Showing posts with label Job. Show all posts

keep these things in mind,choosing a course after 12th

keep these things in mind when choosing a course after 12th


    1.12वीं के बाद कोर्स चुनते वक्त ध्यान रखें ये बातें(Keep these things in mind when choosing a course after 12th)-

    keep these things in mind when choosing a course after 12th

    keep these things in mind when choosing a course after 12th

    12वीं के बाद जॉब को लेकर काफी छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक एवं माता-पिता परेशान रहते हैं।इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 12वीं के बाद क्या-क्या जॉब के ऑप्शन हैं? केवल साइंस के लिए ही नहीं बल्कि आर्ट्स, कॉमर्स वालों के लिए भी जॉब के ऑप्शन हैं।अब से बहुत समय पहले 12वीं के बाद जॉब के ज्यादा कोई ऑप्शन नहीं थे परंतु आज के समय में 12वीं के बाद काफी जॉब ऑप्शन है।आपमें यदि स्किल है तो निश्चित रूप से जाॅब प्राप्त कर सकते हैं।12वीं के बाद जॉब ऑप्शन चुनने के कई कारण हैं।परिवार में कोई ऐसी दुर्घटना घटित हो गई जिससे आगे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकते हो,परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो,तीसरा कारण है कि विद्यार्थी पढ़ने के बजाय जॉब करने में रुचि रखता हो चौथा कारण है कि विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर हो।इस प्रकार और भी कई कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से विद्यार्थी को जॉब की आवश्यकता हो।अब हम कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिनका ध्यान रखकर आप जॉब का ठीक तरह से चुनाव कर सकते हैं।12वीं के बाद उसी कोर्स का चुनाव करना चाहिए जिससे आपको आसानी से तथा जल्दी जाॅब मिल जाए।
    वे दिन लद गए जब छात्रों के पास 12वीं के बाद कोई खास विकल्प नहीं होते थे और वे इसी उधेड़-बुन में रहते कि 12वीं के बाद क्या कोर्स चुनें, किसमें करियर बनाएं। लेकिन अब स्काॅप ही स्काॅप है।
    एक वक्त था जब 12वीं करने के बाद छात्रों के पास ज़्यादा विकल्प नहीं होते थे और वे यह सोचकर टेंशन में रहते थे कि आखिर वे ऐसा क्या विषय या कोर्स चुनें जो उनके भविष्य को संवारने में मदद कर सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब 12वीं के बाद विभिन्न कोर्सों और विकल्पों की असीम लाइनें खुली हैं, जिनमें से छात्र अपनी पसंद और स्काॅप के हिसाब से चुन सकते हैं। लेकिन चुनाव करते वक्त छात्रों को यह भी ध्यान रखने की ज़रूरत है कि जो कोर्स या फिर लाइन वे चुन रहे हैं उसमें कितनी संभावनाएं हैं। कुछ बातें हैं जिनका छात्र कोर्स का चयन करते वक्त ज़रूर ध्यान रखें।
    यहां आपको कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप 12वीं के बाद अपने करियर के तौर पर चुन सकते हैं।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.अपनी रुचि का कोर्स चुनें(Choose your course of interest)-

    विभिन्न अध्ययनों में यह जाहिर हुआ है कि मनुष्य अपनी रूचि के क्षेत्र में बेहतर तरीके से कार्य करता है तथा उसके परिणाम भी अच्छे प्राप्त होते हैं।यदि विद्यार्थी आधुनिक युग में किसका अधिक ट्रेंड है, इस बात को देखकर अपने कोर्स का चुनाव करता है तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थी की सफलता की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं।इसलिए अपनी रुचि व जिज्ञासा के अनुसार ही कोर्स का चयन करें।यदि आपकी रुचि गणित विषय में है तो गणित विषय से संबंधित कोर्स को चुनें।यदि गणित के बजाय आपने कॉमर्स तथा आर्ट्स विषय को चुन लिया तो उसमें सफलता संदिग्ध ही रहेगी।
    Also Read This Article-Great opportunities to make a career in mathematics

    3.अपनी योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन करें(Select the course to the best of your ability)

    अभ्यर्थियों की गणित व साइंस में रुचि तो होती है और वे गणित व साइंस से संबंधित कोर्स का चयन करना चाहते हैं ।परंतु उनमें गणित को हल करने जितनी योग्यता नहीं होती है। वे जैसे-तैसे दसवीं-बारहवीं परीक्षा पास करते हैं। गणित में अध्ययन करने के बावजूद कम अंक प्राप्त करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अपनी योग्यता व प्रतिभा को ठीक से पहचानकर ही 12वीं के बाद कोर्स का चयन करना चाहिए। आज का युग कड़ी प्रतिस्पर्धा का युग है और इस युग में आपने अपनी रूचि के अनुसार गणित का चयन कर लिया परंतु गणित व साइंस जैसे विषयों को पढ़ने के लिए
    कड़ी मेहनत व अच्छी बौद्धिक क्षमता की जरूरत होती है। यदि आपमें गणित व साइंस का कोर्स करने जितनी बौद्धिक क्षमता नहीं है तो आप केवल रुचि के बल पर इन कोर्सेज को नहीं कर पाएंगे ।इसलिए 12वीं के बाद अपनी योग्यता व क्षमता के अनुसार कोर्स का चयन करें।

    4.कोर्स का भविष्य कैसा है ?(How is the future of the course?)-

    कोर्स का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उस कोर्स को चुनने से आपको क्या-क्या लाभ हो सकता है और क्या-क्या हानियां हो सकती है ?यदि इन बातों पर पहले ही गौर कर लेंगे तो आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।जिस कोर्स का चयन करने जा रहे हैं उसका भविष्य भी देखें अर्थात् भविष्य में उस कोर्सेज से करने वाले अभ्यर्थियों की डिमांड बढ़ने वाली है या घटने वाली है।यदि उस कोर्सेज का भविष्य उज्ज्वल हो तो ही उस कोर्सेज को करने का फायदा है ।जिस कोर्स की मांग भविष्य में खत्म होने वाली हो उसे करने में फायदा नहीं है। जैसे आज कंप्यूटर साइंस व तकनीकी का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है इसलिए इन विषयों से कोर्स करते हैं तो भविष्य उज्ज्वल ही होगा।

    5.विज्ञापनों के झांसी से बचें (Avoid ads)

    आजकल छात्रों को लुभाने के लिए विज्ञापन और कैंपेन चलाए जाते हैं। उन्हें फीस में छूट देने जैसे प्रलोभन दिए जाते हैं ।इसके अलावा उन्हें बताया जाता है कि आप अमुक कोर्स कर लेंगे तो हम आपका प्लेसमेंट करवा देंगे।इस प्रकार के झांसे में न आकर वस्तुस्थिति का आप अपने स्तर पर जांच पड़ताल करें तभी निर्णय लें।कई कोर्सेज कराने वाले संस्थान कोर्स कराने के बाद पल्ला झाड़ लेते हैं। आपसे फीस पहले ही वसूल कर चुके होते हैं इसलिए बाद में उस संस्थान के खिलाफ कुछ भी नहीं कर सकते हैं।ऐसे संस्थान लिखित रूप में कुछ भी नहीं देते हैं ।इसलिए वास्तविक स्थिति की जांच पड़ताल करके ही कोर्सेज व संस्थान का चयन करें।

    6.अपने दोस्तों को देखकर चुनाव न करें(Do not choose to see your friends)-

    कई विद्यार्थी अपने मित्रों या  सहपाठियों को देखकर कोर्स या जाॅब का चयन कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं।यह जरूरी नहीं है कि जिस क्षेत्र में आपके मित्र की रुचि है उसी क्षेत्र में आपकी भी रुचि हो।आपका स्वभाव,गुण और रुचि जिस क्षेत्र के लिए अलाऊ करता है वही क्षेत्र चुने।अपने विवेक और बुद्धि का प्रयोग करें ।अपने मित्रों के कहने से किसी क्षेत्र या जाॉब का चुनाव न करें। यदि आप अपने विवेक व बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो ज्यादा चांस है कि वह निर्णय सही होगा। मित्रों के कहने के आधार पर चुनाव करेंगे और विपरीत परिणाम आएगा तो मित्र दूर हट जाएंगेे और उसके लिए आपको ही जिम्मेदार ठहराएंगे। सफलता का श्रेय लेने के लिए तो कई तैयार हो जाएंगे परन्तु असफलता में अपने खास भी साथ छोड़ देते हैं।
    Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course

    7.अनुभवी व्यक्तियों से सुझाव लें(Get tips from experienced people)-

    यदि आप सोच समझकर कोर्स तथा जाॅब का चयन करेंगे तो आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।अनुभवी व्यक्तियों जैसे माता-पिता ,शिक्षकों से भी सुझाव लें और उसके अनुसार निर्णय लें।विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के संबंध में तो जानकारी रखते हैं परंतु विद्यार्थियों में परिपक्वता और अनुभव की कमी होती है। इसलिए अपने ज्ञान में अनुभवी व्यक्तियों के सुझावों को शामिल करके निर्णय लेंगे तो पछताना नहीं पड़ेगा ।अनुकरण ,ज्ञान और अनुभव में अनुभवी श्रेष्ठ होता है।इसलिए अनुभवी व्यक्तियों के सुझाव को वरीयता दें ।

    8.अपने कौशल(स्किल) को पहचाने(Recognize your skill)-

    विद्यार्थियों में शुरू से ही किसी न किसी क्षेत्र में रुचि होती है और उस रुचि के अनुसार वे प्रारंभ से ही कुछ ना कुछ करते रहते हैं। जैसे किसी विद्यार्थी की खेलकूद में ,किसी की भजन में ,किसी की संगीत में ,किसी की मॉडल्स बनाने में, किसी की चिंतन-मनन में रुचि व जिज्ञासा होती है।अपनी रुचि व जिज्ञासा के अनुसार वे भजन,खेलकूद,संगीत, मॉडल्स,चिंतन-मनन,लेखन में कुछ ना कुछ करते रहते हैं। शिक्षा संस्थान उनके इस कौशल को निखारने में किसी न किसी माध्यम से कोशिश करते रहते हैं। इसलिए अपनी स्किल को पहचान कर उसके अनुसार 12वीं के बाद कोर्स व जाॅब को चुनें।

    9.कोर्स व जाॅब से संबंधित जानकारी पता करें(Know the information related to the course and job)-

    जो भी कोर्स व जाॅब चुनें उसकी मान्यता ,फैकल्टी और प्लेसमेंट, परफाॅर्मेंस की जानकारी हासिल करें ।इससे आप धोखा खाने से बच जाएंगे ।इस दुनिया में सब तरह के काम होते हैं ,कुछ लोग व संस्थान लोगों को बेवकूफ बनाकर ही अपना व्यवसाय चलाते हैं, ऐसे लोगों को दूसरों को धोखा देकर कमाने में ही आनंद आता है । ऐसे लोग व संस्थान अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए धोखाधड़ी को जायज मानते हैं ।इसलिए आपको ऐसे लोगों और संस्थानों से सजग ,सतर्क और चौकस रहना है पूरी तरह से जांच पड़ताल करके ही संस्थान का चयन करें।
    10.निष्कर्ष(Conclusion)-
    12वीं के बाद कोर्स या जाॅब का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि एक निर्णय से आपका भविष्य बर्बाद हो सकता है और आबाद भी हो सकता है।इसलिए 12वीं के बाद निर्णय लेने में अपनी समझ,सोच, बुद्धि व विवेक का उपयोग करें।इस कोर्स व जाॅब से आपका पूरा जीवन संवर भी सकता है तो बिखर भी सकता है।कई लोग बाद में जाकर पश्चाताप करते रहते हैं कि काश यदि हमने अमुक निर्णय ले लिया होता तो हमारा जीवन सुखद, शुभ व कल्याणकारी होता ।परंतु बाद में पश्चाताप करने से क्या फायदा ?क्योंकि बाद में उसमें सुधार की बहुत कम संभावनाएं रह जाती है।

    13.12वीं के बाद कोर्स चुनते वक्त ध्यान रखें ये बातें, भविष्य में होगा फायदा(Keep these things in mind while choosing the course after 12th, it will be beneficial in future)-

    keep these things in mind when choosing a course after 12th
    keep these things in mind when choosing a course after 12th
    प्रोफेशनल कोर्सेज
    प्रोफेशनल कोर्सेज़ का अपना ही जलवा है। छात्र चाहें तो 12वीं के बाद इन कोर्सेज़ का चुनाव कर सकते हैं। वे चाहें तो आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े कोई कोर्स कर सकते हैं। बैचलर ऑफ बिजनस मैनेजमेंट (बीबीए), बैचलर ऑफ कम्प्यूटर ऐप्लिकेशंस (बीसीए), डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, डिप्लोपा इन होटल मैनेजमेंट ऐंड कैटरिंग टेक्नॉलजी, बैचलर इन इन्फॉरमेशन टेक्नॉलजी (बीआईटी), प्रमोशन ऐंड सेल्स मैनेजमेंट, ट्रैवल ऐंड टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन जैसे कई प्रोफेशनल कोर्सेज़ हैं, जो खूब डिमांड में हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें नौकरी का काफी स्काॅप है।
    डिफेंस सर्विसेज़
    अगर आप देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए भी विभिन्न कोर्सेज़ हैं। जैसे कि नैशनल डिफेंस सर्विसेज़। कई स्कूल एनडीए की परीक्षी की तैयारी 11वीं कक्षा से ही कराने लग जाते हैं। छात्र 12वीं कक्षा में भी इस एग्जाम को दे सकते हैं। क्लियर होने पर आपकी एनडीए में सीधे ट्रेनिंग और उससे संबंधित पढ़ाई शुरू हो जाती है।
    मेडिकल फील्ड में स्कोप
    अगर छात्र मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो वे 12वीं के बाद किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बीएससी (पास) या बीएससी (ऑनर्स) कर सकते हैं। आजकल बायोटेक्नॉलजी, जेनेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में भी ग्रैजुएशन करने का विकल्प है। आप 12वीं के बाद इंजिनियरिंग या मेडिकल कोर्स भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम को पास करना जरूरी है।
    कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस की बढ़ती डिमांडकॉमर्स के फील्ड में भी काफी विकल्प हैं, जिनमें से छात्र अपनी पसंद से चुन सकते हैं। इस स्ट्रीम के छात्र भविष्य में एमबीए, सीएस, सीए, फाइनैंशल ऐनालिस्ट जैसे क्षेत्रों में सुनहरा करियर बना सकते हैं। कंप्यूटर साइंस कोर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। कई कॉलेजों में बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस कोर्स है। यह कोर्स करने के बाद करियर ऑप्शन की कोई कमी नहीं है।
    आर्ट्स का भी है बोलबाला
    भले ही कई छात्र और पैरंट्स आर्ट्स को अन्य स्ट्रीम्स के मुकाबले कमतर आंकते हों, लेकिन सच तो यही है कि आर्ट्स के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र 12वीं के बाद सिविल सर्विसेज़ की तैयारी कर सकते हैं। पहले लोग मानते थे कि आर्ट्स के क्षेत्र में ज्यादा संभावनाएं नहीं हैं, लेकिन आज इसमें करियर के लिए ढेरों ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। आर्ट्स में ऐसे कई विषय हैं, जिनकी पढ़ाई करके आप सरकारी और निजी क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आप इकनॉमिक्स, साइकॉलजी, हिस्ट्री, फिलॉसफी आदि में ग्रेजुएट कर सकते हैं। आर्ट्स से ग्रैजुएशन के बाद आप सिविल सर्विसेज में जा सकते हैं। इसके अलावा एमबीए, जर्नलिज्म, मार्केट ऐनालिसिस, टीचिंग, एंथ्रोपोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, एमएसडब्यू आदि में भी आपके सामने कई विकल्प मौजूद हैं।

    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Great opportunities to make a career in mathematics

    Great opportunities to make a career in mathematics


      1.गणित में कॅरियर बनाने के अपार मौके(Great opportunities to make a career in mathematics)-

      Great opportunities to make a career in mathematics

      Great opportunities to make a career in mathematics

      गणित के सवाल बहुत से विद्यार्थियों तथा अभ्यर्थियों को परेशान कर देते हैं लेकिन कुछ विद्यार्थियों तथा अभ्यर्थियों की गणित के सवाल हल करने में खास दिलचस्पी होती है या कह लीजिए कि उनको गणित के सवाल हल करने में आनंद का अनुभव होता है।आज हम ऐसे ही विद्यार्थियों के लिए जिनकी गणित में विशेष रूचि है,केरियर के कुछ विकल्प बताएंगे जिनमें वे जाएंगे तो अपना भविष्य तथा जीवन को चमका सकते हैं।
      वैसे तो गणित के सवाल अधिकतर को परेशान कर देते हैं, लेकिन कुछ लोगों की इसमें खासी दिलचस्पी होती है। इसलिए यदि आपको भी गणित के सवाल अपनी ओर खींचते हैं और आप इन्हें सुलझाने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके पास गणित में कॅरियर बनाने के काफी अच्छे और बहुत अधिक मौके हैं।
      भारत के पास एक लंबी और प्राचीन गणितीय परंपरा है और यहां कई महान गणितज्ञों ने जन्म लिया। भारतीय गणित के प्राचीन समय में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कराचार्य, संगमग्राम के माधव और नीलकण्ठ सोमयाजि जैसे विद्वानों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय गणित में दशमलव संख्या को सबसे पहले दर्ज किया गया था, जिसका आज भी इस्तेमाल होता है। भारतीय गणितज्ञों ने एक अंक के रूप शून्य की अवधारणा का अध्ययन करने के लिए भी सबसे पहले योगदान दिया।
      अगर आप भी गणित में महारत हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए कई पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं। जिनको आप 12वीं कक्षा पास करके कर सकते हैं। देश के कई संस्थानों में गणित की शिक्षा दी जाती है। यहां आपको बीएससी डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएससी डिग्री या बीएस डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएस डिग्री चुनने का अवसर मिलता है। कोर्स करने के बाद आप एक गणितज्ञ, बीमांकिक, शिक्षक और स्टेटिस्टिशियन के पद पर कार्य कर सकते हैं। विज्ञान से संबंधित कॅरियर बनाने के लिए गणित में योग्य होना बहुत जरूरी है। वहीं कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस के पद पर कार्य करने के लिए गणित में डिग्री होना भी अनिवार्य है।
      Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.भारतीय मल्टीनेशनल कंपनियों में मिल सकता है मौका(Indian multinational companies may get a chance)-

      जो अभ्यर्थी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जाना चाहते हैं या किसी फाइनेंशियल कंपनियों में रुचि रखते हैं तथा जो कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज रखते हैं वे फाइनेंसियल कंपनी, रिसर्च ऑफ मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य कंपनियों में अपना भाग्य आजमा सकते हैं‌।ये कंपनियां भारतीय गणितज्ञों की भर्तियां कर रही है।आज का तकनीकी व कम्प्यूटर का युग है इसलिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक है।गणित में पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बावजूद उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान भी प्राप्त कर लेना चाहिए।

      3.अच्छे-अच्छे प्रतिष्ठानों में अवसर है(Good establishments have opportunities)-

      जो अभ्यर्थी सरकारी सेवाओं में जाने के इच्छुक हैं तथा कंप्यूटर व गणित पर बहुत अच्छी पकड़ है वे ही इसका लाभ उठा सकते हैं।भारत में सरकारी सेवाओं में चपरासी से लेकर आईएएस की सेवाओं के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है ।जो अभ्यर्थी विशिष्ट प्रतिभा रखते हैं और इस कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने में सक्षम है वे स्पेस रिसर्च (इसरो), डिफेंस रिसर्च (डीआरडीओ), एयरोनॉटिकल रिसर्च (नाल) में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं इनमें सरकारी विभागों का काम होता है।यहां सभी गणितज्ञ उनकी प्रमुख समस्याओं को सुलझा सकते हैं। फाइनेंसियल मैथमेटिक्स एक अन्य क्षेत्र है जहां अच्छे वेतन वाली नौकरी पा सकते हैं‌।

      4.अंतरराष्ट्रीय मल्टीनेशनल कंपनियों में अवसर(Opportunities in international multinational companies)-

      जो अभ्यर्थी देश के साथ विदेश में भी सेवाएं करने के लिए तैयार हैं तथा निजी क्षेत्र में जाना चाहते हैं ऐसे अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय विदेशी कंपनियों में जा सकते हैं। कंप्यूटर में ट्रेंड ऐसे गणितज्ञों के लिए आईबीएम और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मैथेमेटिशियन और कम्प्यूटर साइंटिस्ट की नियुक्ति करने के लिए जानी जाती है ।ऐसे अभ्यर्थियों को अपने घर व देश के मोह का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए ।जो घर व देश के मोह का त्याग कर सकते हैं वे ही इनमें सफलतापूर्वक कार्य कर सकते हैं क्योंकि इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय विश्व के बहुत से देशों में हैं। ये कंपनियां कहीं भी नियुक्त कर सकती हैं और कहीं भी स्थानांतरण कर सकती हैं।

      5.यदि साइंटिस्ट बनना चाहते हैं(If you want to become a scientist)-

      कुछ गणितज्ञों की अभिरुचि वैज्ञानिक बनने की होती है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए गूगल,आईबीएम,फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मैथेमेटिशियन और कम्प्यूटर की नियुक्ति करने के लिए जानी जाती है।वर्तमान में गूगल कंपनी के तो कई विज्ञापन आ चुके हैं जिसको कुशल अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।

      6.अभ्यर्थी जो डिमांड में रहते हैं(Candidates who are in demand)-

      Great opportunities to make a career in mathematics

      Great opportunities to make a career in mathematics

      देश में टेक्नोलॉजी कंपनियों की अभ्यर्थियों की वजह से मैथमेटिक्स में अव्वल अभ्यर्थियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए गणित में अच्छा नॉलेज होने के साथ-साथ कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। इंडिपेंडेंट नाॅलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग कंपनियों और बड़ी आईटी कंपनियों में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ मैथमेटिक्स में दक्ष लोगों की काफी मांग है।

      7.ये कोर्स हैं उपलब्ध(These courses are available)-

      -   बीए (3 साल)
      -   बीए-ऑनर्स (3 साल)
      -   बीएससी (3 साल)
      -   बी.मैथ (3 साल)
      -   बीटेक (4 साल)
      -   इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड (4 साल)
      -   बीएस (4 साल)
      -   इंटीग्रेटेड एमएससी/एमएस (5 साल)
      -   एमए/एमएससी (2 साल)
      -   एम.मैथ (2 साल)
      -   एमटेक (2 साल)
      -   इंटीग्रेटेड एमएससी-पीएचडी
      -   पीएचड
      प्रमुख संस्थान- यहां से करें मैथ में बैचलर डिग्री
      -   इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), बेंग्लुरु : यहां से आप बी.मैथ डिग्री हासिल कर सकते हैं। इस संस्थान में दाखिले के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट देना पड़ता है।
      -   चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : सीएमआई से आप मैथ और कम्प्यूटर साइंस में बीएससी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यह संस्थान लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद दाखिला देता है।
      मैथ में बीएससी डिग्री
      - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), कानपुर : यहां दाखिला लेने के लिए पहले आईआईटी जेईई देना होता है।
      -  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), बेंग्लुरु : इस संस्थान में दाखिले के लिए आईआईटी जेईई और एआईइइइ का आयोजन किया जाता है।
      मैथ में मास्टर डिग्री
      -   चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : यहां मई के अंतिम दिनों में एडमिशन टेस्ट का आयोजन होता है। -   इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), नई दिल्ली : यहां भी एडमिशन टेस्ट द्वारा प्रवेश मिलता है।
      -   यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद : यहां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू द्वारा दाखिला होता है।
      एमएससी-पीएचडी यहां से कर सकते हैं-
      -   टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फन्डामेन्टल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई
      -   इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस (आईएमएससी), चेन्नई
      -   हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई), इलाहाबाद

      8.अभ्यर्थियों के लिए कुछ शब्द(Some words for the candidates)-

      अभ्यर्थियों के लिए सबसे मुख्य बात यह है कि आधुनिक युग तकनीकी तथा स्टेम अर्थात विज्ञान,गणित,तकनीकी व इंजीनियरिंग का युग है।आज सबसे अधिक डिमांड इन्हीं क्षेत्रों में है। इसलिए जो भी अभ्यर्थी गणित में योग्यता रखते हैं उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक रूप से अर्जित करना चाहिए। उन्हें केवल डिग्री ही हासिल नहीं करनी है बल्कि अपनी स्किल का डेवलपमेंट भी करना है।आज का युवा डिग्री हासिल करके यह सोचता है कि उसके लिए कोई जॉब नहीं है ।वास्तविकता यह है कि नौकरियां तो बहुत है परंतु नौकरियों के लिए केवल डिग्रीधारी युवाओं की आवश्यकता नहीं है ,उसके लिए जरूरी स्किल का होना भी आवश्यक है। कंपनियों के निदेशक व डायरेक्टर बोर्ड की अक्सर यही शिकायत रहती है कि युवाओं में जरूरी स्किल का अभाव है।
      कोई समय था जब पढ़े-लिखे व डिग्रीधारी युवाओं को भर्ती कर लिया जाता था। आज का युग और उस युग में काफी अंतर आ गया है।अब समय दूसरा आ गया है, आज केवल आप गणित व कम्प्यूटर साइंस की डिग्री हासिल करके कोई जॉब नहीं कर सकते हैं।उसका बड़ा कारण यही है कि कंपनियां आज उस जाॅब के काबिल स्किल को भी देखती है और परखती है।यदि आपने उस जाॅब के लिए जरूरी स्किल का डेवलपमेंट नहीं किया तो आप बेरोजगारों की श्रेणी में खड़े हो जाएंगे और फिर सरकार और सरकार के पदाधिकारियों पर दोष लगाएंगे कि सरकार हमें जॉब उपलब्ध नहीं करा रही है।वैसे भी सरकार कितने लोगों को जाॅब दे सकती है ,ज्यादा से ज्यादा 10 से लेकर 20% तक। बाकी युवाओं का क्या होगा? सभी युवाओं को सरकार नौकरी नहीं दे सकती है ।इसलिए सरकार का मुंह ताकने के बजाय आप अपने अंदर जाॅब के लिए जरूरी स्किल डेवलपमेंट करेंगे तो आप बेरोजगार नहीं रहेंगे।हमारे यहां डिग्रीधारी बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि उनमें आवश्यक स्किल का अभाव है।
      Also Read This Article-What Jobs Can I Get with a Math Education Degree?
      9.स्किल का विकास कैसे करें?
      जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी स्किल को डवलप करना चाहे उनके लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं।वे उन टिप्स का पालन करके अपने आपको डिग्रीधारी बेरोजगारों की श्रेणी में खड़ा होने से बचा सकते हैं।
      अध्ययन करने के पश्चात जो समय बचता है तो भी और यदि समय नहीं बचता है तो एक-दो घंटे समय बचाकर अपने घर की बेकार चीजें हैं उनकी टूट-फूट की मरम्मत कर सकते हैं।इससे धीरे-धीरे उनमें स्किल का डेवलपमेंट हो जाएगा। इससे घर की अर्थव्यवस्था तो ठीक होगी ही क्योंकि घरवालों को कोई भी चीज थोड़ी सी भी खराब हो जाती है तो ज्ञान के अभाव में ,घरवालों को चीज नई लानी पड़ती है।ये छोटे-छोटे काम हैं जैसे कपड़ा कहीं फट गया हो तो उसको सिलना,कुर्सी टूट गई हो तो उसको ठीक करना, बिजली का कोई उपकरण खराब हो गया तो ठीक करना इत्यादि ।यदि इन कार्यों में आपकी रुचि नहीं है तो मोबाइल,लैपटॉप खराब हो गया है उसको आप ठीक कर सकते हैं ।सवाल यह है कि इनको ठीक करने के लिए भी तो नॉलेज की जरूरत है ।अब हम बताते हैं कि आप कैसे इनको ठीक कर सकते हैं।आजकल हर युवा के पास मोबाइल तो रहता ही है और उसका उपयोग करते हैं ।आप यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीख सकते हैं ।एक बार समझ में ना आए तो बार-बार देखें और उसे कॉपी में नोट कर लें तथा गूगल पर संबंधित प्रॉब्लम सर्च कर ले तो वहां से भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ,उसके आधार पर आप धीरे-धीरे इनको ठीक करना तो सीखेंगे ही साथ ही इनसे संबंधित जानकारी भी होती जाएगी ।आप पार्टटाइम के लिए यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं,कोई ब्लॉग बनाकर अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।जानकारी साझा करने से ज्ञान बढ़ता है ।इस प्रकार आपमें धीरे-धीरे स्किल का डेवलपमेंट हो जाएगा।आप जिस क्षेत्र में रुचि रखते हैं ,उससे संबंधित स्किल का डेवलपमेंट करें। इस प्रकार छोटे-छोटे मरम्मत कार्य करने से व्यक्तिगत कुशलता ,अभ्यास और दिमाग का स्तर बढ़ता है ।ज्ञान केवल पुस्तकों से नहीं मिलता है ।जब तक पढ़ा हुआ ज्ञान क्रियात्मक रूप नहीं लेता है तब तक आपमें स्किल का डेवलपमेंट नहीं हो सकता है ।इस प्रकार से प्राप्त कौशल आप द्वारा प्राप्त की गई डिग्री से कम नहीं है ।यदि किसी कंपनी या सरकारी सेवा में आपका चयन नहीं होता है तो भी 15-16 साल में आपमें इतनी स्किल का डेवलपमेंट हो जाएगा कि आप अपने स्तर पर कोई कार्य कर सकते हैं।
      कोई भी स्किल सीखने के लिए आपके सामने समस्याएं और चुनौतियां आएंगी परंतु ज्यों-ज्यों आप समस्याओं को हल करते जाएंगे स्किल डेवलपमेंट के साथ साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता जाएगा।यदि आप करना ही चाहते हैं तो बहुत कुछ कर सकते हैं, यदि नहीं करना चाहेंगे तो उसके जिम्मेदार आप खुद होंगे ,कोई और नहीं। एक बार यदि आपने कदम बढ़ा दिया तो आप उसके परिणाम को देखकर खुद आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी संभव है?

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      1.छात्र आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों को क्यों छोड़ रहे हैं?(Why are students leaving large institutions like IITs?)-

      IIT DELHI,Why are students leaving large institutions like IITs?

      IIT DELHI,Why are students leaving large institutions like IITs?

      आईआईटी में चयन होने के लिए बहुत से विद्यार्थी कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी बहुत से विद्यार्थियों का चयन नहीं होता है‌।दूसरी ओर कुछ विद्यार्थी जिनका आईआईटी में सलेक्शन हो जाता है लेकिन बीच कोर्स में ही आईआईटी को छोड़ देते हैं।आईआईटी को छोड़ने के पीछे कई कारण होते हैं।इस आर्टिकल में आईआईटी छोड़ने के कारणों का उल्लेख किया गया है जिससे आप भी छोड़ने से पूर्व सीख ले सकें कि ऐसा करना कहां तक उचित है और यदि उचित नहीं है तो क्यों नहीं है।पिछले 5 सालों में 7248 विद्यार्थियों ने आईआईटी को छोड़ दिया है हालांकि यह कोई बड़ा आंकड़ा नहीं है।परंतु आईआईटी में चयन हेतु लाखों विद्यार्थी कठिन परिश्रम करते हैं और इस कोर्स का इतना ग्लैमर है कि हर कोई गणित का विद्यार्थी आईआईटी करना चाहता है। इसलिए यह आंकड़ा महत्वपूर्ण हो जाता है और इसी वजह से हम यह आर्टिकल लिख रहे हैं,साथ ही इससे हम सीख भी ले सकते हैं।
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.आईसीएस सेवाओं में चयन(Selection in ICS Services)-

      कुछ विद्यार्थियों का चयन आईसीएस अर्थात आईएएस, आईपीएस में हो जाता है जिसके कारण आईआईटी छोड़ देते हैं।भारत में सरकारी सेवाओं का ग्लैमर तथा रुझान सबसे अधिक है ।इसलिए कोई भी आईआईटी करने वाला विद्यार्थी आईआईटी के बजाय आईएएस, आइपीएस जैसी सेवाओं को वरीयता देता है।आईएएस ऐसी प्रतिष्ठित सेवा है जिनका सरकार की नीति निर्धारण में अहम योगदान होता है।यदि यह कहा जाए कि आज के समय में सबसे अधिक प्रतिष्ठित सेवाएं कौन सी है ,तो स्वाभाविक है कि उत्तर आईएएस ही होगा।नीति निर्धारण के अलावा इन सेवाओं में विवेक से कार्य करने के अधिकार भी प्राप्त होते हैं। इन सेवाओं में अधिकारों का उचित उपयोग करने पर आईएएस की प्रतिष्ठा में आश्चर्यजनक वृद्धि होती है अर्थात् अपार सम्मान मिलता है।आईएएस सेवाओं का वेतनमान और भत्ते भी आकर्षक है।
      Also Read This Article-GATE Exam 2020 Admit Card released and tips for Exam

      3.गेट में चयन(Select in GATE)-

      आईआईटी के बजाय गेट एग्जाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिया जाता है। गेट क्वालीफाई करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी मांग है।यह सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा है जो देश और विदेश में आयोजित होती है।इसको पास करने के बाद अभ्यर्थी इंजीनियरिंग की डिग्री अर्थात् एमटेक, एमई,पीएचडी के लिए एलिजिबल हो जाता है।इस टेस्ट को फॉरेन यूनिवर्सिटीज भी मान्यता देती है। इन सब कारणों की वजह से यदि किसी अभ्यर्थी का चयन गेट में हो जाता है तो वह आईआईटी के कोर्स को बीच में ही छोड़ देता है।

      4.ग्रामीण पृष्ठभूमि होने के कारण(Due to having a rural background)-

      ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी कड़ी मेहनत करने के कारण उनका चयन तो आईआईटी में हो जाता है।परंतु आईआईटी का कल्चर ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी के माफिक नहीं होता है।इसलिए वे अपने आप को आईआईटी के कल्चर में मिसफिट पाते हैं फलस्वरूप ऐसे अभ्यर्थी आईआईटी को छोड़ देते हैं।

      5.भाषा की समस्या(Language problem)-

      भारत में अधिकांश जनसंख्या हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषी है। आईआईटी में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ना पड़ता है।इसलिए जो हिंदी भाषा तथा क्षेत्रीय भाषा के विद्यार्थी होते हैं उनको अंग्रेजी माध्यम माफिक नहीं होता है।इस कारण वे प्रथम सेमेस्टर में फेल हो जाते हैं ऐसी स्थिति में वे मानसिक दबाव में आ जाते हैं।घरवालों का आईआईटी को ठीक प्रकार से पास करने का दबाव रहता है।एक बार फेल होने के कारण उनको अपने से जूनियर विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ना पड़ता है ।ऐसे विद्यार्थी मानसिक तनाव में आ जाते हैं और अपने आप को संतुलित नहीं कर पाते हैं। परिणाम यह होता है कि वे आईआईटी कोर्स को बीच में ही छोड़ देते हैं।

      6.कमजोर बच्चों पर पास होने का दबाव(Pressure to pass on vulnerable children)-

      आईआईटी में ऐसे बच्चे जो एक्स्ट्राऑर्डिनरी नहीं होते हैं उन पर पढ़ाई का अत्यधिक दबाव रहता है जैसे सेमेस्टर में पेपर ड्यू रहना,लैंग्वेज की समस्या,फेल होने पर अपने से जूनियर विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ना इत्यादि समस्याओं का प्रेशर सहन नहीं कर पाते हैं।ऐसी स्थिति में वे आईआईटी के कोर्स को बीच में छोड़ देते हैं।
      Also Read This Article-How to make India a leading country in mathematics?

      7.समीक्षा(Review)-

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      Why are students leaving large institutions like IITs?

      उच्च सेवाओं तथा गेट में चयन होने पर आईआईटी के कोर्स को बीच में छोड़ना तो चिंता का विषय नहीं है परंतु जो विद्यार्थी कमजोर पृष्ठभूमि,लैंग्वेज तथा कल्चर के कारण छोड़ देते हैं,यह चिंता का विषय है‌।हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषा के जो विद्यार्थी हैं और जिनका शुरू से ही आईआईटी में जाने का इरादा है।ऐसे विद्यार्थियों को चाहिए कि अपने हिंदी मीडियम की पढ़ाई के साथ-साथ अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़कर उस पर अपनी पकड़ मजबूत करें।आईआईटी में चयन बारहवीं कक्षा के बाद होता है ऐसी स्थिति में 12वीं क्लास तक किसी भी विद्यार्थी की अंग्रेजी पर पकड़ अच्छी हो सकती है।यदि आईआईटी में चयन नहीं होता है तो भी अंग्रेजी सीखने में कोई नुकसान नहीं है। लगभग हर किसी कॉम्पिटिशन में अंग्रेजी का पेपर होता है इसलिए उसमें भी अंग्रेजी मददगार साबित हो सकती है।यदि अन्य कॉम्पिटिशन में चयन नहीं होता है तो भी कोई भी सीखा हुआ हुनर व्यर्थ नहीं जाता है।आज तकनीकी का युग है और तकनीकी व प्रौद्योगिकी की रिसर्च अधिकतर अंग्रेजी में लिखी हुई मिलती है ।इसलिए यदि आप ऑनलाइन कोई जॉब करते हैं तो भी अंग्रेजी की जरूरत पड़ती है। सारांश यह है कि यदि बालकों को हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाया जाए तो साथ में कोचिंग या घर पर स्वयं अभिभावक बालकों को अंग्रेजी भी पढ़ाएं जिससे वे आगे आने वाली समस्याओं का समाधान कर सके।
      यदि लैंग्वेज नहीं भी सीखी है और आपकी पृष्ठभूमि कमजोर है तो भी आईआईटी को न छोड़ें।इन वजहो से आप हार मान कर कोर्स को करना न छोड़े।कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है,यदि आप कठिन परिश्रम करेंगे तो आईआईटी के कोर्स के साथ भी लैंग्वेज संबंधी समस्या व अपनी कमजोर पृष्ठभूमि को ठीक कर सकते हैं।सबसे बड़ा प्रभाव पड़ता है,मानसिकता का ।यदि मानसिक रूप से आप दबाव नहीं झेल पाएंगे या तनावग्रस्त हो जाएंगे तो आपको जो कुछ आता है उसे भी भूल जाएंगे। गणित विषय की गणना कठिन विषय के रूप में की जाती है।जब गणित विषय को चुनकर और इतना कठिन परिश्रम करके आप आईआईटी में सलेक्ट हो सकते हैं तो फिर आपको हार मानने की आवश्यकता नहीं है ।
      मन से यदि आप हार मान लेते हैं तो जीती हुई बाजी को भी आप खो देते हैं।आपकी आधी शक्ति में मानसिकता का योगदान है।मानसिकता को कमजोर न होने दें।हमेशा सकारात्मक सोचें, अपने दिमाग में नकारात्मकता को प्रवेश न होने दें।याद रखें सबसे बड़े सहायक अपने आपके आप खुद हैं।अपनी सहायता आप खुद कीजिए,किसी ओर की तरफ मुंह ताकने की बजाय आपको खुद को अपनी सहायता करनी होगी।अपनी सहायता का अर्थ है कि आप अपनी मानसिकता को सुदृढ़ करके कर सकते हैं। व्यक्ति का सबसे बड़ा मित्र खुद ही है और खुद ही सबसे बड़ा शत्रु है।
      फीस की वजह से छोड़ रहे हैं तो यह कोई बड़ा मैटर नहीं है। इसके लिए आज कई विकल्प हैं।आपका आईआईटी में चयन हो जाता है तो सगे-संबंधी भी मदद कर देते हैं वरना बैंक वगैरह से भी ऋण लेकर फीस चुकाई जा सकती है।
      आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित कोर्सेज को बीच में छोड़ देना समझदारी नहीं है बल्कि मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का समाधान करके और कोर्स को पूरा करने में ही समझदारी है।

      8. साल में 7248 छात्रों ने IIT को कहा बाय, जानें-इतने बड़े संस्थानों को क्यों छोड़ रहे स्टूडेंट(7248 students said Bye to IIT in a year, know, why are students leaving such big institutes)-

      Date:Mon, 09 Dec 2019
      स्टूडेंट्स कई सालों की मेहनत के बाद आईआईटी में प्रवेश ले पाते हैं। इसके बाद भी पांच साल में 7248 बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी जानें एक्सपर्ट की राय में इसके कारण......
      नई दिल्ली, जेएनएन। देश के प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी संस्थान आईआईटी से पिछले पांच साल में 7,248 स्टूडेंट्स ड्रॉप आउट हो चुके हैं। सीधे शब्दों में कहें तो पिछले पांच साल में सात हजार से अधिक छात्रों ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इस बात की जानकारी भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लोकसभा में दी।
      अब सवाल है कि आखिरी बच्चे ऐसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के बाद इन्हें छोड़ क्यों देते हैं? जिन संस्थानों में एडमिशन के लिए लाखों बच्चे साल दर साल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं, एडमिशन के बाद बीच कोर्स में ही साथ क्यों छोड़ देते हैं? इस सिलसिले में हमने आईआईटी गुवाहाटी के असिस्टेंट प्रोफेसर बृजेश राय से बात की।
      कमजोर बच्चों पर दवाब- प्रोफेसर राय ने बताया कि बच्चों को छोड़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह है एजुकेशनल प्रेशर यानी पढ़ाई का दबाव। जो बच्चे ग्रामीण परिवेश या पिछड़े बैकग्राउंड से आते हैं, उनके लिए प्रवेश बाद इस प्रेशर को संभालना मुश्किल होता है। वे फेल हो जाते हैं। पहले सेमेस्टर में फेल होने के बाद प्रेशर और बढ़ जाता है, ऐसे में वे छोड़ने का फैसला कर लेते हैं। आईआईटी में पहले ऐसे कमजोर बच्चों के लिए प्रोग्राम चलाए जाते थे। हालांकि, अब इन पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है
      बढ़ता बैकलॉग- बैकलॉग भी इसके पीछे एक वजह है। जो बच्चा एक बार फेल हो जाता है, उसे फिर जूनियर्स के साथ बैठना पड़ता है। ऐसे में उन पर एक किस्म का मानसिक दबाव होता है। ऐसे में वह क्लास लेना बंद कर देते हैं। इसके बाद अनुपस्थिति भी एक वजह बन जाती है।
      भाषा भी है वजह- स्टूडेंट्स के ड्राप आउट के पीछे भाषा भी एक बड़ी वजह है। कई बच्चे हिंदी मीडियम से आईआईटी में प्रवेश लेते हैं। जबकि, आईआईटी का कोर्स अंग्रेजी में है। विषय और लेक्चर दोनों ही अलग भाषा में होने की वजह से छात्रों काफी समस्या होती है। ग्रामीण परिवेश से आएं छात्रों के सामने कल्चर और लैग्वेंज का अंतर दोनों एक साथ सामने आता है, ऐसे में वह दबाव में आ जाते हैं।
      फीस- हाल के दिनों में आईआईटी कैंपस में बढ़ी हुई फीस को लेकर प्रदर्शन भी हुए। हालांकि, प्रोफेसर बृजेश राय इसे बड़ी वजह नहीं मानते। उनका कहना है कि आरक्षित वर्ग के बच्चों की फीस माफ़ है। बाकि जो बच्चे फीस दे रहे हैं, उन्हें परिवार, रिश्तेदार और बैंक से आसानी से पैसे मिल जाते हैं। अभी तक इस ड्रॉप आउट में फीस बड़ी वजह नहीं है। हालांकि, इसके प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।
      गेट भी है बड़ी वजह- हालांकि जो छात्र इन संस्थानों से ग्रेजुएट होने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेते हैं, उनकी राह में गेट की परीक्षा भी एक वजह बन जाती है। पब्लिक सेक्टर के कई बड़े संस्थान गेट परीक्षा के मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करते हैं। ऐसे में बच्चे पहले कोर्स में एडमिशन ले लेते हैं,  इसके बाद जब उनका सिलेक्शन सरकारी नौकरी में हो जाता है, तो वे नौकरी को अक्सर पहली वरीयता देते हैं।
      नहीं चौंकाते ये आंकड़े- प्रोफेसर बृजेश राय इस आंकड़े को चौंकाने वाला नहीं मानते हैं। उनके मुताबिक, देश में कुल 23 आईआईटी हैं। ऐसे में औसतन एक आईआईटी से करीब 315 बच्चे पांच साल में ड्रॉप आउट होते हैं। इस तरह एक साल में करीब 63 बच्चे कोर्स छोड़ देते हैं। बड़े आईआईटी में इन पांच सालों में आठ से 10 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। ऐसे में 63 बच्चों के ड्रॉप आउट का आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं है।

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Select these best books for mat exam preparation

      Select these best books for mat exam preparation

      1.मैट परीक्षा की तैयारी के लिए चुनें ये बेस्ट बुक्स(Select these best books for mat exam preparation)-

      Select these best books for mat exam preparation
      Select these best books for mat exam preparation
      मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एमएटी) एक मानकीकृत परीक्षा है जो 1988 से बिजनेस स्कूलों (बी-स्कूलों) को एमबीए और संबद्ध कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की सुविधा के लिए दी जाती है। सरकार। भारत के, HRD मंत्रालय ने 2003 में MAT को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के रूप में अनुमोदित किया। कोई भी B- स्कूल - राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय - MAT स्कोर को उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए स्कोर कार्ड के आधार पर एक प्रवेश इनपुट के रूप में मान सकता है। देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा परीक्षण, एमएटी भारत के 600 से अधिक बी-स्कूलों में आपका पासपोर्ट बना रहेगा।यह परीक्षा ALL INDIA MANAGEMENT ASSOCIATION द्वारा आयोजित कराई जाती है।
      इस आर्टिकल में MAT अर्थात् MANAGEMENT APTITUDE TEST के लिए पुस्तकें Suggest की गई हैं। इसमें गणित, सामान्य ज्ञान तथा रीजनिंग (तर्कशक्ति) से सम्बन्धित प्रश्न दिए जाते हैं। उक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु बाजार में वैसे तो ढ़ेरों पुस्तकें उपलब्ध हैं। परन्तु बहुत सी पुस्तकों में व्याकरण, मुद्रण व विषयवस्तु सम्बन्धी त्रुटियाँ पाई जाती हैं। यदि इस प्रकार की पुस्तकों के आधार  पर तैयारी की जाए तो हमारी तैयारी त्रुटि रहित नहीं होगी। इसलिए बाजार से स्तरीय पुस्तकें खरीदनी चाहिए जिनमें त्रुटियों का प्रतिशत नगण्य या बहुत कम हो। स्तरीय पुस्तकें भी ज्यादा नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। पुस्तकों से तैयारी करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि पुस्तकों से हमें मार्गदर्शन तथा दिशा ही मिलती है। यदि हम यह सोचकर तैयारी करते हो कि इन पुस्तकों से ही प्रश्न आ जाएंगे तो यह हमारी भूल है।
      पुस्तकों से अभ्यास प्रश्न हल करने से प्रश्न हल करने का कौशल बढ़ता है। पुस्तकों में उदाहरणों के द्वारा प्रश्नों का हल दिया हुआ होता है जिनकों हल करने के बाद हम अभ्यास के प्रश्नों को आसानी से हल कर पाते हैं। माॅडल टेस्ट पेपर भी दिए हुए होते हैं जिनकों हल करके हम हमारी प्रश्नों को हल करने की स्पीड बढ़ा सकते हैं। प्रैक्टिस सेट को जितना हल करते हैं उतना ही हमारी हल करने की स्पीड के साथ शुद्धता Accuracy) बढ़ती है। पुस्तकें सिलेबस के आधार पर लिखी हुई होती है इसलिए अलग-अलग टाॅपिक के लिए विषयवस्तु इकट्ठी करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है बल्कि एक ही पुस्तक में हमें पूर्ण सिलेबस पर आधारित प्रश्न मिल जाते हैं। अलग-अलग पुस्तकें पढ़ने और हल करने से हमारी प्रश्नों को हल करने की क्षमता बढ़ती है। प्रत्येक पुस्तक का डिफीकल्टी लेवल अलग-अलग होता है इसलिए डिफीकल्ट सवालों को हल करने से हमारी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। अलग-अलग पुस्तकों में प्रश्नों की विविधता होती है इसलिए हमारी तार्किक, चिंतन शक्ति बढ़ती है और प्रश्नों को रटने के चांस समाप्त हो जाते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा पुस्तकों का अम्बार लगाना भी उचित नहीं है।
      Also Read This Article-What are the five interesting facts about mathematical sign infinity?
       स्तरीय पुस्तकों को ही हल करना चाहिए क्योंकि स्तरीय पुस्तकें लिखनेवाले लेखक विद्वान् तथा अनुभवी होते हैं। लेकिन पुस्तकों का आदि भी नहीं होना चाहिए अन्यथा हमारी बौद्धिक, तार्किक व चिंतन शक्ति नहीं बढ़ सकेगी। इसलिए माॅडल टेस्ट पेपर के आधार पर हमें हमारी परख करते रहना चाहिए कि हमारी बौद्धिक, तार्किक व चिंतन शक्ति का विकास हुआ है या नहीं। यदि नहीं हो रहा हो तो हमें हमारी पढ़ने की शैली को परिवर्तित करना चाहिए। किसी योग्य व विद्वान् से परामर्श लेना चाहिए।अतः केवल पुस्तकों पर ही आश्रित न रहें। इस आर्टिकल में स्तरीय पुस्तकों की सूची दी गई है यदि आपको इनसे भी अधिक अच्छी स्तरीय पुस्तकें पता हो तो आप उनकी भी मदद ले सकते हैं।
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.AMAT Books: मैट परीक्षा की तैयारी के लिए चुनें ये बेस्ट(AMAT Books:Select these best books for mat exam preparation)-

      Select these best books for mat exam preparation

      Select these best books for mat exam preparation

      MAT Preparation Books: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट यानी मैट परीक्षा का आयोजन साल में चार बार किया जाता है यह पेपर कंप्यूटर और पेपर दोनो तरह से लिया जाता है। आप किसी एक या दोनो मोड में एग्जाम दे सकते हैं....
      13 Sep 2019,
      MAT Books For Preparation: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट यानी मैट परीक्षा का आयोजन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन करवाती है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए बाजार में कई किताबें उपलब्ध हैं लेकिन सभी किताबें तैयारी के लिए सही नहीं होती है इसलिए यहां हम आपको मैट एग्जाम की तैयारी के लिए कुछ बेस्ट बुक्स की जानकारी दे रहे हैं।
      Quantitative Aptitude for Competitive Examinations By RS Aggarwal
      यह सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इस किताब का पहला ऐडिशन 1989 में आया था। क्वांटिटिव एप्टीट्यूड मैट के अलावा कई अन्य मैनेजमेंट एग्जाम का हिस्सा होता है और इसके लिए यह बेस्ट बुक है। इस किताब में 5500 से ज्यादा सवाल और उनके उत्तर दिए गए हैं। किताब में हल किए हुए सवालों के साथ प्रैक्टिस के लिए भी सवाल दिए गए हैं जिनसे अभ्यर्थी अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस किताब के लेखक आरएस अग्रवाल हैं।
      Also Read This Article-What are the interesting facts of mathematics?
      Face To Face MAT By B S Sijwaliiइस किताब के लेखक अजय सिंह है और यह मैट की सबसे अच्छी किताबों में से एक है। इस किताब के पुराने ऐडिशन भी जारी हो चुके हैं जो काफी बिके हैं। इस किताब में कठिन कॉन्सेप्ट को भी बेहद आसान तरीके से बताया गया है। इसके साथ ही इसमें पिछले दस सालों के मैट परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और उनके सवालों के हल दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एग्जाम पैटर्न के पांचों भाग को शामिल किया गया है।
      MAT 23 years Topic-wise Solved Papers By Deepak Agarwal And Shipra Agarwalमैट 23 इयर टॉपिक वाइस सॉल्व पेपर्स के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें पिछले हल किए हुए पेपर शामिल हैं। इस किताब में पिछले 20 साल के हल कि हुए पेपर दिए गए हैं जिनसे आपको अंदाजा हो जाएगा कि अगला पेपर कैसा हो सकता है साथ ही असली प्रश्न पत्र हल करने से आपके अंदर कॉन्फिडेंस भी आएगा।
      इस किताब में पांच भाग दिए गए हैं जिन्हें 55 चैप्टर्स में बांटा गया है। मैट के अलावा इस किताब के जरिए अन्य एंट्रेंस जैसे सीमैट, एनमैट, एसएससी आदि की तैयारी भी कर सकते हैं।
      Complete Guide for MAT and other MBA Entrance Exams By Disha Experts
      इस किताब के अब तक 4 ऐडिशन छप चुके हैं। इसका चौथा ऐडिशन जून 2019 में छपा था। इसके किताब के पुराने ऐडिशन काफी पसंद किए गए हैं। इस किताब का जरिए आप मैट के अलावा अन्य परीक्षा की तैयारी भी आसानी से कर सकते हैं। यह किताब खासतौर से एमबीए एंट्रेंस की तैयारी के लिए बनाई गई है।
      पिछले कुछ सालों में पूछे गए सवालों को भी इस किताब में शामिल किया गया है। इस किताब का नया ऐडिशन ही खरीदें क्योंकि इसमें मौजूदा सिलेबस के मुताबिक सवाल और उनके हल दिए गए हैं। इस किताब के लेखक दीपक अग्रवाल और महिमा अग्रवाल हैं। इस किताब की कीमत करीब 599 रुपए है।
      Data Interpretation & Data Sufficiency By Ananta Ashisha
      यह किताब डेटा इंटरप्रेटेंशन और डेटासफिशिएंसी के ऊपर तैयार की गई है यह किसी भी एमबीए एग्जाम का बेहद अहम हिस्सा होता है और इसी को ध्यान में रखकर इस किताब को तैयार किया गया है इसमें डेटा टेबल, एनालिसिस ऑफ डेटा, लाइन ग्राफ, बार चार्ट, पाई चार्ट या सर्कल ग्राफ, केस स्टडीज, मिक्स ग्राफ आदि की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इसमें पिछले साल के क्वेश्चन पेपर भी दिए गए हैं। इस किताब की कीमत केवल 125 रुपए है।


      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      College students get benefits of pursuing BSc course

      College students get these benefits of pursuing BSc course

      1.कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलते हैं BSc कोर्स करने के ये फायदे (Introduction to College students get these benefits of pursuing BSc course)

      College students get benefits of pursuing BSc course
      College students get benefits of pursuing BSc course
      तकनीकी का जितनी तीव्र गति से विकास होता जा रहा है त्यों-त्यों अन्य विषय विशेषकर गणित विषय से बीएससी करने वाली विद्यार्थियों के दिमाग में यह प्रश्न उठता है कि गणित से बीएससी करने के स्काॅप खत्म होते जा रहे हैं ।जब बीटेक ,एमटेक तथा आईआईटी वालों की पूंछ खत्म होती जा रही है तो बीएससी कहां लगती है अर्थात इनका स्थान तकनीकी ने ले लिया है परंतु वस्तुत ऐसी बात नहीं है बल्कि बीएससी तथा अन्य गणित के कोर्सेज की डिमांड ज्यादा बढ़ती जा रही है ।क्योंकि गणित ने सभी विषय में अपने पैर पसार लिए हैं ।आज तकनीकी के क्षेत्र में कोडिंग भी गणित की जानकारीवाला ही ठीक तरह से कर सकता है। इसलिए मोबाइल,लैपटॉप,कंप्यूटर ,टेबलेट आदि के सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर के लिए तकनीशियन के साथ-साथ अर्थात् कंप्यूटर साइंस के साथ-साथ उसे गणित की जानकारी होनी चाहिए । इसलिए मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि कंपनियों में इंजीनियर्स व गणित से कोर्सेज किए हुए की भारी मांग है । जरूरत है तो टैलेंट की अर्थात् आपमें यदि गणित का टैलेंट है तो आप कहीं भी जाॅब पा सकते हैं। टैलेंट के साथ अनुभव की ज्यादा डिमांड है। एक बार आप जैसे तैसे भी अपनी रूचि के क्षेत्र में सर्विस प्राप्त कर लें और अपने वेतन पर ज्यादा फोकस न करें बल्कि कम वेतन में भी शुरुआत में भी समझौता कर लें । ज्यों-ज्यों आपका अनुभव बढ़ता जाएगा तथा आप अपनी प्रतिभा को तराशेंगे तो खुद ब खुद कंपनियां आपके लिए द्वार खोल देंगी ।इसके बाद आप अपने मन मुताबिक तथा अपनी योग्यता के अनुसार वेतन प्राप्त कर सकते हैं ।इसलिए शुरुआत में अनुभव अर्जित करने पर फोकस करें ।याद रखें यदि आप वेतन पर अपना टारगेट फोकस करेंगे तो बमुश्किल ही सफल हो पाएंगे ।अपने काम पर फोकस रखेंगे तो वेतन तथा धन तो उसका बायो प्रोडक्ट है ,आपका लक्ष्य नहीं है। हालांकि इस आधुनिक युग में सबकी नज़र धन पर ही टिकी हुई है,ऐसे में आप ज्यादा सफल नहीं हो सकते हैं ।लेकिन जिनकी नजर अपने टैलेंट पर टिकी हुई है,वे विपरीत परिस्थितियों को भी पार कर जाते हैं । ओर एक बार यदि आपने अनुभव हासिल कर लिया है तो आपके लिए डिमांड की कतार लग जाएगी। लेकिन हमेशा याद रखें कि लोभ नहीं रखना है ।यदि आपके पास नौकरियों की कतार लग जाए और आपमें अंहकार आ गया तो फिर निश्चित रूप से एक दिन पतन हो जाएगा। इसलिए लोभीवृत्ति रखकर यदि आप एक कंपनी से छोड़कर दूसरी कंपनी ज्वाइन करते जाएंगे तो आपके लिए द्वार बंद होते जाएंगे ।कंपनियां आपके टैलेंट का वेतन देती है ,इसका मतलब यह नहीं है कि आप लोभवृत्ति रखकर चाहे जो डिमांड करेंगे तो वे मान लेंगी ।याद रखें दुनियां में एक से बढ़कर एक  मौजूद है ।यदि आपने अपनी योग्यता से अधिक डिमांड कर दी तो कंपनियों के लिए आपसे बेहतर ओर कोई मिल जाएगा।
      Also Read This Article- Read Other Topics with Maths to increase Opportunities
      आर्टिकल में हम यही कहना चाहते हैं कि बीएससी करने वालों के लिए जाॅब के द्वार बंद नहीं हुए है ।इस आर्टिकल में आप बीएससी करने के बाद क्या-क्या कर सकते हैं इसका वर्णन किया गया है ।आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार क्षेत्र चुनकर उस क्षेत्र में जाने का प्रयास करें ।लेकिन अपना टारगेट फ्लेक्सिबल रखें। ऐसा न रखें कि मुझे तो वहीं क्षेत्र मिलेगा तो ही नौकरी करूंगा ।हम जो चाहते हैं जरूरी नहीं है वह मिल ही जाएगा। यदि मिल जाए तो वैल एण्ड गुड, नहीं मिले तो उसके समकक्ष दूसरा क्षेत्र चुने। आत्मविश्वास रखें परंतु अति आत्मविश्वास न रखें ।बीएससी करने वालों के पास ढेरों आॅप्शन है। जाॅब के लिए गणित से बीएससी वालों के लिए नए नए द्वार खुल रहे हैं।

      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलते हैं BSc कोर्स करने के ये फायदे(College students get these benefits of pursuing BSc course)-

      BSc साइंस ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को करियर ग्रोथ के अनेक अवसर मिलते हैं और आजकल तो साइंस और टेक्नोलॉजी के सतत विकास के साथ-साथ अब साइंस की फील्ड में कई अन्य खास करियर ऑप्शन्स उभर रहे हैं. इस आर्टिकल में BSc ग्रेजुएट्स के लिए कुछ खास करियर ऑप्शन्स और BSc कोर्स करने के फायदों पर चर्चा की जा रही है.
      NOV 25, 2019
      College students get benefits of pursuing BSc course
      College students get benefits of pursuing BSc course
      Why should you join B.Sc Course for graduation?
      स्टूडेंट्स अक्सर किसी टॉप कॉलेज से अपना मनचाहा एजुकेशनल कोर्स करना चाहते हैं. लेकिन स्ट्रीम्स तो 3 ही हैं ना....साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स. ऐसे में, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि, ‘क्या BSc (बैचलर ऑफ़ साइंस) कोर्स ने अब अपनी लोकप्रियता खो दी है?’ ऐसी बात नहीं है. आज भी अधिकतर स्टूडेंट्स किसी साधारण कॉलेज से इंजीनियरिंग या एमबीबीएस कोर्स करने के बजाय किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से BSc कोर्स करना पसंद करते हैं क्योंकि BSc कोर्स करने के अपने फायदे हैं. इसी तरह, आज जब पूरी दुनिया में विज्ञान और तकनीकी में अभूतपूर्व तरक्की हो रही है, तो ऐसे में देश-दुनिया में BSc स्टूडेंट्स के लिए अनेक खास करियर ऑप्शन्स और करियर ग्रोथ के काफी आशाजनक अवसर मौजूद हैं. इस आर्टिकल में हम BSc स्टूडेंट्स के लिए भारत में उपलब्ध खास करियर/ जॉब ऑप्शन्स की चर्चा करने के साथ ही स्टूडेंट्स को BSc ग्रेजुएशन से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. आइये आगे पढ़ें:
      Also Read This Article- South African First Woman to get PHD in Mathematics
      अंडरग्रेजुएट लेवल पर BSc कोर्स क्या है?
      असल में, BSc साइंस से संबद्ध विभिन्न विषयों के लिए एक ग्रेजुएट लेवल कोर्स है. BSc के तहत छात्र BSc (सामान्य) और BSc (ऑनर्स) कोर्सेज में से अपने लिए उपयुक्त कोर्स चुन सकते हैं. जो छात्र कंप्यूटर्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंटरेस्टेड होते हैं, वे छात्र BSc (कंप्यूटर साइंस/ आईटी) कोर्स चुन सकते हैं.
      भारत में B.Tech. ग्रेजुएट्स के लिए उपलब्ध हैं ये खास ऑप्शन्स
      ट्रेडिशनल BSc कोर्स बनाम प्रोफेशनल BSc कोर्स
      ट्रेडिशनल BSc कोर्स: इसमें पीसीएम, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जूलॉजी, स्टेटिस्टिक्स और होम साइंस सहित कुछ अन्य विषय शामिल होते हैं.
      प्रोफेशनल BSc कोर्स: इसके तहत विशेष रूप से जॉब ओरिएंटेड विषय जैसेकि, एग्रीकल्चर, एनीमेशन, एक्वाकल्चर, बायोकेमिस्ट्री, बायोइन्फरमेटिक्स, जेनेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, फैशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मल्टीमीडिया, फिजियोथेरेपी, साइकोलॉजी और अन्य संबद्ध कोर्स शामिल हैं.
      अब हम कॉलेज में BSc कोर्स करने के फायदों की चर्चा करेंगे.
      कॉलेज स्टूडेंट्स को BSc कोर्स करने से होते हैं ये फायदे
      अट्रेक्टिव स्कॉलरशिप्स
      सरकार के फंड से BSc कोर्सेज करने वाले मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप्स दी जा रही हैं. इन स्कॉलरशिप्स के तहत कई आकर्षक ऑफर्स दिये जाते हैं जैसे कोर्स करने का सारा खर्च स्कॉलरशिप के तहत शामिल है. अगर छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहें तो उन्हें यह अच्छी तरह पता होना चाहिए कि इनमें से कुछ स्कॉलरशिप्स में एमएससी से संबद्ध खर्चे भी शामिल हैं.
      रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में जॉब/ करियर ऑफर्स
      BSc में डिग्री करने का सबसे ज्यादा लाभ तो यह होता है कि इन ग्रेजुएट्स के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में रोज़गार के काफी अवसर मौजूद हैं. भारत में आर एंड डी सेक्टर (रिसर्च और डेवलपमेंट क्षेत्र) को मजबूत बनाने के लिए ही वास्तव में भारत सरकार BSc ग्रेजुएट्स को इतनी आकर्षक स्कॉलरशिप्स ऑफर करती है. अब, क्योंकि भारत सरकार भी आर एंड डी सेक्टर के विकास में काफी रूचि ले रही है तो स्टूडेंट्स निश्चिंत रहें कि साइंस से संबद्ध विभिन्न क्षेत्रों में स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही बढ़िया और फायदेमंद करियर ऑप्शन्स मौजूद हैं.
      पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट छात्रों के पास हैं कौन से करियर ऑप्शन्स ?
      अन्य महत्त्वपूर्ण फ़ील्ड्स में भी मिल सकते हैं करियर के अवसर
      किसी भी अन्य एकेडेमिक कोर्स के स्टूडेंट्स की तरह ही BSc ग्रेजुएट्स को भी रोज़गार के काफी बढ़िया अवसर मिलते हैं. BSc स्टूडेंट्स केवल साइंस से संबद्ध फ़ील्ड्स में ही जॉब करने तक सीमित नहीं होते हैं बल्कि वे मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, लॉ आदि क्षेत्रों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं या फिर, जॉब तलाश सकते हैं.
      BSc ग्रेजुएट्स के लिए उपलब्ध होते हैं ये खास जॉब ऑफर्स
      BSc ग्रेजुएट्स के लिए रोज़गार के कुछ लोकप्रिय क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
      शैक्षणिक संस्थान
      अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान
      अस्पताल
      हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स
      फार्मास्युटिकल्स और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग
      रासायनिक उद्योग
      पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण
      फोरेंसिक अपराध अनुसंधान
      रिसर्च फर्में
      टेस्टिंग लैबोरेट्रीज
      भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग
      वेस्टवाटर प्लांट
      एक्वैरियम
      वन सेवाएं
      तेल उद्योग
      ये हैं BSc ग्रेजुएट्स के लिए विशेष जॉब प्रोफाइल्स
      BSc ग्रेजुएट्स के लिए उपलब्ध कुछ खास जॉब प्रोफाइल्स निम्नलिखित हैं:
      वैज्ञानिक
      वैज्ञानिक सहायक
      रिसर्च एनालिस्ट्स
      शिक्षक
      तकनीकी लेखक / एडिटर्स
      लेक्चरर्स
      केमिस्ट
      एन्युमेरेटर्स
      रिसर्चर्स
      बायोस्टैटिस्टिशियन
      क्लिनिकल रिसर्च मैनेजर
      सलाहकार
      अगर आप हैं हिस्ट्री में ग्रेजुएट तो आपके पास हैं ये ऑप्शन्स !
      यद्यपि BSc कोर्स करने के ढेरों फायदे होते हैं. लेकिन अधिकांश छात्रों को इस बारे में कुछ भी पता नहीं होता है. अब, यह पेरेंट्स और टीचर्स का फर्ज है कि छात्रों को कॉलेज में करवाये जाने वाले सभी कोर्सेज से संबद्ध संभावित लाभों के बारे में समझाएं. अगर छात्र साइंटिफिक रिसर्च फ़ील्ड्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो कोई संबद्ध BSc कोर्स उनके लिए बहुत बढ़िया रहेगा. इसके अलावा. भारत में BSc कोर्स की पढ़ाई 3 वर्षों में पूरी करवाई जाती है और इस तरह, अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज की तुलना में छात्रों का 1 या 2 वर्ष बच जाते हैं.
      जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here

      Read more

      Recruitment in Bank,Kendriya Vidyalaya & other departments

      Bumper recruitment in Bank, Kendriya Vidyalaya and various departments

      बैंक,केन्द्रीय विद्यालय और विभिन्न विभागों में बम्पर भर्ती का परिचय (Introduction to Bumper recruitment in Bank, Kendriya Vidyalaya and various departments)-

       Recruitment in Bank,Kendriya Vidyalaya & other departments
       Recruitment in Bank,Kendriya Vidyalaya & other departments
      बैंक,केन्द्रीय विद्यालय और विभिन्न विभागों में बम्पर भर्ती निकली हैं। जो अभ्यर्थी सरकारी सेवाओं में नियुक्त होने के इच्छुक हैं तथा सरकारी पदों पर रहकर अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, उनके लिए शानदार मौका है। जो अभ्यर्थी पूर्व से ही तैयारी कर रहे हैं, उनको ओर अधिक तेजी से तैयारी प्रारम्भ कर देनी चाहिए। लेकिन जो अभ्यर्थी भर्तियां निकलने के बाद तैयारी प्रारम्भ करते हैं, उनको तत्काल अपने इच्छित पद पर तथा जिसकी क्वालिफिकेशन पूरी करते हैं उनको आवेदन फाॅर्म सब्मिट कर देना चाहिए। अधिकतर पदों पर आनलाईन फाॅर्म भरे जाते हैं। फाॅर्म भरने के तत्काल बाद बिना समय गँवाए अपनी तैयारी प्रारम्भ कर देनी चाहिए। हमने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी  कैसे करनी चाहिए इसके लिए आर्टिकल्स पोस्ट किए हुए हैं, उसे आपको अवश्य पढ़ना चाहिए। इन आर्टिकल्स में परीक्षा से सम्बन्धित तैयारी की टिप्स की जानकारी दी गई हैं।
      Also Read This Article-What are Bank Job Options || What is Tips for  Bank Job Preparation
      सरकारी सेवाओं का भारत में एक अलग ही क्रेज तथा ग्लेमर है तथा हर शिक्षित युवाओं की तमन्ना यह होती है कि उसकी सरकारी पद पर नियुक्ति हो जाए। इसलिए थोड़े से पदों के रिक्तियों के लिए भी लाखों अभ्यर्थी फाॅर्म भरते हैं। यह देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकारी सेवाओं के प्रति कितनी दीवानगी है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट यहाँ तक कि पीएचडी करने वाले युवा भी एक साधारण सी चतुर्थ श्रेणी के पद को प्राप्त करने के लिए लालायित रहते हैं और उनके लिए आवेदन करते हुए मिल जाते हैं।
      सरकारी सेवाओं में वे ही अभ्यर्थी चुने जाते हैं जो गम्भीरता पूर्वक अध्ययन करते हैं तथा सरकारी सेवा प्राप्त करने का उनमें जुनून होता है। रिक्तियों से सम्बन्धित संक्षिप्त जानकारी दे दी गई है फिर भी किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन हो तथा अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उनको अधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करना चाहिए।
      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

      1.Job alert : बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकलीं 300 से ज्यादा नौकरियां

       Publish Date: Sat, 14 Dec 2019
      बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 300 से ज्यादा नौकरियां निकली हैं। 38 साल के व्यक्ति इन पदों पर आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर, 2019 हैं।
      कानपुर (फीचर डेस्क)। देश भर में सरकारी और प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरियों के लिए रोजाना हमारी न्यूज वेबसाइट पर आते रहें।
      300 पद, बैंक ऑफ महाराष्ट्र
      2.Job alert: एसजेवीएन लिमिटेड में 230 वैकेंसी, 30 साल तक के इच्छुक कर सकते हैं आवेदन
      Post : जर्नलिस्ट ऑफिसर
      Age : 20-38 साल मैक्सिमम

      3.Job alert: स्पोर्ट्स अथाॅरिटी ऑफ इंडिया में 130 पद खाली, 20 दिसंबर से पहले भरें फार्म

      Educational qualification : कंडीडेट्स के पास रेलिवेंट डिसिप्लिन में गे्रजुएशन की डिग्री हो। साथ ही कंडीडेट्स के पास कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए। डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
      Selection process : कंडीडेट्स का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट, जीडी व इंटरव्यू के बेसिस पर होगा।
      4.Job alert: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर 5 हजार भर्ती, 42 साल अधिकतम उम्र
      Application Fees : 1180 रुपये
      Last date to apply : 31-12-2019
      For details : www.bankofmaharashtra.in

      5.एनईईआरआई

      58 पद, एनईईआरआई
      Post : प्रोजेक्ट असिस्टेंट
      Age : 30 साल मैक्सिमम
      Educational qualification :कंडीडेट्स के पास रेलिवेंट डिसिप्लिन में बीएससी/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।
      Selection process : कंडीडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के बेसिस पर होगा।
      Last date to apply : 31-12-2019
      For details : www.neeri.res.in

      6.आर्मी पब्लिक स्कूल

      20 पद, आर्मी पब्लिक स्कूल
      Post : पीजीटी व अन्य
      Age : 32 साल मैक्सिमम
      Educational qualification : कंडीडेट्स के पास रेलिवेंट डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/बीटेक/बीएड की डिग्री होनी चाहिए। डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।
      Selection process : कंडीडेट्स का सिलेक्शन इंटरव्यू के बेसिस पर होगा।
      Last date to apply : 24-12-2019
      For details : www.apshisar.com
      Also Read This Article-Preparation Tips for Competition Examination 

      7.मिश्र धातु निगम लिमिटेड

      17 पद, मिश्र धातु निगम लिमिटेड
      Post : डिप्टी मैनेजर व अन्य
      Age : 45 साल मैक्सिमम
      Educational qualification :कंडीडेट्स के पास रेलिवेंट डिसिप्लिन में बीई/बीटेक की डिग्री हो। साथ ही उनके पास आईटीआई का डिप्लोमा होना चाहिए। डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
      Selection process : कंडीडेट्स का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट, स्किल टेस्ट व इंटरव्यू के बेसिस पर होगा।

      8.Kendriya Vidyalaya Recruitment 2019: केंद्रीय विद्यालयों में 6,000 टीजीटी, पीजीटी शिक्षक पदों पर जल्द होंगी भर्तियां

       kvsangathan.nic.in
      Kendriya Vidyalaya Recruitment 2019: केंद्रीय विद्यायलयों में 6,000 शिक्षक पदों पर भर्तियां जल्द की जाएंगी. केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पदों पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो सीटेट (CTET) की परीक्षा पास किये हैं. बिना सीटेट पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे.
      16 December 2019,केंद्रीय विद्यायलयों में 6,000 शिक्षक पदों पर भर्तियां जल्द की जाएंगी. केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पदों पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो सीटेट (CTET) की परीक्षा पास किये हैं. बिना सीटेट पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. (फोटो प्रतीकात्मक)
      नई दिल्ली. Kendriya Vidyalaya Recruitment 2019: केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 6,000 से ज्यादा पद खाली हैं. इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री निशंक पोखरियाल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दिया था. पोखरियाल ने कहा था देशभर के 1225 केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 6,000 से ज्यादा पद खाली हैं जिसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है. केंद्रीय विद्यायलों शिक्षक पदों पर सीटेट की परीक्षा पास किया है वो ही इन भर्तियों के लिए आवेदन के अर्ह हैं. केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक की नौकरी देख रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाये. आपको बता दें कि देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों के कई पदों पर खाली हैं. केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में की जाएंगी.
      पिछले दिनों लोकसभा में निशंक पोखरियाल ने एक सवाल के जवाब में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि देशभर के केद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के लगभग 6,000 से ज्यादा पद खाली हैं. लगभग हर केंद्रीय विद्यालय में 40 से ज्यादा शिक्षकों की कमी है. इन पदों पर केंद्र सरकार द्वारा भर्तिया जल्द की जाएंगी.
      मानव संसाधन विकास मंत्री पोखरियाल ने कहा था कि ये भर्तियां कई चरणों में की जाएंगी. एक चरण में इतने ज्यादा पदों पर नियुक्तियां करने में काफी कठिनाई आती है. इसलिए विभाग द्वारा इसके लिए कई फेज आयोजित किये जाएंगे.
      आपको बता दें कि देशभर में लगभग 1225 केंद्रीय विद्यालय है. सभी केंद्रीय विद्यालयों को मिलाकर कुल 12,92767 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए हुई थी. हालांकि बाद में इनमें आर्थिक रुप से पिछड़े परिवार के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाने लगा.
      9.Indian Air Force Airmen Recruitment 2020: भारतीय वायुसेना ग्रुप X और Y में एयरमैन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
      Medical Courses After 12th Science: बायोलॉजी से किया है 12वीं तो मेडिकल में करियर बनाने के ये हैं सबसे बेहतरीन कोर्स
      9.NCERT Recruitment 2019: अकाउंटेंट, कंसलटेंट और अन्य पदों के लिए इंटरव्यू
      उम्‍मीदवारों का सेलेक्‍शन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा
      एलिजिबल कैंडिडेट्स 18, 19 दिसंबर 2019 को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
      LAST UPDATED: DECEMBER 13, 2019
      NCERT Recruitment 2019: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (National Council of Educational Research and Training, NCERT) ने अकाउंटेंट, कंसलटेंट और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. एलिजिबल कैंडिडेट्स 18, 19 दिसंबर 2019 को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. देखें वैकेंसी डिटेल.
      डेटा मैनेजर: 02 पद
      कंसलटेंट : 04 पद
      वेब डेवलपर: 01 पोस्ट
      सिस्टम एनालिस्ट: 02 पद
      सर्वे एसोसिएट: 03 पद
      अकाउंटेंट: 01 पद सैलरी डिटेल
      डेटा मैनेजर: 60,000 प्रति माह
      कंसलटेंट: 45,000 प्रति माह
      वेब डेवलपर: 45,000 प्रति माह
      सिस्टम एनालिस्ट: 30,000 प्रति माह
      सर्वे एसोसिएट: 30,000 प्रति माह
      अकाउंटेंट: 20,000 प्रति माह
      डेटा मैनेजर पद के लिए कैंडिडेट्स Science/ Statistics/ Mathematics/ Commerce/ Economics/ Education/ Computer Science में 55% नंबरों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट हो.
      कंसलटेंट पद के लिए भी संबंधित विषय (गणित / सामाजिक अध्ययन / वाणिज्य / सांख्यिकी / शिक्षा / विज्ञान) में पोस्ट ग्रेजुएट हो.
      वेब डेवलपर पद के लिए एमसीए / बीटेक (कंप्यूटर साइंस) / बी.ई. (कंप्यूटर विज्ञान), पीएचपी, डॉट नेट, C # .Net, ASP.NET, MySQL, MSSQL, जावा सर्वलेट्स, जावा सर्वर पेज (JSP), एंटरप्राइज JavaBeans (EJB), जावास्क्रिप्ट, HTML5, CSS3, JQuery हो


      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institution

      Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institutions

      1.टॉप इंस्टिट्यूशन्‍स से 1200 से ज्‍यादा इंजिनियर्स को रिक्रूट करेगी सैमसंग इंडिया(Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institutions)-

      Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institution
      Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institution
      यह खबर उन अभ्यर्थियों के लिए है जो गणित से अच्छी डिग्री अर्थात् आईआईटी, एनआईटी जैसी डिग्री हासिल कर चुके हैं और जाॅब की तलाश में हैं। हम बार-बार यही लिखते रहते हैं कि गणित के विद्यार्थियों के लिए जाॅब की कोई कमी नहीं है यदि वे अपने टैंलेट को पहचानकर उसे निखारे। जो विद्यार्थी अध्ययन काल में कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हैं तथा जिनका ध्यान अध्ययन पर फोकस रहता है उन विद्यार्थियों के लिए कहीं भी जाॅब की कोई कमी नहीं है। परन्तु जो विद्यार्थी ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं तथा जोड़तोड़ करके डिग्री हासिल करते हैं वे विद्यार्थी अपनी पहुँच का प्रयोग करके डिग्री तथा जाॅब तो हासिल कर लेते हैं लेकिन जाॅब में आनेवाली परेशानियों से सामना होते ही उनके पसीने छूट जाते हैं। ज्यादातर विद्यार्थियों की यही हालत है कि उनकी कर्मठता को लकवा मार गया है इसलिए ऐसे विद्यार्थी मौज-मस्ती को ही अपनी जिन्दगी का ध्येय समझते हैं। ऐसी बात नहीं है कि यह स्थिति आधुनिक युग में ही हो रही हैं पुरातन काल में भी भौतिकता तथा ऐशो आराम के लोग विद्यमान रहे हैं। इसीलिए उस समय की कहावत है कि 'यावत् जीवेत सुखम् जीवेत् ऋण कृत्वा घृतम पीबेत' अर्थात् जब तक जीओ सुख से जीओ चाहे ऋण लेकर घई पीना पड़े अर्थात् ऐशोआराम की जिंदगी जीओ चाहे उसके लिए कर्जा करना पड़े। पश्चिम की भौतिकवाद की चपेट में हमारे देश के युवा भी आ गए हैं इसलिए वे पुरुषार्थ करने के बजाय जोड़तोड़, तिकड़म से डिग्री तथा जाॅब हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोग नौकरी तो हासिल कर लेते हैं लेकिन ऐसे लोग न तो कार्य को ठीक तरह से अन्जाम दे पाते हैं और न ही सम्मान पा सकते हैं।
      Also Read This Article-Simmons Became the World's Successful Investor on the Basis of Maths
      जो विद्यार्थी कठिन पुरुषार्थ तथा मेहनत से गणित शिक्षा अर्जित करते हैं और टाॅप इंस्टीट्यूट से डिग्री हासिल कर चुके हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। साथ ही जो विदेश में नौकरी नहीं करना चाहते हैं तथा भारत देश में ही नौकरी करना चाहते हैं तथा अच्छा वेतन भी पाना चाहते हैं उनको इसका फायदा उठाकर आवेदन करना चाहिए। सैमसंग कंपनी बहुराष्ट्रीय कंपनी है और उसका स्टेट्स भी बहुत अच्छा है इसलिए यदि आप इस जाॅब के लिए योग्य हैं तो एप्लाई करने में कोई नुकसान नहीं है। क्या पता यह नौकरी आपके भाग्योदय का कारण बन जाए?

      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.टॉप इंस्टिट्यूशन्‍स से 1200 से ज्‍यादा इंजिनियर्स को रिक्रूट करेगी सैमसंग इंडिया(Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institutions)-

      Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institution
      Samsung India to Recruit More than 1200 Engineers from Top Institution
      सैमसंग अपने बेंगलुरु, नोएडा और दिल्‍ली स्थित रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट में आईआईटी, एनआईटी और बीआईटीएस पिलानी जैसे टॉप इंस्टिट्यूशन्‍स से इंजिनियरिंग ग्रैजुएट्स की भर्ती करेगी।
      Updated: 28 Nov 2019
      सैमसंग इंडिया करेगा भर्ती
      जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। टेक कंपनी सैमसंग इंडिया 1200 इंजिनियर्स को रिक्रूट करने जा रही है और डोमेस्टिक व ग्‍लोबल मार्केट्स में इनोवेटिव 'मेक इन इंडिया' प्रॉडक्ट्स को जेनरेट करना चाहती है।
      Also Read This Article-Karmaveer Chakra Award for Contribution to IIT Gold Medalist 
      सैमसंग अपने बेंगलुरु, नोएडा और दिल्‍ली स्थित रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट में आईआईटी, एनआईटी और बीआईटीएस पिलानी जैसे टॉप इंस्टिट्यूशन्‍स से इंजिनियरिंग ग्रैजुएट्स की भर्ती करेगी। ये इंजिनियर्स आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स, रिकग्निशन सिस्‍टम्‍स, डेटा अनैलेसिस, ऑन डिवाइस एआई, मोबाइल कम्‍युनिकेशन्‍स, नेटवर्क्‍स और यूजर इंटरफेस और यूजर एक्‍सपीरियंस के क्षेत्र में काम करेंगे।

      3.इन कैंडिडेट्स को जॉब(Job for these Candidates)-

      बता दें, कंपनी कंप्‍यूटर साइंस, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ऐंड कम्‍युनिकेशन्‍स, इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग, मैथमेटिक्‍स ऐंड कंप्‍यूटिंग, इंस्‍ट्रुमेंटेशन ऐंड इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी जैसे अलग-अलग सब्‍जेक्‍ट्स के कैंडिडेट्स को जॉब्‍स देगी।
      सैमसंग इंडिया के हेड, ह्यूमन रिसॉर्स (एचआर) संदीप ने कहा, 'दिसंबर 2017 में हमने कहा था कि हम 2020 तक भारत में 2500 इंजिनियर्स को रिक्रूट करेंगे। 2018 में हमने 1000 इंजिनियर्स को हायर किया और इस साल हम 1200 से ज्‍यादा कैंडिडेट्स को हायर करने की प्‍लानिंग कर रहे हैं। 340 प्री-प्‍लेसमेंट ऑफर्स पहले ही आईआईटी और दूसरे शीर्ष संस्‍थानों को दिए जा चुके हैं।'

      4.इन जगहोंं से भर्ती(Recruitment from these places.)-

      सैमसंग इंडिया इस साल दिल्‍ली, कानपुर, मुंबई, चेन्‍नै, गुवाहाटी, खड़गपुर, बीएचयू, रूड़की, पल्‍लकड़, तिरुपति, इंदौर, गांधीनगर, पटना, भुवनेश्‍वर, मंडी, जोधपुर और भिलाई के आईआईटी से इंजिनियर्स की भर्ती करने जा रही है।
      कंपनी के हेड, ह्यूमन रिसॉर्स (एचआर) के मुताबिक, हमारे पास फिलहाल कुल मिलाकर 70 हजार से ज्‍यादा लोग काम कर रहे हैं। अगर हम विशेष तौर पर रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट सेंटर्स के बारे में बात करें तो हमारे पास हमारे तीन केंद्रों में काम करने वाले 9 हजार लोग हैं।


      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      Job for the Post Postdoctoral Fellow, Mathematical Sciences

      Job for the Post Postdoctoral Fellow, Mathematical Sciences

      1.पोस्टडॉक्टरल फेलो, गणितीय विज्ञान पद के लिए नौकरी (Job for the Post Postdoctoral Fellow, Mathematical Sciences)-

      संयुक्त अरब अमीरात में PostDoctoral Fellow के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। उक्त पोस्ट के लिए PhD, मैथमेटिक्स साइंस में होने के साथ उसे लिखित व मौखिक अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। गणित तथा साइंस से कोई भी कोर्सेज करने का फायदा यह होता है कि गणित की विषयवस्तु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों में एक जैसी है। गणित को अंग्रेजी माध्यम से भी किसी भी देश का व्यक्ति पढ़ सकता है। इसका कारण यह है कि इसमें थ्योरीटिकल के बजाय प्रेक्टिकल कार्य अधिक किया जाता है। दूसरा कारण यह है कि गणित में बहुत उच्च स्तरीय अंग्रेजी भाषा की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि गणित के लिए सामान्य पारिभाषित शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिस पर थोड़ी सी मेहनत से ही अच्छी पकड़ बना सकते हैं। यही विशेषता इसे अन्य विषयों से अलग तथा विशिष्ट रुप प्रदान करती है। यदि कोई अभ्यर्थी विदेश में तथा विदेश में भी अरब देशों में सेवा करने का इच्छुक है तो यह पद उनके लिए उपयुक्त है। सेवा से सम्बन्धित पूरी जाँच पड़ताल करने के बाद ही इसमें फाॅर्म भरे, सम्पूर्ण जाँच पड़ताल आपको अपने स्तर पर करनी है। कई बार फ्राॅड भी हो जाता है। इसलिए फ्राॅड से बचने के लिए सतर्क, चौकस और सजग रहें। पूर्णरूप से तहकीकात करने के बाद ही जाने की सोचें। कई बार ऐसा होता है कि आकाश से गिरे और खजूर में आकर अटके। इसलिए वेतनमान और विदेश के ग्लैमर को देखकर आकर्षित न हो जाएं। हमने अपने स्तर पर इसकी कोई जाँच पड़ताल नहीं की है इसलिए पूर्णरूप से अपने स्तर पर ही जाँच पड़ताल करें, किसी भी प्रकार के कोई फ्राॅड के लिए हम किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं है।
      यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 
      Read Also This What is Fear of Mathematics and how to Remove it?

      2.Trending: Funny Jokes:Love Maths

      'प्यार एकम प्यार': लीजिए मार्केट में लांच हो गया प्यार का पहाड़ा, करें शेयर / 'प्यार एकम प्यार': लीजिए मार्केट में लांच हो गया प्यार का पहाड़ा, करें शेयर
      कहते हैं प्यार के बिना जीवन अधूरा है! प्यार में पागलपन का दौर सदियों से चला आ रहा है।
      Dainikbhaskar.Com
      Feb 13, 2018
      कहते हैं प्यार के बिना जीवन अधूरा है! प्यार में पागलपन का दौर सदियों से चला आ रहा है। रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा आदि ने प्यार की एक मिसाल पेश की। यह और बात है कि दुनिया प्यार से रहने पर जोर देती है। प्यार बांटने का ज्ञान देती है और प्यार करने का प्रवचन देती है, लेकिन जब आंखों के सामने कोई प्रेमी युगल नजर आता है, तो वो खटकने लगता है। खैर, यह तो हुई और बात, आप प्यार का पहाड़ा पढ़िए और मजे लीजिए।
      Job for the Post Postdoctoral Fellow, Mathematical Sciences,Trending: Funny Jokes:Love Maths
      Trending: Funny Jokes:Love Maths

      3.Postdoctoral Fellow, Mathematical Sciences

      Job Description
      Duties of the Post doc RA is to conduct research in the area of metric graph theory & chemical graph theory. The aim of the project is to give further insights on various mathematical properties of selected topological indices and continuing research trends in this direction. We will be working on metric dimension, partition dimension, fault tolerant metric dimension to name a few as well as the on the extremal structure of graphs with respect to distance-based topological indices like Weiner index, Weiner dimension, Mostar index, adjacent-eccentric distance sum index, eccentric-adjacency index. Another purpose of the project is to explore the spectral properties of distance-based matrices and to develop an efficient computational technique for degree-distance-based topological indices and counting-based topological indices.
      Minimum Qualification
      Master degree in Mathematics with specialization in Graph Theory.
      Preferred Qualification
      Ph.D. in Mathematics with specialization in Graph Theory
      Expected Skills/Rank/Experience
      Candidate is expected to have solid background in Graph Theory and its application. He/she must be capable to develop corresponding programing in Matlab/Maple and must be familiar with other software like GAP, newGraph and HyperChem. Proficiency in English is required (written and oral).
      Special Instructions to Applicant
      Candidate is required to submit a detailed CV, statement of research skills and one Recommendation Letter.
      Division College of Science - (COS)
      Department Mathematical Sciences - (COS)
      Job Close Date 31-12-2019
      Job Category Academic - Post-Doctoral
      Salary 8000-9000 AED Per Month
      Post Postdoctoral Fellow, Mathematical Sciences का हिन्दी अनुवाद 

      4.पोस्टडॉक्टरल फेलो, गणितीय विज्ञान(Post Postdoctoral Fellow, Mathematical Sciences)

      नौकरी का विवरण
      पोस्ट डॉक्टर आरए के कर्तव्यों को मीट्रिक ग्राफ सिद्धांत और रासायनिक ग्राफ सिद्धांत के क्षेत्र में अनुसंधान करना है। परियोजना का उद्देश्य चयनित टोपोलॉजिकल सूचकांकों के विभिन्न गणितीय गुणों और इस दिशा में निरंतर अनुसंधान रुझानों पर और अधिक जानकारी देना है। हम मीट्रिक सूचकांक, विभाजन आयाम, दोष सहिष्णु मीट्रिक आयाम पर काम कर रहे हैं, कुछ नाम के साथ-साथ ग्राफ्स की चरम संरचना पर, जैसे वेनेर इंडेक्स, वेनेर आयाम, मोस्टर इंडेक्स, आसन्न-विलक्षण दूरी योग सूचकांक, सनकी-आसन्न सूचकांक। परियोजना का एक अन्य उद्देश्य दूरी-आधारित मेट्रिसेस के वर्णक्रमीय गुणों का पता लगाना और डिग्री-दूरी-आधारित सामयिक सूचकांकों और गिनती-आधारित सामयिक सूचकांकों के लिए एक कुशल कम्प्यूटेशनल तकनीक विकसित करना है।
      Read Also This What are Bank Job Options || What is Tips for  Bank Job Preparation
      न्यूनतम योग्यता
      ग्राफ थ्योरी में विशेषज्ञता के साथ गणित में मास्टर डिग्री।
      पसंदीदा योग्यता
      पीएच.डी. गणित में ग्राफि थ्योरी में विशेषज्ञता के साथ
      अपेक्षित कौशल / रैंक / अनुभव
      उम्मीद है कि ग्राफ थ्योरी और उसके आवेदन में उम्मीदवार की ठोस पृष्ठभूमि होगी। वह मतलब / मेपल में संगत प्रोग्रामिंग विकसित करने में सक्षम होना चाहिए और अन्य सॉफ्टवेयर जैसे GAP, newGraph और HyperChem से परिचित होना चाहिए। अंग्रेजी में प्रवीणता आवश्यक है (लिखित और मौखिक)।
      आवेदक को विशेष निर्देश
      उम्मीदवार को एक विस्तृत सीवी, अनुसंधान कौशल का विवरण और एक सिफारिश पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
      डिवीजन कॉलेज ऑफ साइंस - (COS)
      विभागीय गणितीय विज्ञान - (COS)
      जॉब क्लोज डेट 31-12-2019
      नौकरी श्रेणी शैक्षणिक - पोस्ट-डॉक्टरल
      वेतन 8000-9000 AED प्रति माह
      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more