलिए ऐसे इंजीनियरों और गणितीय प्रतिभाओं की पहचान कर उनको तराशा जाए जिससे वे  देश का यश फैलाने के साथ-साथ मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य करें ।हमारी शिक्षा पद्धति में युवाओं को डिग्री देकर युवाओं की फौज तो खड़ी कर दी है परन्तु उनकी स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे वे बेरोजगारी की श्रेणी में आकर खड़े हो जाते हैं।
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.विक्रम लैंडर चन्द्रयान-2(Vikram Lender Chandrayaan-2)

      Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

      Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

      यह छवि विक्रम लैंडर प्रभाव बिंदु और संबंधित मलबे क्षेत्र को दिखाती है। ग्रीन डॉट्स अंतरिक्ष यान के मलबे (पुष्टि या संभावना) का संकेत देते हैं। ब्लू डॉट्स परेशान मिट्टी का पता लगाते हैं, जहां अंतरिक्ष यान के छोटे-छोटे टुकड़े रेजोलिथ को मंथन करते हैं। "एस" शनमुगा सुब्रमण्यन द्वारा पहचाने गए मलबे को इंगित करता है। नैरो एंगल कैमरा मोज़ेक का यह हिस्सा छवियों से बनाया गया था M1328074531L / R और M1328081572L / R ने Nov 11 को अधिग्रहित किया।
      चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर को दक्षिण ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित सुगम मैदान के लिए लक्षित किया गया था; दुर्भाग्य से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने निर्धारित टचडाउन (भारत में 7 सितंबर, संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 सितंबर) से पहले अपने लैंडर के साथ संपर्क खो दिया। नुकसान के बावजूद, सतह के करीब पहुंचना एक अद्भुत उपलब्धि थी। लूनर रिकॉनेनेस ऑर्बिटर कैमरा टीम ने 26 सितंबर को साइट का पहला मोज़ेक (अधिग्रहीत 17 सितंबर) जारी किया और कई लोगों ने विक्रम के संकेतों की खोज के लिए मोज़ेक डाउनलोड किया है। शंमुगा सुब्रमण्यन ने मलबे की एक सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया। इस टिप को प्राप्त करने के बाद, LROC टीम ने छवियों के पहले और बाद की तुलना करके पहचान की पुष्टि की। जब पहली पच्चीकारी के लिए छवियों को प्राप्त किया गया था तो प्रभाव बिंदु खराब रूप से प्रकाशित किया गया था और इस तरह आसानी से पहचाने जाने योग्य नहीं था। बाद के 14 और 15 को दो दो इमेज सीक्वेंस हासिल किए गए थे। 11 नवंबर को LROC की टीम ने इन नए मोज़ाइक में आसपास के क्षेत्र को छान मारा और प्रभाव स्थल (70.8810 ° S, 22.7840 ° E, 8,5 मीटर ऊंचाई) और संबंधित मलबे को ढूंढ निकाला। खेत। नवंबर मोज़ेक में सबसे अच्छा पिक्सेल स्केल (0.7 मीटर) और प्रकाश की स्थिति (72 ° घटना कोण) थी।
      Also Read This Article-AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya
      शनमुगा द्वारा पहले स्थित मलबे मुख्य दुर्घटना स्थल से लगभग 750 मीटर उत्तर-पश्चिम में है और उस पहले मोज़ेक (1.3 मीटर पिक्सेल, 84 ° घटना कोण) में एक एकल उज्ज्वल पिक्सेल पहचान थी। नवंबर मोज़ेक सबसे अच्छा प्रभाव गड्ढा, किरण और व्यापक मलबे क्षेत्र दिखाता है। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सेल के हैं और एक पिक्सेल छाया डालते हैं।
      प्रभाव साइट के साथ चंद्रमा की पीला छवि
      छवि अनुपात से पहले और बाद में यह सतह पर परिवर्तन को उजागर करता है; प्रभाव बिंदु छवि के केंद्र के पास है और अंधेरे किरणों और उज्ज्वल बाहरी प्रभामंडल के कारण बाहर खड़ा है। प्रभाव बिंदु के एसएसई के बारे में 100 मीटर की दूरी पर अंधेरे की लकीर और मलबे पर ध्यान दें। विकर्ण सीधी रेखाएँ बिना पृष्ठभूमि वाली कलाकृतियाँ हैं।
      एनीमेशन से पहले / बाद में चांद पर बेहोश रंग परिवर्तन दिखा
      छवियों से पहले और बाद में विक्रम प्रभाव बिंदु दिखाते हैं। सतह पर परिवर्तन सूक्ष्म हैं और ऊपर प्रस्तुत अनुपात छवि में अधिक आसानी से देखे जाते हैं।

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

      Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

      1.कैशरीन बेग ने शून्य निवेश पर तैयार किया गणित का लैब(Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment)-

      Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

      Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

      इस आर्टिकल में एक ऐसी राष्ट्रीय ट्रेनर के बारे में परिचय करा रहे हैं जिन्होंने शून्य निवेश पर गणित की प्रयोगशाला तैयार करके एक नया आईडिया दिया है। इस राष्ट्रीय ट्रेनर का नाम है कैशरीन बेग।जो व्यक्ति यह समझते हैं कि गणित शिक्षा जन्मजात प्रवृत्ति होती है तथा प्रशिक्षण से कोई फर्क नहीं पड़ता है उनके लिए यह उदाहरण है,यही क्या अनेक ऐसे उदाहरण हमने प्रस्तुत किए हैं।जन्मजात प्रवृत्ति को नकारा नहीं जा सकता है परंतु जब तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया जाता है तब तक जन्मजात प्रवृत्ति सुप्त ही रहती है। दूसरा जिनमें जन्मजात प्रवृत्ति होती है , वे कठोर साधना व तप के बल पर कोई भी विद्या,हुनरऔर कौशल सीख सकते हैं।कैशरीन बेग बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए जीविकोपार्जन हेतु कोई न कोई हुनर बच्चों को सिखाती है जिसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद युवा बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरें खाते हुए इधर-उधर फिरते न रहें। सरकारी या गैर सरकारी नौकरी ना मिलने पर भी ऐसे बच्चे अकर्मण्य नहीं रहते हैं बल्कि अपना जीवनव्यापन आसानी से कर सकते हैं। यदि नौकरी मिल भी जाती है तो भी हाथ का सीखा हुआ हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता है। ऐसे हुनर का उपयोग घर के छोटे-मोटे कार्यों को सुधारने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी सिखाया जा सकता है। गणित शिक्षा के साथ बेसिक नॉलेज होना भी आवश्यक है। केवल सैद्धांतिक ज्ञान अर्जित करने से ही बालक युवा होकर बेरोजगार हो जाते हैं । सैद्धांतिक शिक्षा अर्जित करने से सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि एक तो उसमें इतना धन खर्च कर दिया जाता है कि माता-पिता की कमर टूट जाती है। दूसरा नुकसान यह है कि युवाओं का समय बर्बाद हो जाता है।
      Also Read This Article-Claim: Sarji Solved Math's 160 Year Old Question
      गणित शिक्षक कैशरीन बेग द्वारा बच्चों को गणित शिक्षा के साथ इस प्रकार का कोई न कोई हुनर सीखाना प्रशंसनीय है।इस प्रकार की सोच, कार्यप्रणाली तथा नवाचार से बालकों में गणित शिक्षा तथा शिक्षा के प्रति रुचि व जिज्ञासा जागृत होगी ‌।वे उमंग और उत्साह के साथ शिक्षा अर्जित करेंगे।साथ ही उनके मन में बेरोजगार होने की चिंता नहीं सताएगी ।गणित केवल कल्पना,चिंतन तथा मनन करने का ही विषय नहीं है बल्कि वास्तविक गणित शिक्षा वह है जो बच्चों को जीवन जीना सीखाती है , जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करना सीखाती है। सबसे बढ़िया बात तो यह है कि बिना किसी निवेश के गणित की प्रयोगशाला तैयार करके इस तरह के हुनर सीखाएं जा रहे हैं। वरना एक प्रयोगशाला तैयार करने में ही लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं।श्रीमती केसरी बेग द्वारा इस प्रकार के नवाचार की नींव लगाना समयोचित तो है ही परंतु इनको पुरस्कृत भी किया जाना चाहिए जिससे ऐसे कार्यों को करने का बढ़ावा मिले। हालांकि ब्लॉक स्तर पर शिक्षक अवार्ड से नवाजा गया है परंतु उनका कार्य ऐसा है जो मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाना चाहिए ताकि अन्य गणित शिक्षकों तथा शिक्षकों को भी प्रेरणा मिल सके।
      Also Read This Article-Emma Haruka breaks world record in 'pie' calculation
      दरअसल ऐसे कार्य तभी सम्पन्न किए जाते हैं जब शिक्षक समर्पित भाव के साथ साथ कुछ नया करने का विचार रखते हैं। कुछ नया व बेहतर करने की ललक ही ऐसे कार्यों को करने की प्रेरणा देती है।
      हम बार-बार गणित शिक्षा के बारे में ऐसे आर्टिकल पोस्ट करते रहते हैं कि गणित शिक्षा केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं है बल्कि गणित का व्यावहारिक रूप से उपयोग किया जा सकता है। व्यावहारिक रूप से , जीवन के साथ संबंध जोड़ने से गणित उपयोगी साबित हो सकती हैं।जो बच्चे गणित के डर से दूर भागते हैं वे रुचि पूर्वक ,लग्न व उत्साह के साथ गणित को पढ़ेंगे ।गणित को प्रयोग करके सीखने पर ही वास्तविक रूप में अधिक फलदाई होगी। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों व लोगों तक पहुंच बढ़ानी है तो गणित को प्रयोग करके सीखने पर बल दिया जाना चाहिए।
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.शून्य निवेश पर तैयार किया गणित का लैब, राष्ट्रीय ट्रेनर दे रहीं फ्री में प्रशिक्षण(Mathematics lab prepared at zero investment, National trainer giving free training)-

      (1.)Blod News - जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर शासकीय हाईस्कूल भंडेरा में गणित की शिक्षक कैशरीन बेग (38) बच्चों को नया आइडिया देने...
      Dec 22, 2019
      Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

      Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

      जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर शासकीय हाईस्कूल भंडेरा में गणित की शिक्षक कैशरीन बेग (38) बच्चों को नया आइडिया देने नवाचार कर रही है। वे राष्ट्रीय ट्रेनर भी हैं। उन्होंने कबाड़ से जुगाड़ यानी व्यर्थ चीजों से शून्य निवेश पर गणित की प्रयोगशाला तैयार की है। जहां कक्षा 9 वीं से 11 वीं तक के 151 बच्चे अभ्यास करते हैं।
      गणित विषय के कठिन शब्दों का प्रयोग कर यहां बेहतर ढंग से समझते हैं। यहां 8 साल से पदस्थ शिक्षक बच्चों को गणित विषय पढ़ाने के अलावा हस्तकला, व्यवसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण नि:शुल्क दे रही हैं, ताकि आने वाले समय में बच्चों को नौकरी न मिलने की स्थिति में भी लाभ मिल सके। हाथ की कला से ही वे जीविकोपार्जन कर सके। स्कूल में पेपर बैग, कपड़े के बैग, कबाड़ से जुगाड़, मोमबत्ती, गुलदस्ता, पेटिंग, ग्लास, मास्क, लिफाफा, कढ़ाई बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित करती है, ताकि कोई बेरोजगार न रहे।
      कबाड़ से जुगाड़ कर ऐसे तैयार की गई प्रयोगशाला: खराब डस्टर, कागज, कार्ड बोर्ड, लोहे से लेकर लकड़ी से बनी सामग्री का उपयोग प्रयोगशाला तैयार करने में की। यहां ब्लैक बोर्ड है। जिसका उपयोग सुक्ति, सूत्र लिखने के लिए किया जाता है।
      (2.) यह है उद्देश्य:
      बच्चों में हस्तकला विकसित करना, व्यर्थ सामानों को उपयोगी बनाकर उसका सदुपयाेग करना, जैसे प्रमेय, वृत्त आदि कठिन अभ्यास को प्रयोगशाला में करने पर आसानी से समझ आता है।
      इसका लाभ बच्चों को परीक्षा में मिलता है।
      (3.) कल्पना से अच्छा प्रयाेग करके समझें, मेरे साथ बच्चे भी आगे बढ़े:
      कैशरीन बेग कहती हैं कि मेरे साथ बच्चे भी आगे बढ़े। इसी उद्देश्य व साेच से नवाचार कर रही हूं। बिना पैसे के ही व्यर्थ चीजों का उपयोग कर बच्चों को नया सिखाने, आइडिया देने के लिए प्रयोगशाला तैयार की हूं। इसका लाभ भी बच्चों को मिल रहा है। आगे भी मिलेगा। ब्लैक बोर्ड का उपयोग कम कर प्रैक्ट्रिकल से ही बच्चों को ज्यादा सिखाने व समझने को मिलता है।
      सबसे पहले शिक्षा के अलावा बेसिक नॉलेज भी जरुरी है। जो आगे बच्चों के ही काम आए। कल्पना से अच्छा बच्चे प्रयाेग कर बेहतर ढंग से समझे।
      (4.) बच्चों ने कहा- नया सीखने को मिल रहा:
      कक्षा 10वीं की लीना यादव, योगेश्वरी, कक्ष 9वीं की मुस्कान, अमिषा ने कहा कि गणित प्रयोगशाला में नया सीखने को मिल रहा है।
      हस्तकला की चीजें, गणित में उपयोग होने वाली उपकरण सहित नया आइडिया मिल रहा है। प्रमेय इतना रहते है इसे हम पाठ्यपुस्तक से सिर्फ समझते हैं और कल्पना करते हैं। त्रिभुज है, 90 अंश का कोण बनना है तो कल्पना करने के बजाय प्रयोग ही कर लेते हैं।
      (5.)कॅरियर बनाने की पहल:
      हस्तकला व व्यवसायिक कोर्स में विद्यार्थी ले रहे रुचि बालोद बच्चों को वृत्त के संबंध में जानकारी देतीं कैशरीन बेग।
      उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार मिल चुका
      नवाचार व बच्चों के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने पर इस साल शिक्षक दिवस पर ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक का अवार्ड मिला। जिला सहित देश के दूसरे राज्यों गुजरात, केरल सहित उत्तर, दक्षिण भारत के राज्यों में प्रशिक्षण देने आमंत्रित की जाती है। राष्ट्रीय स्तर की हस्तकला एवं व्यवसायिक शिक्षा की ट्रेनर हैं। स्काउटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका रहती है। 8 बच्चों को राज्य पुरस्कार मिल चुका है। रेंजर कोर्स में प्री एएलटी रेंजर लीडर है। जिले की प्रथम प्री एएलटी की उपलब्धि भी प्राप्त है। शासन की योजनाएं पौधरोपण, सोखता निर्माण, डेंगू उन्मूलन कार्यक्रम में भी सहभागिता दे रही है। ताकि छात्र सामाजिक स्तर पर भी अपनी जिम्मेदारी समझ सकें।


      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Make math interesting,help of carveNiche Technologies

      Make mathematics interesting with the help of carveNiche Technologies

      (1.)मैथस को कार्वेनीचे टेक्नोलॉजीज की सहायता से दिलचस्प बनाइए(Make math interesting with the help of carveNiche Technologies)-

      Avneet Makkar,Make math interesting,help of carveNiche Technologies

      Avneet Makkar,Make math interesting,help of carveNiche Technologies

      गणित पढ़ने के लिए तथा गणित में बढ़िया परफॉर्मेंस बनाने के लिए हमें बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। गणित विषय से हम कितना भय खाते हैं यह इस बात से ही प्रमाणित होता है कि सीबीएसई द्वारा बेसिक मैथ व स्टैंडर्ड मैथ के दो पार्ट करने पर सिद्ध हुआ है ।बेसिक मैथ का पेपर ,स्टैंडर्ड मैथ से अपेक्षाकृत सरल है लेकिन बेसिक मैथ का चयन करने वाले विद्यार्थी आगे गणित विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में चयन नहीं कर सकते हैं ।सीबीएसई बोर्ड ने इनमें से एक मैथ का पेपर चयन करने का ऑप्शन दिया था, अधिकांश विद्यार्थियों अर्थात लगभग 60 से 70% विद्यार्थियों ने बेसिक मैथ के पेपर का चयन किया है ।गणित को सरल तरीके से पढ़ने तथा अधिक स्कोरिंग मार्क्स प्राप्त करने हेतु हम कई आर्टिकल लिख चुके हैं। इस आर्टिकल में हम एक ऐसी संस्था व शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कि बच्चों को फन एंड ईजी वे में समझाने का बीड़ा उठाया है ,वह अवनीत मक्कड़ है ।2010 में उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी के लिए गणित को आसान बनाने की पहल ने उन्हें एक नया आईडिया दिया कि क्यों न इसे अन्य विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाए ।

      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      Also Read This Article-South African first woman to get PhD in Mathematics

      (2.)गणित की कठिन शाखा(Difficult branch of mathematics)-

      गणित की कई शाखाएं हैं परंतु उनमें अलजेब्रा,ज्योमेट्री ऐसी शाखाएं हैं जिनके नाम से ही विद्यार्थियों के पसीने छूटते हैं। बच्चों के तो पसीने छूटते ही हैं यहां तक कि माता-पिता तथा कई टीचर्स भी इस खौफ के शिकार हैं। अवनीत मक्कड़ ने इस बात को ठीक से समझकर इसका समाधान निकाला ।उनकी बेटी में गणित के प्रति बढ़ रहे फोबिया को देखकर उन्हें काफी बुरा लगता था ।अवनीत मक्कड़ मूलतः बैंगलोर की निवासी है। इन्होंने इस कठिनाई का समाधान करने के लिए कार्वेनीचे टेक्नोलॉजीज (carveNiche Technologies)की शुरुआत की जो बच्चों में गणित के प्रति रुचि व जिज्ञासा बढ़ा रहा है।

      (3.)गणित की समस्याओं के समाधान का तरीका(How to solve math problems)-

      इस स्टार्टअप का तरीका यह है कि पहले बच्चे का टेस्ट लिया जाता है ।इस टेस्ट का नाम है A1 based Test ,इस टेस्ट से पता चलता है कि बच्चा लर्निंग प्रोसेस में कहां पर है तथा कहां अटक रहा है ।इस प्रोडक्ट का नाम है बिगैलीलियो साइंटिफिकली डिजाइनड(beGalileo scientifically designed)है जो यूनिक प्रोडक्ट है और काफी लोकप्रिय है । इसमें सबसे पहले midas Test लिया जाता है ।इसमें बालकों की जरूरतों के अनुसार पर्सनलाइज्ड Al path generate होता है ।बिगैलीलियो(beGalileo) के प्लेटफार्म पर जितने भी बच्चें जिस टाॅपिक्स को हल करने में संघर्ष कर रहे होते हैं तथा जो कठिन लग रहे हैं वहां फोकस करते हुए टॉपिक्स को मजबूत किया जाता है।

      (4.)बिगैलीलियो साइंटिफिकली डिजाइनड प्रोडक्ट की खासियत(Characteristics of beGalileo Scientifically Designed Products)-

      इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केजी(KG) से लेकर 10th क्लास के बच्चे किसी भी स्टेज पर प्रयोग करना प्रारंभ कर सकते हैं ।यानी आप यदि सिक्स्थ क्लास से प्रारंभ करते हैं तो सिक्स क्लास वाले बच्चों को पहली कक्षा से प्रारंभ नहीं किया जाता है ।किसी भी क्लास का बच्चा हो एक बार beGalileo कोर्स को पढ़ने के बाद में भय नहीं खाता है और उसकी रुचि इसमें बढ़ती जाती है ।इस कोर्स को करते-करते जो बच्चे मैंथ से डरते हैं उन्हीं बच्चों के लिए गणित फेवरेट सब्जेक्ट बन जाता है ।
      कार्वेनीचे टेक्नोलॉजीज पर्सनलाइज्ड लर्निंग की क्वालिटी को उच्च स्तर की बनाए रखने के लिए B2B पर प्रोडक्ट रिटेल नहीं कर रही है ।इसलिए बिगैलीलियो(beGalileo) सिर्फ b2c रिटेल होता है ।कंपनी ने बिगैलीलियो(beGalileo) का प्रसार तथा अधिकतम बच्चों तक पहुंच बढ़ाने के लिए बिगैलीलियो सेंटर्स (beGalileo Centers) बनाए हैं और उन सेंटर में जो टीचर हैं उनको ट्रेनिंग दी जाती है ।टीचर्स की क्षमता तथा योग्यता को अच्छी तरह जांच परख करके इन सेंटर्स पर नियुक्त किया जाता है।इन सेंटर्स को तभी शुरू किया जाता है जबकि टीचर्स को ट्रेनिंग दे दी जाती है तथा कंपनी टीचर्स की ट्रेनिंग से भली प्रकार आश्वस्त हो जाती है। इन होम बेस्ड सेंटर्स की लागत को कम रखने का प्रयास किया जाता है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सके।
      Also Read This Article-Claim: Sarji Solved Math's 160 Year Old Question

      (5.)अन्य विद्यार्थियों के लिए सुविधा(Facilities for other students)-

      जो विद्यार्थी इन सेंटरों पर नहीं जा सकते हैं क्योंकि पूरे भारत में 900सेंटर्स की स्थापना की गई है इसलिए सभी कस्बों में व ग्रामों में अभी सेंटर्स नहीं खुले हैं, उनके लिए कंपनी सब्सक्रिप्शन बाॅक्स के जरिए प्रोडक्ट की रिटेलिंग करती है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच बढ़ाने व अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु ₹1500 फीस beGalileoके लिए चार्ज की जाती है जिसमें 60% टीचर्स को देती है। अधिक जानकारी के लिए इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।यह कंपनी 20 शहरों में 900 से ज्यादा बिगैलीलियो सेंटर्स (beGalileo Centers)चला रही है।

      (6.)कंपनी की आर्थिक स्थिति(Financial position of the company)-

      एक करोड़ की पर्सनल सेविंग्स से अपने बिजनेस को शुरू किया ,$1 मिलीयन का निवेश कंपनी जुटा चुकी  है ।गणित के साथ-साथ बच्चों की लॉजिकल,रीजनिंग स्किल्स को विकसित कर रही है।

      (7.)गणित के अलावा अन्य स्किल का विकास(Development of skills other than mathematics)-

      कंपनी गणित के अलावा तार्किक तथा बौद्धिक क्षमता को विकसित करने का काम भी कर रही है जिससे कंजूमर reach  बढ़ाया जा सके ।इन कोर्सेज पर कंपनी का अत्यधिक फोकस बना हुआ है ।उसके लिए कंपनी इंस्टिट्यूशनल फंड राउंड जुटाने की तैयारी में जुटी हुई है।

      (8.) समीक्षा(Review)-

      कुछ समय पूर्व गणित व तार्किक क्षमता जैसे कठिन विषयों के लिए बच्चों को काफी परेशानी का अनुभव होता था। परंतु ज्यों-ज्यों तकनीकी का विकास होता जा रहा है त्यों-त्यों बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन कोर्सेज सेंटर्स की सुविधा उपलब्ध हो रही है ।फिर भी बालक इन सुविधाओं का लाभ न उठा पाएं तो इसका मतलब यही समझा जाना चाहिए कि विद्यार्थियों में तप व श्रम करने का अभाव है क्योंकि इसी तरह ओर भी कोर्सेज कम कीमत पर उपलब्ध है। इतनी फीस तो जुटाकर आसानी से चुकाई जा सकती है। इसलिए जिन विद्यार्थियों को गणित में कठिनाई महसूस होती है तथा जो इस फीस का भुगतान कर सकते हैं उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए ।हमारा काम इस तरह की वैल्युएबल आर्टिकल आप तक पहुंचाना है फायदा उठाना आपका काम है।

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      What is the need for innovation in maths education?

      What is the need for innovation in mathematics education?

      1.गणित शिक्षा में नवाचार की क्या आवश्यकता है?(What is the need for new innovation in mathematics education?)-

      What is the need for innovation in maths education?
      What is the need for innovation in maths education?
      इस आर्टिकल में बताया गया है कि शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए नवीन तकनीक का प्रयोग किया जाना चाहिए । गणित शिक्षा वही है जो प्रगतिशील एवं परिवर्तनशील हो तथा आधुनिक युग की आवश्यकताओं की पूर्ति करती हो ।आधुनिक युग में तीव्र गति से जनसंख्या बढ़ रही है । अतः सभी को पुराने तरीकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है ।नवीन तकनीकी के माध्यम से पाश्चात्य देशों ने गणित शिक्षा उपलब्ध कराना बहुत पहले से ही प्रारंभ कर दिया है । जैसे कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, ऑनलाइन ,सोशल मीडिया, वीडीओ द्वारा गणित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।विद्यार्थी एकमात्र विद्यालय के ऊपर निर्भर नहीं है ।यह आवश्यक भी है कि शिक्षा संस्थानों की मोनोपोली खत्म होती जा रही है ।आज विद्यार्थी द्वारा गणित शिक्षा अर्जित करने के कई प्लेटफार्म है जिनसे वह अपने घर बैठे गणित शिक्षा अर्जित कर सकता है ।

      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      (1.)आज बाल केंद्रित शिक्षा प्रणाली में बालक की अभिरुचि, शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के अनुरूप ही शिक्षण कार्य संपादित करना होता है ।अपारंपरिक शिक्षण साधनों के बढ़ते चरण व लोकप्रियता के फलस्वरूप शिक्षक को अपनी भूमिका बरकरार रखने हेतु गणित शिक्षण की पूर्व तैयारी आवश्यक है ।गणित में जो भी टॉपिक पढ़ाना हो उसकी पूर्व से ही ठीक तरह से तैयारी करके ,विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहिए ।
      (2.)शिक्षण प्रक्रिया जटिल होती है ।शिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी के व्यवहार में परिवर्तन लाना होता है। यह तभी संभव है जब शिक्षण नियोजन में ऐसी प्रक्रिया का समावेश हो जिससे विद्यार्थी में जिज्ञासा बनी रहे ।प्रक्रिया सोपान में यह निर्णय लेना होता है कि गणित शिक्षण के समय गणित के टॉपिक की विभिन्न अवस्थाओं में किन युक्तियों ,विधियों ,सहायक सामग्री का प्रयोग कब ,कहां ,कैसे किया जाए ,मूल्यांकन का स्वरूप क्या हो? शिक्षण में रोचकता व निरंतरता बनी रहे तथा विद्यार्थियों द्वारा गणित शिक्षा को ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि होती हो।
      Also Read This Article-How to make India a leading country in mathematics?
      (3.) नवाचार स्फूर्त परिवर्तन नहीं है, वरन् यह योजनाबद्ध परिवर्तन है।इसका उद्देश्य गुणात्मक सुधार करना होता है और अपेक्षित उद्देश्य प्राप्त करना होता है।यह विचारित और उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रयास किया जाता है ताकि श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया जा सके ।
      (4.) नवाचार में उन गणित की शिक्षण विधियों का प्रयोग किया जाता है जो वैज्ञानिक अध्ययन का फल होती है और जिनका उद्देश्य,लक्ष्य तथा साधन के बीच सर्वोत्तम सामंजस्य स्थापित करना तथा यह सुनिश्चित करना होता है कि प्रत्येक प्रयत्न से सर्वाधिक फल मिले।इसी भांति गणित शैक्षिक नवाचार को शैक्षिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण घटक के रूप में ,नए तत्व के समावेश के रूप में एक प्रेरक शक्ति एवं स्थापित व परंपरागत रूप से भिन्न व्यावहारिक राय के रूप में परिभाषित किया जाता है ।
      (5.) गणित शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार मूलतः प्रयोग के बाद प्रयोग एवं गणित शिक्षा प्रणाली का अंग बनने के पहले की स्थिति है ।यदि किसी तत्व, तकनीक,अवस्था का कारक का प्रभाव ज्ञात करने की योजना बनाई जाती है तो यह योजना ही प्रयोग कहलाती है। स्पष्ट है कि प्रयोग का क्षेत्र छोटा होगा।प्रयोग के अनुभव से लाभ उठाकर ही उसका क्षेत्र विस्तृत किया जाएगा ।
      (6.) गणित शिक्षक को अपने काम में सुधार की ललक, शिक्षा स्तर उन्नत करने की उनकी अभिलाषा ही नवाचार की ओर प्रेरित करती है।दृढ़ इच्छाशक्ति तथा निश्चय ही नवाचार की रीढ़ है। इस प्रकार शैक्षिक नवाचार शैक्षिक प्रगति का रथ माना जा सकता है। शैक्षिक नवाचार शिक्षक को इस बात में मदद करते हैं कि उनके प्रयत्न व्यर्थ न जाए तथा उनका अधिकाधिक सुफल मिले।
      (7.)जिस प्रकार एक शल्य चिकित्सक मरीज का ऑपरेशन करने से पूर्व बीमारी से संबंधित सभी पक्षों पर विचार करता है ,सभी उपकरणों की सफाई करता है और आत्मविश्वास से ऑपरेशन कक्ष में प्रवेश करता है। ठीक उसी प्रकार शिक्षक को भी बालक का व्यवहार परिवर्तन करने हेतु कक्षा में प्रवेश से गणित के टाॅपिक का अध्ययन उसकी प्रस्तुति पर तर्कपूर्ण मनन,विद्यार्थी अधिगम प्रवृत्ति का ज्ञान,अधिगम स्थापना के विभिन्न सोपान की तैयारी करना अपेक्षित है।
      (8.) वर्तमान तकनीकी युग में अनेक ऐसे माध्यम हैं जिनसे बालक अच्छी गणित शिक्षा ग्रहण कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकता है ।आज के संदर्भ में अनुभव पर आधारित अथवा अभिनव प्रयोग का अधिक महत्त्व है ।कारण स्पष्ट है कि आज ज्ञानार्जन का क्षेत्र इतना विशिष्ट हो गया है कि परंपरागत गणित शिक्षा, गणित शिक्षण पद्धतियां ज्ञान संप्रेषण का सशक्त माध्यम सिद्ध नहीं हो सकती है। अतः गणित शिक्षण में अभिनव प्रयोगों का अधिक महत्व है।
      Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course
      (9.)अतः समय की मांग के अनुसार शिक्षक व शिक्षण पद्धतियों को परिवर्तन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु अपनी मंद गति को तिलांजलि देकर राॅकेट की-सी गति से चलना होगा। आज का विद्यार्थी अधिक सक्रिय ,अध्ययन एवं चिंतनशील है। अतःजितना संभव हो कक्षा कक्ष में तकनीकी कारणों से गणित शिक्षा देने हेतु कई उपकरणों का प्रयोग करना होगा यथा कंप्यूटर,इंटरनेट,टेलीविजन,टेपरिकॉर्डर आदि आज की शिक्षा के अंग बन रहे हैं। इस परिवर्तनशील गणित शैक्षिक स्वरुप में गणित व  शिक्षण पद्धतियों का जीर्णोद्धार परम आवश्यक है।
      दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है तो नवीन तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गति को तीव्र करने की जरूरत है।

      2.शिक्षा में नवीन तकनीक के लिए 128 शिक्षकों को दिया गणित, पर्यावरण का प्रशिक्षण(128 teachers given mathematics, environment training for new technology in education)-

      Bharatpur News - बयाना. निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद संभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं। भास्कर संवाददाता|बयाना शिक्षा...
      Dec 20, 2019
      बयाना. निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद संभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं।
      शिक्षा विभाग की ओर से कस्बे के वेयर हाउस रोड स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में गुरुवार से पांच दिवसीय निष्ठा (नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट) शिक्षक प्रशिक्षण गैर आवासीय शिविर की शुरुआत हुई। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सीबीईओ कप्तान सिंह रहे तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य लखनपाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ डॉ. कुंवर सिंह व आरपी दिनेश सिंह तंवर विशिष्ट अतिथि रहे।
      शिविर का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने शिविर में भाग ले रहे शिक्षकों से विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचारों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि शिविर के तहत प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र प्रगति के लिए राष्ट्रीय पहल एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा में सुधार के लिए क्षमता व दक्षता का निर्माण करना है। निष्ठा कार्यक्रम के तहत देशभर में 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में भाषा, गणित एवं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन तथा लीडरशिप मोड्यूल, शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। शिविर में 128 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आरपी सुरेशचंद्र जाटव, श्रीभान सोलंकी, विनोद सोनी, कविता शर्मा, अतरसिंह, संतोष गुप्ता, मोहनलाल रछोईया, मुकेश मीना, रामेश्वर प्रसाद, वीरेश सिंह, प्रहलाद शर्मा, तुलसीराम गुर्जर, सुरेश दीक्षित, हीराशंकर शर्मा, किशन शर्मा, गुलाबसिंह, मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।



      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      How to make India a leading country in mathematics?

      How to make India a leading country in mathematics?

      1.भारत को गणित में अग्रणी देश कैसे बनाएं(How to make India a leading country in mathematics)-

      S.S. Pillai,How to make India a leading country in mathematics?
      S.S. Pillai,How to make India a leading country in mathematics?
      भारत को गणित में अग्रणी बनाने के लिए हमें प्राथमिक कक्षाओं के बालकों पर ध्यान देना होगा ।जैसे एक माली छोटे से पौधे को लगाता है तो उसको खाद,पानी तो देता ही है परंतु आंधी तूफान से भी सुरक्षा करता है। पशुओं से सुरक्षा करने के लिए बाढ़ लगाता है। इसी प्रकार भारत की प्राथमिक कक्षाओं के बालकों की गणितीय प्रतिभा को पहचान कर उनकी प्रतिभा को विकसित करना होगा ।हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन केवल रामानुजम की प्रतिभा का ढोल नगाड़ा बजाने से हमारा देश गणित में अग्रणी नहीं हो जाएगा ।इतिहास में भारत में महान गणितज्ञ हुए हैं उनकी जीवनी और चरित्र को बताने से बालकों को प्रेरणा मिलती है ।परंतु उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए और उपाय करने होंगे ।

      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.प्राथमिक कक्षाओं में बालकों की प्रतिभा को पहचानने(Recognizing the talent of children in primary classes)-

      प्राथमिक कक्षाओं में बालकों की प्रतिभा को पहचानकर उसे तराशने का कार्य करें। बालक गणित में कोई रुचि व  जिज्ञासा प्रकट करें तो उसे प्रोत्साहित करें और उनकी जिज्ञासा को बढ़ाएं ।वे जो प्रश्न पूछते हैं उनका उचित समाधान करके बालकों की रूचि बढ़ाई जा सकती है और जिज्ञासा जागृत की जा सकती है ।

      3.प्राथमिक कक्षाओं में संख्या सिद्धान्त पढ़ाएं(Teach number theory in primary classes)-

      प्राथमिक कक्षाओं में बालकों को गिनती,पहाड़े,गुणा,भाग, जोड़,बाकी सीखाएं उनको ठीक तरह से गणित की इन क्रियाओं में पारंगत करें। अक्सर शिक्षक परम्परागत तरीके से बालकों को पढ़ाते हैं और किसी को गिनती, पहाड़े, जोड़,बाकी,गुणा,भाग नहीं आ रहे हैं तो उन पर ध्यान नहीं देते हैं।जब हम यह मान लेते हैं कि बच्चा गणित में नहीं पढ़ सकता है तो बच्चा मायूस हो जाता है और बच्चे की रुचि व जिज्ञासा समाप्त होने लगती है।इसलिए प्राथमिक कक्षाओं में संख्या सिद्धांत पढ़ाना चाहिए ।प्राथमिक कक्षाओं के लिए संख्या सिद्धांत सरल तो है ही दैनिक जीवन में भी जोड़,गुणा,भाग,बाकी इत्यादि का प्रयोग करते हैं।
      Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course

      4.बच्चों के सामने चुनौती प्रस्तुत करें(Submit challenge in front of children)-

      बच्चों को कोई कठिनाई आए तो हम तत्काल उसे उसका हल बता देते हैं जबकि हमें कुछ क्षण बच्चों को सोचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्हेंं हम इस तरह से प्रेरित कर सकते हैं" इसे आप हल कर सकते हैं "  "यह सवाल ज्यादा कठिन नहीं है "। इस तरह प्रेरणा सूचक शब्दों से बालकों में उत्साह का संचार होता है।

      5.बालक किसी समस्या का समाधान करें तो प्रशंसा करें(If the child resolves a problem, then praise)-

      बालक गणित के सवाल हल कर देता हो तो सबके सामने उसकी प्रशंसा करनी चाहिए। अन्य बालकों को भी प्रेरित करना चाहिए कि इस बालक की तरह आप भी इसे हल कर सकते हैं ,बस थोड़ा प्रयास करने व ध्यान देने की जरूरत है।शिक्षक की विद्यार्थियों पर पैनी नजर रहनी चाहिए। उसकी लापरवाही से बच्चे गणित में पिछड़ सकते हैं और शिक्षक सजग ,सतर्क व चौकस हों तो बच्चे बहुत आगे बढ़ सकते हैं।

      6.बालक को मनोरंजन के तरीके से पढ़ाएं(Teach the child in a fun way)-

      बालकों को पहेली,गानों के माध्यम से सिखाएं तो ओर बढ़िया है। पहेली से बालकों की मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा गानों के जरिए पढ़ाने से बालकों को आनंद का अनुभव होता है ।बालक बोर नहीं होते हैं। गणित में जिज्ञासा जागृत होती है ।वे भी गणित में आगे बढ़ने की सोचते हैं ।मनोरंजन व संगीत में गणित में बालकों की स्वाभाविक वृत्ति होती है ।इसलिए मनोरंजन व गानों की सहायता से जल्दी सीखते हैं और लंबे समय तक गणित की पहेलियों व गानों द्वारा सीखी हुई बातें याद रहती है।

      7.बालकों को खेल के माध्यम से सिखाएं(Teach children through sports)-

      छोटे बालकों को खिलौनों व खेल के माध्यम से सिखाएं। प्राथमिक कक्षा के बालकों की खिलौनों से खेलने की स्वाभाविक वृत्ति होती है ।इसलिए खिलौनों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारें तथा तराशें। याद रखें गणित की प्रतिभा तथा शिक्षा में पारंगत करना साधना का कार्य है। इसलिए इस कार्य को जितनी गंभीरता तथा उत्सुकता से करेंगे बालक उतना ही आगे बढ़ेंगे।
      Also Read This Article-Why is National Mathematics Day celebrated on 22 December?

      8.बालकों कोँ  कहानियों के जरिए सिखाएं(Teach through stories to children)-

      बालकों को गणित को कहानियों के जरिए सिखाएं। छोटे-छोटे बालक कहानी,कथाओं में रुचि लेते हैं।इसलिए गणित की समस्याओं तथा जोड़,बाकी,गुणा,भाग को बालकों के सामने कहानियों के रूप में प्रस्तुत करें ।कहानियों को बालक रुचि पूर्वक सुनते हैं तथा जो बालक गंभीरता से ध्यान लगाकर किसी बात को सुनता है उसे जल्दी तो सीखता है ही साथ ही ऐसा सीखा हुआ स्थायी भी होता है ।

      9.बालकों को गणितज्ञों की जीवनियां सुनाएं(Narrate biographies of mathematicians to children)-

      भारत के महान गणितज्ञों को सरलतम रूप से प्रस्तुत करके सुनाएं।उनके वे पहलू अवश्य सुनाएं जिनके कारण उनका नाम दुनिया में रोशन हुआ व जिन कठिनाइयों और समस्याओं को उन्होंने हल किया।ऐसी विशिष्ट गणित की खोज को सुनाकर उन्हें प्रेरित करें ।महान गणितज्ञों की जीवनी से प्रेरणा मिलती है।

      10.बालकों को जिड़कें नहीं बल्कि प्रेम करें(Do not seduce children but love)-

      बालकों को बात-बात पर डांट-डपट से काम न लेकर प्रेम पूर्वक समझाएं । शैतानी भी करते हैं तो उन्हें प्रेम पूर्वक समझाएं ।शैतानी करने से होने वाली हानियों के बारे में बताएं ‌।कुछ बच्चे प्रेम पूर्वक नहीं मानते हैं ,शैतानी करते हैं, ऐसा वे अपने चंचल स्वभाव के कारण करते हैं। उनकी चंचलता को गणित की समस्याओं को हल करने की तरफ़ मोड़ें। फिर भी बहुत ज्यादा शैतानी करने वाला कोई-कोई बच्चा ही होता हैं ।ऐसे बच्चों को सबके सामने न डांटकर, अकेले में डांटे।सबके सामने डांटने से वे अपमानित महसूस करते हैं।

      11.भारत गणित के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश(India's leading country in the field of mathematics)-

      Publish Date:Sun, 15 Dec 2019
      How to make India a leading country in mathematics?
      How to make India a leading country in mathematics?
      गणित के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करने के लिए उन्हें पांचवी-छठी कक्षा से ही संख्या सिद्धांत पढ़ाने की जरूरत है।
      भागलपुर। गणित के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करने के लिए उन्हें पांचवी-छठी कक्षा से ही संख्या सिद्धांत पढ़ाने की जरूरत है।
      आइआइटी दिल्ली के गणित विभाग के पूर्व प्राध्यापक बी चौधरी ने ये बातें शनिवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग में 'शुद्ध और व्यावहारिक गणित में हाल के रूझानों' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
      उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर देश के महान गणितज्ञ रामानुजम का जन्म दिवस 22 दिसंबर को मनाया जाए। इस दिन बच्चों को गणित की शिक्षा के लिए जागरूक करें। बच्चों को रामानुजम के बारे में भी बताएं। वे एकमात्र शख्स थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में यह दिखा दिया कि भारत गणित के क्षेत्र में सबसे अग्रणी देश है। अमेरिका में रामानुजम दिवस मनाया जाता है। यदि बच्चे गणित में अच्छा करते हैं तो वह हर क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने बिहार की शिक्षा-व्यवस्था में सुधार पर बल दिया। सभी विज्ञानों की रानी है गणित।
      प्रतिकुलपति प्रो.रामयतन प्रसाद ने कहा कि महान गणितज्ञ गाउस ने कहा था कि गणित सभी विज्ञानों की रानी है। गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण उपकरण (टूल) है। भौतिकी, रसायन विज्ञान, खगौल विज्ञान आदि गणित के बिना नहीं समझे जा सकते। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो वास्तव में गणित की अनेक शाखाओं का विकास ही इसलिए किया गया कि प्राकृतिक विज्ञान में इसकी आवश्यकता आ पड़ी थी। दैनिक जीवन में हम करते हैं गणित का इस्तेमाल
      विभागाध्यक्ष प्रो. बिजेंद्र कुमार ने कहा की हम अपने दैनिक जीवन में गणित का इस्तेमाल करते हैं। उस वक्त जब समय जानने के लिए हम घड़ी देखते हैं, सामान खरीदने के बाद हिसाब जोड़ते हैं। या फिर फुटबॉल, टेनिस या क्रिकेट खेलते समय स्कोर का लेखा-जोखा रखते हैं। हर जगह गणित की जरूरत है। इससे पहले सेमिनार का उद्घाटन प्रो. बी चौधरी, प्रतिकुलपति प्रो. रामयतन प्रसाद, विधान पार्षद डॉ.एनके यादव, बिहार मैथमेटिक्स सोसाइटी के सदस्य प्रो. विजय कुमार, रायगढ़ विवि के प्रो.केसी तिवारी और डॉ कमला पारी ने संयुक्त रूप से किया। विभाग की छात्र- छात्राओं के द्वारा स्वागत गान व कुलगीत की प्रस्तुति दी गई। विभागाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ बज्रभूषण तिवारी ने किया।
      इस मौके पर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरुदेव पोद्दार, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरकात मंडल, डॉ दयानंद राय, डॉ अर्जुन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।


      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more