Showing posts with label Education. Show all posts

How to increase children's confidence in mathematics?

How to increase children's confidence in mathematics?


    1.बच्चों का आत्मविश्वास गणित में कैसे बढ़ाएं?(How to increase children's confidence in mathematics?)-

    How to increase children's confidence in mathematics?

    How to increase children's confidence in mathematics?

    आत्मविश्वास से गणित के सवाल तो हल नहीं किए जा सकते हैं परंतु आत्मविश्वास हमें गणित के सवालों का सामना करने की हिम्मत प्रदान करता है,खड़ा होने की हिम्मत प्रदान करता है।इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताया जा रहा है जिनका पालन करने पर बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है।आए दिन हमारे सामने यह समस्या खड़ी हो जाती है कि बच्चों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाए।जहां चाह होती है वहां राह भी मिल जाती है परंतु आप बालकों को शिक्षा संस्थानों के भरोसे छोड़ दें तो इसका अर्थ है कि आप बच्चों के भविष्य के प्रति,बच्चों के प्रति सजग,सतर्क और चौकस नहीं है।फिर वही होगा जो प्रकृति या शिक्षा संस्थान बच्चों को डालना चाहते हैं।यदि आप वाकई में बच्चों की गणित से संबंधित समस्या का समाधान करना चाहते हैं,बच्चों के मन से भय को दूर करना चाहते हैं तो कोई न कोई रास्ता निकालना ही होगा।सबसे प्राथमिक रास्ता यही है कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएं,तो लीजिए आत्मविश्वास बढ़ाने के कुछ टिप्स जिनका पालन आपके और आपके बच्चों को फायदा अवश्य पहुंचाएगा।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें(Spend more time with children)-

    हर माता-पिता,अभिभावकों का सपना होता है कि बच्चा पढ़ाई में सबसे प्रथम आए। बच्चों के प्रथम आने में सबसे बड़ी समस्या गणित विषय को लेकर आती है।बच्चा अकेला होता है तो अपनी गणित संबंधी समस्या को शर्म तथा झिझक के कारण किसी को बताता नहीं है।जबकि माता-पिता सोचते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक कामयाब और अच्छा इंसान बने लेकिन इसके लिए बच्चे में आत्मविश्वास का होना जरूरी है।बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए माता-पिता,अभिभावकों और शिक्षकों का काफी योगदान होता है।इसलिए आप बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अपना सहयोग करें,योगदान दें।आप यथासंभव बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें आप जब बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे तो बच्चों को ठीक तरह से समझ पाएंगे।उनके साथ समय व्यतीत करने से आप बच्चों के नजरिए से देखना प्रारंभ करेंगे।बच्चे आपको गणित से संबंधित समस्या बताएंगे तो या तो आप खुद समाधान करने में सक्षम होंगे या किसी ट्यूटर का प्रबंध करेंगे।याद रखें बच्चे आपको अपनी छोटी-छोटी समस्याएं तभी बताएंगे जब आप उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। उनके साथ समय व्यतीत करने से बालक अपने आपको अकेला महसूस नहीं करेगा और गणित की समस्या को बताने में संकोच भी नहीं करेगा।यदि बालक नहीं भी बताता है तो आप प्यार व स्नेह के साथ उनसे पूछ सकेंगे और वे सहज ही आपको बता देंगे।
    Also Read This Article-How to prepare for board exams at the time of exam?

    3.गहरा रिश्ता बनाएं(Make a deep connection)-

    यदि आप यानी माता-पिता और शिक्षक बच्चों के साथ गहरा तथा पक्का रिश्ता कायम करना चाहते हैं तो बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक सद्व्यवहार करें।आपको बच्चों के साथ सुरक्षित और पक्का रिश्ता कायम करने का प्रयास करना चाहिए।जब आप प्रेम और सद्भाव के साथ बच्चों के साथ व्यवहार करेंगे तो बच्चा अपने आप को अधिक सुरक्षित और आश्वस्त महसूस करेगा।वह समझ जाएगा कि माता-पिता व शिक्षक उसके साथ आत्मीयता रखते हैं।जब बच्चा आत्मीयता महसूस करेगा तो हर बात आपके साथ शेयर करेगा। अपने दुख,तकलीफ व कष्टों के साथ-साथ आनंददायक क्षणों को भी शेयर करेगा ।ऐसी स्थिति में आप गणित संबंधी समस्याओं को हल करने के आसान टिप्स दे सकते हैं जिनका पालन बालक अवश्य करेगा।बच्चा उन्हीं की बात को मानता है और उनकी आज्ञा का पालन करता है जो उनसे आत्मीयता रखते हैं।यदि हम बच्चों के साथ गहरा और पक्का रिश्ता नहीं रखेंगे तो वे अपने मन की, अन्तर्मन की बात नहीं बताएंगे।बालक उन्हीं को सारी बातें शेयर करता है जिनके साथ पक्का गहरा संबंध होता है।

    4.अच्छे काम की प्रशंसा करें(Admire the good work)-

    बच्चे के मेहनत और अच्छे काम की प्रशंसा करें।मेहनत करने के बाद भी गणित में अच्छे नंबर नहीं आते हैं तो भी उनकी मेहनत की सराहना करें।वास्तविक परिणाम कुछ भी हो परंतु कोशिश की प्रशंसा होनी चाहिए ताकि बच्चा अनुभव करें कि उसके काम की तारीफ हो रही है।इससे उसके आत्मबल में वृद्धि होती है।उसमें दुबारा मेहनत और प्रयास करने का साहस पैदा होता है।किसी भी कार्य का परिणाम माता-पिता,शिक्षकों के हाथ में होता भी नहीं है। फिर बेवजह परिणाम कमजोर रहता है तो उसके लिए बच्चों को दोष देना, डांटना,फटकारना उचित नहीं है।बालक अकेला पड़ जाता है,वह पुनः हिम्मत व कोशिश करने का प्रयास नहीं कर पाता है।

    5.खतरों का सामना करना सिखाएं(Teach to face the dangers)-

    कोई भी माता-पिता यह नहीं चाहते हैं कि बच्चा किसी भी तरह के ख़तरे का सामना करें।उदाहरणार्थ यदि गणित में कोई कठिन सवाल या समस्या सामने आती है तो माता-पिता या शिक्षक उनको तत्काल सवाल का  हल बता देते हैं।इस प्रकार माता-पिता व शिक्षक उसके लिए ढाल बनकर रहते हैं परिणामस्वरूप बालक हर गणित के कठिन सवालों को स्वयं हल न करके माता-पिता व शिक्षक से पूछ लेते हैं।परंतु माता-पिता व शिक्षक को चाहिए कि बालक को हर कठिन सवाल या समस्या का सामना करना सीखने का मौका देना चाहिए।इसलिए कठिन सवाल या समस्या में ढाल बनने की बजाय उन्हें सहारा देने का काम करे।कठिन सवालों तथा समस्याओं से निपटने के लिए उन्हें स्वयं तैयार होने का,जूझने का मौका देना चाहिए।जब बालक जूझने और प्रयास करने पर भी हल नहीं कर पाए तब माता-पिता व को सहारा देना चाहिए।
    Also Read This Article-How to increase brain capacity by electric shock?

    6.बालकों की क्षमता पर भरोसा रखें(Trust the ability of children)-

    माता-पिता व शिक्षक होने के नाते आपकों बच्चों की क्षमता पर विश्वास रखना चाहिए।बच्चों से बहुत अधिक आशा भी नहीं रखनी चाहिए और न ही बच्चे को मनमर्जी करने की छूट देनी चाहिए।गणित संबंधी कार्य में मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए।यदि बहुत ज्यादा आशावादी रहेंगे तो बच्चे को जबरदस्ती गणित विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में चुनने के लिए कहेंगे तथा बच्चे की मनमर्जी को छूट दे देंगे तो परिपक्वता के अभाव के कारण उनके निर्णय परिवर्तित होते रहने से कभी कहेगा कि मैं गणित विषय को ऐच्छिक विषय ले लूं तथा कभी कहेगा कि नहीं मुझे नहीं लेना चाहिए यानी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएगा।बहुत अधिक आशावादी होने से काम नहीं चलेगा क्योंकि उस स्थिति में बच्चा अगर गणित में असफल हो जाता है तो असफलता को बच्चा सहन नहीं कर पाएगा। हां बच्चे को असफलता मिलने से पहले उन्हें उनके मनमाफिक कार्य करने का पर्याप्त मौका अवश्य दिया जाना चाहिए।

    7.बच्चों के व्यवहार पर घटिया टीका टिप्पणी न करें(Do not comment lousy comment on children's behavior)-

    बच्चों के व्यवहार पर ओछी टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए।न ही बच्चों पर ऐसा ठप्पा लगाना चाहिए कि गणित को हल करना तुम्हारी वश में नहीं है, गणित को तुम हल नहीं कर सकते हो,तुम तो बिल्कुल बुद्धू हो। इस प्रकार की टीका टिप्पणी करने से बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और वे अपनी ही नजरों में गिर जाता है।

    8.बच्चों की तुलना अन्य से न करें(Do not compare children to others)-

    How to increase children's confidence in mathematics?

    How to increase children's confidence in mathematics?

    बच्चों की तुलना भाई-बहनों,साथियों या अपने आप से करने का बच्चे की कुशलता पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है।जब हम कहते हैं कि देखो तुम्हारा भाई या अमुक लड़का गणित में कितना प्रखर व तेज है और एक तुम हो जिससे साधारण गुणा,भाग भी नहीं आते हैं।इस प्रकार की तुलना न करें।

    9.बच्चों की कमजोरियों के बजाय अच्छाइयों पर ध्यान दें(Focus on the good rather than the weaknesses of children)-

    हमेशा बच्चों को उनकी कमजोरियों को गिनाने के बजाय उसके गुणों पर ध्यान देना जरूरी है।हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है।यह आवश्यक नहीं है कि हर बच्चा गणित में होशियार हो या पढ़ने में होशियार हो । बच्चों की रुचि व प्रतिभा को पहचाने और उस तरफ उनको आगे बढ़ने दें। समय-समय पर उनकी तारीफ करने और बधाई देने में कंजूसी न करें।

    10.जीवन में आने वाली चुनौती को समझने दें(Let us understand the challenge that comes in life)-

    बच्चों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि आगे की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।बहुत आशावादी होने से काम नहीं चलता क्योंकि गणित में असफलता या हार को सह पाना ओर कठिन हो जाता है।ऐसे में बच्चों को उन बातों और कारणों को समझना सीखने में मदद देनी चाहिए जिन पर उनका वश नहीं है। उन्हेंं बड़ी-बड़ी काल्पनिक उम्मीदों से बचाना चाहिए।

    11.सफलता-असफलता में संतुलन बनाना सिखाएं(Teach balance between success and failure)-

    मजबूत और आश्वस्त होने के लिए उन्हें हर असफलता या निराशा में नाउम्मीद न होना सीखना पड़ेगा। उन्हें जोश व होश रखना है और हार नहींं माननी है।जीवन में सफलता व  सफलता दोनों मिलती है,दोनों जीवन के अंग हैं।असफलता के बिना सफलता का स्वाद अच्छा नहीं लगता है।जीवन में हम सबको असफलता का सामना करना ही पड़ता है।ऐसे वक्त में यदि गणित में या पढ़ाई में असफलता मिलती भी है तो ऐसे वक्त में बच्चे को सहारा देने के लिए हमारा मौजूद रहना जरूरी है।
    वस्तुत: आत्मविश्वास बच्चे को सिखाया नहीं जा सकता है। आत्मविश्वास उन्हें स्वयं ही अर्जित करना पड़ता है।लेकिन हम उनके लिए ढाल न बनकर सहायक बने तो उनमें आत्मविश्वास आ जाता है।बच्चों के मन पर हर बात की छाप बहुत जल्दी और गहरी लगती है।वे अपने आसपास की घटनाओं को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं।माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों के लिए रोल मॉडल यानी आदर्श बनना होगा।
    यदि आप इन टिप्स का पालन करेंगे तो आपको गणित विषय को हल करने तथा जीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढने में काफी मदद मिल सकेगी।

    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    What is CAB, CAA,PCB AND UCC?

    What isCAB, CAA,PCB AND UCC? 

    नागरिकता संशोधन बिल,नागरिकता संशोधन एक्ट  इत्यादि क्या हैं?(What is CAB,CAA,PCB AND 
    UCC?)-

    कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना पड़ता ही है।सवाल यह भी है कि वे कौन लोग थे जिन्होंने पेट्रोल बम्ब फेंके थे?एक बात ओर केन्द्रीय सरकार को हमने ही तो चुना है।सभी तथ्यों पर भली भांति विचार करके ही टीका-टिप्पणी करनी चाहिए। वैसे हमने हमारे विचार इस आर्टिकल में लिखकर कर दिया है कि भारतीय नागरिकों का सीएबी,सीएए तथा एनआरसी से कोई सम्बन्ध ही नहीं है। वैसे एनआरसी अब लागू ही नहीं हुआ तो फिर उसके बारे में बवाल खड़ा करने का क्या तुक है?

    What is CAB, CAA,PCB AND UCC?
    What is CAB, CAA,PCB AND UCC? 
    1.केंद्र की मोदी सरकार द्वारा (CAB)सीएबी (CAA) सीएए लागू किया गया है ।गुरुवार को इस विधेयक पर राष्ट्रपति कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए ।सीएबी की फुल फॉर्म है सिटीजन अमेंडमेंट बिल अर्थात नागरिक संशोधन बिल तथा लोकसभा व राज्यसभा से पारित होने के बाद यह बिल एक्ट बन गया जिसको सीएए अर्थात् नागरिक संशोधन एक्ट कहा गया अर्थात सीएए सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट। इस एक्ट के तहत जो भी ईसाई ,हिंदू ,सिख,जैन ,बौद्ध इत्यादि बांग्लादेश पाकिस्तान अफ़गानिस्तान इत्यादि देशों में प्रताड़ित होता है या उस देश ने उनको निकाल दिया है तो वह भारत की नागरिकता ले सकता है। अन्य देशों के मुस्लिम नागरिक विशेषकर अफगानिस्तान ,पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित हो ही नहीं सकते हैं क्योंकि वे मुस्लिम देश हैं इसलिए इस एक्ट में विदेशी मुस्लिम नागरिक को नागरिकता देने का प्रावधान नहीं रखा है ।यह एक नागरिकता लेने से संबंधित है इसलिए भारतीय मुस्लिमों को डरने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि वह पहले से ही नागरिक हैं ।इस एक्ट की मानसिकता को बिना समझे ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है ।धारा 370, राम मंदिर जैसे मुद्दे शांतिपूर्वक हल हो गए ।इसलिए विपक्ष को अपनी राजनीति को चमकाने का अवसर नहीं मिला क्योंकि कोई भी दुष्प्रचार तभी फैलता है जब जनता साथ हो। इन दोनों मुद्दों पर जनता साथ नहीं थी परंतु जनता सीएबी व सीएए के जाल में फंस कर विपक्ष के हाथ का खिलौना बन गई है।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
    2.एनआरसी की फुल फॉर्म नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन(राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर)। एनआरसी को अभी लागू नहीं किया गया है तो इसके बारे में भी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, इसका स्वरूप क्या होगा तथा किस तरह लागू किया जाएगा ,इसके बारे में अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है ।
    3.PCB(पीसीबी) पापुलेशन कंट्रोल बिल(जनसंख्या नियंत्रण कानून )है। भारत की जनसंख्या जिस तीव्र गति से बढ़ रही है उस तरह अगर बढ़ती रही तो निश्चित ही भयावह स्थिति हो सकती है ।आज रोजगार ,पेयजल ,चिकित्सा जैसे मुद्दे नहीं सुलझ पाने के पीछे भारत की बढ़ती हुई तेज रफ्तार से जनसंख्या भी एक कारण है ।
    प्रश्न-जिस तरह से नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद देश में हिंसा हो रही है, क्या जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के बाद ऐसे ही हिंसा होगी?
    Also Read This article-What are the five interesting facts about mathematical sign infinity?
    उत्तर-क्या खेत की फसल को पशु चर जाएंगे अर्थात् नष्ट कर देंगे, इस डर से खेत की बुवाई ही नहीं की जाए।
    चीन में भी ऐसा नियम लागू करने के कारण जनसंख्या नियंत्रण में है। इसलिए इस मामले में हमें चीन से सीख लेनी चाहिए। कुछ कानून का भी फर्क तो पड़ता ही है। वैसे बढ़िया तरीका तो यह है कि लोगों को जागरूक किया जाए परन्तु कानून भी आवश्यक है क्योंकि कुछ लोगों को कानून की भाषा ही समझ आती है। वरना लोगों को इतना तो बोध है ही कि भारत कि जनसंख्या किस कदर बढ़ रही है। यदि राष्ट्रीय हित का भी ध्यान न रखें तो यह तो हम समझते ही हैं कि इस मंहगाई के जमाने में पालन-पोषण करना और सांसारिक कर्त्तव्यों का पालन करना कितना कठिन है। कहने का तात्पर्य यह है कि स्वयं के हित को भी ध्यान रखें तो भी जनसंख्या नियंत्रण का पालन करना चाहिए परन्तु हम देख ही रहे हैं कि कौन कितना ध्यान रख रहा है।
    प्रश्न- यदि NRC और CAA सभी भारतीय नागरिकों के लिए अच्छा है तो सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह और पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार का क्या हुआ है? जो असम में NRC की लिस्ट से बाहर हो गए हैं?
    उत्तर-(1.) सिद्धान्त और व्यवहार में परिवर्तन के कारण।
    (2.)नियम तथा अधिनियम को पास कराने व लागू करने का काम केन्द्र व राज्य सरकार का होता है तथा उसको व्यावहारिक रूप में लागू करने का काम सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों का काम होता है।
    (3.)नियम व अधिनियम को ठीक तरीके से लागू न करें या कोई कमी,खामी जानबूझकर की जाए तो उस कर्मचारी,अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होती है। लेकिन जिसके साथ अन्याय हुआ है उसको खुद को आवाज उठानी पड़ती है। शांतिपूर्वक तरीके से।
    (4.)यदि हम यह सोचते हों कि सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह और पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार के साथ अन्याय केन्द्र सरकार या राज्य सरकार के इशारे पर हुआ है और कर्मचारी अधिकारी ऐसा कर देंगे तो हम गलत सोचते हैं।यदि कोई कर्मचारी व अधिकारी किसी के इशारे से गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही करनी चाहिए। यदि सरकार करती होती तो महाराष्ट्र में बीजेपी की 120 के लगभग सीटें थीं इस बार 105 सीटें ही क्यों आती। झारखंड, राजस्थान या मध्यप्रदेश में बीजेपी क्यों हारती। आखिर इन चुनावों को सम्पन्न करने का काम भी कर्मचारियों, अधिकारियों का होता है। हां यह अवश्य होता है कि इनकी मानिटरिंग करने का काम तो लीडरशिप का होता है।पर हर जगह वे खुद तो चौकीदारी नहीं कर सकती हैं और यह सम्भव भी नहीं है। काम तो उन्हीं कर्मचारियों व अधिकारियों से लेना होगा।
    (5.)जब बीजेपी लगातार विभिन्न राज्यों में जीत रही थी तब इन्हीं लोगों ने (कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,बसपा,सपा, तृणमूल कांग्रेस इत्यादि के मुख्यमंत्री व अध्यक्षों ने) चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था पर ही सवाल उठा दिए थे कि निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। बीजेपी वोटिंग मशीनों को हैक करा रही है।अब विपक्षी दलों की सरकारें आ रही है अर्थात वे जीत रहें हैं है तो वो ही वोटिंग मशीन अब सही हो गई है,अब कोई कुछ नहीं कह रहा है।
    (6.)दरअसल लोकतंत्र में सबको अपना-अपना मत व्यक्त करने का अधिकार है।CAB,CAA,NRC इत्यादि जैसे नियमों अधिनियमों से भी सबको सहमत होने न होने का अधिकार है। लेकिन कई लोग इसका विरोध करके अपने आपको फैशन, धर्म निरपेक्ष,शिक्षित तथा बुद्धिजीवी समझते हैं और सड़कों को जाम करना,उत्पात करना, तोड़फोड़ करना,आगजनी इत्यादि करके राष्ट्रीय सम्पति को नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे विरोध करने का ठेका उन्होंने ही ले रखा हो। संवैधानिक व्यवस्था को कुछ भी नहीं समझते हैं और कानून को हाथ में लेते हैं।
    (7.)उपरोक्त का अर्थ यह नहीं है कि हम किसी पार्टी विशेष का प्रचार कर रहे हैं। हमने हमारा मत व्यक्त किया है, इससे सहमत होने न होने का अधिकार आपको भी है।
    Also Read This Article-Read other topics with Maths to increase opportunities
    प्रश्न- मोदी जी ने रामलीला मैदान में दिए अपने भाषण में एनआरसी पर चर्चा ना होने जैसे गलत तथ्य क्यों पेश किये जबकि अमित शाह बार बार एनआरसी की बात करते हैं?
    उत्तर- कोई भी बात अधिक विश्वसनीय तभी मानी जाती है जब कोई बात आन द रिकाॅर्ड होती है।जब एनआरसी होगी तो ये बात कोई छुपी हुई रहेगी क्या?यदि आपकी बात को सही मान भी लिया जाए अर्थात मोदीजी या अमित शाह गलत बयानी कर भी रहे हैं तो क्या ओर नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री गलत बयानी नहीं करते हैं क्या?उन पर आपको कोई आपत्ति क्यों नहीं है?इसका मतलब यह नहीं है कि मोदीजी या अमितशाह को गलत बयानी करने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। बाकायदा लोकसभा में इस पर चर्चा होगी और लोकसभा तथा राज्यसभा में बहुमत से पारित होने पर ही एनआरसी लागू होगा।
    यदि नेताओं का दोहरा चरित्र होगा तो वही हाल होगा जोCAB,CAA पर हुआ।इस अधिनियम को लोकसभा व राज्यसभा में तो भारी बहुमत से पारित करा दिया और संसद से बाहर आकर विरोध करना,उत्पात करना न्यायोचित नहीं है। जहां बोलना चाहिए वहां तो बोले नहीं, जहां रोकना चाहिए वहां तो रोकें नहीं और बाहर आकर विरोध, प्रर्दशन करना, न्यायोचित है क्या? लोकसभा में तो समर्थन करें तथा राज्यसभा में विरोध करें तो यह उचित है क्या? वोटरों को लुभाने के लिए ऐसा दोहरा चरित्र रखना चाहिए क्या? इसलिए हम तो यही कहेंगे कि हमें सावधान तथा सतर्क व चौकस रहने की जरूरत है। अपने विवेक से काम करना चाहिए, निर्णय लेना चाहिए।
    प्रश्न- एनपीआर ,एनआरसी से कैसे अलग है?
    उत्तर- (1.)एनपीआर -इसका अर्थ है नेशनल पोपुलेशन रजिस्टर।यह रजिस्टर हर दस साल पर तैयार किया जाता है। जिससे हम सामान्य भाषा में जनगणना कहते हैं।पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। अतः इस हिसाब से यह जनगणना 2021 में पूर्ण होनी है।यह अंग्रेजों के शासनकाल से ही लागू है।पूरे देश की जनगणना की एक्सरसाइज एक साल पहले से ही हो जाती है।इस जनगणना करने का मकसद होता है कि बहुत से बच्चे जन्म लेते हैं उनका रिकॉर्ड तैयार हो सके।दूसरे कई लोग एक प्रांत छोड़कर दूसरे प्रांत में बस जाते हैं,उनकी जानकारी को एकत्रित किया जा सके।ये आंकड़े इसलिए तैयार किए जाते हैं कि सरकार इन आंकड़ों के आधार पर विकास की योजनाओं को तैयार करती है। एनपीआर का एनआरसी से कोई संबंध नहीं है।
    एनपीआर भारत में रहनेवाले निवासियों का एक रजिस्टर है।इसे केन्द्रीय सरकार द्वारा राज्य सरकारों की मदद से तैयार करवाया जाता है। नागरिकता कानून,1955 और सिटीजनशिप रूल्स,2003 के प्रावधानों के तहत तैयार होता है।
    देश के हर नागरिक की पूरी पहचान और उसकी अन्य व्यक्तिगत जानकारियों के आधार पर उनका डाटाबेस तैयार किया जाता है।
    नागरिकता कानून,1955 को 2004 में संशोधित किया गया था जिसके तहत एनपीआर के प्रावधान जोड़ें गए। सिटीजनशिप एक्ट के सेक्शन 14A में यह प्रावधान किया गया है कि केन्द्र सरकार हर नागरिक का अनिवार्य पंजीकरण कर राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी कर सकती है। सरकार देश के हर नागरिक का रजिस्टर तैयार कर सकती है और इसके लिए नेशनल रजिस्ट्रेशन अथाॅरिटी भी गठित की जा सकती है।
    नागरिकता कानून में 2004 में हुए संशोधन के मुताबिक सेक्शन 14 के तहत किसी भी नागरिक के लिए एनपीआर में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। नेशनल रजिस्ट्रेशन आॅफ इंडियन सिटिजंस के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। और एनपीआर इसमें पहला कदम है। अप्रैल,2020से सितंबर,2020 के दौरान एनपीआर तैयार करने में जुटे कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा जुटाएंगे। इसके बाद इस इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस के तौर पर तैयार किया जाएगा।फोटोग्राफ, फिंगरप्रिंट्स जैसी चीजों को इसमें शामिल किया जाएगा
    (2.)एनसीआर-इसका अर्थ है नेशनल सिटिजनशिप रजिस्टर।यह अभी तक तैयार नहीं किया गया है। कोई भारत से अलग किसी देश का निवासी रोजगार की तलाश में भारत में आकर बस गया है और वह अब जाना नहीं चाहता है।ऐसे लोगों का रजिस्टर तैयार किया जाएगा और यह कार्य सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगा।इसके लिए संसद से बिल पारित कराना होगा।ऐसे लोगों की पहचान करके उन्हें अपने देश में भेजा जाएगा।यह इसलिए जरूरी है कि कुछ प्रांतों में भारी संख्या में ऐसे लोग आकर बस गए हैं और उस प्रांत के जो मूल निवासी है वे अल्पमत में आ गए हैं। इससे भारत के मूल निवासी अपने मूल अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते हैं। उनको पानी,बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है।
     प्रश्न- दिल्ली पुलिस का जामिया मिलिया इस्लामिया के अंदर घुसकर छात्रों पर लाठियां बरसाना, कानून की नजरों में कितना सही है?
    उत्तर-पुलिस को कानून-व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी होता है।यदि शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करते तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।इस प्रकार का प्रर्दशन ओर ज़्यादा हिंसक न हो जाए, इसलिए पुलिस सख्ती बरतती है।हां इसमें यह अवश्य है कि गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है यानि बुरे लोगों के साथ अच्छे लोगों को भी दण्ड मिल जाता है। परन्तु जो चक्की के कीले के पास रहते हैं वे गेहूं बच जाते हैं अर्थात् नहीं पिसते हैं। इसलिए बुरे लोगों की संगत करनी ही नहीं चाहिए।बुरे लोगों की संगत भी खराब होती है तो उनसे दुश्मनी भी खराब होती है। जैसे कोयला को हाथ में लेंगे तो हाथ काला हो जाएगा और गर्म कोयले को हाथ में लें तो हाथ जला देगा।
    प्रश्न- नागरिकता संशोधन बिल में तीन ही देश क्यों शामिल किये गए हैं?
    उत्तर-स्वतंत्रता से पूर्व जब अंग्रेजों का शासन था उस समय सम्पूर्ण भारत में अफगानिस्तान,पाकिस्तान, बांग्लादेश व वर्तमान भारत का हिस्सा शामिल था। इसलिए हिन्दू,सिख,जैन इत्यादि धर्मों के लोग बंटवारे के समय वहीं रह गए थे। परन्तु अफगानिस्तान,पाकिस्तान व बांग्लादेश मुस्लिम देश हैं क्यों कि बंटवारा धर्म के आधार पर ही हुआ था। अफगानिस्तान,बांग्लादेश व पाकिस्तान ने अपना देश का धर्म मुस्लिम ही रखा परन्तु भारत ने धर्म निरपेक्ष रहना ही उचित समझा इसलिए भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। अफगानिस्तान,पाकिस्तान व बांग्लादेश में धर्म के आधार पर अन्य सम्प्रदायों पर अत्याचार हुए जिसके कारण वे भागकर भारत में बस गए और लगातार बस रहें हैं फलस्वरूप अफगानिस्तान,बांग्लादेश व पाकिस्तान में अन्य सम्प्रदायों की संख्या लगातार कम हो रही है या कह लीजिए कि नगण्य के बराबर है इसलिएCAB ,CAAमें इन तीन देशों को ही शामिल किया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान 1947 से पूर्व ही अलग हो चुका था।
    प्रश्न- यदि NRC पूरे भारत में लागू होता है तो क्या होगा?
    उत्तर-भारत के हित में तो बढ़िया ही है। परन्तु जो परिवार,व्यक्ति,सत्ता प्राप्त करने या सत्ता में बने रहने की सोचते हैं उनके लिए बढ़िया नहीं है परंतु जो देश के दृष्टिकोण से सोचते हैं अर्थात् देश के दृष्टिकोण से सही है।
     प्रश्न- भारत में रहने वाले नागरिको को जिस तरह से अधिकार मिल रहा है पर क्या यहाँ के लावारिस भिखारियों को देश से बाहर कर दिया जाएगा ?
    उत्तर- प्रश्न यह नहीं है कि यहां के लावारिस भिखारियों को रहने दिया जाए या नहीं। भावुकता की नहीं भाव की आवश्यकता है। भावुकता में व्यक्ति की सोच संकुचित अर्थात् एड्रेस्ड हो जाती है जबकि भाव में व्यक्ति का दृष्टिकोण व सोच विस्तृत हो जाती है। इसलिए व्यापक दृष्टिकोण से देखेंगे तो जो लोग प्रताड़ित, अत्याचार सहने के कारण यहां बसे हुए हैं,जिनके पास ओर कहीं जाने के लिए जगह है ही नहीं,जिनको धर्म के नाम पर सताया गया है, जो स्वतंत्रता से पूर्व इसी देश के नागरिक थे उनको तो CAA के तहत नागरिकता मिलनी ही चाहिए। परन्तु जो रोजगार, घूमने के उद्देश्य अथवा हमारी कमजोरी का फायदा उठाकर यहां बस गए हैं उनको यहां से निकालने में ही हमारे देश की भलाई है।
    प्रश्न- अगर कोई मुसलमान भारत में आज़ादी से भी पहले से रह रहे हैं, लेकिन किसी वजह से उनके पास कागज़ नहीं हैं या कागज़ थे लेकिन चोरी हो गए हैं या बाढ़ में बह गए हैं, तो वो कैसे अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं और कैसे कागजात दुबारा हासिल कर सकते हैं?
    उत्तर-( 1.)क्या आपके पास राशन कार्ड नहीं है?क्या आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है?क्या आपके पास आधार कार्ड नहीं है?क्या आपके पास पैन कार्ड नहीं है?क्या आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है?क्या आप तीन लोगों को ले जाकर प्रमाणित नहीं करवा सकते हैं?यदि इनमें से आप कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं तो फिर आप यहां कर क्या रहे हैं?
    (2.)कागज़ात प्राप्त करने की जो विधिवत प्रणाली है उसका पालन करके कागजात प्राप्त किए जा सकते हैं।
    (3.) वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि NRC संसद से पारित नहीं हुआ है तथा एनआरसी की सम्पूर्ण प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होगी।
    (4.)जो मुसलमान भारतीय नागरिक हैं उन्हें बिल्कुल भी डरने व घबराने की जरूरत नहीं है।
    प्रश्न- सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीएचयू के 51 प्रोफेसरों पर आपके क्या विचार हैं?
    उत्तर-सबको लोकतंत्र में अपना-अपना विचार और मत लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त करने का अधिकार है परन्तु काम वही होता है जो बहुमत चाहता है।सबको सहमत कराना व्यावहारिक रूप से कठिन है।सबको सहमत कराना तराजू से मेढ़क तौलने के समान है।आप एक को सहमत कराओगे तो दूसरा छिटक जाएगा।
    प्रश्न- CAB वास्तव में देश की ज़रूरत थी या इसे केवल चौपट होते अर्थव्यवस्था तथा बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से ध्यान हटाने के लिए लाया गया है?
    उत्तर -(1.)यदि थोड़ी देर के लिए यह मान भी लिया जाए तो क्या ऐसा करने से बेरोजगारी, मंहगाई दूर हो जाएगी। देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
    (2.)दरअसल हमारी मानसिकता यह हो गई कि हर काम सरकार करे। बेरोजगारी खत्म करे तो सरकार करे। सरकार कितने व्यक्तियों को नौकरी दे सकती है। बेरोजगारी की मूल समस्या तो यह है कि आज का युवा वर्ग परिश्रम करना चाहता ही नहीं है, इसमें हमारी शिक्षा प्रणाली का भी दोष है।
    (3.)यदि ध्यान भटकाने के इरादे से भी कोई सही काम कर दिया जाए तो बुरा क्या है?
    (4.)इस तरह तो किसी भी मुद्दे को ध्यान भटकाने वाला कहा जा सकता है।तीन तलाक़,धारा 370,राम मंदिर निर्माण जैसे कई मुद्दों को ध्यान भटकाने वाला कहा जा सकता है।
    (5.)तीन तलाक़ पर भी अधिकांश मुस्लिम सहमत नहीं हैं,वे इसे अपने धर्म में हस्तक्षेप बताते हैं। जबकि यह कानून प्रगतिशील तथा आधुनिकता व समयानुकूल है। यह देश संविधान से चलता है न कि सम्प्रदाय विशेष से।
    प्रश्न- भारत के अधिकतर बुद्धिजीवी एनआरसी और सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं ?
    उत्तर-(1.) कुछ बुद्धिजीवी किसी बात का विरोध करना ही अपना कर्त्तव्य समझते हैं। उनका एक ही मकसद होता है कि किसी तरह समस्या का समाधान न हो बल्कि वो समस्या बनी कैसे रहे?
    (2.)इनको बुद्धिजीवी न कहकर तथाकथित सेक्युलर या बुद्धिजीवी कहें तो ज्यादा अच्छा है।
    (3.) तथाकथित अथवा केवल बुद्धिजीवी वे होते हैं जो केवल दिमाग से काम लेते हैं। जबकि जो वाकई में बुद्धिजीवी होते हैं वे दिल और दिमाग से काम लेते हैं, उनकेे पास जीवन की वास्तविक सच्चाइयों का तजुर्बा होता है।
    प्रश्न- राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) तैयार करने के फायदे या नुकसान क्या होंगे?
    उत्तर-(1.)अभी तक तो कोई नुक़सान हुआ नहीं है क्यों राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का किसी भी ID के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जाता है।
    (2.) वैसे नुकसान और फायदा उठाना हमारे ऊपर निर्भर करता है और यह केवल राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के लिए नहीं हैं बल्कि सभी के लिए है कि हम उससे फायदा उठाते हैं या नुकसान करना चाहते हैं। संसार की प्रत्येक वस्तु का फायदा उठाना या नुकसान करना हमारे ऊपर निर्भर करता है।
    (3.) उदाहरण के लिए अग्नि से चाहे तो हम हाथ जला सकते हैं और भोजन भी पका सकते हैं। जैसे जहर से कुत्ते काटने वाले को ठीक करने के लिए इंजेक्शन भी तैयार होता है। संसार की कोई ऐसी चीज नहीं है जिससे हम लाभ न उठा सकते हों।
    प्रश्न- क्या आप नए नागरिकता कानून से सहमत हैं या फिर असहमत अगर असहमत है तो क्यों?
    उत्तर-नया नागरिकता कानून नहीं है, बल्कि नागरिकता कानून,1955 ही है।इस नागरिकता कानून में संशोधन किया गया है जिसे CAA अर्थात् CITIZENSHIP AMENDMENT ACT(नागरिकता संशोधित अधिनियम)कहा गया है। इसके लिए हमने हमारा मत, कारण सहित स्पष्ट कर दिया है। इसके लिए पूरा आर्टिकल तर्क, तथ्यों सहित स्पष्ट कर दिया है।
    प्रश्न- एनआरसी और सीएए के बीच विपक्ष ने आर्थिक मंदी का मुद्दा क्यों छोड़ दिया?
    उत्तर-(1.)आर्थिक मंदी पहले भी आई है परंतु भारत की जनता साथ नहीं देती है।
    (2.)राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर ध्रुवीकरण हो चुका है तथा अब भारत की जनता थोड़ी परिपक्व भी हो चुकी है इसलिए इस मुद्दे पर काफी कुछ नेताओं के स्टेटमेंट्स आए पर जनता ने ध्यान नहीं दिया।
    (3.)धारा 370 के कारण जम्मू-कश्मीर कश्मीर कटा हुआ लगता है क्योंकि वहां न तो कोई अन्य प्रान्त का व्यक्ति नौकरी कर सकता था और न ही सम्पत्ति खरीद सकता था और न वहां का व्यक्ति किसी दूसरे प्रान्त के व्यक्ति को सम्पत्ति बेच सकता था।ऐसी स्थिति में भारत की शेष जनता क्यों आन्दोलन करके सिरदर्द मोल लेती। वैसे भी वहां भारत के बहुत सारे सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
    (4.)जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। सरकार का होमवर्क भी अच्छा था तो ऐसी स्थिति में विपक्ष द्वारा स्टेटमेंट्स देने पर भी जनता साथ नहीं हुई और कोई भी आन्दोलन सफल तभी होगा जब जनता साथ होगी।
    (5.)अबCAA,NRC का मुद्दा ही बचा था जिस पर कुछ लोग भ्रमित हो गए और विपक्ष का साथ दिया।
    प्रश्न- सीएए और एनआरसी कानून क्या है? इसके खिलाफ इतना प्रतिरोध क्यों है?
    उत्तर-(1.)ठीक से सीएए और एनआरसी को न समझने के कारण इतना प्रतिरोध हो रहा है।
    (2.) कोई भी फैसला लिया जाता है तो उसके विरुद्ध एक प्रकार की नकारात्मक पैदा हो जाती है।लोग बदलाव को पसन्द नहीं करते हैं।जबकि बदलाव प्रगतिशील हो और नवीन प्रयोग हो तो उसका स्वागत करना चाहिए।
    (3.) नकारात्मकता में भी एक प्रकार का आकर्षण होता है जैसे आप किसी को कड़वी चीज को किसी को खाने के लिए मना करो तो सामने वाले के मन में तत्काल जिज्ञासा होती है कि इसको तो चखकर देखना चाहिए।इसी प्रकार जब सरकार बार-बार मना कर रही है कि यह किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता लेने से सम्बन्धित नहीं है।यह भारतीय नागरिकता देने से सम्बन्धित अधिनियम है।आप प्रोटेस्ट मत कीजिए तो लोगों को जिनके प्रोटेस्ट करने का चस्का लगा हुआ है उन्होंने सोचा प्रोटेस्ट तो करना चाहिए।
    (4.) कुछ लोगों की मानसिकता हो गई है कि कोई भी काम करने पर उसका प्रोटेस्ट करो।ऐसे लोग मौके की तलाश में रहते हैं ज्योही कोई भला आदमी इनके साथ लग जाता है इनका प्रोटेस्ट आंदोलनों चालू हो जाता है।
    प्रश्न-क्या आपको लगता है इतने भारी विरोध के बाद भी मोदी सरकार देश में NRC और NPR लागू करवाने में कामयाब रहेगी ?
    उत्तर-(1.)एनपीआर अर्थात नेशनल पापुलेशन रजिस्टर यह पहले से ही लागू है और हर10 साल पर एनपीआर तैयार किया जाता है ।इसमें नया कुछ भी नहीं है,साधारण भाषा में इसे जनगणना कहा जाता है जो कि अंग्रेजों के समय से ही जनगणना करवाई जा रही है।
    (2.) एनपीआर का बिना सोचे समझे इसका विरोध किया जा रहा है।
    (3) एनआरसी अभी लागू ही नहीं हुई है,इसके बारे में कोई अभी तथ्य सामने नहीं आए हैं,इसलिए इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
    (4.) अगर भारतीय नागरिक और मोदी सरकार चाहेगी तो एनआरसी लागू होगा साथ में न्यायपालिका का समर्थन होना भी आवश्यक है ।
    (5.)कोई भी कानून और व्यवस्था लोकतांत्रिक शासन में लागू करने के लिए जनता का समर्थन ,न्यायपालिका का समर्थन और सरकार की इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है।
    प्रश्न- देशभर के लोग CAA, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे है, क्या प्रदर्शन करने से कुछ होता है?
    उत्तर-(1)CAA,NRC,NPR को ठीक से न समझ पाने के कारण देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
    (2.) कुछ छद्म बुद्धिजीवियों तथा तथाकथित सेकुलर दलों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा करने के कारण विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
    (3.)CAA,NPR कानून तो पहले से ही थाCAA में संशोधन किया गया है।
    (4.) विरोध प्रदर्शन अगर सही बात पर होता है तो इससे जनता की भावनाओं का पता चलता है। हालांकि आजकल सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के कई माध्यम है जैसे सोशल मीडिया, समाचार न्यूज़ चैनल,धरना, प्रदर्शन तथा सरकार को सीधे भी अपनी भावनाओं से अवगत कराया जा सकता है।
    प्रश्न- क्या CAA के विरोध में शिक्षा संस्थानों में हिंसात्मक आंदोलन कुछ लोगों के शिक्षा के अधिकारों का हनन नहीं है?
    उत्तर-(1.) शिक्षा संस्थानों में हिंसात्मक आंदोलन कुछ लोगों के ही नहीं बल्कि आम जनता के मौलिक अधिकारों का भी हनन होता है।
    (2.)लेकिन कुछ राजनीतिक दलों का निहित स्वार्थ होने के कारण इन शिक्षा संस्थानों के छात्रों को उनके मुख्य कर्तव्य शिक्षा से ध्यान हटाकर राजनैतिक इस्तेमाल किया जाता है।
    (3.)जब तक हमारे देश के राजनीतिक दलों की मानसिकता सत्ता प्राप्ति और वोट प्राप्त करने तथा संकीर्ण मानसिकता की रहेगी तब तक इस प्रकार के हिंसात्मक आंदोलनों से छुटकारा पाना संभव नहीं है।
    (4.)हमारे शिक्षा प्रणाली के ढांचे को पूरी तरह से परिवर्तित करके इसमें चारित्रिक और नैतिक शिक्षा को भी शामिल किया जाना चाहिए ।
    (5.)ऐसे हिंसात्मक आंदोलनों में जवाबदेही तय की जानी चाहिए और हिंसात्मक आंदोलनों में भाग लेने वालोें, उकसाने वालों, सहयोग करनेवालों को दंड मिलना चाहिए।
    (6.)लोगों की मानसिकता परिवर्तित करने के साथ-साथ कानून का भय भी दिखाना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों के कानून की भाषा ही समझ में आती है इसलिए सिस्टम को पूरी तरह से बदलने की आवश्यकता है।
    (7.)एक बड़ा कारण ओर है इस तरह के हिंसात्मक आंदोलनों का यह भी एक कारण है कि जो सज्जन व्यक्ति है वह निष्क्रिय होकर बैठे हुए हैं अर्थात् जो विद्यार्थी पढ़ना चाहते हैं वे चुपचाप सहन करते हैं और शांतिपूर्वक इनका विरोध नहीं करते हैं, जिससे हिंसात्मक आंदोलन करने वालों को प्रोत्साहन मिलता है।
    (8.)यदि हम भारत के सच्चे नागरिक हैं तो इस प्रकार के हिंसात्मक आंदोलनों का किसी न किसी प्रकार विरोध किया जाना चाहिए ताकि जो हिंसात्मक आंदोलन करते हैं वे हतोत्साहित हो और इस प्रकार का कदम उठाने से पहले दस बार सोचे।
    (9.)इस प्रकार के अन्य और भी उपाय किए जा सकते हैं जिससे हिंसात्मक आंदोलनों पर रोक लगाई जा सकती है। जैसे सोशल मीडिया,न्यूज चैनल्स तथा अन्य प्लेटफाॅर्म पर इनको एक्सपोज किया जाए।
    प्रश्न- सीएए व एनआरसी का विरोध देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी जोर शोर से हो रहा है इसके पीछे क्या कारण हैं ?
    उत्तर-(1.) बीजेपी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 ,राम मंदिर निर्माण जैसे क्रिटिकल मुद्दों को बिना किसी विरोध के पास करवा दिया इसलिए विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिससे वह मोदी सरकार का विरोध कर सकते थे।
    (2.)एनआरसी एक ऐसा मुद्दा उनके हाथ लग गया जिसका वे विरोध कर रहे हैं अब इस विरोध करने के अंदर और भी कई बातें शामिल हो गई वैसे तो सीएए से पहले नागरिकता कानून लागू है।
    (3.)यह कानून ऐसे व्यक्ति जो अफगानिस्तान,पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू,सिख,ईसाई,बौद्ध,पारसी जैन इत्यादि प्रताड़ित है और वह पहले भारत के नागरिक थे को नागरिकता देने से संबंधित है।
    (4.)CAA नागरिकता देने से संबंधित नियम है किसी की नागरिकता लेने से संबंधित नहीं है। इसलिए भारतीय मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है ।
    (5)भारतीय मुसलमानों में यह भ्रम फैलाया गया है कि भारतीय मुसलमानों की नागरिकता छीन ली जाएगी जबकि वास्तविकता ऐसी है नहीं।
    (6.)नागरिकता संशोधन कानून (CAA) संविधान के अनुरूप है या नहीं अब ये फैसला सुप्रीम कोर्ट ही करेगा क्योंकि उसके विरोध में अब देश का राज्य केरल भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. केरल की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया है कि ये कानून मनमाने ढंग से बनाया गया है जो संविधान के अनुच्छेद 14 का सीधा उल्लंघन है.
    (7.)CAA का विपक्षी दलों तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा विरोध करने वाले लोगों का यह मत है कि इस कानून में निम्नलिखित खामियां हैं-
    कानून में भारत से भौगोलिक सीमाएं साझा करने वाले सिर्फ तीन देशों- पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के छह अल्पसंख्यक धर्म के सताए गए लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान रखा गया है जबकि श्रीलंका, म्यांमार और भूटान के लोगों को इस दायरे से बाहर रखा गया है. इसका कोई तुक या ठोस आधार नहीं है.
    इन तीन देशों के सताए गए हिंदू अगर कानून के तहत भारत की नागरिकता पा सकते हैं तो श्रीलंका के तमिल मूल के हिंदू और नेपाल के मधेसियों को इससे बाहर क्यों रखा गया. याचिका के मुताबिक, पाकिस्तान और बांग्लादेश में शिया मुस्लिम, अहमदिया और हाजरा भी उतने ही सताए हुए वर्ग हैं, उन्हें इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया. यह याचिका केरल सरकार के वकील जी प्रकाश की तरफ से दायर की गई है.
    (8.) कोई भी कानून व नियम बनाए जाते हैं तो उनमें कोई न कोई खामी निकाली जा सकती है और निकाली जा रही है ।इसका अर्थ यह नहीं है कि नागरिकता कानून में जो नया संशोधन किया गया है वह गलत है। हर व्यक्ति की अपनी अपनी विचारधारा और च्वाईश होती है ।सबको खुश नहीं किया जा सकता है ।सबको खुश करना तराजू से मेंढक तोलने के समान है जिसमें एक को खुश किया जाता है तो दूसरा तराजू से छिटक कर कूद जाता है।जैसे हिमालय पर्वत ऊंचा है तो उसे अभिमानी कहा जाता है ,समुद्र बहुत विशाल है तो उसमें खारेपन की कमी निकाल कर उसकी आलोचना की जाती है।इस प्रकार किसी भी नियम और कानून में यदि हमें कमी निकालनी होगी तो हम उसमें से कोई न कोई कमी निकाल सकते हैं।
    (9.)सवाल यह है कि सरकार की मंशा इस नियम को लागू करने के पीछे क्या है हमें लगता है कि सरकार ने अच्छी नियत और मंशा से इस नियम व कानून को लागू किया है उसी संदर्भ में इसे समझा जाना चाहिए।
     प्रश्न- क्या सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनो ने आपकी मुश्किले बढ़ाई है?
    उत्तर-(1.)प्रदर्शनों से आम जनता को परेशानी तो होती है,आवागमन की परेशानी होती है,अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने में परेशानी होती है।
    (2.)इस तरह की जब खबरें पढ़ते हैं तो लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठते हैं कि रोजमर्रा के कार्य के लिए घर से निकला जाए या नहीं निकला जाए।
    (3.)प्रदर्शन अगर शांतिपूर्ण तरीके से किए जाएं तब तो कोई दिक्कत नहीं होती है परंतु अक्सर इस तरह के प्रदर्शन जो होते हैं उनमें उत्पात,तोड़फोड़ वगैरे ज्यादा की जाती है और भारत में तो यह आम बात हो गई है कि प्रदर्शनों में जब तक तोड़फोड़,उत्पात नहीं किया जाता है तब तक वह प्रदर्शन नहीं है।
    (4.)प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से किया जाना चाहिए तभी वास्तव में प्रदर्शन होता है और तभी हमारी बात को सुना जाता है।
    (5.) शांतिपूर्ण तरीके के प्रर्दशन से हमारी समझदारी का पता चलता है और तोड़फोड़ करने से हम देश के विरोध में काम कर रहे होते हैं इसलिए इस तरह के प्रदर्शन नहीं किए जाने चाहिए जिसे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी भुगतनी पड़े और प्रदर्शनों में आम जनता को परेशानी भुगतनी पड़ती है।
    (6.)CAA ,NRC के प्रदर्शनों ने हमारी मुश्किलें बढ़ाई है।
    प्रश्न- आज अगर देश में आवेशित माहौल है तो सबसे महत्वपूर्ण सवाल तो यही कि इसका जिमेदार कौन है? वर्तमान सरकार या भूतकाल में कई गई गलतियाँ?
    उत्तर-(1.)इससे पूर्व मनमोहन सिंह कांग्रेस की सरकार में लोग ज्यादा आक्रोशित थे कारण कि भ्रष्टाचार इतना अधिक बढ़ गया था कि उस पर कोई रोकथाम तथा लगाम नहीं लगाई जा रही थी ,न लोगों को संतुष्ट किया जा रहा था।
    (2.)पाकिस्तान आए दिन भारत की सीमा पर सीजफायर कर देता था और कांग्रेश की मनमोहन सिंह सरकार कोई भी प्रत्युत्तर नहीं देती थी ।हमारे कई सैनिकों की दुर्दशा की गई थी इसके बावजूद भी कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई ऐसी स्थिति में देश में उबाल था।सैनिकों की दुर्दशा करने के कारण भारत के लोगों ने काफी प्रोटेस्ट भी किया और पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए खूब प्रोटेस्ट किया इसके बावजूद कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।
    (3.)वर्तमान में यह पहला बीजेपी सरकार का मुद्दा है जिस पर लोग आक्रोशित हैं परंतु इसके पीछे विपक्षी दलों और कुछ तथाकथित बुद्धिजीवियों का हाथ है अन्यथा यह मुद्दा आक्रोशित होने जैसा है ही नही।
    (4.) नागरिकता कानून 1955 पहले से ही था अब वर्तमान सरकार ने पाकिस्तान,अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश में जो हिंदू, सिख, ईसाई ,बौद्ध ,पारसी इत्यादि धर्मों के जो प्रताड़ित लोग हैं और पूर्व में भारत के नागरिक थे उनको नागरिकता देने से संबंधित कानून है। इसमें मुसलमानों को उत्तेजित होने या प्रोटेटेस्ट करने या जेएनयू को या जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को प्रोटेस्ट करने जैसी कोई बात है ही नहीं।
    (5.)पूर्व सरकारों ने इन मुद्दों को लटकाए रखा इसलिए उनके खिलाफ इन मामलों में प्रोटेस्ट नहीं हुआ है। किसी भी मुद्दे को हल न करना और लटकाए रखने से तो यही प्रतीत होता है वे सरकारें सत्ता में बनी रहना चाहती थी। लोकतंत्रात्मक शासन में ऐसी कार्यप्रणाली उचित नहीं कही जा सकती है क्योंकि जो आगे आनेवाली सरकार होती है और इन कार्यो को निपटाती है उसको लोगों का कोप झेलना पड़ता है।
     प्रश्न- ममता बनर्जी द्वारा दिए गये बयान "सीएए के रद्द होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा" पर आपके क्या विचार हैं?
    उत्तर-(1.) लोकतंत्र में सबको अपनी-अपनी बात रखने का अधिकार है इसलिए एक नागरिक के तौर उनको अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
    (2.)ममता बनर्जी को शरणार्थियों के वोट मिलते हैं, इससे पहले लोकसभा में विपक्ष में थी तथा पश्चिम बंगाल में सीपीम, वामपंथी दलों की सरकार थी तब वे बाग्ंलादेश से आए हुए शरणार्थियों तथा विदेशीयों को भारत से निकालने की बात करती थी,उस समय वामपंथी दलों को उनके वोट मिलते थे।
    (3.)अपनी सत्ता को बचाने के लिए, स्वाभाविक है कि वे CAA का विरोध करेंगी ही।
    (4.)देश में जब इस तरह के हिमायती रहेंगे तो देश की दुर्दशा होगी ही। कुछ लोग तथा दल विरोध के लिए ही विरोध करते हैं।
    (5.)CAA का विरोध कोई भी क्यों कर रहे हैं यह हमें समझने की आवश्यकता है?
    What is CAB, CAA,PCB AND UCC?
    What is CAB, CAA,PCB AND UCC? 
    4.UCC (यूसीसी)यूनीफार्म सिविल कोड  (समान नागरिक संहिता) यानी देश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाना ।चाहे वह किसी भी धर्म के मानने वाले हो। भारत का लोकतंत्र 70 वर्ष पुराना हो चुका है यहां पर आपातकाल भी लागू किया गया ,इसके अलावा राज्य सरकारें 356 के द्वारा असंवैधानिक रूप से बर्खास्त की गई परंतु अब शक्ति का स्पष्ट विभाजन हो चुका है। राज्य व केंद्र सरकार भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ करती है तों उसके लिए सुप्रीम कोर्ट निगरानी में बैठा हुआ है ।ऐसा हमने देखा भी है जैसे हाल ही में महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देकर और उत्तराखंड में दखल देकर संविधान की रक्षा की। आधार कार्ड को सर्वोपरि परिचय पत्र को मानने से इंकार कर दिया और केंद्र सरकार को मानना पड़ा।अब भारत के नागरिक भी समझदार हो गए हैं। उन्होंने अपनी समझदारी का परिचय धारा 370व राम मंदिर जैसे मुद्दों पर दिखाई भी। लेकिन कुछ बुद्धिजीवियों व देश विरोधी ताकतों का साथ देने वालों के जाल में कुछ भारत के नागरिक फंस गए और उन्होंनेे राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से मना कर दिया। इसलिए इसमें भी समझदारी दिखाने की आवश्यकता थी। अतः अब भी अपनी समझदारी दिखाने की आवश्यकता हैं। आज कोई भी सरकार मोनोपोली नहीं कर सकती है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट सजग है,जनता जागरूक है,समाचार पत्रों की भी विशिष्ट भूमिका है ।इसलिए भारत के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है।
    NOTE-भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अंग्रेजी और हिंदी अनुवाद को ही प्रामाणिक माना जाए(Only English and Hindi translations of Government of India Gazette notifications should be considered authentic)
    5.CAA GAZETTE NOTIFICATION COPY
    What is CAB, CAA,PCB AND UCC?

    What is CAB, CAA,PCB AND UCC? 


    What is CAB, CAA,PCB AND UCC?

    What is CAB, CAA,PCB AND UCC? 


    What is CAB, CAA,PCB AND UCC?

    What is CAB, CAA,PCB AND UCC? 


     REGISTERED NO. DL—(N)04/0007/2003—19
    EXTRAORDINARY
    PART II — Section 1
    PUBLISHED BY AUTHORITY
    No. 71] NEW DELHI, THURSDAY, DECEMBER 12, 2019/AGRAHAYANA 21, 1941 (SAKA)
    Separate paging is given to this Part in order that it may be filed as a separ
    MINISTRY OF LAW AND JUSTICE
    (Legislative Department)
    New Delhi, the 12th December, 2019/Agrahayana 21, 1941 (Saka)
    The following Act of Parliament received the assent of the President on the
    12th December, 2019, and is hereby published for general information:—
    THE CITIZENSHIP (AMENDMENT) ACT, 2019
    NO. 47 OF 2019
    [12th December, 2019.]
    An Act further to amend the Citizenship Act, 1955.
    BE it enacted by Parliament in the Seventieth Year of the Republic of India as
    follows:—
    1. (1) This Act may be called the Citizenship (Amendment) Act, 2019.
    (2) It shall come into force on such date as the Central Government may, by notification
    in the Official Gazette, appoint.
    Short title and
    commencemen
    2. In the Citizenship Act, 1955 (hereinafter referred to as the principal Act), in section 2,
    in sub-section (1), in clause (b), the following proviso shall be inserted, namely:—
    "Provided that any person belonging to Hindu, Sikh, Buddhist, Jain, Parsi or
    Christian community from Afghanistan, Bangladesh or Pakistan, who entered into
    India on or before the 31st day of December, 2014 and who has been exempted by the
    Central Government by or under clause (c) of sub-section (2) of section 3 of the
    Passport (Entry into India) Act, 1920 or from the application of the provisions of the
    Foreigners Act, 1946 or any rule or order made thereunder, shall not be treated as
    illegal migrant for the purposes of this Act;".
    3. After section 6A of the principal Act, the following section shall be inserted,
    namely:—
    '6B. (1) The Central Government or an authority specified by it in this behalf
    may, subject to such conditions, restrictions and manner as may be prescribed, on an
    application made in this behalf, grant a certificate of registration or certificate of
    naturalisation to a person referred to in the proviso to clause (b) of sub-section (1) of
    section 2.
    (2) Subject to fulfilment of the conditions specified in section 5 or the
    qualifications for naturalisation under the provisions of the Third Schedule, a
    person granted the certificate of registration or certificate of naturalisation under
    sub-section (1) shall be deemed to be a citizen of India from the date of his entry into
    India.
    (3) On and from the date of commencement of the Citizenship (Amendment)
    Act, 2019, any proceeding pending against a person under this section in respect of
    illegal migration or citizenship shall stand abated on conferment of citizenship to him:
    Provided that such person shall not be disqualified for making application for
    citizenship under this section on the ground that the proceeding is pending against
    him and the Central Government or authority specified by it in this behalf shall not
    reject his application on that ground if he is otherwise found qualified for grant of
    citizenship under this section:
    Provided further that the person who makes the application for citizenship
    under this section shall not be deprived of his rights and privileges to which he was
    entitled on the date of receipt of his application on the ground of making such
    application.
    (4) Nothing in this section shall apply to tribal area of Assam, Meghalaya,
    Mizoram or Tripura as included in the Sixth Schedule to the Constitution and the
    area covered under "The Inner Line" notified under the Bengal Eastern Frontier
    Regulation, 1873.'.
    4. In section 7D of the principal Act,—
    (i) after clause (d), the following clause shall be inserted, namely:—
    "(da) the Overseas Citizen of India Cardholder has violated any of the
    provisions of this Act or provisions of any other law for time being in force as
    may be specified by the Central Government in the notification published in the
    Official Gazette; or";
    (ii) after clause (f), the following proviso shall be inserted, namely:—
    "Provided that no order under this section shall be passed unless the
    Overseas Citizen of India Cardholder has been given a reasonable opportunity
    of being heard.".
    5. In section 18 of the principal Act, in sub-section (2), after clause (ee), the following
    clause shall be inserted, namely:—
    "(eei) the conditions, restrictions and manner for granting certificate of
    registration or certificate of naturalisation under sub-section (1) of section 6B;".
    Amendment
    of section 2.
    Reg. 5 of 1873.
    34 of 1920.
    31 of 1946.
    Insertion of
    new section 6B.
    Special
    provisions as
    to citizenship
    of person
    covered by
    proviso to
    clause (b) of
    sub-section (1)
    of section 2.
    Amendment
    of section 7D.
    Amendment
    of section 18.
    57 of 1955.
    2 THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY [P
    6. In the Third Schedule to the principal Act, in clause (d), the following proviso shall
    be inserted, namely:—
    'Provided that for the person belonging to Hindu, Sikh, Buddhist, Jain, Parsi or
    Christian community in Afghanistan, Bangladesh or Pakistan, the aggregate period of
    residence or service of Government in India as required under this clause shall be
    read as "not less than five years" in place of "not less than eleven years".'.
    Amendment
    of Third
    Schedule.
    ————
    DR. G. NARAYANA RAJU,
    Secretary to the Govt. of India.
    MGIPMRND—4385GI(S3)—12-12-2019.
    UPLOADED BY THE MANAGER, GOVERNMENT OF INDIA PRESS, MINTO ROAD, NEW DELHI–110002
    AND PUBLISHED BY THE CONTROLLER OF PUBLICATIONS, DELHI–110054.
    SEC. 1] THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY 3
    हिंदी अनुवाद(HINDI TRANSLATION)
    पंजीकृत नंबर । डीएल (एन) 04/0007 / 2003-19
    असाधारण
    भाग II - अनुभाग 1
    AUTHORITY द्वारा प्रकाशित
    नं। 71] नई दिल्ली, गुरुद्वारा, डेमबेर 12, 2019 / आगरा 21, 1941 (SARA)
    इस भाग को अलग से पेजिंग दी गई है ताकि इसे एक अलग के रूप में दर्ज किया जा सके
    कानून और न्याय मंत्रालय
    (विधायी विभाग)
    नई दिल्ली, 12 दिसंबर, 2019 / अग्रायण 21, 1941 (शक)
    संसद के निम्नलिखित अधिनियम को राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई
    12 दिसंबर, 2019, और यहां सामान्य जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है: -
    CITIZENSHIP (AMENDMENT) ACT, 2019
    नंबर । 2019 का 47
    [१२ दिसंबर २०१ ९]
    नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन करने के लिए एक अधिनियम।
    इसे भारतीय गणतंत्र के सातवें वर्ष में संसद द्वारा अधिनियमित किया गया
    इस प्रकार है: -
    1. (1) इस अधिनियम को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 कहा जा सकता है।
    (2) यह केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना के अनुसार ऐसी तिथि पर लागू होगा
    आधिकारिक राजपत्र में, नियुक्ति।
    लघु शीर्षक और
    commencemen
    2. नागरिकता अधिनियम, 1955 में (बाद में मुख्य अधिनियम के रूप में संदर्भित), धारा 2 में,
    उपधारा (1) में, खंड (ख) में, निम्नलिखित अनंतिम सम्मिलित किया जाएगा, अर्थात्: -
    "बशर्ते कि कोई भी व्यक्ति हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या
    अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान से ईसाई समुदाय, जिन्होंने प्रवेश किया
    दिसंबर, 2014 के 31 वें दिन या उससे पहले भारत और किसके द्वारा छूट दी गई है
    की धारा 3 की उप-धारा (2) के उपखंड (सी) के तहत या केंद्र सरकार
    पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920 या के प्रावधानों के आवेदन से
    विदेशी अधिनियम, १ ९ ४६ या उसके तहत किए गए किसी भी नियम या आदेश को नहीं माना जाएगा
    इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए अवैध प्रवासी; "।
    3. प्रमुख अधिनियम की धारा 6 ए के बाद, निम्नलिखित अनुभाग डाला जाएगा,
    अर्थात्: -
    '6B। (1) केंद्र सरकार या इसके द्वारा इसमें निर्दिष्ट एक प्राधिकरण
    ऐसी शर्तों, प्रतिबंधों और तरीके के अधीन, जैसा कि निर्धारित किया जा सकता है, एक पर
    इस संबंध में किया गया आवेदन, पंजीकरण का प्रमाण पत्र या प्रमाण पत्र प्रदान करता है
    उप-धारा (1) के खंड (बी) के लिए अनंतिम में निर्दिष्ट एक व्यक्ति के लिए प्राकृतिककरण
    धारा 2।
    (2) धारा 5 या में निर्दिष्ट शर्तों की पूर्ति के अधीन
    तीसरी अनुसूची के प्रावधानों के तहत प्राकृतिककरण के लिए योग्यता, ए
    व्यक्ति ने पंजीकरण का प्रमाण पत्र या के तहत प्राकृतिककरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया
    उप-धारा (1) को उसके प्रवेश की तारीख से भारत का नागरिक माना जाएगा
    भारत।
    (3) नागरिकता (संशोधन) के प्रारंभ होने की तारीख से
    अधिनियम, 2019, इस धारा के तहत किसी व्यक्ति के खिलाफ लंबित कोई कार्यवाही
    अवैध प्रवास या नागरिकता उसे नागरिकता प्रदान करने पर रोक दी जाएगी:
    बशर्ते कि ऐसे व्यक्ति को आवेदन करने के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया जाएगा
    इस धारा के तहत इस आधार पर नागरिकता कि कार्यवाही लंबित है
    उसके और उसके द्वारा केंद्र सरकार या उसके द्वारा निर्दिष्ट प्राधिकारी ऐसा नहीं करेंगे
    अगर वह अन्यथा अनुदान के लिए योग्य पाया जाता है तो उस आधार पर उसके आवेदन को अस्वीकार कर दें
    इस धारा के तहत नागरिकता:
    बशर्ते कि जो व्यक्ति नागरिकता के लिए आवेदन करता है
    इस धारा के तहत उसके अधिकारों और विशेषाधिकारों से वंचित नहीं किया जाएगा जो वह था
    ऐसे बनाने की जमीन पर उसके आवेदन की प्राप्ति की तारीख के हकदार
    आवेदन।
    (४) इस खंड में कुछ भी असम, मेघालय के आदिवासी क्षेत्र पर लागू नहीं होगा,
    मिजोरम या त्रिपुरा जैसा कि संविधान और छठी अनुसूची में शामिल है
    बंगाल पूर्वी सीमा के अंतर्गत अधिसूचित "इनर लाइन" के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र
    विनियमन, 1873. '।
    4. मुख्य अधिनियम की धारा 7D में, -
    (i) खंड (डी) के बाद, निम्नलिखित खंड को सम्मिलित किया जाएगा, अर्थात्: -
    "(दा) ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्डधारक ने किसी का भी उल्लंघन किया है
    इस अधिनियम के प्रावधान या किसी अन्य कानून के प्रावधान जो समय के लिए लागू हों
    में प्रकाशित अधिसूचना में केंद्र सरकार द्वारा निर्दिष्ट किया जा सकता है
    सरकारी राजपत्र; या ";
    (ii) क्लॉज (एफ) के बाद, निम्नलिखित अनंतिम सम्मिलित किया जाएगा, अर्थात्: -
    "बशर्ते कि इस धारा के तहत कोई भी आदेश पारित नहीं किया जाएगा जब तक कि
    ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्डधारक को एक उचित अवसर दिया गया है
    सुना जा रहा है। "
    5. मुख्य अधिनियम की धारा 18 में, उपधारा (2) में, खंड (ईई) के बाद, निम्नलिखित
    खंड, अर्थात् डाला जाएगा: -
    "(ईईई) प्रमाणपत्र देने के लिए शर्तें, प्रतिबंध और तरीके
    पंजीकरण और धारा 6 बी के उपधारा (1) के तहत प्राकृतिककरण का प्रमाण पत्र; ”।
    संशोधन
    धारा 2 का।
    रेग। 5 का 1873।
    34 का 1920।
    1946 का 31।
    का सम्मिलन
    नया खंड 6B
    विशेष
    प्रावधानों के अनुसार
    नागरिकता के लिए
    व्यक्ति का
    से ढका हुआ
    करने के लिए
    का खंड (बी)
    उपधारा (1)
    धारा 2 का।
    संशोधन
    धारा 7D की।
    संशोधन
    18 की धारा।
    1955 का 57।
    2 भारत के राजपत्र के गजेटी [पी
    6. मुख्य अधिनियम की तीसरी अनुसूची में, खंड (घ) में, निम्नलिखित अनंतिम होगा
    सम्मिलित हो, अर्थात्: -
    'बशर्ते कि हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या संबंधित व्यक्ति के लिए
    अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान में ईसाई समुदाय, की कुल अवधि
    भारत में निवास या सेवा इस खंड के तहत आवश्यक होगी
    "ग्यारह वर्ष से कम नहीं" के स्थान पर "पांच वर्ष से कम नहीं" के रूप में पढ़ें। '
    संशोधन
    के तीसरे
    अनुसूची।
    ----
    डॉ। जी। नारायण राजू,
    सरकार के सचिव। भारत की।
    MGIPMRND-4385GI (S3) -12-12-2019।
    प्रबंधक, भारत प्रेस, मिन्ट रोड, नई दिल्ली -112 के द्वारा जारी
    और प्रकाशनों के नियंत्रक द्वारा प्रकाशित, दिल्ली -110054।
    एसईसी। १] भारतीय विदेश मंत्रालय का गजेट ३

    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Students of 11th and 12th will Now be Able to Study Online

    Students of 11th and 12th will Now be Able to Study Online

    1.11वीं, 12वीं के छात्र अब ऑनलाइन कर सकेंगे पढ़ाई का परिचय(Introduction to Students of 11th, 12th will now be able to study online) - 

    Students of 11th and 12th will Now be Able to Study Online
    Students of 11th and 12th will Now be Able to Study online 
    ज्यों-ज्यों तकनीकी का विकास होता जा रहा है, शिक्षा में भी उसके अनुसार परिवर्तन किए जा रहे है। नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। पुराने विचार जा रहे हैं उनके स्थान पर नए-नए विचार व प्रयोग आ रहे हैं। जल स्थिर रहेगा तो सड़ेगा, बहता रहेगा तो जल शुद्ध रहेगा । वास्तविक शिक्षा वही है जिसमें गतिशीलता, परिवर्तनशीलता और नवीनता हो। यों आनलाईन कोर्सेज तो थे। आप कोई सी भी प्रतियोगिता परीक्षा देना चाहें तो उसके आनलाईन कोर्सेज उपलब्ध हो जाएंगें। अब बोर्ड की कक्षाएं भी आनलाईन होने जा रही है । आनलाईन कोर्सेज के अपने फायदे हैं तो नुकसान भी हैं ।मेन्युअल शिक्षा का विकल्प आनलाईन शिक्षा नहीं ले सकती है। हां इसे मेन्युअल शिक्षा के पूरक के रूप में प्रयोग किया जाए तो बेहतर है। आनलाईन शिक्षा से बोरियत नहीं होगी, नवीनता होने से बच्चे रूचिपूर्वक पढ़ने का प्रयास करेंगे। एक ही प्रकार की शिक्षा पद्धति से बच्चे बोरियत महसूस करने लगते हैं। ऐसे स्थिति में विद्यार्थियों की आनलाईन शिक्षा में उत्सुकता रहने से इसका फायदा मिलेगा। आनलाईन शिक्षा पाश्चात्य देशों में तो पहले ही प्रारम्भ कर दी गई थी। भारत में आनलाईन शिक्षा का प्रारम्भ कुछ समय पूर्व से ही प्रारम्भ किया गया है ।विद्यार्थियों को इससे यह फायदा होगा कि शिक्षक बार-बार छुट्टियाँ कर लेते थे और कोर्स पूरा होने में पूरा वर्ष लग जाता था उतना समय आनलाईन से नहीं लगेगा। आनलाईन शिक्षा अर्जित करने में विद्यार्थियों को थोड़ा समय तो लगेगा परन्तु आनलाईन शिक्षा से विद्यार्थी आधुनिक युग के साथ चल सकेंगे। होनहार तथा प्रखर बुद्धि वाले बालकों को इससे कोई परेशानी नहीं होगी परन्तु जो विद्यार्थी कमजोर हैं तथा जो किसी बात को देर से सीखते हैं उनको आनलाईन शिक्षा से परेशानी हो सकती है ।फिलहाल एनसीईआरटी द्वारा कुछ चुने हुए विषयों के लिए आनलाईन सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है  हमारे विचार से शिक्षा में ऐसे प्रगतिशील और नवीन विचारों का स्वागत करना चाहिए ताकि भारत के विकास की दर तेजी से आगे बढ़े। विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी व विज्ञान जैसे क्षेत्रों में नए-नए अनुसंधान करने होंगे ।केवल विकसित देशों की नकल करने से हम उनकी श्रेणी में खड़े नहीं हो सकते हैं । हमें खुद अपने आप पर विश्वास करना होगा और आत्मनिर्भर होना होगा। हमारे अपने देश व परिस्थितियों के अनुकूल शिक्षा में बदलाव करने होंगे तभी सच्चे मायने में हम आगे बढ़ सकते हैं।
    यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 
    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here


      2.11वीं, 12वीं के छात्र अब ऑनलाइन कर सकेंगे पढ़ाई(Students of 11th, 12th will now be able to study online) - 


      Updated Tue, 29 Oct 2019 

      कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भर खबर है। अगर स्कूल में आपको एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाया जाता है तो अब आपकी ऑनलाइन कक्षाएं भी चलेंगी। यह कक्षाएं मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक) के जरिए चलाई जाएंगी। यह कोर्स एनसीईआरटी ने तैयार किया है। मानव संसाधन मंत्रालय ने ऑनलाइन कोर्स को अपलोड किया है।

      मूक के जरिए दो हजार से अधिक ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जा चुके हैं। अभी तक इस कोर्स का फायदा केवल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के छात्रों को होता था। अब इसे स्कूली शिक्षा में भी लागू किया जा रहा है। एनसीईआरटी के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रो. अमरेंद्र प्रसाद बेहरा की ओर से स्कूलों को आदेश जारी हो गए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मूक पोर्टल पर 11वीं और 12वीं के छात्र ऑनलाइन वीडियो कोर्स का अध्ययन कर सकते हैं।
      इन पांच कोर्स को किया तैयार
      फिरोजाबाद। एनसीईआरटी ने अभी 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 23 कोर्स तैयार कर लिए हैं। इनमें अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी ,मैथमेटिक्स, फिजिक्स, साइकोलॉजी, फूड एंड न्यूटिशन, सोशियोलॉजी आदि विषय महत्वपूर्ण हैं। पांच कोर्स शिक्षकों के लिए भी तैयार किए गए है। इन सभी कोर्स को एनसीईआरटी ने अपने ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर भी शेयर किए हैं।
      Read more

      Computer Science Now Counts As Math Credit

      Computer science now counts as math credit in most states – is this a good idea?

      1.कंप्यूटर विज्ञान अब अधिकांश राज्यों में गणित क्रेडिट के रूप में गिना जाता है - क्या यह एक अच्छा विचार है?(Computer science now counts as math credit in most states – is this a good idea?)-

      इस आर्टिकल में बताया गया है कि अधिकांश विद्यार्थियों से गणित तथा कम्प्यूटर विज्ञान  में से किसी एक विषय का चुनाव करने के लिए कहा गया तो अधिकांश विद्यार्थियों ने गणित के बजाए कम्प्यूटर विज्ञान विषय को चुना। गणित विषय के प्रति रुझान कम हो रहा है तथा कम्प्यूटर विज्ञान की तरफ रुझान अधिक बढ़ रहा है। 
      हम गणित का महत्त्व तथा उसके चुनाव के बारे में आर्टिकल लिख चुके हैं इसलिए गणित के महत्त्व को जानने के लिए उन आर्टिकल को पढ़ना चाहिए। 
      सामान्य विद्यार्थियों तथा मनुष्य जो अधिकांश संख्या में है, का ट्रेन्ड यही होता है कि वे कठिन व जटिल विषय व कार्य की अपेक्षा सरल विषय व कार्य का चुनाव करते हैं तथा प्राथमिकता देते हैं। इस प्रकार की मानसिकता से हमारी दिनचर्या व प्रवृत्ति ऐसी होती जाती है कि कभी भी हमारे सामने किसी कार्य में कठिनाई आती है तो हम कठिन लगने वाले विषय तथा कार्य को छोड़ देते हैं यह प्रवृत्ति हमारी प्रतिभा व योग्यता को निखारने या चमकाने के बजाए कुचलने लगती है और हमारी योग्यता तथा प्रतिभा पल्लवित व खिलने के बजाए मुरझाने लगती है। कम्प्यूटर विज्ञान का चुनाव करने का प्रथम कारण तो यही है कि अपेक्षाकृत गणित के बजाए कम्प्यूटर विज्ञान विषय सरल है। कम्प्यूटर विज्ञान को चुनने का दूसरा कारण है कि कम्प्यूटर व तकनीकी का प्रयोग हमारे दैनिक जीवन में बढ़ता जा रहा है अर्थात् हमारे व्यावहारिक जीवन का आवश्यक अंग बनता जा रहा है। दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता कितनी बढ़ती जा रही उसका उल्लेख नीचे आर्टिकल में बताया गया है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के लिए इसका ज्ञान प्राप्त करना जरूरी होने से कम्प्यूटर विज्ञान का चुनाव करते हैं। तीसरा कारण है कि कम्प्यूटर व तकनीकी का हर व्यवसाय में उपयोग बढ़ता जा रहा है इसलिए इसका ज्ञान हर व्यवसाय के व्यक्ति को होना चाहिए अन्यथा प्रतिस्पर्द्धा के इस युग में पिछड़ जाता है। चौथा कारण है कि कम्प्यूटर व तकनीकी क्षेत्र में जाॅब पाने का क्षेत्र बढ़ता जा रहा हैं नित नए-नए अवसर पैदा होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया, आनलाईन selling, वेबसाइट, ई-बुक, आनलाईन मार्केटिंग, ब्लाग में आर्टिकल लिखना, यू ट्यूब पर वीडियो डालना, आनलाईन कोचिंग, आनलाईन ट्यूशन,इंस्टाग्राम, फेसबुक  इत्यादि पर आप अपने व्यवसाय का प्रचार प्रसार कर सकते हैं अर्थात् हर व्यवसाय आनलाईन होता जा रहा है। 
      कम्प्यूटर विज्ञान का इतन महत्त्व होते हुए भी गणित के विकल्प के रूप में कम्प्यूटर विज्ञान को प्रस्तुत नहीं करना चाहिए। गणित विषय की हर क्षेत्र में आवश्यकता होती है। यदि गणित में अच्छी प्रतिभाओं का अभाव होगा तो उसका प्रभाव सभी क्षेत्रों पर पड़ेगा। हमें गुणवत्तायुक्त तकनीकीशियन, इंजीनियर, प्रोफेसर इत्यादि नहीं मिल पाएंगे। गणित हर विषय व हर क्षेत्र की प्रगति में सहायक है, अवरोधक नहीं है। इसलिए गणित विषय को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। गणित के स्काॅप व गणित विषय को समाप्त न करके इसमें आनेवाली जटिलताओं को दूर करके, इसे रोचक प्रभावशाली व उपयोगी बनाने का ओर अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। 
      इस आर्टिकल में कम्प्यूटर की महत्ता तथा उसका दैनिक जीवन में उपयोग बताने का यह अर्थ नहीं कि गणित विषय का कोई महत्त्व नहीं है बल्कि वास्तविक स्थिति को प्रस्तुत करना है। गणित विषय का महत्त्व के लिए हम पहले ही आर्टिकल प्रस्तुत कर चुके हैं इसलिए यहाँ उसको प्रस्तुत करने का अर्थ है कि आर्टिकल बहुत लम्बा हो जाता। कम्प्यूटर का महत्त्व के साथ एक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया गया है जो यह दर्शाता है कि विद्यार्थियों को गणित व कम्प्यूटर विज्ञान में से कम्प्यूटर विज्ञान का चुनाव करने का रुझान प्रदर्शित करता है। यह स्थिति चिन्ताजनक तथा गणित के साथ-साथ हमारे लिए अशुभ संकेत है। गणित जैसे विषय को बढ़ावा तथा प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। इसे रुचिकर व इसमें जिज्ञासा बढ़ाने की विधाओं पर विचार करना चाहिए। साथ ही इसे आधुनिक युग के अनुकूल यथोचित बदलाव किए जाने चाहिए हालांकि कई संगठन इस ओर प्रयासरत हैं जिसे ओर बढ़ाने की जरूरत है। गणित विषय का अन्य कोई विकल्प नहीं है और न ही कोई विषय इसकी पूर्ति कर सकता है। यह अवश्य है कि गणित विषय का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अन्य विषयों का सामान्य ज्ञान भी विद्यार्थियों को प्राप्त करना चाहिए। कम्प्यूटर व कम्प्यूटर विज्ञान कितना ही उपयोगी व हमारे जीवन से संबंधित हो जाए परन्तु ज्यों - ज्यों हम इसके आदी होते जाते हैं हमारी प्रतिभा को निखारने या खिलने का मौका नहीं मिलता है। कम्प्यूटर विज्ञान का सीधा संबंध तकनीकी व इंटरनेट से है, हम जितना तकनीकी व इंटरनेट का प्रयोग करेंगे हमारी बुद्धि व विवेक का कम इस्तेमाल होगा जिससे बुद्धि, विवेक, तर्क-शक्ति, चिन्तन-मनन करने की क्षमता का विकास नहीं हो पाएगा क्योंकि मस्तिष्क को  काम में लेने का मौका ही नहीं मिलेगा, सारा कार्य कम्प्यूटर ही कर देगा। जबकि गणित से हमारी बुद्धि, तर्क-शक्ति, चिन्तन-मनन करने की क्षमता का विकास होता है। इसलिए कम्प्यूटर विज्ञान, गणित के पूरक के रूप में तो प्रयोग किया जा सकता है परन्तु गणित के विकल्प के रूप में प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। विकल्प के रूप में प्रयोग करना हमारे लिए घातक व हानिकारक ही होगा। 
      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 
      To Know About Importance of Mathematics Please Click Here
      Computer Science Now Counts As Math Credit

      Computer Science Now Counts As Math Credit

      2.कम्प्यूटर का परिचय (Introduction to Computer)-

      बीसवीं सदी की महान् उपलब्धि है STEM, S-SCIENCE, T-TECHNOLOGY, E-ENGINEERING, M-MATHEMATICS ।यदि ये चारों न होते तो आज जिन सुविधाओं का हम उपभोग कर रहे हैं उनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता कि मानव इतनी उन्नत अवस्था में पहुंच जाएगा।
      तकनीकी के विकास में कम्प्यूटर की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। आज जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें कम्प्यूटर का उपयोग नहीं किया जा रहा हो। वैज्ञानिक अनुसंधान, व्यापार, उद्योग, पर्यावरण, मौसम विज्ञान, अन्तरिक्ष अभियान, संचार यातायात, चिकित्सा, शिक्षा, मनोरंजन आदि सभी क्षेत्रों में कम्प्यूटर का उपयोग जरूरी हो गया है। विश्वभर के कम्प्यूटरों के परस्पर जुड़ाव से बने संचार तंत्र इन्टरनेट का प्रभाव इतना जबरदस्त रहा है कि इसने एक नए युग "सूचना प्रौद्योगिकी युग" का सूत्रपात कर दिया है
      आज के इस सूचना प्रौद्योगिकी के युग में कम्प्यूटर की कल्पना करना असम्भव है।
      आज मानवता के विकास के सभी क्षेत्रों में कम्प्यूटर का उपयोग हो रहा है। कम्प्यूटर ने अनेक जटिल समस्याओं को सुलझाया है तथा बहुत से असम्भव कार्यो को सम्भव बनाया है। भारत जैसे विकासशील देश के लिए तो कम्प्यूटर अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि कम्प्यूटर देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
      परन्तु कम्प्यूटर के आविष्कार की कल्पना गणित के बिना नहीं की जा सकती थी क्योंकि गणित का अर्थ गणना से है और कम्प्यूटर शब्द की उत्पत्ति अंग्रेज़ी शब्द कम्प्यूट - COMPUTE) शब्द से हुई है जिसका अर्थ है - गणना करना या गिनती करना। वास्तव में कम्प्यूटर के आविष्कार का मूल उद्देश्य शीघ्र गणना करने वाली मशीन का निर्माण करना ही था। किन्तु आज कम्प्यूटर द्वारा किया जानेवाला 80 प्रतिशत से अधिक कार्य गणितीय प्रकृति का नहीं होता। अतः कम्प्यूटर को मात्र एक गणना करने वाली युक्ति (Device) के रूप में परिभाषित करना इसके 80 प्रतिशत कार्य की अवहेलना करना है। कम्प्यूटर में गणना करने की क्षमता के अतिरिक्त तार्किक शक्ति एवं मैमोरी का भण्डार होता है तथा यह पलक झपकते ही निर्देशों की पालना कर सकता है।
      आज कम्प्यूटर की परिभाषा निम्न है-
      कम्प्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसमें हम अपरिष्कृत आंकड़े देकर प्रोग्राम के नियन्त्रण द्वारा उन्हें अर्थपूर्ण सूचनाओं में परिवर्तित कर सकते हैं।
      अपरिष्कृत आंकड़े (Raw Data) सूचनाओं, आंकड़ों आदि के रूप में कम्प्यूटर को दिए जाने वाले आगम (Inputs) होते हैं उदाहरण के लिए यदि हम किसी कक्षा में रोल नंबर, नाम, कक्षा, विषय, प्राप्तांक आदि की आवश्यकता होगी। इन्हीं जानकारियों को अपरिष्कृत आंकड़े कहा जाता है।
      कम्प्यूटर की किसी विशिष्ट भाषा में लिखे गए निर्देशों के समूह को प्रोग्राम (Program) कहते हैं। कम्प्यूटर इन प्रोग्रामों द्वारा नियंत्रित होते हैं। यहां भी हम अंकतालिका का उदाहरण लेते हैं। अंकतालिका निकालने के लिए भी एक प्रोग्राम बनाना पड़ता है। मान लीजिए इस प्रोग्राम में पहिले निर्देश के अन्तर्गत रोल नम्बर भरना है, फिर नाम, फिर कक्षा और फिर अगले निर्देशों के अन्तर्गत विषयवार प्राप्तांक भरने हैं। उसके बाद वह प्रोग्राम पलक झपकते ही बिना किसी मानवीय श्रम के सभी प्राप्तांकों का योग, प्रतिशत, श्रेणी, वरीयता क्रमांक आदि जानकारियां देगा।
      अर्थपूर्ण सूचनाएं (Meaningful Informationen) कम्प्यूटर प्रोग्राम के माध्यम से प्राप्त होने वाले वे परिणाम है जिनसे कोई अर्थ निकलता हो। अर्थपूर्ण सूचनाएं अव्यवस्थित, एकांकी, मूल आंकड़ों का व्यवस्थित रूप है। उदाहरण के लिए अंकतालिका में जब परिणाम के रूप में प्राप्तांकों का योग, प्रतिशत श्रेणी, वरीयता क्रमांक आदि निकालते हैं तो इन्हें अर्थपूर्ण सूचनाएं कहा जाता है।

      3.कम्प्यूटर के विविध उपयोग (Different Uses of Computer) -

      कम्प्यूटर का उपयोग बड़ा व्यापक है। आज जीवन में कम्प्यूटर की उपयोगिता इतनी अधिक हो गई है कि आज का युग ही कम्प्यूटर युग कहलाता है।
      कम्प्यूटर के आविष्कार से बहुत सी गणनाएँ जो कि मानव के वश की बात नहीं थी, अब आसान हो गई है। वस्तुतः कम्प्यूटर का आविष्कार ही गणना को स्वचालित एवं शुद्धता से करने के उद्देश्य से हुआ था। ऐसे क्षेत्र जिनमें समयबद्धता एवं शुद्धता की अत्यधिक आवश्यकता होती है कम्प्यूटर का उपयोग जरूरी है। मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान, अन्तरिक्ष अनुसंधान सम्बन्धी क्रियाएं, नाभिकीय संयंत्रों का संचालन आदि कुछ विशिष्ट क्षेत्र हैं जिनका कम्प्यूटर के बिना विकास ही सम्भव नहीं था। चन्द्रमा पर मानव का कदम कम्प्यूटर की शुद्ध एवं तीव्र गणना के कारण ही सम्भव हो पाया है।
      कम्प्यूटर के उपयोग से संचार क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। आज मात्र कुछ बटन दबाकर विश्व के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से सम्पर्क किया जा सकता है और वह भी बहुत कम खर्च में। इंटरनेट तो सूचना प्रसारण एवं सूचना प्राप्ति का एक बहुत सशक्त माध्यम है। यह सूचनाओं एवं ज्ञान का अथाह भण्डार भी है जहाँ से कोई भी सूचना एवं जानकारी पलभर में प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इन्टरनेट से परीक्षार्थियों को अपने परिणाम एवं प्राप्तांकों की जानकारी हो जाती है।
      इन्टरनेट पर उपलब्ध टेलीफोन डायरेक्ट्री से किसी के भी टेलीफोन तथा इनके चलने की वास्तविक स्थिति ज्ञात की जा सकती है। भारतीय रेल की एक सामान्य पेसेन्जर ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी इन्टरनेट पर उपलब्ध रहती है। इन्टरनेट पर विश्व के सभी प्रमुख समाचार पत्र उपलब्ध है। इन्टरनेट से आप विश्व के किसी भी कोने में बैठे राजस्थान के समाचार पत्र के किसी भी क्षेत्रीय परिशिष्ट को पढ़ सकते हैं। घर बैठे ट्रेन का रिजर्वेशन करवा सकते हैं, टेलीफोन बिल, बैंक बेलेन्स आदि की जानकारी ले सकते हैं। शायद ही कोई ऐसी सूचना या जानकारी हो, जो इन्टरनेट पर उपलब्ध नहीं है। अनुसन्धानकर्ताओं और लेखकों के लिए तो इन्टरनेट एक बहुत अच्छे सन्दर्भ स्रोत का कार्य करता है। इन्टरनेट पर उपलब्ध ई-मेल के द्वारा सन्देशों को एक कम्प्युटर से दूसरे कम्प्यूटर पर भेजा जा सकता है। ई-मेल से सन्देश भेजने में बहुत कम खर्च आता है तथा समय की भी बचत होती है। जिस क्षण सन्देश भेजा जाता है वह दूसरे ही क्षण विश्व के किसी भी कोने में स्थित कम्प्यूटर पर पहुंच जाता है। एक अन्य सुविधा जिसे चैटिंग (Chatting) कहा जाता है के द्वारा सन्देशों का आदान-प्रदान तत्काल किया जा सकता है। इन्टरनेट पर उपलब्ध एक अन्य सुविधा जिसे नेट टेलीफोनी ( Net Technology) कहते हैं, का उपयोग कर किसी फोन से भी सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। नेट टेलीफोनी में सामने वाले व्यक्ति के पास कम्प्यूटर होना जरूरी नहीं है। नेट टेलीफोनी से विदेशों में बातचीत करने का खर्च बहुत ही कम आता है। अब नेट टेलीफोनी भारत में भी वैध हो गई है। विडियो कान्फ्रेंसिंग में तो टेलीफोन पर बातचीत करते हुए एक दूसरे को देखा जा सकता है।
      व्यापारिक जगत में भी कम्प्यूटर का उपयोग खूब बढ़ा है। साधारण हिसाब-किताब या लेखा के संधारण से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजार का प्रबन्धन आज कम्प्यूटरों द्वारा किया जा रहा है। कम्प्यूटर और इन्टरनेट के संयोग से एक नई व्यापार प्रणाली प्रचलन में आई है जिसे ई-कामर्स (E-Commerce) कहते हैं। वस्तुओं और सेवाओं को इन्टरनेट के जरिए खरीदना एवं बेचना ही ई-कॉमर्स कहलाता है। इससे उत्पादकों एवं विक्रेताओं को वस्तुओं एवं सेवाओं के विश्वव्यापी बाजार मिले हैं तथा व्यापारिक सूचनाओं के आदान-प्रदान के समय एवं लागत में भारी कमी हुई है। आज गृहणियाँ इन्टरनेट के द्वारा अपने घरेलू उपयोग की वस्तुएं घर बैठे खरीद रही है, घर बैठे सिनेमा के टिकट, होटलों की बुकिंग एवं यात्रा टिकटों के रिजर्वेशन कराए जा रहे हैं।
      ई-कामर्स का ही एक भाग है, ई-बैंकिंग। इन्टरनेट के जरिए खाताधारक अपने बैंक खाते का बैलेंस देख सकते हैं, एक खाते से दूसरे खाते में राशि स्थानांतरित कर सकते हैं। टेलीफोन, बिजली, पानी का बिल भर सकते हैं अथवा कोई लेन-देन कर सकते हैं। ई-बैकिंग के ही अन्तर्गत बैंकों द्वारा एक ओर सुविधा अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है - वह है - ए. टी. एम (A. T. M.).ए.टी.एम.का पूरा नाम है आॅटोमेटिक टेलर मशीन (Automatic Teller Machine) अर्थात् स्वचालित गणक मशीन। ए टी एम द्वारा जमाकर्ता किसी भी समय तथा किसी भी स्थान पर रकम निकलवा सकता है। इसलिए ए. टी. एम. को प्रचलित अर्थ में एनी टाइम मनी (Any Time Money) भी कहा जाता है।
      कार्यालयों में टाइप राइटर का स्थान तो कम्प्यूटर ने ले लिया है, इसके अतिरिक्त कार्यालयों में होने वाले सभी कार्यो का लेखा-जोखा, संस्थापन विवरण, वेतन विवरण आदि संधारण का कार्य भी कम्प्यूटर ही करता है। कम्प्यूटर ने 'पेपर लैस आॅफिस' की अवधारणा को जन्म दिया है। प्रशासनिक नियन्त्रण के लिए ई-गवर्नेंस का सहारा लिया जा रहा है।
      पुस्तकालय में पुस्तकों का सम्पूर्ण ब्यौरा, पुस्तकालय सदस्यों का पूरा रिकार्ड, पुस्तकों को देना, लौटाना आदि का अभिलेख कम्प्यूटर द्वारा आसानी से रखा जा सकता है।
      प्रकाशन, मुद्रण कार्यों में भी अब कम्प्यूटर का उपयोग होता है। ये कार्य डेस्कटॉप पब्लिशिंग (Desk Top Publishing - DTP) के अन्तर्गत आते हैं। परम्परागत छपाई का कार्य बहुत ही दुष्कर एवं श्रमसाध्य हुआ करता था, किन्तु अब कम्प्यूटर के उपयोग से यह बहुत ही आसान हो गया है।
      चिकित्सा के क्षेत्र में रोगों के निदान, उनके इलाज, शल्यक्रिया, रोगियों की गहन निगरानी आदि कार्यों में कम्प्यूटर का उपयोग खूब किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड (Ultrasound), सीटी स्कैन (CT Scan /कम्प्यूटराइज्ड टोमोग्राफी), एम. आर. आई. (M. R. I.) आदि कुछ परीक्षण ऐसे हैं जिनका उपयोग विभिन्न बीमारियों एवं विकृतियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इन परीक्षणों में कम्प्यूटर जनित चित्रों के माध्यम से रोगों का निदान बड़ी आसानी से हो जाता है।
      अनियमित हृदय धड़कन वाले रोगियों में धड़कन नियन्त्रित करनेवाला उपकरण "पेसमेकर" एक छोटा सा कम्प्यूटर ही है। आनुवांशिक अभियांत्रिकी (Genetic Engineering) के क्षेत्र में जहाँ विभिन्न डी. एन. ए. की संरचनाओं का अध्ययन किया जाता है, कम्प्यूटर का उपयोग अपरिहार्य है। डी. एन. ए. फिंगर प्रिंटिंग के द्वारा अनेक उलझे हुए अपराधिक प्रकरणों को सुलझाया जाता है। जैव-चिकित्सा विज्ञान और कम्प्यूटर के संयोग से विज्ञान की एक नई शाखा 'बायोइन्फारमेटिक्स' (Bio-informatics) अस्तित्व में आई है।
      शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का उपयोग बहुत ही प्रभावी रूप में हो रहा है। कक्षा (Class Room) में विज्ञान प्रायोजनाओं के निर्माण, रिपोर्ट तैयार करने, जानकारियाँ एकत्रित करने तथा अर्न्तक्रियात्मक अधिगम पूल (Interactive Learning Pool) के रूप में कम्प्यूटर का प्रचलन बढ़ा है। कम्प्यूटर का उपयोग शिक्षक के पूरक के रूप में किया जा रहा है। कम्प्यूटर आधारित शिक्षण (Computer Based Teaching--CBT) के अन्तर्गत ऐसे अनेक साॅफ्टवेयर उपलब्ध हैं जो विभिन्न विषयों की क्रमबद्ध जानकारी देते हैं। मल्टीमीडिया (ध्वनि, चित्र, एनिमेशन एवं वीडियो से युक्त) सी. बी. टी. साॅफ्टवेयर किसी भी विषय को प्रभावी ढंग से समझाने में बहुत उपयोगी है। आजकल इन्टरनेट के माध्यम से आनलाईन लर्निंग एवं ट्रेनिंग सम्भव है। इसके अन्तर्गत विद्यार्थी अपने घर में बैठे हुए अपने शिक्षक से बात कर सकता है तथा अपनी जिज्ञासाएं शान्त कर सकता है। आज आभासी कक्षा कक्ष ((Virtual Class Room) वास्तविकता बन गए हैं। 
      अभियान्त्रिकी क्षेत्र में भी कम्प्यूटर ने अपना कमाल दिखाया है। किसी भवन, वस्तु, कलपुर्जे आदि के निर्माण में कौन से पदार्थ का उपयोग बेहतर होगा तथा क्या वे आवश्यक तनाव व ताप आदि सहन कर सकेंगे आदि का निर्धारण कम्प्यूटर एड्ड इन्जीनियरिंग (CAE) से बड़ी आसानी से किया जा सकता है। बड़े भवन, पुल, हवाई जहाज आदि के निर्माण में सी. ए. ई. का प्रयोग सुरक्षा दृष्टि से अति आवश्यक है। कम्प्यूटर एड्ड डिजाइनिंग 
       (CAD) के द्वारा किसी भी वस्तु का भीतरी-बाहरी, विस्तृत एवं त्रि आयामी स्वरूप तैयार कर स्क्रीन पर देखा जा सकता है .कागज पर  निर्मित  किसी घर के नक्शे को देखकर साधारणत: यह पता नहीं चलता कि उस घर का वास्तविक रुप क्या होगा तथा पूरा बनने पर कैसा दिखेगा। किन्तु CAD के माध्यम से यह सब बनने से पूर्व ही देखा जा सकता है। ऐसी परिस्थितियाँ जहाँ मानव के लिए कार्य करना संकटमय हो सकता है वहाँ रोबोट का उपयोग प्रारम्भ हो गया है। रोबोट कम्प्यूटर संचालित यान्त्रिक मानव होता है। 
      कम्प्यूटर का मनोरंजन के क्षेत्र में भी बहुत उपयोग हो रहा है। आज अनेक ऐसे कम्प्यूटर गेम उपलब्ध है जो न केवल मनोरंजन ही करते हैं अपितु ज्ञानवर्धन भी करते हैं तथा बच्चों की बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता का भी विकास करते हैं। कम्प्यूटर गेम इतने लोकप्रिय हैं कि छोटे बच्चों को ही नहीं, बड़ी उम्र के लोगों को भी आकर्षित करते हैं। फिल्मों में कम्प्यूटर की सहायता से विशेष प्रभाव (special effects) युक्त ऐसे दृश्य तैयार कर लिए जाते हैं कि जिनका वास्तव में कोई अस्तित्व नहीं होता है। आपने जुरासिक पार्क, गोडजिला, एनाकोंडा, लिटिल स्टुअर्ट आदि फिल्में देखी होगी। इन सभी फिल्मों में विशेष प्रभाव उत्पन्न करने के लिए कम्प्यूटर का ही प्रयोग किया गया है। कम्प्यूटर की ही मदद से पुरानी प्रसिद्ध भारतीय फिल्म 'मुगल-ए-आजम' व 'नया दौर' जो ब्लैक एण्ड व्हाइट थी, के रंगीन संस्करण तैयार कर लिए गए हैं। 
      टी. वी. चैनलों के प्रसारण में भी कम्प्यूटर ने स्थान बना लिया है। कम्प्यूटर की सहायता से प्रसारण करने वाले चैनल डिजिटल चैनल कहलाते हैं। इनका प्रसारण सामान्य चैनल की तुलना में बेहतर होता है। 
      संगीत की नई - नई धुनें बनाने में भी कम्प्यूटर का उपयोग होने लगा है। एक कम्प्यूटर अनेक वाद्य यन्त्रों की ध्वनि उत्पन्न कर सकता है। कम्प्यूटर द्वारा संगीत रचना करना म्यूजिकल इन्स्ट्रयूमेन्ट डिजिटल इन्टरफेस (MIDI) कहलाता है। 
      कम्प्यूटर आज हमारे घरों में भी प्रवेश कर गया है। जहाँ यह शिक्षा मनोरंजन पत्र लेखन, ई-मेल, चैटिंग, इन्टरनेट से विभिन्न जानकारियां प्राप्त करने आदि विभिन्न कार्यों में प्रयुक्त होता है। 
      4.कम्प्यूटर विज्ञान अब अधिकांश राज्यों में गणित क्रेडिट के रूप में गिना जाता है - क्या यह एक अच्छा विचार है?(Computer science now counts as math credit in most states – is this a good idea?)-
      Computer Science Now Counts As Math Credit

      Computer Science Now Counts As Math Credit

      सैंतालीस राज्यों ने हाई स्कूल स्नातक के लिए आवश्यक गणित या विज्ञान कक्षाओं के स्थान पर कंप्यूटर विज्ञान की गणना की। 2013 में, टेक जगत का एक व्यक्ति एक नया गैर-लाभकारी कोड Code.org लॉन्च करने के लिए एक साथ आया। संगठन का उद्देश्य स्कूलों में अधिक कंप्यूटर विज्ञान प्राप्त करना था।
      मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स जैसे अरबपतियों ने समूह को लाखों डॉलर का दान दिया। संगठन की अंतिम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, Code.org ने 2013 और 2018 के बीच यूएस $ 91 मिलियन से अधिक खर्च किए। उस राशि के लिए, $ 6.9 मिलियन देश भर में राज्य विधान की वकालत करने के लिए गए।
      K-12 शिक्षा में संगठन के मिशन को "कंप्यूटर साइंस काउंट बनाने के लिए" के रूप में, code.org 42 राज्यों में स्नातक नीतियों को प्रभावित करने का श्रेय लेता है। आज, 47 राज्य और कोलंबिया जिला कंप्यूटर विज्ञान की कक्षाओं को गणित की कक्षाओं जैसे बीजगणित 2. की गणना करने की अनुमति देते हैं। संगठन के काम से पहले, केवल कुछ राज्यों ने कंप्यूटर विज्ञान को गणित क्रेडिट के लिए गणना करने की अनुमति दी थी।
      कंप्यूटर विज्ञान को नियमित गणित के स्थान पर गिनने की अनुमति देने वाले राज्यों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। 
      इसके अलावा, 29 राज्यों ने कानून पारित किया जिससे कंप्यूटर विज्ञान को विज्ञान पाठ्यक्रम के स्थान पर गणना करने की अनुमति मिली। जब कंप्यूटर विज्ञान गणित या विज्ञान के रूप में गिनना शुरू करता है, तो यह पूछना मायने रखता है कि क्या ये परिवर्तन अमेरिका के छात्रों की मदद कर रहे हैं या उन्हें चोट पहुंचा रहे हैं।

      5.यह एक अच्छा विचार है?(Is this a good idea?)-

      एक कम्प्यूटेशनल भौतिक विज्ञानी और शिक्षा शोधकर्ता के रूप में, जो कॉलेज के फ्रेशमैन परिचयात्मक भौतिकी सिखाता है, मुझे चिंता है कि कंप्यूटर विज्ञान को आवश्यक गणित या विज्ञान पाठ्यक्रम के रूप में गिनने की अनुमति छात्रों को कॉलेज के लिए काफी कम तैयार कर सकती है। मैंने इस विषय पर अनुसंधान के लिए चारों ओर खोज की और कई सहयोगियों से पूछा लेकिन खाली हाथ आया। मुझे यह भी चिंता है कि हाई स्कूल में गणित और विज्ञान की तैयारी की कमी छात्रों के लिए विकल्पों की श्रेणी को कृत्रिम रूप से संकीर्ण कर सकती है जो अन्यथा एसटीईएम करियर का वादा कर सकते हैं।
      निश्चित रूप से, हाई स्कूल में पढ़ाने के लिए कंप्यूटर विज्ञान महत्वपूर्ण है। मैं STEMcoding परियोजना नामक एक प्रयास का नेतृत्व करता हूं जहां मैंने गणित और विज्ञान में कोडिंग को एकीकृत करने के लिए कुछ दर्जन उच्च विद्यालय के गणित और विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है, और मैंने कुछ उच्च विद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के साथ अधिक विज्ञान और गणित को उनके पाठ्यक्रम में एकीकृत करने के लिए काम किया है। ।
      मैंने 2016 में STEMcoding प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया था, जिसमें प्रोग्रामिंग के साथ कोई पूर्व अनुभव नहीं होने के बावजूद कितने अंडरगार्मेंट्स और यहां तक ​​कि स्नातक छात्र कम्प्यूटेशनल भौतिकी अनुसंधान परियोजनाओं पर सलाह देने के इच्छुक मेरे कार्यालय में आए थे।
      जब मैं स्कूलों में कंप्यूटर विज्ञान पर विचार करता हूं, तो मैं जानना चाहता हूं: किस प्रकार का कंप्यूटर विज्ञान, सामग्री कितनी कठोर है, और इसके लिए जगह बनाने के लिए क्या समाप्त हो रहा है? हालांकि इसके अपवाद भी हैं, अधिकांश हाई स्कूल कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम, जो मैंने देखा है, गणित और विज्ञान पर प्रकाश डालते हैं।
      मुझे चिंता है कि छात्र कंप्यूटर विज्ञान को केवल अधिक कठिन गणित और विज्ञान पाठ्यक्रमों से बचने के लिए ले सकते हैं जिनकी उन्हें कॉलेज में आवश्यकता होती है। कंप्यूटर विज्ञान छात्रों के लिए स्नातक आवश्यकताओं को दरकिनार करने का एक तरीका हो सकता है जबकि वयस्क दूसरे तरीके से देखते हैं।
      दूसरों का संबंध है, भी। इन रुझानों के जवाब में, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स ऑफ मैथमेटिक्स ऑफ 2016 को 2016 में बुलाया गया और हाल ही में 2018 में गणित की कक्षाओं के लिए गणित को केवल तब गिने जाने के लिए जब उन्हें "गणित सिखाने के लिए स्पष्ट रूप से डिजाइन किया गया।

      6.कैरियर की तैयारी(Career preparation)-

      Computer Science Now Counts As Math Credit

      Computer Science Now Counts As Math Credit

      कंप्यूटर विज्ञान एक व्यावहारिक वर्ग हो सकता है जो छात्रों को वास्तविक मध्यवर्गीय नौकरियों के लिए तैयार करने में मदद करता है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस ने इसी तरह के विचार व्यक्त किए जब उन्होंने इस साल के शुरू में कानून में एक कार्यबल शिक्षा बिल पर हस्ताक्षर किए थे जो कंप्यूटर विज्ञान को गणित या विज्ञान के रूप में गिनने की अनुमति देता है।
      फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस एक कार्यबल शिक्षा बिल पर हस्ताक्षर करते हैं जो कंप्यूटर विज्ञान को आवश्यक गणित पाठ्यक्रम के रूप में गिनने की अनुमति देता है। फ्लोरिडा के गवर्नर का प्रेस कार्यालय
      राज्यपाल ने कहा, "मैं अपने बच्चों को गवर्नर की हवेली में सीढ़ियों से गिरने से रोकने की कोशिश करता हूं, मैं नहीं जानता कि मैं रोजाना भौतिकी से कितना व्यवहार करता हूं।" लेकिन उन्होंने कहा कि यह कंप्यूटर विज्ञान की बात है। उन्होंने कहा, "आप अपने दैनिक जीवन में तकनीक या कंप्यूटर से निपटने के बिना हमारे आधुनिक समाज में नहीं रह सकते," उन्होंने कहा।
      इस भावना के पीछे कुछ ठोस संख्याएँ हैं। कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान लेने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, आपूर्ति की तुलना में अभी भी कंप्यूटर विज्ञान और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग श्रमिकों की अधिक मांग है।
      शायद इस मांग के कारण कंप्यूटर विज्ञान नौकरियों के लिए वेतन अन्य क्षेत्रों में नौकरियों की तुलना में 40% अधिक होने का अनुमान है।
      क्या महत्वपूर्ण गणित कौशल खो गए हैं?
      इन तर्कों के बावजूद, कंप्यूटर विज्ञान प्रतिस्थापन नीतियों पर सवाल उठाने के लिए अभी भी अच्छे कारण हैं जैसे हस्ताक्षर किए गए डेसेंटिस। उदाहरण के लिए, आधुनिक इलेक्ट्रीशियन होने के नाते, बीजगणित और त्रिकोणमिति की कुछ समझ की आवश्यकता होती है।
      यहां तक ​​कि जो लोग कंप्यूटर विज्ञान का अध्ययन करने की योजना बनाते हैं, उनके लिए बीजगणित 2 और इसके बाद के संस्करण लेने की अत्यधिक अनुशंसा की जाती है। इंजीनियरिंग के लिए बीजगणित 2 और अन्य उन्नत गणित पाठ्यक्रम भी महत्वपूर्ण हैं।
      कुछ अध्ययनों का अनुमान है कि अमेरिका में कॉलेज के 40% नए छात्रों को उल्लेखनीय गणित पाठ्यक्रम की आवश्यकता होती है। यह भाग ऊपर जा सकता है यदि कम छात्र हाई स्कूल में पारंपरिक गणित अनुक्रम ले रहे हैं।
      कॉलेज में बीजगणित 2 जैसे उपचारात्मक गणित के पाठ्यक्रम लेने से छात्रों को अधिक समय और पैसा खर्च करने की आवश्यकता होती है यदि वे सिर्फ हाई स्कूल में गणित के चार साल लेते और पास करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, केवल उन सभी छात्रों में से लगभग आधे जो उपचारात्मक गणित लेते हैं, वे इसे पूरा करते हैं। इसलिए हाई स्कूल में बीजगणित 2 को छोड़ना कई छात्रों को कॉलेज से स्नातक होने से रोक सकता है।
      अपनी पसंद की बात
      शायद इन चिंताओं को तौलने में, 47 राज्यों में से जो कंप्यूटर विज्ञान को गणित के स्थान पर गिनने की अनुमति देते हैं, 13 यह तय करने के लिए अलग-अलग जिलों में जाते हैं कि छात्रों को उस विकल्प का उपयोग करने दें या नहीं। 13 की सूची में न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया जैसे तकनीक प्रेमी राज्य शामिल हैं।
      अमेरिकी राज्यों के बहुमत में, छात्रों और परिवारों के पास अब एक गंभीर विकल्प है। छात्र एक परिवादात्मक मार्ग ले सकते हैं और कंप्यूटर विज्ञान के साथ बीजगणित 2 और भौतिकी जैसे पाठ्यक्रमों को प्रतिस्थापित कर सकते हैं, यह संभावना है कि यह बाद में उन्हें काटने के लिए वापस नहीं आएगा। या वे अपने पारंपरिक फायदे और नुकसान के साथ एक अधिक पारंपरिक पाठ्यक्रम के साथ रह सकते हैं।
      जैसा कि कंप्यूटर विज्ञान प्रतिस्थापन नीतियां अधिक व्यापक रूप से उपयोग की जाती हैं, मैं शोध करने की योजना बनाता हूं कि ये सीएस प्रतिस्थापन नीतियां चोट से ज्यादा मदद करती हैं या नहीं।
      हमें विशेष रूप से यह समझने की आवश्यकता है कि यह लचीलापन महिलाओं और छात्रों को कैसे प्रभावित समूहों से प्रभावित करता है। कंप्यूटर विज्ञान के पैरोकारों ने एक तरह का राष्ट्रीय प्रयोग किया है। अगले कुछ वर्षों में दिखाया जाएगा कि क्या यह एक अच्छा विचार था, लेकिन केवल अगर हम कंप्यूटर विज्ञान लेने वाले छात्रों की संख्या से अधिक देख रहे हैं।
      Read more