Showing posts with label Mathematics News. Show all posts

Why are the different levels of math in private and govt.?

Why are the different levels of mathematics in private and Government Schools?


    1.निजी और सरकारी स्कूलों में गणित के विभिन्न स्तर क्यों हैं?(Why are the different levels of mathematics in private and Government Schools?)-

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    सरकारी स्कूलों में गणित शिक्षकों पर सवाल उठाए जाते रहे हैं।सरकारी शिक्षण संस्थानों का गणित का परीक्षा परिणाम और कुल परिणाम निराशाजनक तथा बिल्कुल कमजोर रहता है।अधिकांश युवाओं की ख्वाहिश सरकारी सेवा प्राप्त करने की रहती है।ऐसी स्थिति में कड़ी स्पर्धा के द्वारा सरकारी सेवाओं में शिक्षकों का चयन किया जाता है वहीं दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थाओं में गणित के वे शिक्षक पढ़ाते हैं जिनका चयन सरकारी सेवाओं में नहीं होता है।फिर ऐसी क्या बात है जिससे निजी शिक्षण संस्थाओं का परिणाम बेहतर रहता है और सरकारी शिक्षण संस्थाओं का परिणाम कमजोर रहता है।इस आर्टिकल में एक ऐसे अध्यापक का परिचय करा रहे हैं जो सरकारी सेवा में कार्यरत है परन्तु उनसे आसपास के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के अध्यापक तो प्रशिक्षण लेते ही हैं साथ ही वे अन्य गणित शिक्षकों के लिए प्रेरणास्पद भी है।यह एक विरोधाभास ही प्रतीत होता है कि सरकारी सेवाओं में होते हुए भी वे एक प्रेरक का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं तथा कई अवार्ड भी जीते हैं। इनका परिचय है किरणदीपसिंह टिवाणा। इनके बारे में पूरा इतिहास नीचे वर्णित किया गया है।यह वर्णन प्रस्तुत करने से पहले सरकारी सेवाओं में गणित तथा अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम कमजोर क्यों रहता है इसके बारे में वर्णन कर रहे हैं।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.उत्तरदायित्व का ना होना(Lack of responsibility)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों का बेहतर परीक्षा परिणाम न होने का मुख्य कारण है उत्तरदायित्व का न होना। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में पाठ्यक्रम, पुस्तकों,शिक्षण संस्थान तथा माता-पिता की महती भूमिका होती है ।इन सबमें शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।सरकारी शिक्षण संस्थाओं में कमजोर परीक्षा परिणाम रहने पर शिक्षकों पर कोई उत्तरदायित्व निर्धारित नहीं किया जाता है।न संस्था प्रधान पर कोई जिम्मेदारी डाली जाती है।इसके परिणामस्वरूप शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक लापरवाह होते हैं।उनको इससे कोई मतलब नहीं होता है कि पाठ्यक्रम पूरा हुआ है या नहीं।ठीक से विद्यार्थियों के समझ में आ रहा है या नहीं।प्रतिभाशाली शिक्षकों का चयन होने के बावजूद अपनी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया जाएगा तो शिक्षण संस्थाओं का परिणाम अच्छा क्यों कर आएगा?इसके बजाय निजी शिक्षण संस्थानों में भले उच्च प्रतिभाशाली शिक्षक न हो तो भी उनको शिक्षण संस्थान से निकाले जाने का डर रहता है।इसलिए वे शिक्षक कड़ी मेहनत करके विद्यार्थियों को गणित शिक्षा प्रदान कराते हैं।प्रतिवर्ष अपने परीक्षा परिणाम को श्रेष्ठ तथा ओर अधिक श्रेष्ठ बनाने का प्रयत्न करते रहते हैं।कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।कड़ी मेहनत से हमारी प्रतिभा निखरती है।इसलिए सरकारी सेवाओं के गणित शिक्षकों और अन्य शिक्षकों का उत्तरदायित्व निर्धारित नहीं किया जाएगा तब तक अच्छे परीक्षा परिणाम की कल्पना करना निरर्थक है।
    Also Read This Article-5 famous women mathematicians who changed the world

    3.सरकारी सेवाओं में स्थायी चयन का होना(Permanent selection in government services)-

    सरकारी सेवाओं में चयन होने के बाद शिक्षक स्थाई हो जाता है उसे सरकारी सेवा से हटाना मुश्किल है।सरकारी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण गणित शिक्षा या अन्य विषयों की शिक्षा उपलब्ध कराएं या नहीं कराएं, उनकी सेवा पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।अत्यधिक छुट्टियां मिलती हैं जिनका उपभोग करते रहते हैं। कुल मिलाकर सरकारी शिक्षक की पांचो उंगलीयां घी में है।दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थानों में गणित शिक्षक का परीक्षा परिणाम कमजोर रहता है तो उसे कभी भी शिक्षण संस्थान से हटाया जा सकता है।निजी शिक्षण संस्थान में गणित शिक्षक तभी तक कार्यरत रहता है जब तक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है।निजी शिक्षण संस्थानों में सेवा स्थाई नहीं रहती है।यदि कोई शिक्षक अच्छा नहीं पढ़ाता है तो उसकी जगह दूसरे शिक्षक को नियुक्त कर दिया जाता है।

    4.वेतनमान निश्चित होना(Pay scale to be fixed)-

    सरकारी शिक्षक का वेतनमान निश्चित होता है।गणित शिक्षक कड़ी मेहनत करके पढ़ाएगा तो भी उतना ही वेतन मिलेगा तथा निम्न स्तर की गणित शिक्षा प्रदान करेगा तो भी वेतन उतना ही मिलेगा।साथ ही सातवां वेतन आयोग के बाद सरकारी सेवाओं का वेतनमान जिस हिसाब से बढ़ा है उससे सरकारी शिक्षकों की रही-सही कर्मठता को भी लकवा मार गया है।उच्च वेतनमान के कारण गणित शिक्षक तथा अन्य शिक्षक बिल्कुल बेफिक्र हो गए हैं।दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थानों में काम और परिणाम के आधार पर वेतन दिया जाता है और परिणाम बेहतर आने पर ही वेतन बढ़ाया जाता है‌।ऐसी स्थिति में निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को कड़ी मेहनत करके बेहतर परिणाम देना होता है। सरकारी शिक्षकों को बेहतर परिणाम हो तो भी वेतन उतना ही मिलेगा तथा परिणाम कमजोर है तो भी वेतन में कोई कटौती नहीं होने वाली है।सरकारी शिक्षकों को उच्च वेतनमान भी एक कारण है जिसे परिणाम कमजोर रहता है।

    5.शिक्षा संस्थानों पर सरकारी नियंत्रण का ढीलापन(Loosening of government control over educational institutions)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों पर किसी व्यक्ति विशेष का स्वामित्व नहीं होता है।प्रधानाध्यापक हो अथवा शिक्षा अधिकारी उनकी मानसिकता यही होती है कि शिक्षण संस्थान उनका निजी शिक्षण संस्थान तो है नहीं इसलिए वे शिक्षण संस्थान के लिए कड़ी मेहनत नहीं करते हैं।उनको पता होता है कि साल-दो साल बाद उनका स्थानांतरण अन्यत्र हो जाएगा इसलिए वे कोई विशेष प्रयास नहीं करते हैं।निजी शिक्षण संस्थानों में ज्यादातर किसी निजी व्यक्ति के स्वामित्व में होती है इसलिए हमेशा तथा नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहते हैं।जहां कहीं भी कमी दिखाई देती है उसको तत्काल दुरुस्त करते रहते हैं। माता-पिता,अभिभावकों तथा विद्यार्थियों की शिकायत पर गौर करके उनकी शिकायतों का निवारण करते रहते हैं। जबकि सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों,माता-पिता व अभिभावकों की शिकायत का निवारण करना तो दूर की बात है उनकी शिकायत ठीक से सुनी ही नहीं जाती है।

    6.अनुशासन का ढीलापन(Loosening of discipline)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी न तो अनुशासन में रहते हैं और न ही शिक्षक उनको अनुशासन में रखने का प्रयास करते हैं।सरकारी शिक्षण संस्थान में दोनों ओर से अनुशासन के ढीलेपन में यह भी एक कारण है कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में निशुल्क पुस्तकें तथा शिक्षा प्रदान की जाती है। इसलिए माता-पिता,अभिभावकों की ओर से कोई विशेष दबाव नहीं रहता है जबकि निजी शिक्षण संस्थानों में अच्छी फीस वसूली जाती है इसलिए माता-पिता, अभिभावक व विद्यार्थी बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतते हैं‌।वे कोशिश यही करते हैं कि उनकी फीस वसूल हो जाए।कोई भी कमी होती है तो तत्काल शिक्षण संस्थान के निदेशक को शिकायत करते हैं।

    7.समीक्षा(Review)-

    उपर्युक्त विवरण में सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा निजी शिक्षण संस्थानों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इससे आपको ऐसा प्रतीत हो सकता है कि निजी शिक्षण संस्थानों का ढर्रा तथा अनुशासन व शिक्षा का स्तर बहुत बढ़िया है।वस्तुतः निजी शिक्षण संस्थान भी पाठ्यक्रम के अतिरिक्त बालकों को अपनी तरफ से चारित्रिक व नैतिक शिक्षा प्रदान नहीं कराते हैं।उनका एकमात्र लक्ष्य यह होता है कि निजी शिक्षण संस्थानों का परिणाम अच्छा रहे।परंतु किसी भी शिक्षण संस्थान का मूल्यांकन एकमात्र परीक्षा परिणाम नहीं होता है।
    गणित शिक्षण का सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ, जीवन से गणित का सम्बन्ध, गणित का व्यावहारिक ज्ञान,विद्यार्थियों का चारित्रिक व नैतिक विकास इत्यादि ऐसे फैक्टर है जिनके आधार पर शिक्षकों तथा शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है।
    सरकारी शिक्षण संस्थानों की ऐसी स्थिति में श्री किरणदीप सिंह टिवाणा जैसे शिक्षक का उपलब्ध होना एक विरोधाभास ही है वरना ऐसे शिक्षक सरकारी शिक्षण संस्थानों में कहां मिलते हैं? जुगनू के प्रकाश की तरह ऐसे गणित शिक्षक मिलते हैं।
    काश अन्य सरकारी शिक्षक गणित शिक्षक किरणदीपसिंह टिवाणा से प्रेरणा ले तो भारत की दिशा और दशा दोनों परिवर्तित हो सकती है‌।आज का युग STEM अर्थात साइंस, टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स का युग है। जो देश इनमें बढ़-चढ़कर है वही विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो सकता है।ऐसी स्थिति में मैथमेटिक्स का अहम योगदान है।यदि गणित शिक्षक इस बात को समझेंऔर अपना उत्तरदायित्व को वहन करें तो देश का कायाकल्प हो सकता है।हम इसी उद्देश्य से इस आर्टिकल को पोस्ट कर रहे हैं कि वे इससे कुछ सीख ले सके और हमारे द्वारा किए गए परिश्रम को सार्थक कर सकें। गणित वास्तव में अद्भुत विषय है इसका आगे आनेवाले भविष्य में विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहनेवाली है।
    Also Read This Article-185 crores won from mathematics formula
    8.सरकारी स्कूल का मास्टर बना रहा प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों को गणित का ‘मास्टर'(The master of government school continues to be the 'master' of mathematics to the teachers of private schools)- Ludhiana News Publish Date:Wed, 04 Sep 2019
    Why are the different levels of math in private and govt.?

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    40 वर्ष के किरणदीप सिंह टिवाणा से शहर के 17 प्राइवेट स्कूलों के टीचर इनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके लिए वह कोई फीस तक भी नहीं लेते हैं।
    जगराओं। एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठाए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहाड़ा के गणित के मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा अपने गणित के ज्ञान से मिसाल बन चुके हैं। टिवाणा ऐसे सरकारी मास्टर हैं जिन्हें प्राइवेट स्कूल अपने यहां ट्रेनिंग देने के लिए बुलाते हैं। शहर के डीएवी व बीसीएम जैसे स्कूलों समेत करीब डेढ़ दर्जन प्राइवेट स्कूलों के गणित अध्यापकों को मास्टर टिवाणा मुफ्त में ट्रेनिंग दे चुके हैं। 40 वर्ष के किरणदीप सिंह टिवाणा न सिर्फ सरकारी बल्कि बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के गणित के अध्यापकों को भी ट्रेनिंग देकर मैथ्स का मास्टर बना रहे हैं। शहर के 17 प्राइवेट स्कूलों के टीचर इनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके लिए मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा कोई फीस तक भी नहीं लेते हैं। कई प्राइवेट स्कूल मास्टर टिवाणा से ओरिएंटेशन प्रोग्राiम के लिए संपर्क साध रहे हैं।

    9.स्टेट व नेशनल अवार्ड मिले(State and National Awards)-

    मास्टर टिवाणा ने एमए पोलिटिकल साइंस व बीएड गणित में पास की। वर्ष 2016 में स्टेट अवार्ड, माल्ती ज्ञान पीठ पुरस्कार-2017, नेशनल अवार्ड 2018 प्राप्त किया। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग और जिला स्तर पर कई बार प्रशंसा पत्र मिले। मथुरा की संस्था ने आदर्श शिक्षा रत्न अवार्ड 2019 दिया। वह अपनी बेटियों गुरलीन व दिशनीत को भी गणित में एक्सपर्ट बनाना चाहते हैं। पत्नी ब्रहमजीत सरकारी स्कूल में हेड टीचर है।

    10.गणित विषय पर अब तक लिख चुके हैं सात किताबें, आठवीं है कतार में(Seven books have been written so far on maths topic, eighth is in line)-

    सूबे में सभी सरकारी स्कूलों में जो ई-कंटेंट काम हो रहा है उसमें मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा का काफी योगदान है। इसके अलावा स्टेट को-रिसोर्स ग्रुप के जरिए सूबे में होने वाले सभी गणित वर्कशॉप, मेलों व टेनिंग प्रोग्रामों के लिए मास्टर टिवाणा सात मैन्युल किताबें लिख चुके हैं, जबकि उनकी आठवीं किताब कतार में है।
    11.अब तक तीन हजार अध्यापकों को दे चुके ट्रेनिंग(Three thousand teachers have been trained so far)-
    मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा न सिर्फ शहर के बल्कि सूबे भर के गणित अध्यापकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह अब तक ती हजार गणित अध्यापकों को प्रशिक्षण दे चुके है। इतना ही नहीं उनके पढ़ाए 42 बच्चे तहसील स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है। गणित अध्यापकों को दी जाने वाली ट्रेनिंग में मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा मैथ्स लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट रूम बताते हैं।


    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Who is Vikram Lender Chandrayaan-2?

    Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

    1.कौन हैं विक्रम लैंडर चन्द्रयान-2( Who is Vikram Lender Chandrayaan-2)-

    Shanmuga Subramanian,Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

    Shanmuga Subramanian,Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

    अक्सर यह समझा और माना जाता है कि मनुष्य तभी आगे बढ़ सकता है जबकि उसके पास साधन, सुविधाएं और उपकरण हो। आज के तकनीकी युग में यह जुमला अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। आज भारत के एक ऐसे प्रतिभाशाली युवा इंजीनियर के डिग्रीधारी से परिचय करा रहे हैं जिसने विक्रम लैंड का पता लगाकर अमेरिका की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था नासा के साथ ही विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया है ।
    Also Read This Article-Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator
    भारत में chandrayaan-2 विक्रम लेंडर को दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित सुगम मैदान के लिए लक्षित किया गया था परंतु भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)ने अपने विक्रम लेंडर के साथ संपर्क खो दिया था ।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो )ने इसका पता लगाने के लिए नासा से संपर्क किया परंतु नासा भी विक्रम लैंडर को खोज नहीं पाया ।आखिर में भारत के युवा इंजीनियर शन्मुगा सुब्रह्मण्यन ने इसका पता लगाने का निश्चय किया। उसने नासा से संपर्क करके अनुमानित फोटोग्राफ्स हासिल किए।शन्मुगा के पास साधन के नाम पर केवल लैपटॉप ही था।उसी लैपटॉप के बलबूते पर शन्मुगा ने विक्रम लैंडर का पता लगा कर सबको हैरत में डाल दिया।शन्मुगा ने विक्रम लैंडर का पता लगा कर यह साबित कर दिया है कि मनुष्य को साधनों और उपकरणों से ज्यादा बुद्धि ,कौशल और संकल्प शक्ति की आवश्यकता है।यदि आपके पास बुद्धि, कौशल और संकल्प शक्ति है तो थोड़े से साधनों से भी आप अद्भुत कार्य कर सकते हैं। विक्रम लैंडर का पता लगाने के लिए इसरो और नासा के पास एक से बढ़कर एक प्रयोगशाला और उपकरण मौजूद थे।साथ ही इसरो व नासा के पास एक से बढ़कर एक वैज्ञानिकों की पूरी टीम कार्य करती है ।परंतु विक्रम लैंडर का पता लगाने में वे असमर्थ रहे।शन्मुगा ने अपनी बुद्धि व कौशल का प्रयोग करके न केवल पता लगाया बल्कि यह साबित भी कर दिया कि एक अकेला व्यक्ति अपनी बुद्धि व कौशल के आधार पर क्या कुछ कर सकता है?उसके पास साधन के नाम पर केवल नासा द्वारा जारी किए फोटोग्राफ्स और लैपटॉप थे और उन्हीं की मदद से उसने यह कारनामा कर दिखाया। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ,कमी है तो उनको तराशने की । इसलिए ऐसे इंजीनियरों और गणितीय प्रतिभाओं की पहचान कर उनको तराशा जाए जिससे वे  देश का यश फैलाने के साथ-साथ मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य करें ।हमारी शिक्षा पद्धति में युवाओं को डिग्री देकर युवाओं की फौज तो खड़ी कर दी है परन्तु उनकी स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे वे बेरोजगारी की श्रेणी में आकर खड़े हो जाते हैं।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.विक्रम लैंडर चन्द्रयान-2(Vikram Lender Chandrayaan-2)

    Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

    Who is Vikram Lender Chandrayaan-2

    यह छवि विक्रम लैंडर प्रभाव बिंदु और संबंधित मलबे क्षेत्र को दिखाती है। ग्रीन डॉट्स अंतरिक्ष यान के मलबे (पुष्टि या संभावना) का संकेत देते हैं। ब्लू डॉट्स परेशान मिट्टी का पता लगाते हैं, जहां अंतरिक्ष यान के छोटे-छोटे टुकड़े रेजोलिथ को मंथन करते हैं। "एस" शनमुगा सुब्रमण्यन द्वारा पहचाने गए मलबे को इंगित करता है। नैरो एंगल कैमरा मोज़ेक का यह हिस्सा छवियों से बनाया गया था M1328074531L / R और M1328081572L / R ने Nov 11 को अधिग्रहित किया।
    चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर को दक्षिण ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित सुगम मैदान के लिए लक्षित किया गया था; दुर्भाग्य से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने निर्धारित टचडाउन (भारत में 7 सितंबर, संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 सितंबर) से पहले अपने लैंडर के साथ संपर्क खो दिया। नुकसान के बावजूद, सतह के करीब पहुंचना एक अद्भुत उपलब्धि थी। लूनर रिकॉनेनेस ऑर्बिटर कैमरा टीम ने 26 सितंबर को साइट का पहला मोज़ेक (अधिग्रहीत 17 सितंबर) जारी किया और कई लोगों ने विक्रम के संकेतों की खोज के लिए मोज़ेक डाउनलोड किया है। शंमुगा सुब्रमण्यन ने मलबे की एक सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया। इस टिप को प्राप्त करने के बाद, LROC टीम ने छवियों के पहले और बाद की तुलना करके पहचान की पुष्टि की। जब पहली पच्चीकारी के लिए छवियों को प्राप्त किया गया था तो प्रभाव बिंदु खराब रूप से प्रकाशित किया गया था और इस तरह आसानी से पहचाने जाने योग्य नहीं था। बाद के 14 और 15 को दो दो इमेज सीक्वेंस हासिल किए गए थे। 11 नवंबर को LROC की टीम ने इन नए मोज़ाइक में आसपास के क्षेत्र को छान मारा और प्रभाव स्थल (70.8810 ° S, 22.7840 ° E, 8,5 मीटर ऊंचाई) और संबंधित मलबे को ढूंढ निकाला। खेत। नवंबर मोज़ेक में सबसे अच्छा पिक्सेल स्केल (0.7 मीटर) और प्रकाश की स्थिति (72 ° घटना कोण) थी।
    Also Read This Article-AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya
    शनमुगा द्वारा पहले स्थित मलबे मुख्य दुर्घटना स्थल से लगभग 750 मीटर उत्तर-पश्चिम में है और उस पहले मोज़ेक (1.3 मीटर पिक्सेल, 84 ° घटना कोण) में एक एकल उज्ज्वल पिक्सेल पहचान थी। नवंबर मोज़ेक सबसे अच्छा प्रभाव गड्ढा, किरण और व्यापक मलबे क्षेत्र दिखाता है। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सेल के हैं और एक पिक्सेल छाया डालते हैं।
    प्रभाव साइट के साथ चंद्रमा की पीला छवि
    छवि अनुपात से पहले और बाद में यह सतह पर परिवर्तन को उजागर करता है; प्रभाव बिंदु छवि के केंद्र के पास है और अंधेरे किरणों और उज्ज्वल बाहरी प्रभामंडल के कारण बाहर खड़ा है। प्रभाव बिंदु के एसएसई के बारे में 100 मीटर की दूरी पर अंधेरे की लकीर और मलबे पर ध्यान दें। विकर्ण सीधी रेखाएँ बिना पृष्ठभूमि वाली कलाकृतियाँ हैं।
    एनीमेशन से पहले / बाद में चांद पर बेहोश रंग परिवर्तन दिखा
    छवियों से पहले और बाद में विक्रम प्रभाव बिंदु दिखाते हैं। सतह पर परिवर्तन सूक्ष्म हैं और ऊपर प्रस्तुत अनुपात छवि में अधिक आसानी से देखे जाते हैं।

    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator

    Ten-year-old Sibahle zwane, who solves mathematics faster than a calculator

    1.कैलकुलेटर से भी तेज गति से गणित हल करनेवाली दस वर्षीय सिबाहले ज्वाने(Ten-year-old Sibahle zwane, who solves mathematics faster than a calculator)


    Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator

    Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator

    इस आर्टिकल में दक्षिणी अफ्रीका के एक लड़के के बारे में परिचय कराया जा रहा है जो संख्याओं की गणना तथा अंकगणितीय संख्याओं की गणना केलकुलेटर से भी तेज गति से करता है।सिबाहले ज्वाने नाम है इस लड़के का। सोशल मीडिया पर बहुत तेज गति से यह लड़का वायरल हो रहा है।
    एक तरफ गणित जैसे विषय से बालक-बालिकाएं घबराते हैं वहीं सिबाहले ज्वाने मात्र 10 वर्ष की अवस्था में ही इतनी तेज गति से गणनाएं कर देता है कि कैलकुलेटर भी उसके सामने फेल है।सोशल मीडिया पर वायरल होने से उसकी पहचान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो गई है।जबकि बहुत से लोग गणित के क्षेत्र में दिन रात एक कर के , गणित के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करते हैं परंतु वर्षों तक उनकी प्रतिभा को पहचान ही नहीं मिलती है। वे गुमनामी के अंधेरे में रहते हैं।हालांकि ऐसी प्रतिभाओं की सही पहचान यही होती है कि उन्हें प्रसिद्धि की लालसा नहीं होती है।ऐसे लोग अपने गणित की खोज संबंधी कार्य करने में इतने तल्लीन रहते हैं कि उन्हें प्रसिद्धि पाने के लिए उनमें प्रसिद्धि पाने की तनिक भी इच्छा नहीं होती है और न ही ऐसी प्रतिभाओं के मन में अहंकार होता है ।
    जो व्यक्ति प्रसिद्धि व धन पाने की कामना से गणित के क्षेत्र अथवा किसी भी क्षेत्र में कार्य करता है वह जल्दी ही बहुत ही ऊंचाई पर पहुंच जाता है परंतु कुछ समय बाद ही उनका पतन हो जाता है।
    सिबाहले ज्वाने सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उसने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर ली है परंतु इस मुकाम पर पहुंचने हैं तथा इस मुकाम पर कायम रहने के लिए उसे अहंकार रहित होकर अपने कार्य क्षेत्र में डटे रहना होगा, तभी वह इस मुकाम पर कायम रह सकता है। अन्यथा कुछ समय बाद ऐसी प्रतिभाएं गुमनामी के अंधेरे में खो जाती है। इसलिए सिबाहले ज्वाने के उदाहरण से हम आपको यही सुझाव दे सकते हैं कि मनुष्य को काम अनवरत काम करते रहना तथा हमेशा गणित के क्षेत्र में नवीन सोच, नई-नई खोजें करते रहना, काम के प्रति जुनून, गणित के प्रति समर्पित होकर कार्य करना, इस प्रकार तन,मन व समर्पित होकर कार्य करते रहने वाले अपनी सर्वोत्तम स्थिति को बरकरार रखते हैं ।वे किसी न किसी माध्यम से, कहीं न कहीं अपना चमत्कार करते रहते हैं ।मनुष्य जाति के कल्याण व हित के कार्य करते रहते हैं।
    Also Read This Article-AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya
    अब हम कुछ इस बारे में चर्चा करते हैं कि इस तरह के बालक छोटी-सी उम्र में इतना बड़ा चमत्कार कैसे कर पाते हैं ?दरअसल हमारे पूर्व जन्मों के संस्कार अच्छे हो और उनको वर्तमान जन्म में फलित होने का मौका मिल जाता है तो तत्काल वे बाल्यावस्था में ही शिखर पर पहुंच जाते हैं। श्रीनिवास रामानुजन भी बाल्यावस्था से ही बहुत प्रखर व प्रतिभाशाली थे, अध्यापक भी उनकी प्रतिभा के कायल थे। श्रीनिवास रामानुजन ने 31 वर्ष की उम्र तक ही इतना महान कार्य गणित के क्षेत्र में किया था कि बड़े-बड़े गणितज्ञ जो अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं ,वे भी नहीं कर पाते हैं ।इसलिए हमें हमारे बच्चों की गणितीय प्रतिभा को पहचान कर उसे तराशने का कार्य करना चाहिए अन्यथा यदि हम ध्यान नहीं देते हैं, लापरवाह रहते हैं तो उनकी गणितीय प्रतिभा सुप्त ही रह जाती है।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.मिलिए 10 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभा सिबले ज़्वेन से, जो एक कैलकुलेटर की तुलना में तेजी से गणित को हल करता है(Meet Sibahle Zwane, a 10-year-old South African genius who solves mathematics faster than a calculator)-

    2019/01/14
    Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator

    Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator

    कैलकुलेटर से ज्यादा तेजी से गणित हल करने वाली दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभा सिबले ज़्वेन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई। रिपोर्टों के अनुसार, 10 वर्षीय लड़के के पास अपने सिर में बड़ी संख्या में काम करने और कैलकुलेटर और सेकंड में तेजी से जटिल अंकगणितीय प्रश्नों को हल करने की उल्लेखनीय क्षमता है।
    -सिबाहल ज़वाने, 10 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभा
    सिबाहले ज़्वेन को एक दिन पायलट बनने की उम्मीद है।
    सिबाहले ज़्वेन, 10 वर्षीय लड़के में बड़ी संख्या में काम करने की उल्लेखनीय क्षमता है।
    10 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी लड़का कैलकुलेटर की तुलना में तेजी से गणित हल करता है।
    Zwane गणित के सवालों को हल करने के लिए एक दिन में R200 (लगभग $ 15) तक बना देता है।
    कैलकुलेटर से ज्यादा तेजी से गणित हल करने वाली दक्षिण अफ्रीकी प्रतिभा सिबले ज़्वेन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
    रिपोर्टों के अनुसार, 10 वर्षीय लड़के के पास अपने सिर में बड़ी संख्या में काम करने और एक कैलकुलेटर और सेकंड में तेजी से जटिल अंकगणितीय प्रश्नों को हल करने की उल्लेखनीय क्षमता है।
    गणित के कौशल के साथ सिबले ज़्वेन ने एसए (बीबीसी)
    बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ज़ावेन जो कि लेनसिया के निकट लेहे पड़ोस में रहता है, ने उस समय प्रमुखता से गोली मारी जब उसे 2018 में दक्षिण अफ्रीका के एक स्थानीय पुलिसकर्मी से जटिल गणित के सवालों के जवाब देते हुए फिल्माया गया था।
    Also Read This Article-South African first woman to get PhD in Mathematics
    2018 में सोवेतन लाइव द्वारा इसी तरह की रिपोर्ट में, उनकी मां, म्बली ज़्वाने ने कहा कि वह गणितीय प्रश्नों को हल करने के लिए एक दिन में R200 (लगभग $ 15) तक बनाती हैं।
    Sibahle Zwane, 10 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी जीनियस, जो कैलकुलेटर (EWN) की तुलना में तेजी से गणित हल करती है
    मंच ने बताया कि ज़्वेन आम तौर पर अन्य विषयों पर कम ध्यान केंद्रित करता है और अक्सर उन्हें ऐसा करने में आलस आता है, लेकिन वह संख्या के साथ महान है।
    ज़्वाने के लिए, वह एक दिन पायलट बनने की उम्मीद करता है क्योंकि उसकी माँ ने उसे एक ऐसी संस्था में ले जाने के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है जहाँ उसकी प्रतिभा विकसित की जा सकती है।
    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    AKS Education Award Given to Khangelani Sibiya

    AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya

    1.खंगेलानी सिबिया को एकेएस शिक्षा पुरस्कार दिया(AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya)-

    AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya

    AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya

    इस आर्टिकल में बताया गया है कि खंगेलानी सिबिया को बेस्ट ग्लोबल टीचर अवार्ड AKS प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया गया है ।पहले हम एकेएस प्राइवेट लिमिटेड के बारे में परिचय कराते हैं। SKS एक अलाभकारी संस्था है जिसका मुख्यालय गुड़गांव(हरियाणा) में स्थित है। इस संस्था द्वारा देश और विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोई कार्य किया है तो उसे रिवार्ड दिया जाता है ।इसके अलावा इस संस्था द्वारा शिक्षकों ,प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रदान की जाती है। यह संस्था प्रतिवर्ष इस अवार्ड को किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को प्रदान करती है जिसने शिक्षा व समाज की बेहतरी के लिए कार्य किया है ।
    Also Read This Article-Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment
    इस वर्ष यानी 2019 को दुबई में AKS शिक्षा पुरस्कार खंगेलानी सिबिया को दिया गया है ।खंगेलानी सिबिया ने गणित और विज्ञान को पढ़ाने की एक विशिष्ट रणनीति अपनाई है ।गणित तथा विज्ञान को सबसे घृणास्पद और खराब विषयों के रूप में गणना की जाती है। इन विषयों को उन्होंने प्यार ,गाने और खेल के द्वारा समझाने का प्रयास किया है ।उनका समझाने का तरीका रचनात्मक है ।उन्होंने गणित को समझाने के लिए संगीत,सामाजिक गतिविधियों और स्वदेशी भाषाओं का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों की जीवन शैली को बदल कर रख दिया है। इसे वे दक्षिण अफ्रीका के प्रत्येक ग्रामीण इलाके तक पहुंचाने की उम्मीद रखते हैं ।खंगेलानी सिबिया से हम यह सीख सकते हैं यदि संकल्प शक्ति,दृढ़ इच्छाशक्ति,पक्का इरादा और कठिन परिश्रम करने का मादा हो तो कोई कार्य कठिन नहीं होता है। कई बार लोगों से यह भी सुनने को मिलता है कि एक अकेला व्यक्ति क्या कर सकता है? परंतु किसी भी महान कार्य को अकेला व्यक्ति ही प्रारंभ करता है और बाद में धीरे-धीरे सफलता मिलने पर लोग जुड़ते जाते हैं और कारवां तैयार हो जाता है ।जब हम यह सोचते हैं कि अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता तब हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं ।परंतु यदि आप ठान ले कि मुझे इस कार्य को खड़ा करना ही है तो वह अवश्य कर सकता है और आगे बढ़ सकता है ।दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में गणित का कार्य खड़ा करना किसी चुनौती से कम नहीं था परंतु खंगेलानी सिबिया ने उसकी कोई परवाह नहीं की। आज वे  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं। यही कारण है कि एसकेएस संस्था ने उनको गणित शिक्षा में विशिष्ट योगदान देने के लिए चुनाव किया है ।उन्होंने गणित को नई विधा यानी संगीत के जरिए पढ़ा कर साबित कर दिया है कि हौसला हो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता है?
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.खंगेलानी सिबिया को एकेएस शिक्षा पुरस्कार दिया(AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya)-

    बेस्ट ग्लोबल टीचर अवार्ड क्वाज़ुलु-नटाल के शिक्षक को प्रदान किया गया
    एक नवाचारी क्वाज़ुलु-नटाल शिक्षक ने 79 देशों के दावेदारों को प्रतिष्ठित वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वैश्विक शिक्षक पुरस्कार के साथ चलने के लिए हराया है।
    2019-12-18
    AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya

    AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya

    कई स्कूलों में, विभिन्न कक्षाओं में संगीत और गणित पढ़ाया जाता है, लेकिन खंगेलानी सिबिया के लिए, ये विषय एक तरह से एक साथ आते हैं जो पूरी तरह से सीखने को बढ़ाता है।
    गणित और विज्ञान शिक्षक के रूप में, सिबिया की शिक्षण की एक रचनात्मक रणनीति है, जिसने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ वैश्विक शिक्षक पुरस्कार भी शामिल है, जिसे उन्होंने हाल ही में दुबई में 2019 AKS शिक्षा पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया था।
    पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षण और सीखने में नवाचार और रचनात्मकता को पहचानना है।
    शिक्षक के लिए अच्छी तरह से अर्जित अंतरराष्ट्रीय दावा
    रिचर्ड्स बे, क्वाज़ुलु नटाल में स्थित, साइफ्यूमलेले सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक ने 79 अन्य देशों के दावेदारों को हराकर शीर्ष खिताब हासिल किया।
    Also Read This Article-Professor who simplified complexities of mathematics 
    2017 के दक्षिण अफ्रीकी मैन ऑफ द ईयर जैसे कई स्थानीय पुरस्कार जीते, और 2018 प्रेरणादायक एडू-सप्ताह पुरस्कार विजेता होने के नाते, सिबिया की अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा अच्छी तरह से अर्जित की गई है।
    एक प्रेस बयान में, समर्पित शिक्षक को उनके प्रयासों के लिए सलाम किया गया था:
     “एक बहु-पुरस्कार विजेता शिक्षक, खंगेलानी सिबिया, गणित और विज्ञान के विषयों को सबसे घृणा, परहेज और असफल होने वाले विषयों से बदल रहे हैं, उन विषयों में जिन्हें विद्यार्थियों से प्यार, पारित और महारत हासिल है।
    “वह सामाजिक रुझानों का उपयोग करता है, जैसे कि नवीनतम नृत्य चालें, गाने और खेल, गणित और विज्ञान को विद्यार्थियों को समझाने के लिए। यह वैश्विक शिक्षा को बढ़ावा देता है जो रचनात्मकता, भागीदारी और नवाचार के माध्यम से बदलाव लाता है। "

    3.MEC Kwazi Mshengu की प्रशंसा(Praise to MEC Kwazi Mshengu)-

    अपने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार की खबर के जवाब में, क्वाज़ुलु-नटाल शिक्षा एमईसी क्वाज़ि मशेंग ने भी सिबिया की प्रशंसा की।
    "वह हमारे प्रांत का गौरव है और शिक्षण के महान पेशे में कई असाधारण पुरुषों और महिलाओं का प्रतीक है।"
    ग्लोबल एजुकेशन नेटवर्क अपने ग्लोबल एजुकेशन आइडिया अवार्ड के माध्यम से वैश्विक शिक्षा में नवाचार के महत्व को पहचानता है। यह वैश्विक शिक्षा पहलों के लिए नए विचारों पर केंद्रित है जो परिवर्तनकारी सीखने की सुविधा प्रदान करते हैं और विद्यार्थियों की आंखों और दिमागों को दुनिया की वास्तविकताओं के लिए खोलते हैं।

    4.KWV ट्यूटरिंग के साथ अतिरिक्त मील जा रहा है(Going the extra mile with KWV tutoring)-

    33 वर्षीय सिबिया एक गैर-लाभकारी संगठन भी चलाती है, जिसे सप्ताहांत में केडब्ल्यूवी ट्यूटरिंग कहा जाता है। इसका नाम उनके उपनाम "मिस्टर केडब्ल्यूवी" के नाम पर रखा गया है।
    KWV ट्यूटरिंग शुरू करने का विचार 2011 में तब सामने आया जब सिबिया ने देखा कि कई विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान पास करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
    इससे उन्हें गणित और विज्ञान को समझने और संबंधित करने के लिए विद्यार्थियों के लिए आसान बनाने के लिए एक शिक्षण पद्धति तैयार की गई। उन्होंने विज्ञान और गणित की व्याख्या करने के लिए संगीत, सामाजिक प्रवृत्तियों और स्वदेशी भाषाओं का उपयोग करते हुए, विद्यार्थियों की जीवनशैली को सबक में बदल दिया।
    Sibiya ने KWV शिक्षण शैली विकसित की है, जिसे वह दक्षिण अफ्रीका के प्रत्येक टाउनशिप और ग्रामीण समुदाय तक ले जाने की उम्मीद करता है। एनपीओ के माध्यम से, वह गणित और विज्ञान केंद्रों के निर्माण की उम्मीद करते हैं, साथ ही साथ पाठ्यपुस्तकों को लिखते हैं जिसमें केडब्ल्यूवी शिक्षण शैली शामिल है।
    उनकी एक बड़ी महत्वाकांक्षा अन्य शिक्षकों को इस शिक्षण पद्धति को उनकी कक्षाओं में चैरिटी संगठन के माध्यम से लागू करने के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित करना है।

    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Professor who simplified complexities of mathematics

    Professor who simplified the complexities of mathematics and science

    1.प्रोफेसर जिसने गणित और विज्ञान की जटिलताओं को आसान किया(Professor who simplified the complexities of mathematics and science)-

    Professor who simplified complexities of mathematics

    Professor who simplified complexities of mathematics 

    इस आर्टिकल में हम एक ऐसी शख्सियत से परिचय करा रहे हैं जिनका देश की गणित व विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन प्रोफेसर साहब का परिचय है यशपाल ।गणित व विज्ञान शिक्षा को बोझ रहित करने हेतु उन्होंने अथक प्रयास किया है ।ऐसी बहुत कम शख्सियत होती हैं जो अपने पद को प्रोफेशनल नहीं समझ कर सेवा और कर्म का क्षेत्र मानती है ।कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त होने पर भी अंतिम समय तक वह गणित व विज्ञान के लिए काम करते रहे। ऐसा समर्पण व त्याग बहुत कम देखने को मिलता है ।वे विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए लोगों को गणित व विज्ञान के लिए प्रेरित करते रहे ।उनके इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप दूरदर्शन पर गणित व विज्ञान के कार्यक्रम प्रसारित किए गए जो कि भारत में गणित व विज्ञान को सरल व सुगम बनाने हेतु टर्निंग प्वाइंट था। उन्हीं के प्रयासों से गणित व विज्ञान विषय लोकप्रिय हुए।वस्तुतः वे सच्चे अर्थों में कर्म योगी थे।
    कर्म योग का अर्थ होता है कि जो कर्म अनासक्ति के साथ किया जाता है अर्थात ऐसे कर्म जिनको करने पर फल की प्राप्ति की इच्छा न रखी जाए ।आसक्ति पूर्वक अर्थात कामना के वश में होकर कोई कार्य किया जाता है तो उस कार्य में कर्ता भाव आ जाता है और जो कर्ता होता है वह भोक्ता भी होता है अर्थात कर्म का फल सुख व दुख भोगना पड़ता है। परंतु प्रोफेसर यशपाल ने सांसारिक कर्तव्यों को अनासक्त भाव से किया, उसी का परिणाम है कि भारत में गणित व विज्ञान की प्रगति हो सकी । हालांकि अन्य महापुरुषों का योगदान भी गणित के विकास करने में रहा है परंतु प्रोफेसर यशपाल के योगदान को कम नहीं आंका जा सकता है ।
    Also Read This Article-Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment
    वे हमेशा गणित और विज्ञान के टेढ़े-मेढे प्रश्नों का भी सीधे और सरल ढंग से उत्तर देते थे ।हमेशा आजीवन लोगों की गणित और विज्ञान के प्रति रुचि व जिज्ञासा बढ़ाते रहे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उन्होंने गणित और विज्ञान विषय को बोझ रहित करने का अथक प्रयास किया और इसमें वे सफल रहे।वे एक सच्चे कर्म योगी की भांति कर्म करते रहे।वे 90-91 वर्ष की आयु में भी कर्म करते रहे। सामान्यतः बहुत से लोग इससे पूर्व ही या तो स्वर्ग सिधार जाते हैं या सांसारिक कर्त्तव्यों से मुंह मोड़ लेते हैं। वस्तुत कई लोग सांसारिक कर्त्तव्यों को छोड़ना ही अनासक्त कर्म मानते हैं। परंतु कर्म का सिद्धांत है कि कोई भी मनुष्य कर्म किए बिना नहीं रह सकता है ।कर्म करने के भी कई तरीके हैं ।पहला फल की कामना से कोई कर्म करना ,दूसरा किसी के दबाव से कर्म करना। किसी के दबाव से कर्म करने में मनुष्य की इच्छा नहीं होती है परंतु ऐसा कर्म गलत भी हो सकता है। तीसरा प्रकार है कर्म को कर्तव्य समझकर करना। प्रोफेसर यशपाल ने कर्तव्य समझकर कर्म किया और यही श्रेष्ठ है।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.एक ऐसा प्रोफेसर जिसने गणित और विज्ञान की जटिलताओं को बना दिया आसान(A professor who made the complexities of mathematics and science easier)-

    Professor,Yashpal,Professor who simplified complexities of mathematics

    Professor who simplified complexities of mathematics 

    प्रोफेसर यशपाल देश के ऐसे शिक्षाविद् थे जिन्होंने गणित और विज्ञान की जटिलताओं को बड़े ही आसान तरीके से हल करके लोगों को इन विषयों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया.
    Updated: 26 Nov 2019
    नई दिल्ली: देश में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में जिन लोगों ने सबसे अधिक योगदान दिया उनमें एक प्रमुख नाम प्रोफेसर यशपाल का भी हैं. आज प्रोफेसर यशपाल का जन्मदिन है. विलक्षण प्रतिभा के धनी प्रो यशपाल के शिक्षा को बोझ रहित बनाने के लिए किए गए प्रयासों से ही भारत के एजूकेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिली. आइए जानते हैं प्रोफेसर यशपाल के जीवन से जुड़ी खास बातें-
    विज्ञान और गणित को लोकप्रिय बनाने के लिए यशपाल ने कई प्रयास किए. जिसमें से उनके दूरदर्शन प्रसारित होने वाले साइंस पर आधारित कार्यक्रम टर्निंग प्वाइंट का बहुत बड़ा योगदान रहा. प्रोफेसर यशपाल स्वयं इस कार्यक्रम को होस्ट करते थे और आसान तरीकों से विज्ञान और गणित की जटिलताओं को हल करते थे.
    उनका मकसद गणित और विज्ञान को आम इंसान के बीच लोकप्रिय बनाना था. इसीलिए वे 90 साल की उम्र में भी वे संचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर लोगों के जटिल से जटिल सवालों का बड़े ही आसान ढंग से जवाब देते थे.
    Also Read This Article-What are the five interesting facts about mathematical sign infinity?
    शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण प्रदान किया. उनका जन्म 26 नवंबर 1926 को पाकिस्तान में हुआ था. पंजाब यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान की पढ़ाई पूरी की और बाद में पीएचडी की उपाधि हासिल की.
    प्रोफेसर यशपाल ने मुंबई स्थित टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान से अपने करियर की शुरूआत की. बाद में वे वर्ष 1973 में अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के पहले निदेशक बनाए गए. योजना आयोग के वे मुख्य सलाहकार भी रहे.
    प्रोफेसर यशपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे. वर्ष 2007-12 तक वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे. प्रोफेसर यशपाल बच्चों को विज्ञान पढ़ाने पर अधिक जोर देते थे उनका कहना था जीवन में विज्ञान की शिक्षा व्यक्ति को दुनिया को समझने का नजरिया देती है.
    बच्चों के सवालों का जवाब देना प्रोफेसर यशपाल को बहुत पसंद था. वे अधिकतर समय बच्चों के बीच गुजारते थे. कैंसर जैसी बीमारी होने के बाद भी अतिंत सांस तक शिक्षाविद् बने रहे और लोगों को प्रेरित करते रहे. 24 जुलाई 2017 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में उनका निधन हो गया.


    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

    Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

    1.कैशरीन बेग ने शून्य निवेश पर तैयार किया गणित का लैब(Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment)-

    Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

    Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

    इस आर्टिकल में एक ऐसी राष्ट्रीय ट्रेनर के बारे में परिचय करा रहे हैं जिन्होंने शून्य निवेश पर गणित की प्रयोगशाला तैयार करके एक नया आईडिया दिया है। इस राष्ट्रीय ट्रेनर का नाम है कैशरीन बेग।जो व्यक्ति यह समझते हैं कि गणित शिक्षा जन्मजात प्रवृत्ति होती है तथा प्रशिक्षण से कोई फर्क नहीं पड़ता है उनके लिए यह उदाहरण है,यही क्या अनेक ऐसे उदाहरण हमने प्रस्तुत किए हैं।जन्मजात प्रवृत्ति को नकारा नहीं जा सकता है परंतु जब तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया जाता है तब तक जन्मजात प्रवृत्ति सुप्त ही रहती है। दूसरा जिनमें जन्मजात प्रवृत्ति होती है , वे कठोर साधना व तप के बल पर कोई भी विद्या,हुनरऔर कौशल सीख सकते हैं।कैशरीन बेग बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए जीविकोपार्जन हेतु कोई न कोई हुनर बच्चों को सिखाती है जिसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद युवा बेरोजगार होकर दर-दर की ठोकरें खाते हुए इधर-उधर फिरते न रहें। सरकारी या गैर सरकारी नौकरी ना मिलने पर भी ऐसे बच्चे अकर्मण्य नहीं रहते हैं बल्कि अपना जीवनव्यापन आसानी से कर सकते हैं। यदि नौकरी मिल भी जाती है तो भी हाथ का सीखा हुआ हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता है। ऐसे हुनर का उपयोग घर के छोटे-मोटे कार्यों को सुधारने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी सिखाया जा सकता है। गणित शिक्षा के साथ बेसिक नॉलेज होना भी आवश्यक है। केवल सैद्धांतिक ज्ञान अर्जित करने से ही बालक युवा होकर बेरोजगार हो जाते हैं । सैद्धांतिक शिक्षा अर्जित करने से सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि एक तो उसमें इतना धन खर्च कर दिया जाता है कि माता-पिता की कमर टूट जाती है। दूसरा नुकसान यह है कि युवाओं का समय बर्बाद हो जाता है।
    Also Read This Article-Claim: Sarji Solved Math's 160 Year Old Question
    गणित शिक्षक कैशरीन बेग द्वारा बच्चों को गणित शिक्षा के साथ इस प्रकार का कोई न कोई हुनर सीखाना प्रशंसनीय है।इस प्रकार की सोच, कार्यप्रणाली तथा नवाचार से बालकों में गणित शिक्षा तथा शिक्षा के प्रति रुचि व जिज्ञासा जागृत होगी ‌।वे उमंग और उत्साह के साथ शिक्षा अर्जित करेंगे।साथ ही उनके मन में बेरोजगार होने की चिंता नहीं सताएगी ।गणित केवल कल्पना,चिंतन तथा मनन करने का ही विषय नहीं है बल्कि वास्तविक गणित शिक्षा वह है जो बच्चों को जीवन जीना सीखाती है , जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करना सीखाती है। सबसे बढ़िया बात तो यह है कि बिना किसी निवेश के गणित की प्रयोगशाला तैयार करके इस तरह के हुनर सीखाएं जा रहे हैं। वरना एक प्रयोगशाला तैयार करने में ही लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं।श्रीमती केसरी बेग द्वारा इस प्रकार के नवाचार की नींव लगाना समयोचित तो है ही परंतु इनको पुरस्कृत भी किया जाना चाहिए जिससे ऐसे कार्यों को करने का बढ़ावा मिले। हालांकि ब्लॉक स्तर पर शिक्षक अवार्ड से नवाजा गया है परंतु उनका कार्य ऐसा है जो मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाना चाहिए ताकि अन्य गणित शिक्षकों तथा शिक्षकों को भी प्रेरणा मिल सके।
    Also Read This Article-Emma Haruka breaks world record in 'pie' calculation
    दरअसल ऐसे कार्य तभी सम्पन्न किए जाते हैं जब शिक्षक समर्पित भाव के साथ साथ कुछ नया करने का विचार रखते हैं। कुछ नया व बेहतर करने की ललक ही ऐसे कार्यों को करने की प्रेरणा देती है।
    हम बार-बार गणित शिक्षा के बारे में ऐसे आर्टिकल पोस्ट करते रहते हैं कि गणित शिक्षा केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं है बल्कि गणित का व्यावहारिक रूप से उपयोग किया जा सकता है। व्यावहारिक रूप से , जीवन के साथ संबंध जोड़ने से गणित उपयोगी साबित हो सकती हैं।जो बच्चे गणित के डर से दूर भागते हैं वे रुचि पूर्वक ,लग्न व उत्साह के साथ गणित को पढ़ेंगे ।गणित को प्रयोग करके सीखने पर ही वास्तविक रूप में अधिक फलदाई होगी। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों व लोगों तक पहुंच बढ़ानी है तो गणित को प्रयोग करके सीखने पर बल दिया जाना चाहिए।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.शून्य निवेश पर तैयार किया गणित का लैब, राष्ट्रीय ट्रेनर दे रहीं फ्री में प्रशिक्षण(Mathematics lab prepared at zero investment, National trainer giving free training)-

    (1.)Blod News - जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर शासकीय हाईस्कूल भंडेरा में गणित की शिक्षक कैशरीन बेग (38) बच्चों को नया आइडिया देने...
    Dec 22, 2019
    Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

    Kashreen Baig Prepared Mathematics Lab at Zero Investment

    जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर शासकीय हाईस्कूल भंडेरा में गणित की शिक्षक कैशरीन बेग (38) बच्चों को नया आइडिया देने नवाचार कर रही है। वे राष्ट्रीय ट्रेनर भी हैं। उन्होंने कबाड़ से जुगाड़ यानी व्यर्थ चीजों से शून्य निवेश पर गणित की प्रयोगशाला तैयार की है। जहां कक्षा 9 वीं से 11 वीं तक के 151 बच्चे अभ्यास करते हैं।
    गणित विषय के कठिन शब्दों का प्रयोग कर यहां बेहतर ढंग से समझते हैं। यहां 8 साल से पदस्थ शिक्षक बच्चों को गणित विषय पढ़ाने के अलावा हस्तकला, व्यवसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण नि:शुल्क दे रही हैं, ताकि आने वाले समय में बच्चों को नौकरी न मिलने की स्थिति में भी लाभ मिल सके। हाथ की कला से ही वे जीविकोपार्जन कर सके। स्कूल में पेपर बैग, कपड़े के बैग, कबाड़ से जुगाड़, मोमबत्ती, गुलदस्ता, पेटिंग, ग्लास, मास्क, लिफाफा, कढ़ाई बनाने के लिए बच्चों को प्रेरित करती है, ताकि कोई बेरोजगार न रहे।
    कबाड़ से जुगाड़ कर ऐसे तैयार की गई प्रयोगशाला: खराब डस्टर, कागज, कार्ड बोर्ड, लोहे से लेकर लकड़ी से बनी सामग्री का उपयोग प्रयोगशाला तैयार करने में की। यहां ब्लैक बोर्ड है। जिसका उपयोग सुक्ति, सूत्र लिखने के लिए किया जाता है।
    (2.) यह है उद्देश्य:
    बच्चों में हस्तकला विकसित करना, व्यर्थ सामानों को उपयोगी बनाकर उसका सदुपयाेग करना, जैसे प्रमेय, वृत्त आदि कठिन अभ्यास को प्रयोगशाला में करने पर आसानी से समझ आता है।
    इसका लाभ बच्चों को परीक्षा में मिलता है।
    (3.) कल्पना से अच्छा प्रयाेग करके समझें, मेरे साथ बच्चे भी आगे बढ़े:
    कैशरीन बेग कहती हैं कि मेरे साथ बच्चे भी आगे बढ़े। इसी उद्देश्य व साेच से नवाचार कर रही हूं। बिना पैसे के ही व्यर्थ चीजों का उपयोग कर बच्चों को नया सिखाने, आइडिया देने के लिए प्रयोगशाला तैयार की हूं। इसका लाभ भी बच्चों को मिल रहा है। आगे भी मिलेगा। ब्लैक बोर्ड का उपयोग कम कर प्रैक्ट्रिकल से ही बच्चों को ज्यादा सिखाने व समझने को मिलता है।
    सबसे पहले शिक्षा के अलावा बेसिक नॉलेज भी जरुरी है। जो आगे बच्चों के ही काम आए। कल्पना से अच्छा बच्चे प्रयाेग कर बेहतर ढंग से समझे।
    (4.) बच्चों ने कहा- नया सीखने को मिल रहा:
    कक्षा 10वीं की लीना यादव, योगेश्वरी, कक्ष 9वीं की मुस्कान, अमिषा ने कहा कि गणित प्रयोगशाला में नया सीखने को मिल रहा है।
    हस्तकला की चीजें, गणित में उपयोग होने वाली उपकरण सहित नया आइडिया मिल रहा है। प्रमेय इतना रहते है इसे हम पाठ्यपुस्तक से सिर्फ समझते हैं और कल्पना करते हैं। त्रिभुज है, 90 अंश का कोण बनना है तो कल्पना करने के बजाय प्रयोग ही कर लेते हैं।
    (5.)कॅरियर बनाने की पहल:
    हस्तकला व व्यवसायिक कोर्स में विद्यार्थी ले रहे रुचि बालोद बच्चों को वृत्त के संबंध में जानकारी देतीं कैशरीन बेग।
    उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार मिल चुका
    नवाचार व बच्चों के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने पर इस साल शिक्षक दिवस पर ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक का अवार्ड मिला। जिला सहित देश के दूसरे राज्यों गुजरात, केरल सहित उत्तर, दक्षिण भारत के राज्यों में प्रशिक्षण देने आमंत्रित की जाती है। राष्ट्रीय स्तर की हस्तकला एवं व्यवसायिक शिक्षा की ट्रेनर हैं। स्काउटिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका रहती है। 8 बच्चों को राज्य पुरस्कार मिल चुका है। रेंजर कोर्स में प्री एएलटी रेंजर लीडर है। जिले की प्रथम प्री एएलटी की उपलब्धि भी प्राप्त है। शासन की योजनाएं पौधरोपण, सोखता निर्माण, डेंगू उन्मूलन कार्यक्रम में भी सहभागिता दे रही है। ताकि छात्र सामाजिक स्तर पर भी अपनी जिम्मेदारी समझ सकें।


    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Make math interesting,help of carveNiche Technologies

    Make mathematics interesting with the help of carveNiche Technologies

    (1.)मैथस को कार्वेनीचे टेक्नोलॉजीज की सहायता से दिलचस्प बनाइए(Make math interesting with the help of carveNiche Technologies)-

    Avneet Makkar,Make math interesting,help of carveNiche Technologies

    Avneet Makkar,Make math interesting,help of carveNiche Technologies

    गणित पढ़ने के लिए तथा गणित में बढ़िया परफॉर्मेंस बनाने के लिए हमें बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। गणित विषय से हम कितना भय खाते हैं यह इस बात से ही प्रमाणित होता है कि सीबीएसई द्वारा बेसिक मैथ व स्टैंडर्ड मैथ के दो पार्ट करने पर सिद्ध हुआ है ।बेसिक मैथ का पेपर ,स्टैंडर्ड मैथ से अपेक्षाकृत सरल है लेकिन बेसिक मैथ का चयन करने वाले विद्यार्थी आगे गणित विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में चयन नहीं कर सकते हैं ।सीबीएसई बोर्ड ने इनमें से एक मैथ का पेपर चयन करने का ऑप्शन दिया था, अधिकांश विद्यार्थियों अर्थात लगभग 60 से 70% विद्यार्थियों ने बेसिक मैथ के पेपर का चयन किया है ।गणित को सरल तरीके से पढ़ने तथा अधिक स्कोरिंग मार्क्स प्राप्त करने हेतु हम कई आर्टिकल लिख चुके हैं। इस आर्टिकल में हम एक ऐसी संस्था व शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कि बच्चों को फन एंड ईजी वे में समझाने का बीड़ा उठाया है ,वह अवनीत मक्कड़ है ।2010 में उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी के लिए गणित को आसान बनाने की पहल ने उन्हें एक नया आईडिया दिया कि क्यों न इसे अन्य विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाए ।

    यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    Also Read This Article-South African first woman to get PhD in Mathematics

    (2.)गणित की कठिन शाखा(Difficult branch of mathematics)-

    गणित की कई शाखाएं हैं परंतु उनमें अलजेब्रा,ज्योमेट्री ऐसी शाखाएं हैं जिनके नाम से ही विद्यार्थियों के पसीने छूटते हैं। बच्चों के तो पसीने छूटते ही हैं यहां तक कि माता-पिता तथा कई टीचर्स भी इस खौफ के शिकार हैं। अवनीत मक्कड़ ने इस बात को ठीक से समझकर इसका समाधान निकाला ।उनकी बेटी में गणित के प्रति बढ़ रहे फोबिया को देखकर उन्हें काफी बुरा लगता था ।अवनीत मक्कड़ मूलतः बैंगलोर की निवासी है। इन्होंने इस कठिनाई का समाधान करने के लिए कार्वेनीचे टेक्नोलॉजीज (carveNiche Technologies)की शुरुआत की जो बच्चों में गणित के प्रति रुचि व जिज्ञासा बढ़ा रहा है।

    (3.)गणित की समस्याओं के समाधान का तरीका(How to solve math problems)-

    इस स्टार्टअप का तरीका यह है कि पहले बच्चे का टेस्ट लिया जाता है ।इस टेस्ट का नाम है A1 based Test ,इस टेस्ट से पता चलता है कि बच्चा लर्निंग प्रोसेस में कहां पर है तथा कहां अटक रहा है ।इस प्रोडक्ट का नाम है बिगैलीलियो साइंटिफिकली डिजाइनड(beGalileo scientifically designed)है जो यूनिक प्रोडक्ट है और काफी लोकप्रिय है । इसमें सबसे पहले midas Test लिया जाता है ।इसमें बालकों की जरूरतों के अनुसार पर्सनलाइज्ड Al path generate होता है ।बिगैलीलियो(beGalileo) के प्लेटफार्म पर जितने भी बच्चें जिस टाॅपिक्स को हल करने में संघर्ष कर रहे होते हैं तथा जो कठिन लग रहे हैं वहां फोकस करते हुए टॉपिक्स को मजबूत किया जाता है।

    (4.)बिगैलीलियो साइंटिफिकली डिजाइनड प्रोडक्ट की खासियत(Characteristics of beGalileo Scientifically Designed Products)-

    इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केजी(KG) से लेकर 10th क्लास के बच्चे किसी भी स्टेज पर प्रयोग करना प्रारंभ कर सकते हैं ।यानी आप यदि सिक्स्थ क्लास से प्रारंभ करते हैं तो सिक्स क्लास वाले बच्चों को पहली कक्षा से प्रारंभ नहीं किया जाता है ।किसी भी क्लास का बच्चा हो एक बार beGalileo कोर्स को पढ़ने के बाद में भय नहीं खाता है और उसकी रुचि इसमें बढ़ती जाती है ।इस कोर्स को करते-करते जो बच्चे मैंथ से डरते हैं उन्हीं बच्चों के लिए गणित फेवरेट सब्जेक्ट बन जाता है ।
    कार्वेनीचे टेक्नोलॉजीज पर्सनलाइज्ड लर्निंग की क्वालिटी को उच्च स्तर की बनाए रखने के लिए B2B पर प्रोडक्ट रिटेल नहीं कर रही है ।इसलिए बिगैलीलियो(beGalileo) सिर्फ b2c रिटेल होता है ।कंपनी ने बिगैलीलियो(beGalileo) का प्रसार तथा अधिकतम बच्चों तक पहुंच बढ़ाने के लिए बिगैलीलियो सेंटर्स (beGalileo Centers) बनाए हैं और उन सेंटर में जो टीचर हैं उनको ट्रेनिंग दी जाती है ।टीचर्स की क्षमता तथा योग्यता को अच्छी तरह जांच परख करके इन सेंटर्स पर नियुक्त किया जाता है।इन सेंटर्स को तभी शुरू किया जाता है जबकि टीचर्स को ट्रेनिंग दे दी जाती है तथा कंपनी टीचर्स की ट्रेनिंग से भली प्रकार आश्वस्त हो जाती है। इन होम बेस्ड सेंटर्स की लागत को कम रखने का प्रयास किया जाता है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सके।
    Also Read This Article-Claim: Sarji Solved Math's 160 Year Old Question

    (5.)अन्य विद्यार्थियों के लिए सुविधा(Facilities for other students)-

    जो विद्यार्थी इन सेंटरों पर नहीं जा सकते हैं क्योंकि पूरे भारत में 900सेंटर्स की स्थापना की गई है इसलिए सभी कस्बों में व ग्रामों में अभी सेंटर्स नहीं खुले हैं, उनके लिए कंपनी सब्सक्रिप्शन बाॅक्स के जरिए प्रोडक्ट की रिटेलिंग करती है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच बढ़ाने व अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने हेतु ₹1500 फीस beGalileoके लिए चार्ज की जाती है जिसमें 60% टीचर्स को देती है। अधिक जानकारी के लिए इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।यह कंपनी 20 शहरों में 900 से ज्यादा बिगैलीलियो सेंटर्स (beGalileo Centers)चला रही है।

    (6.)कंपनी की आर्थिक स्थिति(Financial position of the company)-

    एक करोड़ की पर्सनल सेविंग्स से अपने बिजनेस को शुरू किया ,$1 मिलीयन का निवेश कंपनी जुटा चुकी  है ।गणित के साथ-साथ बच्चों की लॉजिकल,रीजनिंग स्किल्स को विकसित कर रही है।

    (7.)गणित के अलावा अन्य स्किल का विकास(Development of skills other than mathematics)-

    कंपनी गणित के अलावा तार्किक तथा बौद्धिक क्षमता को विकसित करने का काम भी कर रही है जिससे कंजूमर reach  बढ़ाया जा सके ।इन कोर्सेज पर कंपनी का अत्यधिक फोकस बना हुआ है ।उसके लिए कंपनी इंस्टिट्यूशनल फंड राउंड जुटाने की तैयारी में जुटी हुई है।

    (8.) समीक्षा(Review)-

    कुछ समय पूर्व गणित व तार्किक क्षमता जैसे कठिन विषयों के लिए बच्चों को काफी परेशानी का अनुभव होता था। परंतु ज्यों-ज्यों तकनीकी का विकास होता जा रहा है त्यों-त्यों बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन कोर्सेज सेंटर्स की सुविधा उपलब्ध हो रही है ।फिर भी बालक इन सुविधाओं का लाभ न उठा पाएं तो इसका मतलब यही समझा जाना चाहिए कि विद्यार्थियों में तप व श्रम करने का अभाव है क्योंकि इसी तरह ओर भी कोर्सेज कम कीमत पर उपलब्ध है। इतनी फीस तो जुटाकर आसानी से चुकाई जा सकती है। इसलिए जिन विद्यार्थियों को गणित में कठिनाई महसूस होती है तथा जो इस फीस का भुगतान कर सकते हैं उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए ।हमारा काम इस तरह की वैल्युएबल आर्टिकल आप तक पहुंचाना है फायदा उठाना आपका काम है।

    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    What is the need for innovation in maths education?

    What is the need for innovation in mathematics education?

    1.गणित शिक्षा में नवाचार की क्या आवश्यकता है?(What is the need for new innovation in mathematics education?)-

    What is the need for innovation in maths education?
    What is the need for innovation in maths education?
    इस आर्टिकल में बताया गया है कि शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए नवीन तकनीक का प्रयोग किया जाना चाहिए । गणित शिक्षा वही है जो प्रगतिशील एवं परिवर्तनशील हो तथा आधुनिक युग की आवश्यकताओं की पूर्ति करती हो ।आधुनिक युग में तीव्र गति से जनसंख्या बढ़ रही है । अतः सभी को पुराने तरीकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है ।नवीन तकनीकी के माध्यम से पाश्चात्य देशों ने गणित शिक्षा उपलब्ध कराना बहुत पहले से ही प्रारंभ कर दिया है । जैसे कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, ऑनलाइन ,सोशल मीडिया, वीडीओ द्वारा गणित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।विद्यार्थी एकमात्र विद्यालय के ऊपर निर्भर नहीं है ।यह आवश्यक भी है कि शिक्षा संस्थानों की मोनोपोली खत्म होती जा रही है ।आज विद्यार्थी द्वारा गणित शिक्षा अर्जित करने के कई प्लेटफार्म है जिनसे वह अपने घर बैठे गणित शिक्षा अर्जित कर सकता है ।

    यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    (1.)आज बाल केंद्रित शिक्षा प्रणाली में बालक की अभिरुचि, शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के अनुरूप ही शिक्षण कार्य संपादित करना होता है ।अपारंपरिक शिक्षण साधनों के बढ़ते चरण व लोकप्रियता के फलस्वरूप शिक्षक को अपनी भूमिका बरकरार रखने हेतु गणित शिक्षण की पूर्व तैयारी आवश्यक है ।गणित में जो भी टॉपिक पढ़ाना हो उसकी पूर्व से ही ठीक तरह से तैयारी करके ,विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहिए ।
    (2.)शिक्षण प्रक्रिया जटिल होती है ।शिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी के व्यवहार में परिवर्तन लाना होता है। यह तभी संभव है जब शिक्षण नियोजन में ऐसी प्रक्रिया का समावेश हो जिससे विद्यार्थी में जिज्ञासा बनी रहे ।प्रक्रिया सोपान में यह निर्णय लेना होता है कि गणित शिक्षण के समय गणित के टॉपिक की विभिन्न अवस्थाओं में किन युक्तियों ,विधियों ,सहायक सामग्री का प्रयोग कब ,कहां ,कैसे किया जाए ,मूल्यांकन का स्वरूप क्या हो? शिक्षण में रोचकता व निरंतरता बनी रहे तथा विद्यार्थियों द्वारा गणित शिक्षा को ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि होती हो।
    Also Read This Article-How to make India a leading country in mathematics?
    (3.) नवाचार स्फूर्त परिवर्तन नहीं है, वरन् यह योजनाबद्ध परिवर्तन है।इसका उद्देश्य गुणात्मक सुधार करना होता है और अपेक्षित उद्देश्य प्राप्त करना होता है।यह विचारित और उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रयास किया जाता है ताकि श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया जा सके ।
    (4.) नवाचार में उन गणित की शिक्षण विधियों का प्रयोग किया जाता है जो वैज्ञानिक अध्ययन का फल होती है और जिनका उद्देश्य,लक्ष्य तथा साधन के बीच सर्वोत्तम सामंजस्य स्थापित करना तथा यह सुनिश्चित करना होता है कि प्रत्येक प्रयत्न से सर्वाधिक फल मिले।इसी भांति गणित शैक्षिक नवाचार को शैक्षिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण घटक के रूप में ,नए तत्व के समावेश के रूप में एक प्रेरक शक्ति एवं स्थापित व परंपरागत रूप से भिन्न व्यावहारिक राय के रूप में परिभाषित किया जाता है ।
    (5.) गणित शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार मूलतः प्रयोग के बाद प्रयोग एवं गणित शिक्षा प्रणाली का अंग बनने के पहले की स्थिति है ।यदि किसी तत्व, तकनीक,अवस्था का कारक का प्रभाव ज्ञात करने की योजना बनाई जाती है तो यह योजना ही प्रयोग कहलाती है। स्पष्ट है कि प्रयोग का क्षेत्र छोटा होगा।प्रयोग के अनुभव से लाभ उठाकर ही उसका क्षेत्र विस्तृत किया जाएगा ।
    (6.) गणित शिक्षक को अपने काम में सुधार की ललक, शिक्षा स्तर उन्नत करने की उनकी अभिलाषा ही नवाचार की ओर प्रेरित करती है।दृढ़ इच्छाशक्ति तथा निश्चय ही नवाचार की रीढ़ है। इस प्रकार शैक्षिक नवाचार शैक्षिक प्रगति का रथ माना जा सकता है। शैक्षिक नवाचार शिक्षक को इस बात में मदद करते हैं कि उनके प्रयत्न व्यर्थ न जाए तथा उनका अधिकाधिक सुफल मिले।
    (7.)जिस प्रकार एक शल्य चिकित्सक मरीज का ऑपरेशन करने से पूर्व बीमारी से संबंधित सभी पक्षों पर विचार करता है ,सभी उपकरणों की सफाई करता है और आत्मविश्वास से ऑपरेशन कक्ष में प्रवेश करता है। ठीक उसी प्रकार शिक्षक को भी बालक का व्यवहार परिवर्तन करने हेतु कक्षा में प्रवेश से गणित के टाॅपिक का अध्ययन उसकी प्रस्तुति पर तर्कपूर्ण मनन,विद्यार्थी अधिगम प्रवृत्ति का ज्ञान,अधिगम स्थापना के विभिन्न सोपान की तैयारी करना अपेक्षित है।
    (8.) वर्तमान तकनीकी युग में अनेक ऐसे माध्यम हैं जिनसे बालक अच्छी गणित शिक्षा ग्रहण कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकता है ।आज के संदर्भ में अनुभव पर आधारित अथवा अभिनव प्रयोग का अधिक महत्त्व है ।कारण स्पष्ट है कि आज ज्ञानार्जन का क्षेत्र इतना विशिष्ट हो गया है कि परंपरागत गणित शिक्षा, गणित शिक्षण पद्धतियां ज्ञान संप्रेषण का सशक्त माध्यम सिद्ध नहीं हो सकती है। अतः गणित शिक्षण में अभिनव प्रयोगों का अधिक महत्व है।
    Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course
    (9.)अतः समय की मांग के अनुसार शिक्षक व शिक्षण पद्धतियों को परिवर्तन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु अपनी मंद गति को तिलांजलि देकर राॅकेट की-सी गति से चलना होगा। आज का विद्यार्थी अधिक सक्रिय ,अध्ययन एवं चिंतनशील है। अतःजितना संभव हो कक्षा कक्ष में तकनीकी कारणों से गणित शिक्षा देने हेतु कई उपकरणों का प्रयोग करना होगा यथा कंप्यूटर,इंटरनेट,टेलीविजन,टेपरिकॉर्डर आदि आज की शिक्षा के अंग बन रहे हैं। इस परिवर्तनशील गणित शैक्षिक स्वरुप में गणित व  शिक्षण पद्धतियों का जीर्णोद्धार परम आवश्यक है।
    दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है तो नवीन तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गति को तीव्र करने की जरूरत है।

    2.शिक्षा में नवीन तकनीक के लिए 128 शिक्षकों को दिया गणित, पर्यावरण का प्रशिक्षण(128 teachers given mathematics, environment training for new technology in education)-

    Bharatpur News - बयाना. निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद संभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं। भास्कर संवाददाता|बयाना शिक्षा...
    Dec 20, 2019
    बयाना. निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद संभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं।
    शिक्षा विभाग की ओर से कस्बे के वेयर हाउस रोड स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में गुरुवार से पांच दिवसीय निष्ठा (नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट) शिक्षक प्रशिक्षण गैर आवासीय शिविर की शुरुआत हुई। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सीबीईओ कप्तान सिंह रहे तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य लखनपाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ डॉ. कुंवर सिंह व आरपी दिनेश सिंह तंवर विशिष्ट अतिथि रहे।
    शिविर का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने शिविर में भाग ले रहे शिक्षकों से विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचारों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि शिविर के तहत प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र प्रगति के लिए राष्ट्रीय पहल एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा में सुधार के लिए क्षमता व दक्षता का निर्माण करना है। निष्ठा कार्यक्रम के तहत देशभर में 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में भाषा, गणित एवं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन तथा लीडरशिप मोड्यूल, शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। शिविर में 128 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आरपी सुरेशचंद्र जाटव, श्रीभान सोलंकी, विनोद सोनी, कविता शर्मा, अतरसिंह, संतोष गुप्ता, मोहनलाल रछोईया, मुकेश मीना, रामेश्वर प्रसाद, वीरेश सिंह, प्रहलाद शर्मा, तुलसीराम गुर्जर, सुरेश दीक्षित, हीराशंकर शर्मा, किशन शर्मा, गुलाबसिंह, मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।



    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    How to make India a leading country in mathematics?

    How to make India a leading country in mathematics?

    1.भारत को गणित में अग्रणी देश कैसे बनाएं(How to make India a leading country in mathematics)-

    S.S. Pillai,How to make India a leading country in mathematics?
    S.S. Pillai,How to make India a leading country in mathematics?
    भारत को गणित में अग्रणी बनाने के लिए हमें प्राथमिक कक्षाओं के बालकों पर ध्यान देना होगा ।जैसे एक माली छोटे से पौधे को लगाता है तो उसको खाद,पानी तो देता ही है परंतु आंधी तूफान से भी सुरक्षा करता है। पशुओं से सुरक्षा करने के लिए बाढ़ लगाता है। इसी प्रकार भारत की प्राथमिक कक्षाओं के बालकों की गणितीय प्रतिभा को पहचान कर उनकी प्रतिभा को विकसित करना होगा ।हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन केवल रामानुजम की प्रतिभा का ढोल नगाड़ा बजाने से हमारा देश गणित में अग्रणी नहीं हो जाएगा ।इतिहास में भारत में महान गणितज्ञ हुए हैं उनकी जीवनी और चरित्र को बताने से बालकों को प्रेरणा मिलती है ।परंतु उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए और उपाय करने होंगे ।

    यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.प्राथमिक कक्षाओं में बालकों की प्रतिभा को पहचानने(Recognizing the talent of children in primary classes)-

    प्राथमिक कक्षाओं में बालकों की प्रतिभा को पहचानकर उसे तराशने का कार्य करें। बालक गणित में कोई रुचि व  जिज्ञासा प्रकट करें तो उसे प्रोत्साहित करें और उनकी जिज्ञासा को बढ़ाएं ।वे जो प्रश्न पूछते हैं उनका उचित समाधान करके बालकों की रूचि बढ़ाई जा सकती है और जिज्ञासा जागृत की जा सकती है ।

    3.प्राथमिक कक्षाओं में संख्या सिद्धान्त पढ़ाएं(Teach number theory in primary classes)-

    प्राथमिक कक्षाओं में बालकों को गिनती,पहाड़े,गुणा,भाग, जोड़,बाकी सीखाएं उनको ठीक तरह से गणित की इन क्रियाओं में पारंगत करें। अक्सर शिक्षक परम्परागत तरीके से बालकों को पढ़ाते हैं और किसी को गिनती, पहाड़े, जोड़,बाकी,गुणा,भाग नहीं आ रहे हैं तो उन पर ध्यान नहीं देते हैं।जब हम यह मान लेते हैं कि बच्चा गणित में नहीं पढ़ सकता है तो बच्चा मायूस हो जाता है और बच्चे की रुचि व जिज्ञासा समाप्त होने लगती है।इसलिए प्राथमिक कक्षाओं में संख्या सिद्धांत पढ़ाना चाहिए ।प्राथमिक कक्षाओं के लिए संख्या सिद्धांत सरल तो है ही दैनिक जीवन में भी जोड़,गुणा,भाग,बाकी इत्यादि का प्रयोग करते हैं।
    Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course

    4.बच्चों के सामने चुनौती प्रस्तुत करें(Submit challenge in front of children)-

    बच्चों को कोई कठिनाई आए तो हम तत्काल उसे उसका हल बता देते हैं जबकि हमें कुछ क्षण बच्चों को सोचने के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्हेंं हम इस तरह से प्रेरित कर सकते हैं" इसे आप हल कर सकते हैं "  "यह सवाल ज्यादा कठिन नहीं है "। इस तरह प्रेरणा सूचक शब्दों से बालकों में उत्साह का संचार होता है।

    5.बालक किसी समस्या का समाधान करें तो प्रशंसा करें(If the child resolves a problem, then praise)-

    बालक गणित के सवाल हल कर देता हो तो सबके सामने उसकी प्रशंसा करनी चाहिए। अन्य बालकों को भी प्रेरित करना चाहिए कि इस बालक की तरह आप भी इसे हल कर सकते हैं ,बस थोड़ा प्रयास करने व ध्यान देने की जरूरत है।शिक्षक की विद्यार्थियों पर पैनी नजर रहनी चाहिए। उसकी लापरवाही से बच्चे गणित में पिछड़ सकते हैं और शिक्षक सजग ,सतर्क व चौकस हों तो बच्चे बहुत आगे बढ़ सकते हैं।

    6.बालक को मनोरंजन के तरीके से पढ़ाएं(Teach the child in a fun way)-

    बालकों को पहेली,गानों के माध्यम से सिखाएं तो ओर बढ़िया है। पहेली से बालकों की मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा गानों के जरिए पढ़ाने से बालकों को आनंद का अनुभव होता है ।बालक बोर नहीं होते हैं। गणित में जिज्ञासा जागृत होती है ।वे भी गणित में आगे बढ़ने की सोचते हैं ।मनोरंजन व संगीत में गणित में बालकों की स्वाभाविक वृत्ति होती है ।इसलिए मनोरंजन व गानों की सहायता से जल्दी सीखते हैं और लंबे समय तक गणित की पहेलियों व गानों द्वारा सीखी हुई बातें याद रहती है।

    7.बालकों को खेल के माध्यम से सिखाएं(Teach children through sports)-

    छोटे बालकों को खिलौनों व खेल के माध्यम से सिखाएं। प्राथमिक कक्षा के बालकों की खिलौनों से खेलने की स्वाभाविक वृत्ति होती है ।इसलिए खिलौनों के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारें तथा तराशें। याद रखें गणित की प्रतिभा तथा शिक्षा में पारंगत करना साधना का कार्य है। इसलिए इस कार्य को जितनी गंभीरता तथा उत्सुकता से करेंगे बालक उतना ही आगे बढ़ेंगे।
    Also Read This Article-Why is National Mathematics Day celebrated on 22 December?

    8.बालकों कोँ  कहानियों के जरिए सिखाएं(Teach through stories to children)-

    बालकों को गणित को कहानियों के जरिए सिखाएं। छोटे-छोटे बालक कहानी,कथाओं में रुचि लेते हैं।इसलिए गणित की समस्याओं तथा जोड़,बाकी,गुणा,भाग को बालकों के सामने कहानियों के रूप में प्रस्तुत करें ।कहानियों को बालक रुचि पूर्वक सुनते हैं तथा जो बालक गंभीरता से ध्यान लगाकर किसी बात को सुनता है उसे जल्दी तो सीखता है ही साथ ही ऐसा सीखा हुआ स्थायी भी होता है ।

    9.बालकों को गणितज्ञों की जीवनियां सुनाएं(Narrate biographies of mathematicians to children)-

    भारत के महान गणितज्ञों को सरलतम रूप से प्रस्तुत करके सुनाएं।उनके वे पहलू अवश्य सुनाएं जिनके कारण उनका नाम दुनिया में रोशन हुआ व जिन कठिनाइयों और समस्याओं को उन्होंने हल किया।ऐसी विशिष्ट गणित की खोज को सुनाकर उन्हें प्रेरित करें ।महान गणितज्ञों की जीवनी से प्रेरणा मिलती है।

    10.बालकों को जिड़कें नहीं बल्कि प्रेम करें(Do not seduce children but love)-

    बालकों को बात-बात पर डांट-डपट से काम न लेकर प्रेम पूर्वक समझाएं । शैतानी भी करते हैं तो उन्हें प्रेम पूर्वक समझाएं ।शैतानी करने से होने वाली हानियों के बारे में बताएं ‌।कुछ बच्चे प्रेम पूर्वक नहीं मानते हैं ,शैतानी करते हैं, ऐसा वे अपने चंचल स्वभाव के कारण करते हैं। उनकी चंचलता को गणित की समस्याओं को हल करने की तरफ़ मोड़ें। फिर भी बहुत ज्यादा शैतानी करने वाला कोई-कोई बच्चा ही होता हैं ।ऐसे बच्चों को सबके सामने न डांटकर, अकेले में डांटे।सबके सामने डांटने से वे अपमानित महसूस करते हैं।

    11.भारत गणित के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश(India's leading country in the field of mathematics)-

    Publish Date:Sun, 15 Dec 2019
    How to make India a leading country in mathematics?
    How to make India a leading country in mathematics?
    गणित के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करने के लिए उन्हें पांचवी-छठी कक्षा से ही संख्या सिद्धांत पढ़ाने की जरूरत है।
    भागलपुर। गणित के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करने के लिए उन्हें पांचवी-छठी कक्षा से ही संख्या सिद्धांत पढ़ाने की जरूरत है।
    आइआइटी दिल्ली के गणित विभाग के पूर्व प्राध्यापक बी चौधरी ने ये बातें शनिवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गणित विभाग में 'शुद्ध और व्यावहारिक गणित में हाल के रूझानों' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर देश के महान गणितज्ञ रामानुजम का जन्म दिवस 22 दिसंबर को मनाया जाए। इस दिन बच्चों को गणित की शिक्षा के लिए जागरूक करें। बच्चों को रामानुजम के बारे में भी बताएं। वे एकमात्र शख्स थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में यह दिखा दिया कि भारत गणित के क्षेत्र में सबसे अग्रणी देश है। अमेरिका में रामानुजम दिवस मनाया जाता है। यदि बच्चे गणित में अच्छा करते हैं तो वह हर क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने बिहार की शिक्षा-व्यवस्था में सुधार पर बल दिया। सभी विज्ञानों की रानी है गणित।
    प्रतिकुलपति प्रो.रामयतन प्रसाद ने कहा कि महान गणितज्ञ गाउस ने कहा था कि गणित सभी विज्ञानों की रानी है। गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण उपकरण (टूल) है। भौतिकी, रसायन विज्ञान, खगौल विज्ञान आदि गणित के बिना नहीं समझे जा सकते। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो वास्तव में गणित की अनेक शाखाओं का विकास ही इसलिए किया गया कि प्राकृतिक विज्ञान में इसकी आवश्यकता आ पड़ी थी। दैनिक जीवन में हम करते हैं गणित का इस्तेमाल
    विभागाध्यक्ष प्रो. बिजेंद्र कुमार ने कहा की हम अपने दैनिक जीवन में गणित का इस्तेमाल करते हैं। उस वक्त जब समय जानने के लिए हम घड़ी देखते हैं, सामान खरीदने के बाद हिसाब जोड़ते हैं। या फिर फुटबॉल, टेनिस या क्रिकेट खेलते समय स्कोर का लेखा-जोखा रखते हैं। हर जगह गणित की जरूरत है। इससे पहले सेमिनार का उद्घाटन प्रो. बी चौधरी, प्रतिकुलपति प्रो. रामयतन प्रसाद, विधान पार्षद डॉ.एनके यादव, बिहार मैथमेटिक्स सोसाइटी के सदस्य प्रो. विजय कुमार, रायगढ़ विवि के प्रो.केसी तिवारी और डॉ कमला पारी ने संयुक्त रूप से किया। विभाग की छात्र- छात्राओं के द्वारा स्वागत गान व कुलगीत की प्रस्तुति दी गई। विभागाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ बज्रभूषण तिवारी ने किया।
    इस मौके पर मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरुदेव पोद्दार, मुरारका कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरकात मंडल, डॉ दयानंद राय, डॉ अर्जुन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।


    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Why is National Mathematics Day celebrated on 22 December?

    Why is National Mathematics Day celebrated only on 22 December?

    1.राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है?(Why is National Mathematics Day celebrated only on 22 December?)-

    Why is National Mathematics Day celebrated on 22 December
    Why is National Mathematics Day celebrated on 22 December
    इस आर्टिकल में बताया गया है की 22 दिसंबर राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है? गणित में जागरूकता, राष्ट्रीय चेतना ,समझ तथा रुचि बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय गणित दिवस को मनाने की आवश्यकता महसूस हुई। गणित के प्रति विद्यार्थियों तथा लोगों की सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए पहल करने की आवश्यकता महसूस हुई ।इसके अतिरिक्त आधुनिक युग में हर क्षेत्र में विशेष ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी व प्रौद्योगिकी तथा इंजीनियरिंग में गणित के बिना काम नहीं चलाया जा सकता है और नहीं विकास किया जा सकता है। इसलिए इन सभी दृष्टिकोणों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय गणित दिवस को मनाने का संकल्प लिया गया ।श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस से अच्छा और कोई दिवस नहीं हो सकता था।

    यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.श्रीनिवास रामानुजन का परिचय(Introduction to Srinivasa Ramanujan)-

    Srinivasa Ramanujan,Why is National Mathematics Day celebrated on 22 December
    Srinivasa Ramanujan,Why is National Mathematics Day celebrated on 22 December
    श्रीनिवास रामानुजन का जन्म तमिलनाडु प्रांत के इरोद नामक ग्राम में एक निर्धन परिवार में 22 दिसंबर,1887 को हुआ था ।इनके पिता कुंभकोणम ग्राम के निवासी थे और वहीं पर एक कपड़े वाले के यहां मुनिमी करते थे ।रामानुजन के जन्म के बारे में एक किवदंती प्रचलित है। कहा जाता है कि विवाह होने के कई वर्ष बाद तक उनकी माता के कोई संतान नहीं हुई। इससे वे सदैव चिंतित रहती थी ।अपनी पुत्री को चिंताकुल देखकर रामानुजन के नाना ने नामकल गांव में जाकर वहां की नामगिरि देवी की आराधना की, उसी के फलस्वरूप श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ। 5 वर्ष की आयु में रामानुजन को स्कूल भेजा गया। वहां पर दो वर्ष पढ़ने के बाद वह कुंभकोणम हाईस्कूल में पढ़ने भेजे गए । उन्हें गणितशास्त्र में बड़ी दिलचस्पी थी। अपने साथियों और अध्यापकों से कभी वह नक्षत्रों के बारे में कुछ पूछ बैठते थे तो कभी परिधि के बारे में।जब वह तीसरे दर्जे में पढ़ते थे तो एक दिन अध्यापक समझा रहे थे कि किसी संख्या को उसी संख्या से भाग देने पर भागफल एक होता है ।रामानुजन ने फौरन पूछा ,"क्या यह नियम शून्य के लिए भी लागू होता है?" इसी दर्जे में बीजगणित की तीनों श्रेणियां- समांतर श्रेणी, गुणोत्तर श्रेणी ,हरात्मक श्रेणी जो कि आजकल इंटरमीडिएट कक्षाओं में पढ़ाई जाती है- पढ़ लिया था, चौथे दर्जे में त्रिकोणमिति तथा पांचवें दर्जे में ज्या और कोज्या का विस्तार समाप्त कर लिया था। 17 वर्ष की आयु में रामानुजन ने हाईस्कूल परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की जिससे उन्हें सरकारी छात्रवृत्ति प्रदान की गई ।परंतु कॉलेज की प्रथम साल तक पहुंचते-पहुंचते गणित शास्त्र में इतने लवलीन हो गए कि गणित के सिवा और किसी काम के न रहे और परिणाम यह हुआ कि यह फेल हो गए। इससे इनकी छात्रवृत्ति रोक दी गई । अतःआर्थिक स्थिति के खराब होने के कारण इनको अपनी विश्वविद्यालय की शिक्षा खत्म करनी पड़ी। उन दिनों रामानुजन को आर्थिक कठिनाइयों ने परेशान कर दिया ।इसी समय इनका विवाह कर दिया गया। विवाह हो जाने पर कठिनाइयां दोगुनी हो गई और वह शीघ्र नौकरी ढूंढने के लिए मजबूर हो गए।
    बड़ी कठिनाइयों के बाद इनको मद्रास ट्रस्ट में ₹30 मासिक की नौकरी मिल गई। इसी बीच डॉक्टर वाकर गणित में उनकी दिलचस्पी से बहुत प्रभावित हुए।उनके प्रयत्न से रामानुजन को मद्रास विश्वविद्यालय से दो वर्ष के लिए ₹75 मासिक छात्रवृत्ति मिल गई तथा इनको क्लर्की से छुटकारा मिल गया और आर्थिक चिंताओं से मुक्त होकर उन्हें अपना सारा समय गणित में लगाने का शुभ अवसर प्राप्त हो गया। जब आपने अपने कुछ लेख ट्रिनिटी कालेज के गणित के फेलो डॉक्टर हार्डी के पास भेजे तो इन लोगों को देखकर डाॅ.हार्डी तथा दूसरे अंग्रेज गणितज्ञ बड़े प्रभावित हुए। अतः ये लोग रामानुजन को केम्ब्रिज बुलाने का प्रयत्न करने लगे।
    सन 1941 में जब ट्रिनिटी कॉलेज के फैलो डॉक्टर नोविल भारत आए तो डॉक्टर हार्डी ने उनसे रामानुजन से मिलने तथा उनको कैंब्रिज लाने का अनुरोध कर दिया था ।भारत आने पर प्रोफेसर नोविल ने रामानुजन से भेंट की ।उन्होंने नोविल महोदय की प्रार्थना को स्वीकार कर लिया। इस पर नोविल साहब ने उनको 250पौण्ड की छात्रवृत्ति देने के अतिरिक्त व्यय तथा यात्रा व्यय देना भी स्वीकार कर लिया। इससे 60रुपये प्रतिमाह अपनी माता को देने का प्रबन्ध करके 17 मार्च ,1847ई. को मि.नोविल के साथ रवाना हो गए।20 फरवरी ,1918को आप रॉयल सोसाइटी के फैलो बन गए।यह सम्मान प्राप्त करने वाले आप पहले भारतीय थे। 27 फरवरी, 1919 को आप लन्दन से भारत के लिए रवाना हुए और 27 मार्च को आप बम्बई पहुंचे। विदेश में रहने और जलवायु अनुकूल न होने से आप बहुत कमजोर हो गए।
    स्वास्थ्य खराब होने से इनको कावेरी कोटू मण्डी ले जाया गया। वहां से वे कुम्भ कोनम् ले जाए गए।इनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ता गया लेकिन मस्तिष्क का प्रकाश अन्त तक बंद नहीं हुआ। मृत्यु तक वह काम में लगे रहे। Mock Theta Functions पर उनका सब काम मृत्यु शैय्या पर हुआ। 26 अप्रैल,1920 को मद्रास के पास चेतपुर ग्राम में इस विश्वविख्यात गणितज्ञ का स्वर्गवास हो गया।
    Also Read This Article- Vashishtha Narayan Singh Was Given Fame by Challenging Einstein's Theory

    3.राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है?(Why is National Mathematics Day celebrated only on 22 December?)-

    राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) 22 दिसंबर को हर साल महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की याद में मनाया जाता है. आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि राष्ट्रिय गणित दिवस सबसे पहले कब मनाया गया था, इसके पीछे का इतिहास और श्रीनिवास अयंगर रामानुजन कौन थे?
    DEC 20, 2019
    National Mathematics Day in hindi
    राष्ट्रीय गणित दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में गणित के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं कि देश की युवा पीढ़ी के बीच गणित सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रेरित करने, उत्साहित करने और विकसित करने के लिए कई पहल की जाती रही हैं. इसलिए, इस दिन गणित के शिक्षकों और छात्रों को ट्रेनिंग दी जाती है, विभिन्न जगहों पर कैम्प का आयोजन किया जाता है ताकि गणित से संबंधित क्षेत्रों में टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल्स (TLM) के विकास, उत्पादन और प्रसार पर प्रकाश डाला जा सके.

    4.राष्ट्रीय गणित दिवस का इतिहास(. History of National Mathematics Day)-

    22 दिसंबर 2012 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने चेन्नई में महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की 125वीं वर्षगाठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देते हुए वर्ष 2012 को राष्ट्रिय गणित वर्ष और साथ ही उनके जन्मदिन को यानी 22 दिसंबर को राष्ट्रिय गणित दिवस घोषित किया. इस प्रकार 22 दिसंबर 2012 को पहली बार देश भर में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया.
    श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को मद्रास से लगभग 400 किलोमीटर दूर ईरोड नगर में हुआ था. बचपन से ही इनको गणित में रूचि थी. इनकी गिनती उन महान वैज्ञानिकों में की जाती है, जिन्होंने विश्व में नए ज्ञान को पाने और खोजने की पहल की.

    5.राष्ट्रीय गणित दिवस कैसे मनाया जाता है?(How is National Mathematics Day celebrated?)-

    राष्ट्रिय गणित दिवस भारत के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में मनाया जाता है. यहां तक कि इंटरनेशनल सोसाइटी यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) और भारत ने गणित सीखने और समझ को फैलाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की थी. साथ ही छात्रों को गणित में शिक्षित करने के लिए विभिन्न कदम उठाये और दुनिया भर में छात्रों और शिक्षार्थियों के लिए ज्ञान का प्रसार किया.

    6.NASI (The National Academy of Sciences India) 

    इलाहाबाद में स्थित सबसे पुराना विज्ञान अकादमी है. राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के लिए, NASI गणित और रामानुजन के अनुप्रयोगों में कार्यशाला का आयोजन करती है. कार्यशाला में राष्ट्र भर से गणित के क्षेत्र में लोकप्रिय व्याख्याताओं और विशेषज्ञ भाग लेते हैं. देश और विश्व स्तर पर स्पीकर्स श्रीनिवास रामानुजन के गणित में योगदान के बारे में बताते हैं.
    भारत के सभी राज्य अलग-अलग तरीकों से राष्ट्रीय गणित दिवस मनाते हैं. विभिन्न प्रतियोगिताओं और गणितीय प्रश्नोत्तरी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की जाती हैं. गणित के प्रतिभा और भारत भर के छात्र इन कार्यक्रमों में भाग लेते हैं इत्यादि.

    6.अब श्रीनिवास रामानुजन के बारे में देखते हैं(Now lets see about Srinivasa Ramanujan.)-.

    श्रीनिवास रामानुजन महानतम गणितज्ञों में से एक हैं जिनके सहायक और योगदान ने गणित को पूरी तरह से नया अर्थ दिया है. इसलिए उन्हें "गणितज्ञों का गणितज्ञ" भी कहा जाता है. रामानुजन ने 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी और बिना किसी की सहायता के खुद से कई प्रमेय (Theorems) भी विकसित किए.
    उनकी आरंभिक शिक्षा कुम्भकोणम के प्राइमरी स्कूल में हुई और फिर 1898 में टाउन हाई स्कूल में एडमिशन लिया और सभी विषय में अच्छे अंक प्राप्त किए. यहीं पर उनको जी.एस. कार की लिखी हुई गणित विषय में पुस्तक पढ़ने का अवसर मिला और इससे प्रभावित होकर उनकी रूचि गणित में बढ़ने लगी. साथ ही उन्होंने गणित विषय में काम करना प्रारंभ कर दिया. 
    उनका बचपन काफी कठिनाइयो में बीता. वे अधिकतर विद्यालय में दोस्तों से किताबें उधार लेकर पढ़ा करते थे. युवा होने पर घर की आर्थिक आवश्यकताओं की अपूर्ति के लिए उन्होंने क्लर्क की नौकरी कर ली और खाली होने पर वे गणित के प्रश्न हल किया करते थे और कई प्रकार की theorems पर वर्क करते थे. एक बार एक अंग्रेज़ कि नजर उन पन्नों पर पड़ गई और उसने निजी रूची लेकर श्रीनिवास रामानुजन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. हार्डी के पास भेजने का प्रबंध कर दिया. प्रो. हार्डी ने उनमें छिपी प्रतिभा को पहचाना जिसके बाद उनकी ख्याति विश्व भर में फैल गई.
    रामानुजन ने बिना किसी सहायता के हजारों रिजल्ट्स, ज्यादातर identities और equations के रूप में संकलित किए. कई रिजल्ट्स पूरी तरह से original थे जैसे कि रामानुजन प्राइम, रामानुजन थीटा फ़ंक्शन, विभाजन सूत्र और mock थीटा फ़ंक्शन. इन रिजल्ट्स और identities ने पूरी तरह से काम के नए क्षेत्र खोल दिए और आगे रिसर्च करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने divergent series पर अपने सिद्धांत को बनाया. इसके अलावा, उन्होंने रीमैन श्रृंखला (Riemann series), the elliptic integrals, हाइपरजोमेट्रिक श्रृंखला (hypergeometric series) और जेटा फ़ंक्शन के कार्यात्मक समीकरणों पर काम किया. 1729 नंबर हार्डी-रामानुजन (Hardy-Ramanujan) नंबर के रूप में भी प्रसिद्ध है.
    काफी परिश्रम के कारण रामानुजन बीमार रहने लगे थे और मात्र 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद उनकी कई प्रमेयों (Theorems) को छपवाया गया और इनमें से कई ऐसी Theorems भी हैं जिनकों कई दशक तक सुलझाया भी नहीं जा सका.
    इसमें कोई संदेह नहीं है की रामानुजन द्वारा कि गई गणित के क्षेत्र में खोज आधुनिक गणित और विज्ञान कि आधारशिला बनी. यहां तक की उनका संख्या-सिद्धान्त पर किया गया कार्य के कारण ही उन्हें 'संख्याओं का जादूगर' माना जाता है.


    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more