Showing posts with label Math Education. Show all posts

Why are the different levels of math in private and govt.?

Why are the different levels of mathematics in private and Government Schools?


    1.निजी और सरकारी स्कूलों में गणित के विभिन्न स्तर क्यों हैं?(Why are the different levels of mathematics in private and Government Schools?)-

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    सरकारी स्कूलों में गणित शिक्षकों पर सवाल उठाए जाते रहे हैं।सरकारी शिक्षण संस्थानों का गणित का परीक्षा परिणाम और कुल परिणाम निराशाजनक तथा बिल्कुल कमजोर रहता है।अधिकांश युवाओं की ख्वाहिश सरकारी सेवा प्राप्त करने की रहती है।ऐसी स्थिति में कड़ी स्पर्धा के द्वारा सरकारी सेवाओं में शिक्षकों का चयन किया जाता है वहीं दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थाओं में गणित के वे शिक्षक पढ़ाते हैं जिनका चयन सरकारी सेवाओं में नहीं होता है।फिर ऐसी क्या बात है जिससे निजी शिक्षण संस्थाओं का परिणाम बेहतर रहता है और सरकारी शिक्षण संस्थाओं का परिणाम कमजोर रहता है।इस आर्टिकल में एक ऐसे अध्यापक का परिचय करा रहे हैं जो सरकारी सेवा में कार्यरत है परन्तु उनसे आसपास के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के अध्यापक तो प्रशिक्षण लेते ही हैं साथ ही वे अन्य गणित शिक्षकों के लिए प्रेरणास्पद भी है।यह एक विरोधाभास ही प्रतीत होता है कि सरकारी सेवाओं में होते हुए भी वे एक प्रेरक का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं तथा कई अवार्ड भी जीते हैं। इनका परिचय है किरणदीपसिंह टिवाणा। इनके बारे में पूरा इतिहास नीचे वर्णित किया गया है।यह वर्णन प्रस्तुत करने से पहले सरकारी सेवाओं में गणित तथा अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम कमजोर क्यों रहता है इसके बारे में वर्णन कर रहे हैं।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.उत्तरदायित्व का ना होना(Lack of responsibility)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों का बेहतर परीक्षा परिणाम न होने का मुख्य कारण है उत्तरदायित्व का न होना। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में पाठ्यक्रम, पुस्तकों,शिक्षण संस्थान तथा माता-पिता की महती भूमिका होती है ।इन सबमें शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।सरकारी शिक्षण संस्थाओं में कमजोर परीक्षा परिणाम रहने पर शिक्षकों पर कोई उत्तरदायित्व निर्धारित नहीं किया जाता है।न संस्था प्रधान पर कोई जिम्मेदारी डाली जाती है।इसके परिणामस्वरूप शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक लापरवाह होते हैं।उनको इससे कोई मतलब नहीं होता है कि पाठ्यक्रम पूरा हुआ है या नहीं।ठीक से विद्यार्थियों के समझ में आ रहा है या नहीं।प्रतिभाशाली शिक्षकों का चयन होने के बावजूद अपनी प्रतिभा का उपयोग नहीं किया जाएगा तो शिक्षण संस्थाओं का परिणाम अच्छा क्यों कर आएगा?इसके बजाय निजी शिक्षण संस्थानों में भले उच्च प्रतिभाशाली शिक्षक न हो तो भी उनको शिक्षण संस्थान से निकाले जाने का डर रहता है।इसलिए वे शिक्षक कड़ी मेहनत करके विद्यार्थियों को गणित शिक्षा प्रदान कराते हैं।प्रतिवर्ष अपने परीक्षा परिणाम को श्रेष्ठ तथा ओर अधिक श्रेष्ठ बनाने का प्रयत्न करते रहते हैं।कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है।कड़ी मेहनत से हमारी प्रतिभा निखरती है।इसलिए सरकारी सेवाओं के गणित शिक्षकों और अन्य शिक्षकों का उत्तरदायित्व निर्धारित नहीं किया जाएगा तब तक अच्छे परीक्षा परिणाम की कल्पना करना निरर्थक है।
    Also Read This Article-5 famous women mathematicians who changed the world

    3.सरकारी सेवाओं में स्थायी चयन का होना(Permanent selection in government services)-

    सरकारी सेवाओं में चयन होने के बाद शिक्षक स्थाई हो जाता है उसे सरकारी सेवा से हटाना मुश्किल है।सरकारी शिक्षक गुणवत्तापूर्ण गणित शिक्षा या अन्य विषयों की शिक्षा उपलब्ध कराएं या नहीं कराएं, उनकी सेवा पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।अत्यधिक छुट्टियां मिलती हैं जिनका उपभोग करते रहते हैं। कुल मिलाकर सरकारी शिक्षक की पांचो उंगलीयां घी में है।दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थानों में गणित शिक्षक का परीक्षा परिणाम कमजोर रहता है तो उसे कभी भी शिक्षण संस्थान से हटाया जा सकता है।निजी शिक्षण संस्थान में गणित शिक्षक तभी तक कार्यरत रहता है जब तक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है।निजी शिक्षण संस्थानों में सेवा स्थाई नहीं रहती है।यदि कोई शिक्षक अच्छा नहीं पढ़ाता है तो उसकी जगह दूसरे शिक्षक को नियुक्त कर दिया जाता है।

    4.वेतनमान निश्चित होना(Pay scale to be fixed)-

    सरकारी शिक्षक का वेतनमान निश्चित होता है।गणित शिक्षक कड़ी मेहनत करके पढ़ाएगा तो भी उतना ही वेतन मिलेगा तथा निम्न स्तर की गणित शिक्षा प्रदान करेगा तो भी वेतन उतना ही मिलेगा।साथ ही सातवां वेतन आयोग के बाद सरकारी सेवाओं का वेतनमान जिस हिसाब से बढ़ा है उससे सरकारी शिक्षकों की रही-सही कर्मठता को भी लकवा मार गया है।उच्च वेतनमान के कारण गणित शिक्षक तथा अन्य शिक्षक बिल्कुल बेफिक्र हो गए हैं।दूसरी तरफ निजी शिक्षण संस्थानों में काम और परिणाम के आधार पर वेतन दिया जाता है और परिणाम बेहतर आने पर ही वेतन बढ़ाया जाता है‌।ऐसी स्थिति में निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को कड़ी मेहनत करके बेहतर परिणाम देना होता है। सरकारी शिक्षकों को बेहतर परिणाम हो तो भी वेतन उतना ही मिलेगा तथा परिणाम कमजोर है तो भी वेतन में कोई कटौती नहीं होने वाली है।सरकारी शिक्षकों को उच्च वेतनमान भी एक कारण है जिसे परिणाम कमजोर रहता है।

    5.शिक्षा संस्थानों पर सरकारी नियंत्रण का ढीलापन(Loosening of government control over educational institutions)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों पर किसी व्यक्ति विशेष का स्वामित्व नहीं होता है।प्रधानाध्यापक हो अथवा शिक्षा अधिकारी उनकी मानसिकता यही होती है कि शिक्षण संस्थान उनका निजी शिक्षण संस्थान तो है नहीं इसलिए वे शिक्षण संस्थान के लिए कड़ी मेहनत नहीं करते हैं।उनको पता होता है कि साल-दो साल बाद उनका स्थानांतरण अन्यत्र हो जाएगा इसलिए वे कोई विशेष प्रयास नहीं करते हैं।निजी शिक्षण संस्थानों में ज्यादातर किसी निजी व्यक्ति के स्वामित्व में होती है इसलिए हमेशा तथा नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहते हैं।जहां कहीं भी कमी दिखाई देती है उसको तत्काल दुरुस्त करते रहते हैं। माता-पिता,अभिभावकों तथा विद्यार्थियों की शिकायत पर गौर करके उनकी शिकायतों का निवारण करते रहते हैं। जबकि सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों,माता-पिता व अभिभावकों की शिकायत का निवारण करना तो दूर की बात है उनकी शिकायत ठीक से सुनी ही नहीं जाती है।

    6.अनुशासन का ढीलापन(Loosening of discipline)-

    सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी न तो अनुशासन में रहते हैं और न ही शिक्षक उनको अनुशासन में रखने का प्रयास करते हैं।सरकारी शिक्षण संस्थान में दोनों ओर से अनुशासन के ढीलेपन में यह भी एक कारण है कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में निशुल्क पुस्तकें तथा शिक्षा प्रदान की जाती है। इसलिए माता-पिता,अभिभावकों की ओर से कोई विशेष दबाव नहीं रहता है जबकि निजी शिक्षण संस्थानों में अच्छी फीस वसूली जाती है इसलिए माता-पिता, अभिभावक व विद्यार्थी बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतते हैं‌।वे कोशिश यही करते हैं कि उनकी फीस वसूल हो जाए।कोई भी कमी होती है तो तत्काल शिक्षण संस्थान के निदेशक को शिकायत करते हैं।

    7.समीक्षा(Review)-

    उपर्युक्त विवरण में सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा निजी शिक्षण संस्थानों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इससे आपको ऐसा प्रतीत हो सकता है कि निजी शिक्षण संस्थानों का ढर्रा तथा अनुशासन व शिक्षा का स्तर बहुत बढ़िया है।वस्तुतः निजी शिक्षण संस्थान भी पाठ्यक्रम के अतिरिक्त बालकों को अपनी तरफ से चारित्रिक व नैतिक शिक्षा प्रदान नहीं कराते हैं।उनका एकमात्र लक्ष्य यह होता है कि निजी शिक्षण संस्थानों का परिणाम अच्छा रहे।परंतु किसी भी शिक्षण संस्थान का मूल्यांकन एकमात्र परीक्षा परिणाम नहीं होता है।
    गणित शिक्षण का सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ, जीवन से गणित का सम्बन्ध, गणित का व्यावहारिक ज्ञान,विद्यार्थियों का चारित्रिक व नैतिक विकास इत्यादि ऐसे फैक्टर है जिनके आधार पर शिक्षकों तथा शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है।
    सरकारी शिक्षण संस्थानों की ऐसी स्थिति में श्री किरणदीप सिंह टिवाणा जैसे शिक्षक का उपलब्ध होना एक विरोधाभास ही है वरना ऐसे शिक्षक सरकारी शिक्षण संस्थानों में कहां मिलते हैं? जुगनू के प्रकाश की तरह ऐसे गणित शिक्षक मिलते हैं।
    काश अन्य सरकारी शिक्षक गणित शिक्षक किरणदीपसिंह टिवाणा से प्रेरणा ले तो भारत की दिशा और दशा दोनों परिवर्तित हो सकती है‌।आज का युग STEM अर्थात साइंस, टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग तथा मैथमेटिक्स का युग है। जो देश इनमें बढ़-चढ़कर है वही विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो सकता है।ऐसी स्थिति में मैथमेटिक्स का अहम योगदान है।यदि गणित शिक्षक इस बात को समझेंऔर अपना उत्तरदायित्व को वहन करें तो देश का कायाकल्प हो सकता है।हम इसी उद्देश्य से इस आर्टिकल को पोस्ट कर रहे हैं कि वे इससे कुछ सीख ले सके और हमारे द्वारा किए गए परिश्रम को सार्थक कर सकें। गणित वास्तव में अद्भुत विषय है इसका आगे आनेवाले भविष्य में विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहनेवाली है।
    Also Read This Article-185 crores won from mathematics formula
    8.सरकारी स्कूल का मास्टर बना रहा प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों को गणित का ‘मास्टर'(The master of government school continues to be the 'master' of mathematics to the teachers of private schools)- Ludhiana News Publish Date:Wed, 04 Sep 2019
    Why are the different levels of math in private and govt.?

    Why are the different levels of math in private and govt.?

    40 वर्ष के किरणदीप सिंह टिवाणा से शहर के 17 प्राइवेट स्कूलों के टीचर इनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके लिए वह कोई फीस तक भी नहीं लेते हैं।
    जगराओं। एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठाए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहाड़ा के गणित के मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा अपने गणित के ज्ञान से मिसाल बन चुके हैं। टिवाणा ऐसे सरकारी मास्टर हैं जिन्हें प्राइवेट स्कूल अपने यहां ट्रेनिंग देने के लिए बुलाते हैं। शहर के डीएवी व बीसीएम जैसे स्कूलों समेत करीब डेढ़ दर्जन प्राइवेट स्कूलों के गणित अध्यापकों को मास्टर टिवाणा मुफ्त में ट्रेनिंग दे चुके हैं। 40 वर्ष के किरणदीप सिंह टिवाणा न सिर्फ सरकारी बल्कि बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के गणित के अध्यापकों को भी ट्रेनिंग देकर मैथ्स का मास्टर बना रहे हैं। शहर के 17 प्राइवेट स्कूलों के टीचर इनसे ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसके लिए मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा कोई फीस तक भी नहीं लेते हैं। कई प्राइवेट स्कूल मास्टर टिवाणा से ओरिएंटेशन प्रोग्राiम के लिए संपर्क साध रहे हैं।

    9.स्टेट व नेशनल अवार्ड मिले(State and National Awards)-

    मास्टर टिवाणा ने एमए पोलिटिकल साइंस व बीएड गणित में पास की। वर्ष 2016 में स्टेट अवार्ड, माल्ती ज्ञान पीठ पुरस्कार-2017, नेशनल अवार्ड 2018 प्राप्त किया। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग और जिला स्तर पर कई बार प्रशंसा पत्र मिले। मथुरा की संस्था ने आदर्श शिक्षा रत्न अवार्ड 2019 दिया। वह अपनी बेटियों गुरलीन व दिशनीत को भी गणित में एक्सपर्ट बनाना चाहते हैं। पत्नी ब्रहमजीत सरकारी स्कूल में हेड टीचर है।

    10.गणित विषय पर अब तक लिख चुके हैं सात किताबें, आठवीं है कतार में(Seven books have been written so far on maths topic, eighth is in line)-

    सूबे में सभी सरकारी स्कूलों में जो ई-कंटेंट काम हो रहा है उसमें मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा का काफी योगदान है। इसके अलावा स्टेट को-रिसोर्स ग्रुप के जरिए सूबे में होने वाले सभी गणित वर्कशॉप, मेलों व टेनिंग प्रोग्रामों के लिए मास्टर टिवाणा सात मैन्युल किताबें लिख चुके हैं, जबकि उनकी आठवीं किताब कतार में है।
    11.अब तक तीन हजार अध्यापकों को दे चुके ट्रेनिंग(Three thousand teachers have been trained so far)-
    मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा न सिर्फ शहर के बल्कि सूबे भर के गणित अध्यापकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह अब तक ती हजार गणित अध्यापकों को प्रशिक्षण दे चुके है। इतना ही नहीं उनके पढ़ाए 42 बच्चे तहसील स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है। गणित अध्यापकों को दी जाने वाली ट्रेनिंग में मास्टर किरणदीप सिंह टिवाणा मैथ्स लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट रूम बताते हैं।


    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Why Algebra is a Difficult Subject?

    Why Algebra is a Difficult Subject?


      बीजगणित एक कठिन विषय क्यों है?(Why Algebra is a Difficult Topic?)

      Why Algebra is a Difficult Subject?
      Why Algebra is a Difficult Subject?
      विभिन्न परीक्षाओं तथा विद्यार्थियों को जब यह पूछा जाता है कि उनको सबसे अधिक किस विषय के प्रश्नों ने परेशान किया।कोई विद्यार्थी गणित को,कोई विद्यार्थी अंग्रेजी को,कोई विद्यार्थी हिंदी तथा अन्य विषयों को कठिन बताता है।इसका अर्थ यही समझा जाना चाहिए कि हर विद्यार्थी की प्रकृति अलग-अलग होती है।जो विद्यार्थी जिस विषय को रूचिपूर्वक पढ़ता है वह विषय उसके लिए सरल हो जाता है। जिस विषय को पसंद नहीं करता,रुचिपूर्वक नहीं पढ़ता, बार-बार अभ्यास व पुनरावृत्ति नहीं करता वह विषय उसके लिए कठिन हो जाता है।इस आर्टिकल में हम उन विद्यार्थियों के बारे में बात कर रहे हैं जिन विद्यार्थियों को बीजगणित कठिन प्रतीत होता है।अंकगणित का अभ्यास बालकों को शुरू से कराया जाता है इसलिए अंकगणित उनके लिए सरल विषय होता है।बीजगणित का अध्ययन प्राथमिक कक्षाओं से नहीं कराया जाता है तथा बाद में भी इस पर कम फोकस किया जाता है इसलिए बीजगणित उनको कठिन प्रतीत होता है। बीजगणित को विद्यार्थी बिना समझे, बीजगणित की क्रियाओं को रटकर इसकेे प्रश्नों को हल करने का प्रयास करते हैं।बीजगणित की समुच्चय भाषा एवं सूत्रों में शामिल सिद्धांतों को विद्यार्थी समझ नहीं पाते। अधिकांश विद्यार्थी बीजगणित को अंकगणित से एक अलग विषय मानते हैं तथा यह समझ नहीं पाते हैं कि बीजगणित अंकगणित का ही प्रसार है।बीजगणित चिंतन एवं तर्क की गहराई को अधिकांश विद्यार्थी समझ नहीं पाते इसलिए उनको यह विषय कठिन लगता है।बीजगणित को समझने के लिए विद्यार्थी में मानसिक परिपक्वता का एक स्तर होना आवश्यक है जिसके बिना इस विषय के प्रतीकों,संकेतों,सूत्रों,कथनों,वाक्यों या समीकरणों को भलीभांति नहीं समझा जा सकता।
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
      बीजगणित निम्नलिखित कारणों से कठिन विषय लगता है-
      (1.)अंकगणित की विषय सामग्री के सिद्धांतों एवं प्रत्ययों के स्पष्ट ज्ञान के बिना बीजगणित के प्रतीकों एवं सूत्रों को नहीं समझा जा सकता।बीजगणित अंकगणित का ही एक विकसित सामान्यीकृत रूप है। अतः बीजगणित को समझने से पूर्व अंकगणित के सिद्धांतों की अधिक स्पष्ट जानकारी होना आवश्यक है।जैसे a+b=b+a,a×b=b×a इत्यादि।
      (2.)बीजगणित में अंकगणित की संख्या प्रणाली का प्रसार किया गया है।जिन विद्यार्थियों को संख्याओं की विशेषताओं का ज्ञान नहीं होता है वे बीजीय अक्षरों के प्रतिस्थापन का अर्थ एवं महत्व नहीं समझ सकते।
      (3.)बीजगणित में चिन्हित राशियों का प्रयोग होता है तथा धनात्मक एवं ऋणात्मक चिन्हों से राशियों के मान को प्रदर्शित किया जाता है। शून्य,धनात्मक राशियां, ऋणात्मक राशियां आदि के प्रयोग की दक्षता बिना इस प्रकार की संख्याओं का सही उपयोग संभव नहीं है।इन बीजीय पदों या अक्षरों पर चारों संक्रियाओं को करने का अभ्यास भी आवश्यक है।संख्या रेखा की संकल्पनाएं महत्वपूर्ण है। संख्या रेखा पर शून्य से बाएं तथा दाएं स्थित संख्याएं बीजगणित संकल्पनाओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित करती है।
      (4.)वस्तुतः बीजगणित अंकगणित की संक्षिप्त भाषा है।जिस अंकगणित के सिद्धांत को व्यक्त करने में लम्बे कथन की आवश्यकता होती है उसी सिद्धांत को बीजगणितीय भाषा में सूत्रों या प्रतीकों द्वारा संक्षिप्त रूप में प्रकट किया जा सकता है।ब्याज की गणना दर प्रतिशत,मूलधन और समय के गुणनफल द्वारा की जाती है।इसी बात को हम सूत्र एवं प्रतीकों द्वारा बीजगणित भाषा में निम्न प्रकार लिख सकते हैं-
      I=P×R×T/100
      जब तक विद्यार्थियों को बीजगणितीय समुच्चय भाषा एवं सूत्रों को भली-भांति समझने का अभ्यास नहीं कराया जाता तब तक वे इस विषय को कठिन मानकर इसमें रुचि नहीं लेंगे।
      Why Algebra is a Difficult Subject?
      Why Algebra is a Difficult Subject?
      (5.) बीजगणित की विषय-सामग्री में संख्या रेखा, गुणनखंड,समीकरण,असमीकरण, रेखाचित्र एवं समुच्चय सिद्धांत के उप-विषय मुख्य हैं।इन उप-विषयों में प्रत्येक उप-विषय को पूर्णतया समझने के लिए इनसे सम्बन्धित अंकगणितीय प्रत्ययों की पूर्ण जानकारी आवश्यक है यहां पर विद्यार्थियों को यह बात समझ लेनी चाहिए कि बीजगणित द्वारा समस्याओं को शीघ्रता से हल किया जा सकता है।समीकरण द्वारा समस्याओं के तथ्यों में परस्पर संबंध को प्रकट किया जा सकता है तथा समस्याओं के हल ज्ञात किए जा सकते हैं। समुच्चय सिद्धांत हमें संख्याओं, वस्तुओं आदि के अंकगणितीय पक्ष को समुच्चयों के रूप में प्रकट करने में सहायता करता है तथा इनके संख्यात्मक पक्ष को व्यक्त करने की एक विधि प्रदान करता है।इनके प्रत्ययों को समझने के लिए गूढ़ एवं सूक्ष्म विचारों एवं उनके तर्क को समझने की क्षमता का होना आवश्यक है। जो विद्यार्थी इन गूढ़ विचारों को समझने की क्षमता नहीं रखता है उन्हें बीजगणित एक कठिन विषय लगता है। समुच्चय की भाषा ही बीजगणित की भाषा है।
      Also Read This Article-If you are afraid of mathematics then follow this formula
      (6.) अधिकतर अध्यापकगण बीजगणित के प्रत्ययों को स्पष्ट करने के लिए अंकगणित की सहायता नहीं लेते।यदि वे इन दोनों में परस्पर सह-सम्बन्ध स्थापित कर पढ़ाएं तो विद्यार्थियों को बीजगणित को समझने में सहायता मिलेगी। बीजगणित सूत्रों की पुष्टि अंकगणित के उदाहरणों द्वारा करने से विद्यार्थियों को आधारभूत नियमों को समझने में सुविधा होगी।अधिकांश विद्यार्थी a^2तथा 2a में अंतर नहीं जानते।यदि हम उन्हें के a के स्थान पर संख्याएं लिखकर अर्थ स्पष्ट करें तो वे बीजीय पदों या राशियों को समझ सकते हैं।
      5 ^2=5 ×5, 2+3=3+2,a+b=b+a,3×2=2×3,a×b=b×a,4<5<6,
      x<x+1<x+2आदि द्वारा बीजीय राशियों के अर्थों को स्पष्ट किया जा सकता है।
      (7.) बीजगणित में समस्याओं को हल करना एक महत्वपूर्ण पक्ष है। समीकरण आदि समस्याओं को हल करने में सहायक होते हैं।यह देखा गया है कि विद्यार्थियों को समीकरण एक अलग उप-विषय के रूप में पढ़ाया जाता है तथा समस्याओं को हल करने की विधि के आधार के रूप में नहीं पढ़ाया जाता है।फल यह है कि विद्यार्थी समीकरण को यांत्रिक रूप से हल करना सीख जाते हैं किन्तु समस्याओं के आंकड़ों को समीकरण के रूप में व्यक्त नहीं कर सकते और न ही समीकरण की विवेचना कर उसके अर्थ को समझ सकते हैं।
      (8.)बीजगणित में सामान्यीकरण एक मुख्य प्रवृत्ति है जिसका विकास धैर्य और सावधानी से ही संभव है।अनेक उदाहरणों द्वारा विद्यार्थियों के चिंतन को दिशा प्रदान की जानी चाहिए जिनसे विद्यार्थी स्वयं निष्कर्ष निकाल सके तथा सिद्धांतों का सामान्यीकरण कर सके। अधिकांश विद्यार्थी इस प्रवृत्ति के विकास से वंचित रहते हैं और उच्च गणित को सीखने में कठिनाई का सामना पड़ता है।
      (9.) कुछ ऐसे उप-विषय हैं जिनको पढ़ाते समय अंकगणित ,बीजगणित तथा ज्यामिति के क्षेत्रों को सम्बन्धित कर पढ़ाया जा सकता है। ज्यामितीय आकृतियों के क्षेत्रफल के सूत्र ब्याज, लाभ-हानि,औसत आदि उप-विषयों के सिद्धांतों का सूत्रीकरण एवं इनके हलो के लिए समीकरणों का प्रयोग आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर गणित की तीनों शाखाओं को संबंधित कर पढ़ाया जाना चाहिए।समस्त बीजगणित एवं रेखागणित में समुच्चय भाषा का प्रयोग होता है।अंक गणित की संकल्पनाओं को ही समुच्चय भाषा में प्रकट किया जाता है।आयत,वर्ग आदि चतुर्भुज के उपसमुच्चय हैं तथा रेखाखंड,उसी रेखा का उपसमुच्चय। हमारे विद्यालयों में इस प्रकार के प्रयासों की कमी से विद्यार्थियों को बीजगणित में रूचि का विकास करने के कम अवसर मिलते हैं।
      (10.)बीजगणित की शब्दावली के अर्थों को स्पष्ट रूप से नहीं समझने के कारण विद्यार्थियों को बीजगणित सीखने में कठिनाईयां होती है।चर,अचर, चिन्हित राशि, समानता,असमानता ,व्यंजक,पक्षान्तर,समुच्चय ,रिक्त समुच्चय ,संगतता अवयव, संख्या फलन,संख्यात्मक संबंध,रिंग,ग्रुप,फील्ड आदि ऐसे अनेक शब्द है जिनको समझे बिना इनका प्रयोग संभव नहीं  है।
      (11)बीजगणित की पाठ्यपुस्तकों में  रटने तथा यांत्रिक रूप से पालन करने पर बल दिया जाता है।नतीजा यह है कि पाठ्यपुस्तकों द्वारा विद्यार्थियों को बीजगणित को संक्षिप्त भाषा एवं सामान्यीकरण की प्रवृत्ति के रूप में देखने और समझने के अवसर नहीं मिलते।
      (12.)कक्षा में विद्यार्थियों को यह बात स्पष्ट रूप से नहीं बताई जाती कि बीजगणित द्वारा ही अंकगणित की सामग्री का प्रसार हुआ है। यदि चिन्हित संख्याओं का प्रत्यय का विकास नहीं हुआ होता तो संख्या प्रणाली के नए आयामों की जानकारी नहीं हो पाती । समुच्चय सिद्धांतों के विकास के बिना वस्तुओं के समुच्चय की विशेषताओं पर आधारित बीजगणित का विकास नहीं होता।बहुधा विद्यार्थी सारी बीजगणित पढ़ने के बाद यह नहीं समझ पाते कि बीजगणित का अंकगणित के प्रसार में किस प्रकार महत्वपूर्ण योगदान है।
      Also Read This Article-How to increase children's confidence in mathematics?
      (13.)अध्यापक को इस बात को ध्यान में रखकर बीजगणित नहीं पढ़ाते कि बीजगणित के अध्यापन का आरंभ एक वह स्थिति है जहां सीखी हुई बातों को नई,संक्षिप्त एवं संकेतों को समुच्चय भाषा में व्यक्त किया जाता है।बीजगणित का अध्ययन एक नया स्थल है जहां से अंकगणित में सीखी हुई सामग्री को नए दृष्टिकोण से देखा जाता है तथा नई विधि से व्यवस्थित किया जाता है। बीजगणित संकेतों की संक्षिप्त भाषा है।

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      How to increase children's confidence in mathematics?

      How to increase children's confidence in mathematics?


        1.बच्चों का आत्मविश्वास गणित में कैसे बढ़ाएं?(How to increase children's confidence in mathematics?)-

        How to increase children's confidence in mathematics?

        How to increase children's confidence in mathematics?

        आत्मविश्वास से गणित के सवाल तो हल नहीं किए जा सकते हैं परंतु आत्मविश्वास हमें गणित के सवालों का सामना करने की हिम्मत प्रदान करता है,खड़ा होने की हिम्मत प्रदान करता है।इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताया जा रहा है जिनका पालन करने पर बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है।आए दिन हमारे सामने यह समस्या खड़ी हो जाती है कि बच्चों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाए।जहां चाह होती है वहां राह भी मिल जाती है परंतु आप बालकों को शिक्षा संस्थानों के भरोसे छोड़ दें तो इसका अर्थ है कि आप बच्चों के भविष्य के प्रति,बच्चों के प्रति सजग,सतर्क और चौकस नहीं है।फिर वही होगा जो प्रकृति या शिक्षा संस्थान बच्चों को डालना चाहते हैं।यदि आप वाकई में बच्चों की गणित से संबंधित समस्या का समाधान करना चाहते हैं,बच्चों के मन से भय को दूर करना चाहते हैं तो कोई न कोई रास्ता निकालना ही होगा।सबसे प्राथमिक रास्ता यही है कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएं,तो लीजिए आत्मविश्वास बढ़ाने के कुछ टिप्स जिनका पालन आपके और आपके बच्चों को फायदा अवश्य पहुंचाएगा।
        आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

        2.बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें(Spend more time with children)-

        हर माता-पिता,अभिभावकों का सपना होता है कि बच्चा पढ़ाई में सबसे प्रथम आए। बच्चों के प्रथम आने में सबसे बड़ी समस्या गणित विषय को लेकर आती है।बच्चा अकेला होता है तो अपनी गणित संबंधी समस्या को शर्म तथा झिझक के कारण किसी को बताता नहीं है।जबकि माता-पिता सोचते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक कामयाब और अच्छा इंसान बने लेकिन इसके लिए बच्चे में आत्मविश्वास का होना जरूरी है।बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए माता-पिता,अभिभावकों और शिक्षकों का काफी योगदान होता है।इसलिए आप बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अपना सहयोग करें,योगदान दें।आप यथासंभव बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें आप जब बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे तो बच्चों को ठीक तरह से समझ पाएंगे।उनके साथ समय व्यतीत करने से आप बच्चों के नजरिए से देखना प्रारंभ करेंगे।बच्चे आपको गणित से संबंधित समस्या बताएंगे तो या तो आप खुद समाधान करने में सक्षम होंगे या किसी ट्यूटर का प्रबंध करेंगे।याद रखें बच्चे आपको अपनी छोटी-छोटी समस्याएं तभी बताएंगे जब आप उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। उनके साथ समय व्यतीत करने से बालक अपने आपको अकेला महसूस नहीं करेगा और गणित की समस्या को बताने में संकोच भी नहीं करेगा।यदि बालक नहीं भी बताता है तो आप प्यार व स्नेह के साथ उनसे पूछ सकेंगे और वे सहज ही आपको बता देंगे।
        Also Read This Article-How to prepare for board exams at the time of exam?

        3.गहरा रिश्ता बनाएं(Make a deep connection)-

        यदि आप यानी माता-पिता और शिक्षक बच्चों के साथ गहरा तथा पक्का रिश्ता कायम करना चाहते हैं तो बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक सद्व्यवहार करें।आपको बच्चों के साथ सुरक्षित और पक्का रिश्ता कायम करने का प्रयास करना चाहिए।जब आप प्रेम और सद्भाव के साथ बच्चों के साथ व्यवहार करेंगे तो बच्चा अपने आप को अधिक सुरक्षित और आश्वस्त महसूस करेगा।वह समझ जाएगा कि माता-पिता व शिक्षक उसके साथ आत्मीयता रखते हैं।जब बच्चा आत्मीयता महसूस करेगा तो हर बात आपके साथ शेयर करेगा। अपने दुख,तकलीफ व कष्टों के साथ-साथ आनंददायक क्षणों को भी शेयर करेगा ।ऐसी स्थिति में आप गणित संबंधी समस्याओं को हल करने के आसान टिप्स दे सकते हैं जिनका पालन बालक अवश्य करेगा।बच्चा उन्हीं की बात को मानता है और उनकी आज्ञा का पालन करता है जो उनसे आत्मीयता रखते हैं।यदि हम बच्चों के साथ गहरा और पक्का रिश्ता नहीं रखेंगे तो वे अपने मन की, अन्तर्मन की बात नहीं बताएंगे।बालक उन्हीं को सारी बातें शेयर करता है जिनके साथ पक्का गहरा संबंध होता है।

        4.अच्छे काम की प्रशंसा करें(Admire the good work)-

        बच्चे के मेहनत और अच्छे काम की प्रशंसा करें।मेहनत करने के बाद भी गणित में अच्छे नंबर नहीं आते हैं तो भी उनकी मेहनत की सराहना करें।वास्तविक परिणाम कुछ भी हो परंतु कोशिश की प्रशंसा होनी चाहिए ताकि बच्चा अनुभव करें कि उसके काम की तारीफ हो रही है।इससे उसके आत्मबल में वृद्धि होती है।उसमें दुबारा मेहनत और प्रयास करने का साहस पैदा होता है।किसी भी कार्य का परिणाम माता-पिता,शिक्षकों के हाथ में होता भी नहीं है। फिर बेवजह परिणाम कमजोर रहता है तो उसके लिए बच्चों को दोष देना, डांटना,फटकारना उचित नहीं है।बालक अकेला पड़ जाता है,वह पुनः हिम्मत व कोशिश करने का प्रयास नहीं कर पाता है।

        5.खतरों का सामना करना सिखाएं(Teach to face the dangers)-

        कोई भी माता-पिता यह नहीं चाहते हैं कि बच्चा किसी भी तरह के ख़तरे का सामना करें।उदाहरणार्थ यदि गणित में कोई कठिन सवाल या समस्या सामने आती है तो माता-पिता या शिक्षक उनको तत्काल सवाल का  हल बता देते हैं।इस प्रकार माता-पिता व शिक्षक उसके लिए ढाल बनकर रहते हैं परिणामस्वरूप बालक हर गणित के कठिन सवालों को स्वयं हल न करके माता-पिता व शिक्षक से पूछ लेते हैं।परंतु माता-पिता व शिक्षक को चाहिए कि बालक को हर कठिन सवाल या समस्या का सामना करना सीखने का मौका देना चाहिए।इसलिए कठिन सवाल या समस्या में ढाल बनने की बजाय उन्हें सहारा देने का काम करे।कठिन सवालों तथा समस्याओं से निपटने के लिए उन्हें स्वयं तैयार होने का,जूझने का मौका देना चाहिए।जब बालक जूझने और प्रयास करने पर भी हल नहीं कर पाए तब माता-पिता व को सहारा देना चाहिए।
        Also Read This Article-How to increase brain capacity by electric shock?

        6.बालकों की क्षमता पर भरोसा रखें(Trust the ability of children)-

        माता-पिता व शिक्षक होने के नाते आपकों बच्चों की क्षमता पर विश्वास रखना चाहिए।बच्चों से बहुत अधिक आशा भी नहीं रखनी चाहिए और न ही बच्चे को मनमर्जी करने की छूट देनी चाहिए।गणित संबंधी कार्य में मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए।यदि बहुत ज्यादा आशावादी रहेंगे तो बच्चे को जबरदस्ती गणित विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में चुनने के लिए कहेंगे तथा बच्चे की मनमर्जी को छूट दे देंगे तो परिपक्वता के अभाव के कारण उनके निर्णय परिवर्तित होते रहने से कभी कहेगा कि मैं गणित विषय को ऐच्छिक विषय ले लूं तथा कभी कहेगा कि नहीं मुझे नहीं लेना चाहिए यानी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएगा।बहुत अधिक आशावादी होने से काम नहीं चलेगा क्योंकि उस स्थिति में बच्चा अगर गणित में असफल हो जाता है तो असफलता को बच्चा सहन नहीं कर पाएगा। हां बच्चे को असफलता मिलने से पहले उन्हें उनके मनमाफिक कार्य करने का पर्याप्त मौका अवश्य दिया जाना चाहिए।

        7.बच्चों के व्यवहार पर घटिया टीका टिप्पणी न करें(Do not comment lousy comment on children's behavior)-

        बच्चों के व्यवहार पर ओछी टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए।न ही बच्चों पर ऐसा ठप्पा लगाना चाहिए कि गणित को हल करना तुम्हारी वश में नहीं है, गणित को तुम हल नहीं कर सकते हो,तुम तो बिल्कुल बुद्धू हो। इस प्रकार की टीका टिप्पणी करने से बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और वे अपनी ही नजरों में गिर जाता है।

        8.बच्चों की तुलना अन्य से न करें(Do not compare children to others)-

        How to increase children's confidence in mathematics?

        How to increase children's confidence in mathematics?

        बच्चों की तुलना भाई-बहनों,साथियों या अपने आप से करने का बच्चे की कुशलता पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है।जब हम कहते हैं कि देखो तुम्हारा भाई या अमुक लड़का गणित में कितना प्रखर व तेज है और एक तुम हो जिससे साधारण गुणा,भाग भी नहीं आते हैं।इस प्रकार की तुलना न करें।

        9.बच्चों की कमजोरियों के बजाय अच्छाइयों पर ध्यान दें(Focus on the good rather than the weaknesses of children)-

        हमेशा बच्चों को उनकी कमजोरियों को गिनाने के बजाय उसके गुणों पर ध्यान देना जरूरी है।हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है।यह आवश्यक नहीं है कि हर बच्चा गणित में होशियार हो या पढ़ने में होशियार हो । बच्चों की रुचि व प्रतिभा को पहचाने और उस तरफ उनको आगे बढ़ने दें। समय-समय पर उनकी तारीफ करने और बधाई देने में कंजूसी न करें।

        10.जीवन में आने वाली चुनौती को समझने दें(Let us understand the challenge that comes in life)-

        बच्चों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि आगे की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।बहुत आशावादी होने से काम नहीं चलता क्योंकि गणित में असफलता या हार को सह पाना ओर कठिन हो जाता है।ऐसे में बच्चों को उन बातों और कारणों को समझना सीखने में मदद देनी चाहिए जिन पर उनका वश नहीं है। उन्हेंं बड़ी-बड़ी काल्पनिक उम्मीदों से बचाना चाहिए।

        11.सफलता-असफलता में संतुलन बनाना सिखाएं(Teach balance between success and failure)-

        मजबूत और आश्वस्त होने के लिए उन्हें हर असफलता या निराशा में नाउम्मीद न होना सीखना पड़ेगा। उन्हें जोश व होश रखना है और हार नहींं माननी है।जीवन में सफलता व  सफलता दोनों मिलती है,दोनों जीवन के अंग हैं।असफलता के बिना सफलता का स्वाद अच्छा नहीं लगता है।जीवन में हम सबको असफलता का सामना करना ही पड़ता है।ऐसे वक्त में यदि गणित में या पढ़ाई में असफलता मिलती भी है तो ऐसे वक्त में बच्चे को सहारा देने के लिए हमारा मौजूद रहना जरूरी है।
        वस्तुत: आत्मविश्वास बच्चे को सिखाया नहीं जा सकता है। आत्मविश्वास उन्हें स्वयं ही अर्जित करना पड़ता है।लेकिन हम उनके लिए ढाल न बनकर सहायक बने तो उनमें आत्मविश्वास आ जाता है।बच्चों के मन पर हर बात की छाप बहुत जल्दी और गहरी लगती है।वे अपने आसपास की घटनाओं को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं।माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों के लिए रोल मॉडल यानी आदर्श बनना होगा।
        यदि आप इन टिप्स का पालन करेंगे तो आपको गणित विषय को हल करने तथा जीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढने में काफी मदद मिल सकेगी।

        No. Social Media Url
        1. Facebook click here
        2. you tube click here
        3. Twitter click here
        4. Instagram click here
        5. Linkedin click here
        Read more

        How to make mathematics interesting and simple?

        How to make mathematics interesting and simple?

        1.गणित को रोचक व सरल कैसे बनाएं(How to make mathematics interesting and simple?)-

        How to make mathematics interesting and simple?

        How to make mathematics interesting and simple?

        गणित विषय की जटिलता के कारण गणित विषय सामान्य विद्यार्थियों में अपनी जगह नहीं बना पाया है ।इस आर्टिकल में हम गणित विषय को सरल व रोचक बनाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं ।यदि इन पर अमल किया जाए तो गणित विषय को सरल व रोचक बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों को प्रेरित करके गणित विषय से कुछ समय के लिए ही जोड़ा जा सकता है लेकिन जब उनके सामने गणित की कठिनाइयां और जटिलताएं सामने आती है तो भाग खड़े होते हैं ।इसलिए गणित को सामान्य व्यक्ति से जोड़ने के लिए कुछ उपाय करने जरूरी है ।हमारे विचार से गणित को सरल करने के कुछ तरीके हैं जिन्हें प्रस्तुत किया जा रहा है।
        आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

        2.गणित प्रयोगशाला का गठन(Formation of Mathematics Laboratory)-

        प्रत्येक विद्यालय तथा शिक्षण संस्थान में गणित की प्रयोगशाला होना आवश्यक है। गणित का सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने से विद्यार्थियों के गणित ठीक से समझ में नहीं आती है ।यदि गणित विज्ञान को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ उसका प्रैक्टिकल ज्ञान भी प्रदान किया जाए तो गणित को समझने में आसानी होगी। जैसे यदि प्रिज्म के आयतन तथा सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल के बारे में बताया जाए तो विद्यार्थियों के मन में एक प्रकार की जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि प्रिज्म की आकृति कैसी होती है और उसका आयतन व क्षेत्रफल निकालने से क्या तात्पर्य है?यदि प्रिज्म को प्रयोगशाला में दिखाकर फिर उसका आयतन व क्षेत्रफल समझाया जाए तो उनके मस्तिष्क में प्रिज्म की कांसेप्ट क्लीयर हो जाती है।

        3.शिक्षकों का दायित्व(Teachers responsibility)-

        विद्यार्थियों पर सबसे अधिक प्रभाव शिक्षकों का पड़ता है और विद्यार्थी शिक्षकों के सीधे संपर्क में आते हैं। गणित विषय को रोचक व सरल बनाकर प्रस्तुत करने का सबसे बड़ा दायित्व शिक्षकों का है।यदि गणित शिक्षक समर्पित भाव से विद्यार्थियों को पढ़ाएं तो काफी हद तक गणित की समस्याएं कक्षा में ही हल की जा सकती है ।शिक्षक को व्यक्तिगत तौर पर यह पता होता है कि अमुक विद्यार्थी का मानसिक व बौद्धिक स्तर कैसा होता है ?व्यक्तिगत विद्यार्थियों के सम्मुख गणित शिक्षण में व्यावहारिक स्तर पर आ रही कठिनाइयों और समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। यदि उनका समाधान नहीं हो पा रहा है तो आपस में साझा करके उनका समाधान खोजा जा सकता है। उच्च स्तर की कक्षाओं के विद्यार्थियों में गणितीय संबोधनों का उच्चारण करने का अभाव पाया जाता है अर्थात् वे ईटा,जाई,साईं जैसे प्रतीकों का संबोधन ही नहीं कर पाते हैं।इसका कारण है कि प्राथमिक स्तर तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर गणित में रुचि नहीं होना जिससे कि मूलभूत क्रियाओं पर मजबूत पकड़ नहीं हो पाती है। प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों पर गणित शिक्षक को ध्यान देकर गणित को सरल व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए जिससे विद्यार्थियों को उच्च कक्षाओं में किसी प्रकार की कठिनाई ना आए। प्राथमिक कक्षाओं में गणित को रोचक बनाने हेतु खेल, संगीत ,पहेलियां तथा मॉडल्स का उपयोग किया जा सकता है।
        Also Read This Article-How to increase brain capacity by electric shock?

        4.गणित को एंजॉय करके सिखाए(Enjoy mathematics by teaching)-

        How to make math interesting and simple?

        How to make math interesting and simple?

        यदि गणित विषय को एंजॉय करते हुए सीखाया जाए तो गणित को रोचक बनाया जा सकता है ।गणित को पढ़ाते समय कभी-कभी जोक्स का उपयोग भी करना चाहिए।
        जैसे एक बच्चे ने कहा कि सर जी लोग हिंदी और इंग्लिश में ही बात करते हैं, मैथ में क्यों नहीं ?
        टीचर ने उत्तर दिया- ज्यादा तीन-पांच मत कर, नौ दो ग्यारह हो जा वरना पांच-सात खींचकर थप्पड़ मारूंगा , तुझे 6 की जगह 36 नजर आएंगे और 32 के 32 दांत बाहर आ जाएंगे।
        इसी प्रकार एक छात्रा को मैंने कहा-मैं घर जाकर भोजन करके आ जाता हूं ।
        छात्रा ने कहा -सर मैं आपको यही भोजन करा सकती हूं।
        मैंने कहा -कैसे ?
        छात्रा ने उत्तर दिया- माना यह दाल है ,माना यह रोटी है ।अब खा लो ‌।मेरी हंसी रोके नहीं रुक रही थी।
        इसी प्रकार के और उदाहरण लिए जा सकते हैं एक और उदाहरण लीजिए ।एसएससी के बेच के एक शिक्षक समय और दूरी पढ़ा रहे थे। प्रश्न इस प्रकार था-
        प्रश्न -एक कुत्ता एक मिनट में इतना छलांग लगाता है, खरगोश एक मिनट में इतना छलांग लगाता है तो कितने समय में कुत्ता खरगोश को पकड़ लेगा?
        सवाल बोर्ड पर बताने के बाद टीचर ने दुबारा बच्चों से पूछा कोई समस्या?
        एक बालक मासूमियत से पूछा- सर "कुत्ता और खरगोश है तो दोनों जानवर ही"?
        टीचर ने कहा-हां
        बालक ने कहा -इसकी क्या गारंटी है कि दोनों एक ही दिशा में भागेंगे? हो सकता कुत्ता इधर भागे और खरगोश उधर।

        5.खूबसूरती से गणित को रोचक बनाए(Make math interesting from beauty)-

        यह यूनिवर्स में सिर्फ 5 है।जो संख्याओं के वर्गों का योग करके अंको को बदलकर( इकाई के अंक की जगह दहाई का और दहाई के अंक की जगह इकाई का अंक रखने पर) और उनका वर्ग करके जोड़ने पर बराबर होता है।
        142+872=412+782  
        152+752=512+572
        172+842=712+482    
        262+972=622+792
        272++962=722+692
        इसी तरह गणित के अन्य तथ्यों जिनका उपयोग करके गणित में खूबसूरती लाई जा सकती है।

        6.इच्छाशक्ति बढ़ाएं(Increase will power)-

        बहुत से विद्यार्थी गणित के सवालों और जटिलताओं को देखकर उनमें गुस्सा ,चिंता,शर्म,ऊब तथा नाउम्मीदी जैसी भावनाएं व्यक्त होती है जो कि नकारात्मक सोच है। ऐसी भावनाएं बालकों की सफलता में बाधक होती है ।इसलिए शिक्षक तथा माता-पिता को बच्चों की इच्छाशक्ति को बढ़ाना चाहिए,उन्हें प्रेरित करना चाहिए। उन्हें प्रेरक प्रसंग सुनाएं। गणित से सम्बन्धित कोई कथा, कहानी या कोई सुभाषित,सुक्ति के माध्यम से प्रेरित करते रहना चाहिए जिससे बालकों में सकारात्मकता आए।

        How to make math interesting and simple?

        How to make math interesting and simple?

        नकारात्मकता मस्तिष्क की क्षमता को कम करती है,निष्क्रिय कर देती है। इसलिए उनमें सकारात्मक सोच को विकसित करना चाहिए। सकारात्मक सोच से विद्यार्थियों में खुशी,रुचि, आनंद,उत्साह जैसी भावनाएं जाग्रत होती है,पनपती हैं। इन भावनाओं के सक्रिय होने से मस्तिष्क अधिक सक्रिय व सजग हो जाता है ।ऐसे भाव पैदा करने के लिए उन्हें प्रेरक प्रसंग सुनाने चाहिए।
        गणित में दिलचस्पी रखने वाले विद्यार्थियों में से बेहतर अंक पाने वाले बच्चे शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करते हैं। गणित के अध्ययन के प्रति सकारात्मक भावनाएं और इसमें सफलता एक दूसरे को मजबूत करती है। शोधकर्ता रीन हार्ड पेरुकन ने कहा है कि विद्यार्थियों में भावनाएं, गणित संबंधी उपलब्धि को प्रभावित करती है ।जो विद्यार्थी ज्यादा तेज होते हैं उन्हें बेहतर ग्रेड तथा अंक मिलते हैं ।लेकिन जिन विद्यार्थियों की गणित में रूचि होती है,वे बेहतर उपलब्धि हासिल करते हैं ।जर्मनी के म्यूनिख स्थित ludwig-maximilians-university के शोधकर्ताओं ने पाया कि विद्यार्थियों की सीखने की प्रवृत्ति और ज्ञान संबंधी प्रदर्शन पढ़ाई के दौरान खुशी,चिंता और ऊब जैसी भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से प्रभावित होती है।
        Also Read This Article-Make math interesting,help of carveNiche Technologies

        7.गणित को योजनाबद्ध तरीके से पढ़ें (Read math systematically)-

        गणित को रोचक बनाने के लिए गणित को सरल से कठिन की ओर पढ़ाया जाना चाहिए। सामान्य तथा निम्न स्तर के बालकों को यदि प्रारंभ में ही कठिन टॉपिक पढ़ाया जाएगा तो वे उससे घबराकर छोड़ देंगे और गणित में अरुचि उत्पन्न हो जाएगी ।इसलिए गणित विषय को कठिन,मध्यम तथा सरल भागों में विभाजित करके जो सरल टॉपिक हैं उनको पहले पढ़ाएं। सरल टाॅपिक को पहले पढ़ाते समय,पिछली कक्षाओं की कमजोरी को भी साथ-साथ में दूर करते जाएं। जब पिछली कक्षाओं की कमजोरी और सरल टॉपिक पढ़ा दिए जाए तो उसके पश्चात मध्यम स्तर के टॉपिक जो न तो कठिन है और ना ही सरल टॉपिक है ,उनको पढ़ाया जाना चाहिए। सबसे अंत में कठिन टाॅपिक को पढ़ाया जाना चाहिए।

        8.गणित की पुनरावृत्ति भी करें(Revise maths)-

        गणित विषय को रोचक व सरल बनाने के लिए गणित की बार-बार पुनरावृत्ति करें।जो कठिन विषय है उनकी दो से अधिक बार पुनरावृत्ति करें। बार-बार पुनरावृत्ति करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पुनरावृत्ति में नवीनता लाएं। एक ही तरीके व एक ही सवाल को करने से विद्यार्थी बोर हो जाते हैं ।इसलिए पुनरावृत्ति में नवीनता का समावेश भी होना चाहिए।

        9.अतिरिक्त कालांश में गणित पढ़ाएं(Teach math in extra time)-

        जो विद्यार्थी कमजोर है उनको गणित विषय को अतिरिक्त कालांश में पढ़ाया जाना चाहिए। अतिरिक्त कालांश में उनकी पिछली कक्षाओं की कमजोरी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। बहुत से बालक उच्च कक्षाओं में जाने के बाद भी जोड़,बाकी,गुणा,भाग तथा भिन्नों के जोड़,गुणा,भाग,बाकी,ल.स.प.,म.स.प. इत्यादि गणित की प्राथमिक जानकारी में पकड़ मजबूत बनाएं।

        10.खेल,संगीत,माॅडल्स व पहेलियों का उपयोग(Use of games, music, models and puzzles)-

        How to make math interesting and simple?

        How to make math interesting and simple?

        विद्यार्थियों की खेल, संगीत,माॅडल्स में बहुत रुचि होती है। इसलिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कक्षाओं में खेल, संगीत,मॉडल्स व पहेलियों के माध्यम से गणित को पढ़ाया जाना चाहिेए।

        11.ध्यान व योग करें(Meditate and do yoga)-

        मस्तिष्क पर अत्यधिक दबाव डालने से तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है अतःतनाव से बचने के लिए रोजाना सुबह ध्यान व योग करें ।शरीर स्वस्थ रहेगा तो ही आप समर्पित होकर गणित जैसे विषय की तैयारी कर सकेंगे। ध्यान करने के लिए सुखासन में बैठकर आंखें बंद करके शरीर को बिल्कुल विश्राम की अवस्था में रखकर प्रकाश ज्योति का ध्यान करें। दूसरा तरीका यह है कि दोनों भोंहो (भ्रुमध्य) अर्थात्आज्ञा चक्र में मन को एकाग्र करने की कोशिश करें ।तीसरा तरीका यह है कि दीपक की ज्योति का ध्यान करें ।शुरु शुरु में थोड़ा उच्चाटन होगा ।मन इधर-उधर भटकेगा लेकिन बार-बार अभ्यास करते रहें ।मन में फालतू, दुनियादारी के विचार आए तो उनको कंपनी न दें। बार-बार उच्चाटन होने से हो सकता है कि आप ध्यान करना छोड़ दें और यह सोचे कि ऐसा करना हमारे बस में नहीं है।हताश न हों, धैर्य रखें। इसलिए मन को एकाग्र करने अर्थात् ध्यान करने के साथ-साथ आपको धैर्य भी रखना चाहिए ।ध्यान और धैर्य दोनों का होना जरूरी है ।जब मन एकाग्र होने लगेगा तो आपको  पढ़ा हुआ ठीक से याद रहेगा। पढ़ने में भी मन लगेगा।

        No. Social Media Url
        1. Facebook click here
        2. you tube click here
        3. Twitter click here
        4. Instagram click here
        5. Linkedin click here
        Read more

        How to increase brain capacity by electric shock?

        बिजली के झटके से दिमाग की क्षमता कैसे बढ़ाएं?(How to increase brain capacity by electric shock?)-

        1.दिमाग को बिजली का झटका देकर क्षमता बढ़ाई जा सकती है(Efficiency can be increased by giving electric shock to the brain)-


        How to increase brain capacity by electric shock?

        How to increase brain capacity by electric shock?

        करेंट बायोलॉजी में प्रकाशित अनुसंधान के मुताबिक ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के तंत्रिका वैज्ञानिकों के अनुसार यह साबित हुआ है कि मस्तिष्क को एक विशेष दिशा में बिजली का मामूली सा झटका (1ma) देने से गणितीय क्षमताओं में बढ़ोतरी की जा सकती है ।डॉक्टर कोहेन कदोश और उनकी टीम द्वारा किए गए शोध में मामूली झटका देकर गणित की स्थाई क्षति को दूर किया जा सकता है।
        इस शोध में 20 से 21 वर्ष के 15 विद्यार्थियों को शामिल किया गया‌। विद्यार्थियों को विभिन्न अंकों को प्रतिनिधित्व देने वाले चिन्ह सिखाए गए ।इसके बाद यह देखा गया कि इसके आधार पर कितनी जल्दी पहेलियों को सुलझा सकते हैं।
        इसके पश्चात विद्यार्थियों के मस्तिष्क के पिछले हिस्से को दाहिने से बाएं और कुछ को बाएं से दाहिने दिशा में बिजली का मामूली झटका दिया गया।इसके बाद पाया गया कि दाएं से बाएं की ओर बिजली का झटका पाने वाले विद्यार्थियों में गणितीय क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हो गई जबकि बाएं से दाएं दिशा में बिजली का झटका पाने वाले विद्यार्थियों में गणितीय क्षमता 6 वर्ष के बच्चों जैसी हो गई।
        सामान्यतः जब हमें गणितीय समस्याओं का हल मिल जाता है या शिक्षक द्वारा बता दिया जाता है तो धीरे-धीरे हमारा मस्तिष्क निष्क्रिय हो जाता है ।लेकिन किसी गणितीय क्षमता को हल करने पर उसका समाधान नहीं होता है और हम बार-बार दिमाग पर जोर डालते हैं तो दिमाग अधिक सक्रिय हो जाता है और हम जटिल गणितीय समस्याओं को हल कर देते हैं।
        आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

        2.गणित सीखने के लिए चींटियों से शिक्षा(Ants to learn math)-

        How to increase brain capacity by electric shock?

        How to increase brain capacity by electric shock?

        गणित के जटिल प्रश्नों को हल करने में बड़े-बड़े गणितज्ञों के पसीने छूट जाते हैं।एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि चीटियां उन जटिल समस्याओं का हल निकाल सकती है और बेहतर सॉफ्टवेयर विकसित करने में कंप्यूटर वैज्ञानिकों की मदद कर सकती है।
        जर्नल और एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी के अनुसार एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने पाया है कि चींटियां गणित की जटिल पहेलियों का हल निकालने में सक्षम है।चीटियां उन समस्याओं को भी हल करने में सक्षम है जो इक्की-दुक्की कंम्प्यूटर कलन विधियां (एल्गोरिदम) कर सकती है। वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक का प्रयोग करते हुए जांच की की और गणित की कठिन पहेली टावर्स आफ हनोई को भूल भुलैया में तब्दील कर यह देखने की कोशिश की कि क्या चींटियां डाइनेमिक आप्टिमाइजेशन प्राब्लम का हल निकाल सकती है।सिडनी विश्वविद्यालय के शोधकर्ता क्रिस रीड ने कहा कि प्रकृति से प्रेरित कंप्यूटर कलन विधियां अक्सर असली संसार का प्रतिनिधित्व नहीं करती क्योंकि वे स्थिर और एक तरह की समस्याओं का हल निकालने के लिए डिजाइन्ड होती है ।रीड ने कहा, हालांकि प्रकृति अप्रत्याशित बातों से भरी पड़ी है और एक हल सारी समस्याओं के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता। इसलिए हमने इस बात को देखने के लिए चीटियों का रुख किया कि बदलाव के प्रति समस्या का हल निकालने का उनका कौशल कैसे प्रतिक्रिया व्यक्त करता है।
        वैज्ञानिकों ने टॉवर्स आफ हनोई पहेली का तीन राॅड और तीन डिस्क संस्करण का प्रयोग कर चीटियों की जांच करने की कोशिश की। इस पहेली के तहत खिलाड़ियों को डिस्क को राॅड के बीच बढ़ाना होता है। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना होता है और कुछ संभावित कदमों का प्रयोग करना होता है। चींटियां डिस्क को इधर-उधर नहीं कर सकती इसलिए उन्होंने को एक भूल भुलैया में तब्दील कर दिया ।इसमें सबसे छोटा पथ हल के सदृश होता है।
        चींटियां दूसरे छोर पर स्त्रोत को हासिल करने के लिए भूल भुलैया के प्रवेश बिंदु पर 32768 संभावित मार्गो को चुन सकती हैं। सिर्फ दो पथ सबसे छोटे होते हैं इसलिए यह सर्वश्रेष्ठ हल है।
        Also Read This Article-What is the need for innovation in maths education?

        3.निष्कर्ष(Conclusion)-

        भारतीय धर्म ग्रंथों में तो बहुत पुरानी परंपरा है कि मनुष्य सीखना चाहे तो पशु-पक्षियों से भी सीख सकता है। सीखने के लिए अपने विवेक का प्रयोग करना होता है। ज्ञान प्राप्ति के अन्दर अन्त:करण प्रत्येक व्यक्ति में विद्यमान है ।परंतु अंतकरण को काम क्रोध आदि से मुक्त होना आवश्यक है। यदि अंतरण को एक करने के लिए साधना करना आवश्यक ऐसा मनुष्य प्रत्येक व्यक्ति से ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों यहां तक की प्रकृति को देखकर भी गणित, धर्म और अध्यात्म का तत्वज्ञान सीख सकता है। हमारी गणितीय क्षमता को विकसित करने व बढ़ाने के लिए इन दोनों उदाहरणों के द्वारा यह बताया गया है कि हम हमारी गणितीय क्षमता को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। बिजली का झटका का उदाहरण हमने इसलिए नहीं दिया है कि आप भी बिजली के झटके खाकर अपनी गणितीय क्षमता को बढ़ाएं।इस उदाहरण का तात्पर्य हमारे विचार से यही है कि दिमाग पर थोड़ा दबाव डालते है तो हमारा मस्तिष्क अत्यधिक सक्रिय हो जाता है और हम जटिल से जटिल गणितीय समस्याओं को हल कर पाते हैं। जब हमें गणित की समस्याएं हल की हुई मिल जाती है तो हमारा मस्तिष्क निष्क्रिय हो जाता है ।इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें सभी गणित की समस्याओं को स्वयं ही हल करना चाहिए। मस्तिष्क की क्षमता एक सीमा तक ही बढ़ाई जा सकती है तथा जब हमें किसी गणित की समस्या का समाधान नहीं मिलता है और दिमाग पर थोड़ा दबाव डालने से भी उसका समाधान नहीं होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर मनुष्य और विद्यार्थी की योग्यता ,क्षमता अलग-अलग होती है‌।हर गणितीय समस्याओं को हर एक मनुष्य व विद्यार्थी हल नहीं कर पाता है। गणितीय समस्या को हल करने का प्रयास करने तथा दिमाग पर जोर डालने पर भी हल नहीं निकलता है तो हमें मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। यदि इस स्टेज पर हमें गणित की समस्या का समाधान नहीं मिलता है तो हम निराश व हताश हो जाते हैं और ऐसी स्थिति में गणित से घृणा होने लगती है ,गणित से डर लगने लगता है ।इस स्थिति से बचने के लिए हमें शिक्षक रूपी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।
        इसी प्रकार चींटी से भी हम सीख सकते हैं कि चींटी लगातार परिश्रम करती रहती है बिना थके-हारे। गणित की जटिलता को सरलता में बदलने के लिए कठिन परिश्रम,लगन,उत्साह तथा धैर्य की जरूरत होती हैं। इस उदाहरण में चींटी के द्वारा यह समझाया गया है कि चींटी परिश्रम और अभ्यास के बल पर सबसे लघुतम मार्ग का चुनाव कर लेती है ।इसी प्रकार मनुष्य तथा विद्यार्थी को किसी विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है बल्कि कठिन परिश्रम और अभ्यास के बल पर गणित को सरल बना सकता है,यही उसके लिए प्रशिक्षण का काम करता है।उसको हल करने में शुरू में जितना समय लगता है ,बाद में उतना समय नहीं लगता है बल्कि कम समय में ही गणितीय समस्याओं को हल कर पाता है ‌।उसका मार्ग छोटा हो जाता है। लघुतम पथ के द्वारा ही वह गणितीय समस्याओं को हल कर सकता है।
        Also Read This Article-How to make India a leading country in mathematics?
        इसी प्रकार जीवन में बहुत से उदाहरण मिलते हैं यदि विवेकपूर्वक हम उनका विवेचन करें तो उनमें कोई न कोई गणित की समस्या के हल की झलक मिल जाएगी लेकिन प्रकृति की उन वस्तुओं और घटनाओं में गणित की समस्या का हल ढूंढने के लिए हमें हमारे विवेक और बुद्धि का प्रयोग करना होगा। जब तक हम दूसरों पर आश्रित रहकर, दूसरों की बुद्धि के बल पर किसी गणित की समस्या का हल करते हैं तब तक पराश्रित रहते हैं।इससे स्वयं की प्रतिभा विकसित नहीं होती है।अपनी बुद्धि और प्रतिभा को तराशने के लिए हमें हमारी बुद्धि का प्रयोग करना होगा। ज्यों-ज्यों हम हमारी बुद्धि बल व कौशल का प्रयोग करते जाएंगे त्यों-त्यों आगे बढ़ते जाएंगे।
        प्रकृति की जिन घटनाओं, वस्तुओं,पशु-पक्षियों से सीखते हैं वे हमारे लिए ट्यूटर हैं। उनसे हम ट्यूशन ले सकते हैं। यदि सजग, सतर्क और चौकस रहें तो प्रकृति से बहुत कुछ सीख सकते हैं ।यदि हम ऐसा कर सके तो गणित हमें कठिन नहीं बल्कि सरल लगने लगेगा ।आवश्यकता है तो हमें हमारे दिमाग को खुला और विस्तृत करने की।यदि हम दिमाग को संकुचित कर लेंगे तब हम मनुष्य रूपी शिक्षक से ही सीखने की कोशिश करेंगे और दिमाग खुला और विस्तृत करने पर यह पूरी प्रकृति ही हमें शिक्षक नजर आने लगेगी।

        No. Social Media Url
        1. Facebook click here
        2. you tube click here
        3. Twitter click here
        4. Instagram click here
        5. Linkedin click here
        Read more

        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity?

        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity?

        1.गणितीय चिन्ह अनन्त के पाँच रोचक तथ्य क्या हैं का परिचय (Introduction to What are the five interesting facts about mathematical sign infinity?)-

        इसआर्टिकल में अनंत के रोचक तथ्यों का वर्णन किया गया है। रोचक तथ्यों की जानकारी से आपके गणित के ज्ञान में वृद्धि तो होगी ही साथ ही आपकी गणित में रुचि व जिज्ञासा  भी बढ़ेगी ।आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।गणित के रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल की जाती है उसमें हमारी मनन व चिंतन शैली का विकास होता है ।गणित विषय अन्य विषयों से हटकर इसीलिए है कि इसे अलग ही प्रकार की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है जो अन्य विषयों के अध्ययन से नहीं हो सकता है ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।इस आर्टिकल में अनंत के रोचक तथ्यों का वर्णन किया गया है ।

        यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

        2.सबसे पहले अनन्त की परिभाषा जान लेते हैं कि अनंत कहते किसे हैं?(Let us first know the definition of infinite, who is called infinite?)- 

        अनंत-
        (1.)वह राशि जो अपरिमित हो।
        (2.)रेखा,समतल अथवा आकाश का वह प्रदेश जो किसी नियत बिंदु से अनंत दूरी पर हो ।जैसे अनंत पर की रेखा अथवा आकाश।
        (3.) Infinity-Becoming large beyond any fixed bound.
        साधारण शब्दों में कहें तो जब मनुष्य तथा मनुष्य द्वारा निर्मित तकनीकी उपकरणों द्वारा किसी समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सकता हो अर्थात उसकी क्षमता सीमा से बाहर हो तो उसे अनंत की संज्ञा दी जा सकती है।
        मनुष्य के ज्ञान की सीमा है उस सीमा के परे जो भी है उसे अनंत कहा जाता है। ज्ञान अनन्त है, अनन्त का केवल कुछ हिस्सा ही हम जान पाते हैं। हमारे द्वारा जितना जाना हुआ है उसके बजाए अज्ञात का हिस्सा अधिक है। हम अज्ञात में से जितना जानते जाते हैं उतना यही जान पाते हैं कि हमने बहुत कम जाना हैं।
        यह स्थिति गणित में ही नहीं है बल्कि हर विषय की है वह भौतिक विषय अथवा आध्यात्मिक विषय हो। यह हो सकता है कि गणित में जिसे अनन्त कहते हैं उसे अन्य विषयों में किसी ओर नाम से पुकारते हों। जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं या हमारी सीमा के बाहर जो चीज है उसे अपरिभाषित या अनन्त कहा जाता है। ज्यों-ज्यों हम अज्ञात में से जानते जाते हैं वह परिभाषित की सीमा या जाने हुए की सीमा में आ जाता है। जो चीज हमारे मस्तिष्क से परे है वह अपरिभाषित या अनन्त कही जाती है।
        Also Read This Article-What are the interesting facts of mathematics?
        गणित विज्ञान भी है। विज्ञान पदार्थ का विश्लेषण करता है। विज्ञान खण्ड-खण्ड पर विचार करता है तथा दर्शन अखण्ड पर भी विचार करता है। विज्ञान पदार्थ के खण्ड-खण्ड करते हुए अणु, परमाणु, प्रोट्रान, न्यूट्रॉन, पोजीट्रान, इलेक्ट्रान तक पहुँच गया अर्थात् खण्ड-खण्ड का विश्लेषण करने में जुटा हुआ है परन्तु खण्ड-खण्ड में पारस्परिक सम्बन्ध पर उसका ध्यान नहीं गया। इस चक्कर में वह अखण्ड को नहीं जान पाता है। गणित का ध्यान भी शून्य की तरफ है उसका ध्यान पूर्ण की तरफ नहीं है। विज्ञान की दृष्टि स्थूल पर पड़ती है सूक्ष्म पर नहीं।
        स्थूल कहते हैं जो हमारी ज्ञानेन्द्रियों के द्वारा जाना जाता है, जाना जा सकता है अर्थात् जो ज्ञानेन्द्रियों की पकड़ में है। जो ज्ञानेन्द्रियों की पकड़ में न आए उसे सूक्ष्म कहते हैं। सूक्ष्म, स्थूल का ही एक हिस्सा है परन्तु जो अभी ज्ञानेन्द्रियों की पकड़ से बाहर है वह सूक्ष्म है। जो किसी भी विधि और उपाय से पकड़ में आ जाए वह स्थूल है। परन्तु जो कभी जाना ही न जा सके उसे अज्ञेय कहते हैं। जो आज अज्ञात है लेकिन कल को जान लिया जाए या जान लिया जा सकता है उसे स्थूल कहते हैं। अज्ञात है उसे हम कभी भी जान सकते हैं परन्तु अज्ञेय है उसे कभी नहीं जान सकते हैं।
        इस प्रकार जो हमारी सीमा में नहीं है, अनन्त है, जिसे कभी हम नहीं जान सकते हैं वह अज्ञेय है। जो अज्ञात है तथा किसी भी विधि से जान सकते हैं वह स्थूल है।
        Also Read This Article-Make math interesting,help of carveNiche Technologies
        इस आर्टिकल में गणित के ऐसे 5 रोचक व ज्ञानवर्धक तथ्यों का वर्णन किया गया है। इन तथ्यों को जानकर आपको आश्चर्य तो होगा ही साथ ही आपका गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा ।जब गणित विषय के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा तो आप गणित का अध्ययन कर पाएंगे ।सकारात्मक दृष्टिकोण अर्थात हमारी मानसिकता की भूमिका किसी भी विषय को कठिन व सरल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है ।यदि हम निराशा,बेमन व उथले मन से गणित को पढ़ते हैं तो वास्तव में वह कठिन ही नहीं बल्कि बहुत कठिन हो जाती है। गणित को यदि सकारात्मक दृष्टिकोण,प्रसन्न मन,प्रसन्न चित्त,उत्साह व उमंग के साथ पढ़ेंगे तो गणित हमें सरल ही नहीं बल्कि गणित हमें बहुत सरल लगने लगेगी।

        3.5 ऐसे तथ्य जो आप गणितीय चिन्ह अनन्त (∞) के बारे में नहीं जानते हैं(5 facts you don't know about the mathematical symbol infinite (∞))-

        गणित में अनन्त को एक संख्या के रूप में माना जाता है और इसे ∞ के रूप में दर्शाया जाता है। यह एक अंतहीन और असीम अवधारणा है, जो किसी ऐसी संख्या या अवधारणा को प्रस्तुत करता है, जो सभी से बड़ा हैl इस लेख में गणितीय चिन्ह अनन्त (∞) के बारे में कुछ ऐसे तथ्य दिए गए हैं जिन्हें आप नहीं जानते हैं l
        APR 14, 2017
        गणित में अनन्त को एक संख्या के रूप में माना जाता है और इसे ∞ के रूप में दर्शाया जाता है। यह एक अंतहीन और असीम अवधारणा है, जो किसी ऐसी संख्या या अवधारणा को प्रस्तुत करता है, जो सभी से बड़ा हैl कभी-कभी इसे लेमनीसकेट के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसके किनारे संख्या 8 के आकार की तरह होते हैं।
        जैसे प्राचीन संस्कृतियों के प्रकृति की अनन्तता के बारे में विभिन्न विचार थे, वैसे ही अनन्त (∞) के बारे में विभिन्न सिद्धांत मौजूद थेl लेकिन उन्होंने इसे गणित के प्रतीक के रूप में वर्णित नहीं किया है, बल्कि इसे एक दार्शनिक अवधारणा के रूप में प्रस्तुत किया हैl
        (1.) ईशावास्योपनिषद में वर्णित एक कविता भी अनन्त (∞) की अवधारणा को बताती है, जिसे भूमा का सिद्धांत कहते हैंl
        इस कथन का सार यह है कि अनन्त अपरिवर्तनीय है और इस मंत्र को कहने का प्रतीकात्मक तरीका यह है कि अनन्त से कुछ भी नहीं निकलता हैl यहां तक कि अनन्त से निकलने वाले कुछ विचार भी अनन्त के अपने आवश्यक चरित्र पर आधारित होते हैंl
        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity

        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity

        (2.) अनन्त के जिस प्रतीक का इस्तेमाल इन दिनों किया जा रहा है, उसका एक लंबा इतिहास है। यह पहली बार सेंट बोनिफेस के क्रॉस में दिखाई दिया था, जो 8वीं शताब्दी में एक मिशनरी के माध्यम से फ्रैंकिश साम्राज्य में ईसाई धर्म को बढ़ावा देते थेl अनन्त का प्रतीक बोनिफेस के क्रॉस में लिपटा हुआ था l
        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity

        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity

        (3.) अतीत में भी अनन्त के प्रतीक का कई लोगों ने बहुत सारे अर्थ बताए हैं। कई स्रोतों के अनुसार,  पूर्णता और द्वैतवाद का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्राचीन काल में भारत और तिब्बत में इसका इस्तेमाल किया जाता था। इसे पुरूष और महिला की एकता के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता थाl यहां तक कि जादुई खेल “टैरो” में यह विपरीत ताकतों के बीच संतुलन का प्रतीक हैl ओरेबोरोस (Ouroboros) के प्राचीन प्रतीक में एक अजगर अनन्त (∞) के आकार में अपनी पूंछ खा रहा है। वास्तव में ऑबोबोरोस ही अनन्त का प्रतीक है और इसे 8 के आकार में बनाया गया है।
        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity

        What are the five interesting facts about mathematical sign infinity

        (4.)17 वीं शताब्दी में अनन्त के प्रतीक को अपना गणितीय अर्थ मिला l 1655 में यह पहली बार जॉन वालिस द्वारा इस्तेमाल किया गया था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं बताया कि उन्होंने क्यों 8 को अनन्त के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया l वास्तव में इससे मिलते जुलते प्रतीक का इस्तेमाल रोमन लोगों द्वारा बड़ी संख्या को व्यक्त करने के लिए किया जाता थाl जैसे- 1000 को CIƆ की तरह लिखा गया था जिसका अर्थ "कई" था lगणित की शाखा “कैलकुलस” में लिबनिज़ ने “अनन्त संख्या” और उसके उपयोग का अनुमान लगाया।
        वास्तविक विश्लेषण में भी अनन्त (∞) के प्रतीक का उपयोग एक असीमित सीमा को दर्शाता हैl
        यहां तक कि जटिल विश्लेषण में अनन्त (∞) का प्रतीक बिना चिन्ह वाले एक अनन्त सीमा को दर्शाता हैl
        (5.) टैरो के खेल में अनन्त (∞) का प्रतीक एक जादुई कार्ड के ऊपर आता हैl पामेला कॉलमैन राइडर वाइट संस्करण में प्रयोग होने वाले इस कार्ड में एक जादूगर होता है जिसके सिर के ऊपर अनन्त (∞) प्रतीक होता है और लेमनीसकेट (lemniscates) को पूरे जोर से घूमा रहा होता हैl जबकि अन्य संस्करण के कार्ड में उसका सिर उसकी टोपी से ढंका होता हैl


        No. Social Media Url
        1. Facebook click here
        2. you tube click here
        3. Twitter click here
        4. Instagram click here
        5. Linkedin click here
        Read more

        What is the need for innovation in maths education?

        What is the need for innovation in mathematics education?

        1.गणित शिक्षा में नवाचार की क्या आवश्यकता है?(What is the need for new innovation in mathematics education?)-

        What is the need for innovation in maths education?
        What is the need for innovation in maths education?
        इस आर्टिकल में बताया गया है कि शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए नवीन तकनीक का प्रयोग किया जाना चाहिए । गणित शिक्षा वही है जो प्रगतिशील एवं परिवर्तनशील हो तथा आधुनिक युग की आवश्यकताओं की पूर्ति करती हो ।आधुनिक युग में तीव्र गति से जनसंख्या बढ़ रही है । अतः सभी को पुराने तरीकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है ।नवीन तकनीकी के माध्यम से पाश्चात्य देशों ने गणित शिक्षा उपलब्ध कराना बहुत पहले से ही प्रारंभ कर दिया है । जैसे कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, ऑनलाइन ,सोशल मीडिया, वीडीओ द्वारा गणित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।विद्यार्थी एकमात्र विद्यालय के ऊपर निर्भर नहीं है ।यह आवश्यक भी है कि शिक्षा संस्थानों की मोनोपोली खत्म होती जा रही है ।आज विद्यार्थी द्वारा गणित शिक्षा अर्जित करने के कई प्लेटफार्म है जिनसे वह अपने घर बैठे गणित शिक्षा अर्जित कर सकता है ।

        यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

        (1.)आज बाल केंद्रित शिक्षा प्रणाली में बालक की अभिरुचि, शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के अनुरूप ही शिक्षण कार्य संपादित करना होता है ।अपारंपरिक शिक्षण साधनों के बढ़ते चरण व लोकप्रियता के फलस्वरूप शिक्षक को अपनी भूमिका बरकरार रखने हेतु गणित शिक्षण की पूर्व तैयारी आवश्यक है ।गणित में जो भी टॉपिक पढ़ाना हो उसकी पूर्व से ही ठीक तरह से तैयारी करके ,विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहिए ।
        (2.)शिक्षण प्रक्रिया जटिल होती है ।शिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी के व्यवहार में परिवर्तन लाना होता है। यह तभी संभव है जब शिक्षण नियोजन में ऐसी प्रक्रिया का समावेश हो जिससे विद्यार्थी में जिज्ञासा बनी रहे ।प्रक्रिया सोपान में यह निर्णय लेना होता है कि गणित शिक्षण के समय गणित के टॉपिक की विभिन्न अवस्थाओं में किन युक्तियों ,विधियों ,सहायक सामग्री का प्रयोग कब ,कहां ,कैसे किया जाए ,मूल्यांकन का स्वरूप क्या हो? शिक्षण में रोचकता व निरंतरता बनी रहे तथा विद्यार्थियों द्वारा गणित शिक्षा को ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि होती हो।
        Also Read This Article-How to make India a leading country in mathematics?
        (3.) नवाचार स्फूर्त परिवर्तन नहीं है, वरन् यह योजनाबद्ध परिवर्तन है।इसका उद्देश्य गुणात्मक सुधार करना होता है और अपेक्षित उद्देश्य प्राप्त करना होता है।यह विचारित और उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रयास किया जाता है ताकि श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया जा सके ।
        (4.) नवाचार में उन गणित की शिक्षण विधियों का प्रयोग किया जाता है जो वैज्ञानिक अध्ययन का फल होती है और जिनका उद्देश्य,लक्ष्य तथा साधन के बीच सर्वोत्तम सामंजस्य स्थापित करना तथा यह सुनिश्चित करना होता है कि प्रत्येक प्रयत्न से सर्वाधिक फल मिले।इसी भांति गणित शैक्षिक नवाचार को शैक्षिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण घटक के रूप में ,नए तत्व के समावेश के रूप में एक प्रेरक शक्ति एवं स्थापित व परंपरागत रूप से भिन्न व्यावहारिक राय के रूप में परिभाषित किया जाता है ।
        (5.) गणित शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार मूलतः प्रयोग के बाद प्रयोग एवं गणित शिक्षा प्रणाली का अंग बनने के पहले की स्थिति है ।यदि किसी तत्व, तकनीक,अवस्था का कारक का प्रभाव ज्ञात करने की योजना बनाई जाती है तो यह योजना ही प्रयोग कहलाती है। स्पष्ट है कि प्रयोग का क्षेत्र छोटा होगा।प्रयोग के अनुभव से लाभ उठाकर ही उसका क्षेत्र विस्तृत किया जाएगा ।
        (6.) गणित शिक्षक को अपने काम में सुधार की ललक, शिक्षा स्तर उन्नत करने की उनकी अभिलाषा ही नवाचार की ओर प्रेरित करती है।दृढ़ इच्छाशक्ति तथा निश्चय ही नवाचार की रीढ़ है। इस प्रकार शैक्षिक नवाचार शैक्षिक प्रगति का रथ माना जा सकता है। शैक्षिक नवाचार शिक्षक को इस बात में मदद करते हैं कि उनके प्रयत्न व्यर्थ न जाए तथा उनका अधिकाधिक सुफल मिले।
        (7.)जिस प्रकार एक शल्य चिकित्सक मरीज का ऑपरेशन करने से पूर्व बीमारी से संबंधित सभी पक्षों पर विचार करता है ,सभी उपकरणों की सफाई करता है और आत्मविश्वास से ऑपरेशन कक्ष में प्रवेश करता है। ठीक उसी प्रकार शिक्षक को भी बालक का व्यवहार परिवर्तन करने हेतु कक्षा में प्रवेश से गणित के टाॅपिक का अध्ययन उसकी प्रस्तुति पर तर्कपूर्ण मनन,विद्यार्थी अधिगम प्रवृत्ति का ज्ञान,अधिगम स्थापना के विभिन्न सोपान की तैयारी करना अपेक्षित है।
        (8.) वर्तमान तकनीकी युग में अनेक ऐसे माध्यम हैं जिनसे बालक अच्छी गणित शिक्षा ग्रहण कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकता है ।आज के संदर्भ में अनुभव पर आधारित अथवा अभिनव प्रयोग का अधिक महत्त्व है ।कारण स्पष्ट है कि आज ज्ञानार्जन का क्षेत्र इतना विशिष्ट हो गया है कि परंपरागत गणित शिक्षा, गणित शिक्षण पद्धतियां ज्ञान संप्रेषण का सशक्त माध्यम सिद्ध नहीं हो सकती है। अतः गणित शिक्षण में अभिनव प्रयोगों का अधिक महत्व है।
        Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course
        (9.)अतः समय की मांग के अनुसार शिक्षक व शिक्षण पद्धतियों को परिवर्तन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु अपनी मंद गति को तिलांजलि देकर राॅकेट की-सी गति से चलना होगा। आज का विद्यार्थी अधिक सक्रिय ,अध्ययन एवं चिंतनशील है। अतःजितना संभव हो कक्षा कक्ष में तकनीकी कारणों से गणित शिक्षा देने हेतु कई उपकरणों का प्रयोग करना होगा यथा कंप्यूटर,इंटरनेट,टेलीविजन,टेपरिकॉर्डर आदि आज की शिक्षा के अंग बन रहे हैं। इस परिवर्तनशील गणित शैक्षिक स्वरुप में गणित व  शिक्षण पद्धतियों का जीर्णोद्धार परम आवश्यक है।
        दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है तो नवीन तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गति को तीव्र करने की जरूरत है।

        2.शिक्षा में नवीन तकनीक के लिए 128 शिक्षकों को दिया गणित, पर्यावरण का प्रशिक्षण(128 teachers given mathematics, environment training for new technology in education)-

        Bharatpur News - बयाना. निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद संभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं। भास्कर संवाददाता|बयाना शिक्षा...
        Dec 20, 2019
        बयाना. निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद संभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं।
        शिक्षा विभाग की ओर से कस्बे के वेयर हाउस रोड स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला में गुरुवार से पांच दिवसीय निष्ठा (नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट) शिक्षक प्रशिक्षण गैर आवासीय शिविर की शुरुआत हुई। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सीबीईओ कप्तान सिंह रहे तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य लखनपाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ डॉ. कुंवर सिंह व आरपी दिनेश सिंह तंवर विशिष्ट अतिथि रहे।
        शिविर का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने शिविर में भाग ले रहे शिक्षकों से विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचारों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि शिविर के तहत प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र प्रगति के लिए राष्ट्रीय पहल एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा में सुधार के लिए क्षमता व दक्षता का निर्माण करना है। निष्ठा कार्यक्रम के तहत देशभर में 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में भाषा, गणित एवं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन तथा लीडरशिप मोड्यूल, शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। शिविर में 128 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आरपी सुरेशचंद्र जाटव, श्रीभान सोलंकी, विनोद सोनी, कविता शर्मा, अतरसिंह, संतोष गुप्ता, मोहनलाल रछोईया, मुकेश मीना, रामेश्वर प्रसाद, वीरेश सिंह, प्रहलाद शर्मा, तुलसीराम गुर्जर, सुरेश दीक्षित, हीराशंकर शर्मा, किशन शर्मा, गुलाबसिंह, मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।



        No. Social Media Url
        1. Facebook click here
        2. you tube click here
        3. Twitter click here
        4. Instagram click here
        5. Linkedin click here
        Read more

        Demerit and solutions of current Indian curriculum

        Demerit and solutions of current Indian curriculum

        1.वर्तमान भारतीय पाठ्यक्रम के दोष एवं समाधान का परिचय (Introduction to Demerit and solutions of current Indian curriculum)-

        वर्तमान  समय में पाठ्यक्रम से तात्पर्य केवल उन पाठ्य विषयों से नहीं है जिनकी शिक्षा विद्यालय में दी जाती है अब इसका उपयोग कुछ विस्तृत रूप में किया जाता है। विद्यालय में बालक को दिए जाने वाले समस्त अनुभवों को अब पाठ्यक्रम का अंग माना जाता है ।यह कोई आवश्यक नहीं है कि ये अनुभव बालक को कक्षा में ही दिए जाएं। कक्षा में ,खेल के मैदान में ,समाज सेवा कार्य में, वन भ्रमण में ,वाद विवाद में ,शिक्षा यात्राओं के रूप में या कहीं और जो बालक अनुभव प्राप्त करता है वे सब उसके पाठ्यक्रम के अंग ही होते हैं ।
        विस्तृत अर्थ में पाठ्यक्रम का महत्व अधिक है बालक की शिक्षा का मुख्य साधन पाठ्यक्रम ही है ।बिना पाठ्यक्रम की सहायता के अध्यापक अध्यापन कार्य नहीं कर सकता और न शिक्षार्थी के व्यक्तित्व का विकास में कोई सहयोग दे सकता है ।शैक्षणिक प्रक्रिया में हम पाठ्यक्रम को निम्न दृष्टि से नहीं देख सकते हैं। यह आवश्यक है कि इसका चुनाव अच्छे शैक्षिक सिद्धांतों पर हो। बालक के लिए उसके प्रत्येक विकास स्तर पर क्या पाठ्यक्रम होना चाहिए, इस संबंध में अध्यापक कों अच्छा ज्ञान एवं अनुभव होना चाहिए। पाठ्यक्रम द्वारा बालक तथा समाज दोनों की प्रगति का ध्यान होना चाहिए ।

        यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

        2.भारतीय पाठ्यक्रम के दोष(Demerit of Indian Curriculum)- 

        Demerit and solutions of current Indian curriculum
        Demerit and solutions of current Indian curriculum
        आजकल हमारे विद्यालयों में जो पाठ्यक्रम प्रचलित है ,वह बहुत दूषित है ।उनका निर्माण करने में अध्यापक का कोई हाथ नहीं है ।वह ऊपर से थोपा हुआ है ,इसमें विषयों की प्रधानता मिली हुई है। विद्यार्थियों की रुचि ,योग्यताओं तथा आवश्यकताओं का इसमें कोई ध्यान नहीं रखा जाता ।यह बालक के चारों ओर के वातावरण को कोई महत्व नहीं देता है।
        वर्तमान भारतीय पाठ्यक्रम ज्ञान प्रधान है वह स्मृति पर अधिक बल देता है। उसमें क्रिया का कोई महत्व नहीं है। काम करके सीखो- इस सिद्धांत को कोई स्थान नहीं है। यह बालकों को व्यावहारिकता से अवगत कराने में पूर्ण रूप से असफल है। बालक विषय-सम्बन्धी ज्ञान ग्रहण कर ले- यही इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य होता है ।
        वर्तमान पाठ्यक्रम बालकों में अच्छी आदतों के निर्माण कराने में,उनकी रुचियों के विकास में , उनमें नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करने में तथा अनेक ऐसे गुण जैसे- परिश्रमशीलता,सहयोग,आत्मविश्वास एवं शिष्टता इत्यादि जिनका एक व्यक्ति के जीवन में बहुत मूल्य है ,के विकास में कोई सहयोग नहीं देता ।
        एक और दोष जो पाठ्यक्रम में है ,वह है -उसकी विविधता की कमी ।विद्यालय चाहे ग्राम में स्थित हो, चाहे नगर में, पाठ्यक्रम में कोई अंतर नहीं होगा। वही पाठ्यक्रम हर प्रकार के वातावरण तथा स्थिति में प्रत्येक विद्यालय में अध्यापक को पढ़ाना होता है ।इसका फल यह होता है कि बालक अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से दूर चले जाते हैं ।उन्हें अपने निकट के वातावरण का कोई ज्ञान नहीं होता ।उन्हें इसलिए बाध्य किया जाता है कि वे दूर वातावरण संबंधी ज्ञान को अर्जित करें ।
        Also Read This Article-Claim: Sarji Solved Math's 160 Year Old Question
         विभिन्न विषयों में सह-सम्बन्ध रखकर ही सम्यक् रूप से ज्ञान प्रदान किया जा सकता है ।हमारे पाठ्यक्रम में इसका भी अभाव है। एक गणित का अध्यापक गणित के पीरियड में केवल वही पढ़ाएगा जो गणित के कहलाया जा सके ।वह कभी भी यह चेष्टा नहीं करेगा कि गणित का देश की भौगोलिक स्थिति में या आर्थिक दशा से या मनोविज्ञान से सह-संबंध स्थापित करके शिक्षा दे ।ऐसा वह इसी कारण नहीं कर पाता कि उसे एक निर्धारित समय में निर्धारित पाठ्यक्रम को पढ़ाना है ।यदि वह सह-संबंध स्थापित करने में लग जाए तो गणित में जो पाठ्यक्रम निर्धारित किया है, उसे वह दिए हुए समय में नहीं समाप्त कर सकता ।
        प्रचलित पाठ्यक्रमों का सबसे बड़ा दोष यह है कि इन पर परीक्षाओं का एकमात्र आधिपत्य है ।पाठ्यक्रम की सफलता परीक्षा पास करने की क्षमता के रूप में आंकी जाती है क्या पढ़ाया जाए ,इस प्रश्न का उत्तर परीक्षा ही प्रदान करती है।वे विषय पाठ्यक्रम में रखे जाते हैं जिनकी परीक्षा सरलता से हो सके।वे प्रकरण ध्यान देकर पढ़ाए जाते हैं जो परीक्षा की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हो। बालक को रटने को प्रोत्साहित किया जाता है।उसकी स्मृति पर चिंतन,तर्क तथा कल्पना शक्ति के विकास की तुलनात्मकता से अधिक बल दिया जाता है।
        हमारी शिक्षा प्रणाली में पाठ्यक्रम निर्धारण को कोई विशेष महत्व नहीं दिया जाता है। पाठ्यक्रम का निर्धारण विभिन्न विद्यालयों के लिए या तो राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा या परीक्षा लेने वाले बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित होता है ।उन कक्षाओं के लिए जिनकी परीक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा नहीं ली जाती ,राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा ली जाती है, पाठ्यक्रम इन्हीं संस्थाओं द्वारा निर्धारित होता है। अतएव अधिकतर हमारे विद्यालयों में पाठ्यक्रम निर्माण करने की कोई आवश्यकता नहीं होती। यह बना बनाया उनको मिल जाता है। किंतु इस प्रकार पाठ्यक्रम निर्धारण में अनेक दोष हैं ।वास्तव में हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली का एक मुख्य दोष ही यह है कि हमारे विद्यालयों में पाठ्यक्रम घिसा पिटा ,स्थाई एवं ऊपर से लादा हुआ है ।यह परीक्षा का गुलाम है ।प्रत्येक विद्यालय चाहे वह किसी भी वातावरण में स्थित हो, कैसी ही विद्यार्थियों की सामाजिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि हो, कोई भी विद्यार्थियों में व्यक्तिगत भिन्नता हो -एक ही ढंग का पाठ्यक्रम पढ़ना पड़ता है। वर्तमान समय में पाठ्यक्रम की इस धारणा की बहुत आलोचना की जाती है ।पाश्चात्य देशों में इस प्रकार से पाठ्यक्रम निर्धारण करने की विधियों को ठुकरा दिया गया है। वहां पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार उनके तत्कालीन वातावरण को ध्यान में रखकर निर्माण किया जाता है। पाठ्यक्रम निर्माण में विद्यालय के अध्यापकों को मुख्य स्थान दिया जाता है। यह विद्यार्थियों पर ऊपर से थोपा नहीं जाता है। अतएव हमारे देश में भी इस बात की आवश्यकता है कि पाठ्यक्रम में विकास उचित ढंग से इस प्रकार किया जाए कि शिक्षा के वांछित उद्देश्यों की प्राप्ति उसके द्वारा हो सके और उसके निर्धारण में विद्यार्थी ,वातावरण तथा अध्यापकों को मुख्य स्थान मिले ।इसके लिए हमें कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना होगा ।
        Also Read This Article- Recruitment in Bank,Kendriya Vidyalaya & other departments

        3.समाधान(Solution) -

        (1.)पाठ्यक्रम निर्माण प्रत्येक स्तर पर बालक की आवश्यकताओं , रुचियों तथा अनुभवों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
        (2.)पाठ्यक्रम लचीला होना चाहिए । प्रत्येक बालक चाहे उसकी कैसी भी योग्यताएं तथा संभावनाएं हो- एक ही प्रकार के पाठ्यक्रम के अध्ययन को बाध्य नहीं करना चाहिए ।इसके अतिरिक्त विद्यालय जिस प्रकार के समाज तथा वातावरण में स्थित हो ,तदनुसार पाठ्यक्रम में हेरफेर होना चाहिए ।
        (3.)पाठ्यक्रम जीवन के उद्देश्यों से प्रेरित होना चाहिए- इसको जीवन तथा शिक्षा के उद्देश्यों को ग्रहण करना चाहिए।सुखी मूल्यांकन तथा उच्च जीवन व्यतीत करने के लिए प्रयत्न करना,हमारे जीवन तथा शिक्षा दोनों का उद्देश्य है ।जब वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती है तो नई आवश्यकताओं को प्रेरणा देनी चाहिए और जब वे संतुष्ट हो जाएं तो अन्य नवीन आवश्यकताओं को जन्म देना चाहिए। जीवन में प्रगति इसी प्रकार संभव है ।शिक्षा की प्रगति भी इसी सिद्धांत पर निर्भर है ।अतएव बोन्सर महोदय के अनुसार "बालकों में बहुमुखी विषयों के विकास के लिए, पाठ्यक्रम के हर प्रकार की मूल्यवान क्रियाओं में बालकों को भाग लेने को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस प्रकार बालक विज्ञान, कला, साहित्य और दूसरे प्रकार की रुचियां- जो पूर्व पर आधारित है या भविष्य के लिए उपयोगी हो रही हैैं- के मूल्यों के अनुभव में वृद्धि कर सके।"
        (4.) पाठ्यक्रम निर्धारण में समन्वय के सिद्धांत पर बल देना चाहिए ।विषयों का शिक्षण विभिन्न बंद कोठियों में न होकर, एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करके होना चाहिए।
        (5.) पाठ्यक्रम क्रिया पर आधारित होना चाहिए काम करके सीखो 'सिद्धांत को इसमें महत्ता मिलनी चाहिए।' केवल स्मृति पर ही बल देना अच्छा नहीं है । व्यावहारिकता तथा प्रयोग को पाठ्य विषयों के अध्ययन में महत्ता मिलनी चाहिए।
        (6.) पाठयक्रम विविध स्तरों की समाप्ति पर अपने आप में पूर्ण होना चाहिए। प्राथमिक या माध्यमिक स्तर पर पाठ्यक्रम का उद्देश्य यह नहीं होना चाहिए कि वह बालकों को आगे की शिक्षा के लिए तैयार करने हेतु है वरन् उसका उद्देश्य बालक को उसी स्तर के लिए तैयार करना चाहिए।
         शिक्षण विधि एवं शिक्षण पद्धति के निर्धारण में आवश्यक है कि शैक्षिक प्रक्रिया के विभिन्न अंगों को उचित रूप दिया जाए । यहां हमने शैक्षिक प्रक्रिया के अंग पाठ्यक्रम पर प्रकाश डालकर यह प्रयास किया है कि इस अंग की उचित रूप में व्याख्या की जा सके ताकि एक शिक्षक को शैक्षिक प्रक्रिया के प्रति नवीन दृष्टिकोण का ज्ञान हो जाए ।यह ज्ञान ही उसको उन शिक्षण विधियों को चुनने में सहायता प्रदान करेगा जो बालकों के लिए सबसे अच्छी है।

        No. Social Media Url
        1. Facebook click here
        2. you tube click here
        3. Twitter click here
        4. Instagram click here
        5. Linkedin click here
        Read more