Mathematics Education

The content is informative .Thanks for such article.To know about me please click here.Mathematics Education.keep these things in mind,choosing a course after 12th Read more

keep these things in mind,choosing a course after 12th

keep these things in mind when choosing a course after 12th


    1.12वीं के बाद कोर्स चुनते वक्त ध्यान रखें ये बातें(Keep these things in mind when choosing a course after 12th)-

    keep these things in mind when choosing a course after 12th

    keep these things in mind when choosing a course after 12th

    12वीं के बाद जॉब को लेकर काफी छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक एवं माता-पिता परेशान रहते हैं।इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 12वीं के बाद क्या-क्या जॉब के ऑप्शन हैं? केवल साइंस के लिए ही नहीं बल्कि आर्ट्स, कॉमर्स वालों के लिए भी जॉब के ऑप्शन हैं।अब से बहुत समय पहले 12वीं के बाद जॉब के ज्यादा कोई ऑप्शन नहीं थे परंतु आज के समय में 12वीं के बाद काफी जॉब ऑप्शन है।आपमें यदि स्किल है तो निश्चित रूप से जाॅब प्राप्त कर सकते हैं।12वीं के बाद जॉब ऑप्शन चुनने के कई कारण हैं।परिवार में कोई ऐसी दुर्घटना घटित हो गई जिससे आगे अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकते हो,परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो,तीसरा कारण है कि विद्यार्थी पढ़ने के बजाय जॉब करने में रुचि रखता हो चौथा कारण है कि विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर हो।इस प्रकार और भी कई कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से विद्यार्थी को जॉब की आवश्यकता हो।अब हम कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिनका ध्यान रखकर आप जॉब का ठीक तरह से चुनाव कर सकते हैं।12वीं के बाद उसी कोर्स का चुनाव करना चाहिए जिससे आपको आसानी से तथा जल्दी जाॅब मिल जाए।
    वे दिन लद गए जब छात्रों के पास 12वीं के बाद कोई खास विकल्प नहीं होते थे और वे इसी उधेड़-बुन में रहते कि 12वीं के बाद क्या कोर्स चुनें, किसमें करियर बनाएं। लेकिन अब स्काॅप ही स्काॅप है।
    एक वक्त था जब 12वीं करने के बाद छात्रों के पास ज़्यादा विकल्प नहीं होते थे और वे यह सोचकर टेंशन में रहते थे कि आखिर वे ऐसा क्या विषय या कोर्स चुनें जो उनके भविष्य को संवारने में मदद कर सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब 12वीं के बाद विभिन्न कोर्सों और विकल्पों की असीम लाइनें खुली हैं, जिनमें से छात्र अपनी पसंद और स्काॅप के हिसाब से चुन सकते हैं। लेकिन चुनाव करते वक्त छात्रों को यह भी ध्यान रखने की ज़रूरत है कि जो कोर्स या फिर लाइन वे चुन रहे हैं उसमें कितनी संभावनाएं हैं। कुछ बातें हैं जिनका छात्र कोर्स का चयन करते वक्त ज़रूर ध्यान रखें।
    यहां आपको कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप 12वीं के बाद अपने करियर के तौर पर चुन सकते हैं।
    आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

    2.अपनी रुचि का कोर्स चुनें(Choose your course of interest)-

    विभिन्न अध्ययनों में यह जाहिर हुआ है कि मनुष्य अपनी रूचि के क्षेत्र में बेहतर तरीके से कार्य करता है तथा उसके परिणाम भी अच्छे प्राप्त होते हैं।यदि विद्यार्थी आधुनिक युग में किसका अधिक ट्रेंड है, इस बात को देखकर अपने कोर्स का चुनाव करता है तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थी की सफलता की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं।इसलिए अपनी रुचि व जिज्ञासा के अनुसार ही कोर्स का चयन करें।यदि आपकी रुचि गणित विषय में है तो गणित विषय से संबंधित कोर्स को चुनें।यदि गणित के बजाय आपने कॉमर्स तथा आर्ट्स विषय को चुन लिया तो उसमें सफलता संदिग्ध ही रहेगी।
    Also Read This Article-Great opportunities to make a career in mathematics

    3.अपनी योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन करें(Select the course to the best of your ability)

    अभ्यर्थियों की गणित व साइंस में रुचि तो होती है और वे गणित व साइंस से संबंधित कोर्स का चयन करना चाहते हैं ।परंतु उनमें गणित को हल करने जितनी योग्यता नहीं होती है। वे जैसे-तैसे दसवीं-बारहवीं परीक्षा पास करते हैं। गणित में अध्ययन करने के बावजूद कम अंक प्राप्त करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अपनी योग्यता व प्रतिभा को ठीक से पहचानकर ही 12वीं के बाद कोर्स का चयन करना चाहिए। आज का युग कड़ी प्रतिस्पर्धा का युग है और इस युग में आपने अपनी रूचि के अनुसार गणित का चयन कर लिया परंतु गणित व साइंस जैसे विषयों को पढ़ने के लिए
    कड़ी मेहनत व अच्छी बौद्धिक क्षमता की जरूरत होती है। यदि आपमें गणित व साइंस का कोर्स करने जितनी बौद्धिक क्षमता नहीं है तो आप केवल रुचि के बल पर इन कोर्सेज को नहीं कर पाएंगे ।इसलिए 12वीं के बाद अपनी योग्यता व क्षमता के अनुसार कोर्स का चयन करें।

    4.कोर्स का भविष्य कैसा है ?(How is the future of the course?)-

    कोर्स का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उस कोर्स को चुनने से आपको क्या-क्या लाभ हो सकता है और क्या-क्या हानियां हो सकती है ?यदि इन बातों पर पहले ही गौर कर लेंगे तो आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।जिस कोर्स का चयन करने जा रहे हैं उसका भविष्य भी देखें अर्थात् भविष्य में उस कोर्सेज से करने वाले अभ्यर्थियों की डिमांड बढ़ने वाली है या घटने वाली है।यदि उस कोर्सेज का भविष्य उज्ज्वल हो तो ही उस कोर्सेज को करने का फायदा है ।जिस कोर्स की मांग भविष्य में खत्म होने वाली हो उसे करने में फायदा नहीं है। जैसे आज कंप्यूटर साइंस व तकनीकी का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है इसलिए इन विषयों से कोर्स करते हैं तो भविष्य उज्ज्वल ही होगा।

    5.विज्ञापनों के झांसी से बचें (Avoid ads)

    आजकल छात्रों को लुभाने के लिए विज्ञापन और कैंपेन चलाए जाते हैं। उन्हें फीस में छूट देने जैसे प्रलोभन दिए जाते हैं ।इसके अलावा उन्हें बताया जाता है कि आप अमुक कोर्स कर लेंगे तो हम आपका प्लेसमेंट करवा देंगे।इस प्रकार के झांसे में न आकर वस्तुस्थिति का आप अपने स्तर पर जांच पड़ताल करें तभी निर्णय लें।कई कोर्सेज कराने वाले संस्थान कोर्स कराने के बाद पल्ला झाड़ लेते हैं। आपसे फीस पहले ही वसूल कर चुके होते हैं इसलिए बाद में उस संस्थान के खिलाफ कुछ भी नहीं कर सकते हैं।ऐसे संस्थान लिखित रूप में कुछ भी नहीं देते हैं ।इसलिए वास्तविक स्थिति की जांच पड़ताल करके ही कोर्सेज व संस्थान का चयन करें।

    6.अपने दोस्तों को देखकर चुनाव न करें(Do not choose to see your friends)-

    कई विद्यार्थी अपने मित्रों या  सहपाठियों को देखकर कोर्स या जाॅब का चयन कर लेते हैं और बाद में पछताते हैं।यह जरूरी नहीं है कि जिस क्षेत्र में आपके मित्र की रुचि है उसी क्षेत्र में आपकी भी रुचि हो।आपका स्वभाव,गुण और रुचि जिस क्षेत्र के लिए अलाऊ करता है वही क्षेत्र चुने।अपने विवेक और बुद्धि का प्रयोग करें ।अपने मित्रों के कहने से किसी क्षेत्र या जाॉब का चुनाव न करें। यदि आप अपने विवेक व बुद्धि का प्रयोग करेंगे तो ज्यादा चांस है कि वह निर्णय सही होगा। मित्रों के कहने के आधार पर चुनाव करेंगे और विपरीत परिणाम आएगा तो मित्र दूर हट जाएंगेे और उसके लिए आपको ही जिम्मेदार ठहराएंगे। सफलता का श्रेय लेने के लिए तो कई तैयार हो जाएंगे परन्तु असफलता में अपने खास भी साथ छोड़ देते हैं।
    Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course

    7.अनुभवी व्यक्तियों से सुझाव लें(Get tips from experienced people)-

    यदि आप सोच समझकर कोर्स तथा जाॅब का चयन करेंगे तो आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।अनुभवी व्यक्तियों जैसे माता-पिता ,शिक्षकों से भी सुझाव लें और उसके अनुसार निर्णय लें।विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के संबंध में तो जानकारी रखते हैं परंतु विद्यार्थियों में परिपक्वता और अनुभव की कमी होती है। इसलिए अपने ज्ञान में अनुभवी व्यक्तियों के सुझावों को शामिल करके निर्णय लेंगे तो पछताना नहीं पड़ेगा ।अनुकरण ,ज्ञान और अनुभव में अनुभवी श्रेष्ठ होता है।इसलिए अनुभवी व्यक्तियों के सुझाव को वरीयता दें ।

    8.अपने कौशल(स्किल) को पहचाने(Recognize your skill)-

    विद्यार्थियों में शुरू से ही किसी न किसी क्षेत्र में रुचि होती है और उस रुचि के अनुसार वे प्रारंभ से ही कुछ ना कुछ करते रहते हैं। जैसे किसी विद्यार्थी की खेलकूद में ,किसी की भजन में ,किसी की संगीत में ,किसी की मॉडल्स बनाने में, किसी की चिंतन-मनन में रुचि व जिज्ञासा होती है।अपनी रुचि व जिज्ञासा के अनुसार वे भजन,खेलकूद,संगीत, मॉडल्स,चिंतन-मनन,लेखन में कुछ ना कुछ करते रहते हैं। शिक्षा संस्थान उनके इस कौशल को निखारने में किसी न किसी माध्यम से कोशिश करते रहते हैं। इसलिए अपनी स्किल को पहचान कर उसके अनुसार 12वीं के बाद कोर्स व जाॅब को चुनें।

    9.कोर्स व जाॅब से संबंधित जानकारी पता करें(Know the information related to the course and job)-

    जो भी कोर्स व जाॅब चुनें उसकी मान्यता ,फैकल्टी और प्लेसमेंट, परफाॅर्मेंस की जानकारी हासिल करें ।इससे आप धोखा खाने से बच जाएंगे ।इस दुनिया में सब तरह के काम होते हैं ,कुछ लोग व संस्थान लोगों को बेवकूफ बनाकर ही अपना व्यवसाय चलाते हैं, ऐसे लोगों को दूसरों को धोखा देकर कमाने में ही आनंद आता है । ऐसे लोग व संस्थान अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए धोखाधड़ी को जायज मानते हैं ।इसलिए आपको ऐसे लोगों और संस्थानों से सजग ,सतर्क और चौकस रहना है पूरी तरह से जांच पड़ताल करके ही संस्थान का चयन करें।
    10.निष्कर्ष(Conclusion)-
    12वीं के बाद कोर्स या जाॅब का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि एक निर्णय से आपका भविष्य बर्बाद हो सकता है और आबाद भी हो सकता है।इसलिए 12वीं के बाद निर्णय लेने में अपनी समझ,सोच, बुद्धि व विवेक का उपयोग करें।इस कोर्स व जाॅब से आपका पूरा जीवन संवर भी सकता है तो बिखर भी सकता है।कई लोग बाद में जाकर पश्चाताप करते रहते हैं कि काश यदि हमने अमुक निर्णय ले लिया होता तो हमारा जीवन सुखद, शुभ व कल्याणकारी होता ।परंतु बाद में पश्चाताप करने से क्या फायदा ?क्योंकि बाद में उसमें सुधार की बहुत कम संभावनाएं रह जाती है।

    13.12वीं के बाद कोर्स चुनते वक्त ध्यान रखें ये बातें, भविष्य में होगा फायदा(Keep these things in mind while choosing the course after 12th, it will be beneficial in future)-

    keep these things in mind when choosing a course after 12th
    keep these things in mind when choosing a course after 12th
    प्रोफेशनल कोर्सेज
    प्रोफेशनल कोर्सेज़ का अपना ही जलवा है। छात्र चाहें तो 12वीं के बाद इन कोर्सेज़ का चुनाव कर सकते हैं। वे चाहें तो आईटी और मैनेजमेंट से जुड़े कोई कोर्स कर सकते हैं। बैचलर ऑफ बिजनस मैनेजमेंट (बीबीए), बैचलर ऑफ कम्प्यूटर ऐप्लिकेशंस (बीसीए), डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, डिप्लोपा इन होटल मैनेजमेंट ऐंड कैटरिंग टेक्नॉलजी, बैचलर इन इन्फॉरमेशन टेक्नॉलजी (बीआईटी), प्रमोशन ऐंड सेल्स मैनेजमेंट, ट्रैवल ऐंड टूरिज्म, फैशन डिजाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन जैसे कई प्रोफेशनल कोर्सेज़ हैं, जो खूब डिमांड में हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें नौकरी का काफी स्काॅप है।
    डिफेंस सर्विसेज़
    अगर आप देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए भी विभिन्न कोर्सेज़ हैं। जैसे कि नैशनल डिफेंस सर्विसेज़। कई स्कूल एनडीए की परीक्षी की तैयारी 11वीं कक्षा से ही कराने लग जाते हैं। छात्र 12वीं कक्षा में भी इस एग्जाम को दे सकते हैं। क्लियर होने पर आपकी एनडीए में सीधे ट्रेनिंग और उससे संबंधित पढ़ाई शुरू हो जाती है।
    मेडिकल फील्ड में स्कोप
    अगर छात्र मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो वे 12वीं के बाद किसी प्रतिष्ठित संस्थान से बीएससी (पास) या बीएससी (ऑनर्स) कर सकते हैं। आजकल बायोटेक्नॉलजी, जेनेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में भी ग्रैजुएशन करने का विकल्प है। आप 12वीं के बाद इंजिनियरिंग या मेडिकल कोर्स भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम को पास करना जरूरी है।
    कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस की बढ़ती डिमांडकॉमर्स के फील्ड में भी काफी विकल्प हैं, जिनमें से छात्र अपनी पसंद से चुन सकते हैं। इस स्ट्रीम के छात्र भविष्य में एमबीए, सीएस, सीए, फाइनैंशल ऐनालिस्ट जैसे क्षेत्रों में सुनहरा करियर बना सकते हैं। कंप्यूटर साइंस कोर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। कई कॉलेजों में बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस कोर्स है। यह कोर्स करने के बाद करियर ऑप्शन की कोई कमी नहीं है।
    आर्ट्स का भी है बोलबाला
    भले ही कई छात्र और पैरंट्स आर्ट्स को अन्य स्ट्रीम्स के मुकाबले कमतर आंकते हों, लेकिन सच तो यही है कि आर्ट्स के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं हैं। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र 12वीं के बाद सिविल सर्विसेज़ की तैयारी कर सकते हैं। पहले लोग मानते थे कि आर्ट्स के क्षेत्र में ज्यादा संभावनाएं नहीं हैं, लेकिन आज इसमें करियर के लिए ढेरों ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। आर्ट्स में ऐसे कई विषय हैं, जिनकी पढ़ाई करके आप सरकारी और निजी क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आप इकनॉमिक्स, साइकॉलजी, हिस्ट्री, फिलॉसफी आदि में ग्रेजुएट कर सकते हैं। आर्ट्स से ग्रैजुएशन के बाद आप सिविल सर्विसेज में जा सकते हैं। इसके अलावा एमबीए, जर्नलिज्म, मार्केट ऐनालिसिस, टीचिंग, एंथ्रोपोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, एमएसडब्यू आदि में भी आपके सामने कई विकल्प मौजूद हैं।

    No. Social Media Url
    1. Facebook click here
    2. you tube click here
    3. Twitter click here
    4. Instagram click here
    5. Linkedin click here
    Read more

    Great opportunities to make a career in mathematics

    Great opportunities to make a career in mathematics


      1.गणित में कॅरियर बनाने के अपार मौके(Great opportunities to make a career in mathematics)-

      Great opportunities to make a career in mathematics

      Great opportunities to make a career in mathematics

      गणित के सवाल बहुत से विद्यार्थियों तथा अभ्यर्थियों को परेशान कर देते हैं लेकिन कुछ विद्यार्थियों तथा अभ्यर्थियों की गणित के सवाल हल करने में खास दिलचस्पी होती है या कह लीजिए कि उनको गणित के सवाल हल करने में आनंद का अनुभव होता है।आज हम ऐसे ही विद्यार्थियों के लिए जिनकी गणित में विशेष रूचि है,केरियर के कुछ विकल्प बताएंगे जिनमें वे जाएंगे तो अपना भविष्य तथा जीवन को चमका सकते हैं।
      वैसे तो गणित के सवाल अधिकतर को परेशान कर देते हैं, लेकिन कुछ लोगों की इसमें खासी दिलचस्पी होती है। इसलिए यदि आपको भी गणित के सवाल अपनी ओर खींचते हैं और आप इन्हें सुलझाने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके पास गणित में कॅरियर बनाने के काफी अच्छे और बहुत अधिक मौके हैं।
      भारत के पास एक लंबी और प्राचीन गणितीय परंपरा है और यहां कई महान गणितज्ञों ने जन्म लिया। भारतीय गणित के प्राचीन समय में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कराचार्य, संगमग्राम के माधव और नीलकण्ठ सोमयाजि जैसे विद्वानों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय गणित में दशमलव संख्या को सबसे पहले दर्ज किया गया था, जिसका आज भी इस्तेमाल होता है। भारतीय गणितज्ञों ने एक अंक के रूप शून्य की अवधारणा का अध्ययन करने के लिए भी सबसे पहले योगदान दिया।
      अगर आप भी गणित में महारत हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए कई पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं। जिनको आप 12वीं कक्षा पास करके कर सकते हैं। देश के कई संस्थानों में गणित की शिक्षा दी जाती है। यहां आपको बीएससी डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएससी डिग्री या बीएस डिग्री या इंटीग्रेटेड एमएस डिग्री चुनने का अवसर मिलता है। कोर्स करने के बाद आप एक गणितज्ञ, बीमांकिक, शिक्षक और स्टेटिस्टिशियन के पद पर कार्य कर सकते हैं। विज्ञान से संबंधित कॅरियर बनाने के लिए गणित में योग्य होना बहुत जरूरी है। वहीं कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साइंस के पद पर कार्य करने के लिए गणित में डिग्री होना भी अनिवार्य है।
      Also Read This Article-College students get benefits of pursuing BSc course
      आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

      2.भारतीय मल्टीनेशनल कंपनियों में मिल सकता है मौका(Indian multinational companies may get a chance)-

      जो अभ्यर्थी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जाना चाहते हैं या किसी फाइनेंशियल कंपनियों में रुचि रखते हैं तथा जो कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज रखते हैं वे फाइनेंसियल कंपनी, रिसर्च ऑफ मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य कंपनियों में अपना भाग्य आजमा सकते हैं‌।ये कंपनियां भारतीय गणितज्ञों की भर्तियां कर रही है।आज का तकनीकी व कम्प्यूटर का युग है इसलिए कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक है।गणित में पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बावजूद उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान भी प्राप्त कर लेना चाहिए।

      3.अच्छे-अच्छे प्रतिष्ठानों में अवसर है(Good establishments have opportunities)-

      जो अभ्यर्थी सरकारी सेवाओं में जाने के इच्छुक हैं तथा कंप्यूटर व गणित पर बहुत अच्छी पकड़ है वे ही इसका लाभ उठा सकते हैं।भारत में सरकारी सेवाओं में चपरासी से लेकर आईएएस की सेवाओं के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है ।जो अभ्यर्थी विशिष्ट प्रतिभा रखते हैं और इस कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने में सक्षम है वे स्पेस रिसर्च (इसरो), डिफेंस रिसर्च (डीआरडीओ), एयरोनॉटिकल रिसर्च (नाल) में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं इनमें सरकारी विभागों का काम होता है।यहां सभी गणितज्ञ उनकी प्रमुख समस्याओं को सुलझा सकते हैं। फाइनेंसियल मैथमेटिक्स एक अन्य क्षेत्र है जहां अच्छे वेतन वाली नौकरी पा सकते हैं‌।

      4.अंतरराष्ट्रीय मल्टीनेशनल कंपनियों में अवसर(Opportunities in international multinational companies)-

      जो अभ्यर्थी देश के साथ विदेश में भी सेवाएं करने के लिए तैयार हैं तथा निजी क्षेत्र में जाना चाहते हैं ऐसे अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय विदेशी कंपनियों में जा सकते हैं। कंप्यूटर में ट्रेंड ऐसे गणितज्ञों के लिए आईबीएम और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मैथेमेटिशियन और कम्प्यूटर साइंटिस्ट की नियुक्ति करने के लिए जानी जाती है ।ऐसे अभ्यर्थियों को अपने घर व देश के मोह का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए ।जो घर व देश के मोह का त्याग कर सकते हैं वे ही इनमें सफलतापूर्वक कार्य कर सकते हैं क्योंकि इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय विश्व के बहुत से देशों में हैं। ये कंपनियां कहीं भी नियुक्त कर सकती हैं और कहीं भी स्थानांतरण कर सकती हैं।

      5.यदि साइंटिस्ट बनना चाहते हैं(If you want to become a scientist)-

      कुछ गणितज्ञों की अभिरुचि वैज्ञानिक बनने की होती है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए गूगल,आईबीएम,फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां मैथेमेटिशियन और कम्प्यूटर की नियुक्ति करने के लिए जानी जाती है।वर्तमान में गूगल कंपनी के तो कई विज्ञापन आ चुके हैं जिसको कुशल अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।

      6.अभ्यर्थी जो डिमांड में रहते हैं(Candidates who are in demand)-

      Great opportunities to make a career in mathematics

      Great opportunities to make a career in mathematics

      देश में टेक्नोलॉजी कंपनियों की अभ्यर्थियों की वजह से मैथमेटिक्स में अव्वल अभ्यर्थियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए गणित में अच्छा नॉलेज होने के साथ-साथ कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। इंडिपेंडेंट नाॅलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग कंपनियों और बड़ी आईटी कंपनियों में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ मैथमेटिक्स में दक्ष लोगों की काफी मांग है।

      7.ये कोर्स हैं उपलब्ध(These courses are available)-

      -   बीए (3 साल)
      -   बीए-ऑनर्स (3 साल)
      -   बीएससी (3 साल)
      -   बी.मैथ (3 साल)
      -   बीटेक (4 साल)
      -   इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड (4 साल)
      -   बीएस (4 साल)
      -   इंटीग्रेटेड एमएससी/एमएस (5 साल)
      -   एमए/एमएससी (2 साल)
      -   एम.मैथ (2 साल)
      -   एमटेक (2 साल)
      -   इंटीग्रेटेड एमएससी-पीएचडी
      -   पीएचड
      प्रमुख संस्थान- यहां से करें मैथ में बैचलर डिग्री
      -   इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), बेंग्लुरु : यहां से आप बी.मैथ डिग्री हासिल कर सकते हैं। इस संस्थान में दाखिले के लिए पहले स्क्रीनिंग टेस्ट देना पड़ता है।
      -   चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : सीएमआई से आप मैथ और कम्प्यूटर साइंस में बीएससी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यह संस्थान लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद दाखिला देता है।
      मैथ में बीएससी डिग्री
      - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), कानपुर : यहां दाखिला लेने के लिए पहले आईआईटी जेईई देना होता है।
      -  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), बेंग्लुरु : इस संस्थान में दाखिले के लिए आईआईटी जेईई और एआईइइइ का आयोजन किया जाता है।
      मैथ में मास्टर डिग्री
      -   चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट (सीएमआई), चेन्नई : यहां मई के अंतिम दिनों में एडमिशन टेस्ट का आयोजन होता है। -   इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), नई दिल्ली : यहां भी एडमिशन टेस्ट द्वारा प्रवेश मिलता है।
      -   यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद : यहां लिखित परीक्षा और इंटरव्यू द्वारा दाखिला होता है।
      एमएससी-पीएचडी यहां से कर सकते हैं-
      -   टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फन्डामेन्टल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई
      -   इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंस (आईएमएससी), चेन्नई
      -   हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई), इलाहाबाद

      8.अभ्यर्थियों के लिए कुछ शब्द(Some words for the candidates)-

      अभ्यर्थियों के लिए सबसे मुख्य बात यह है कि आधुनिक युग तकनीकी तथा स्टेम अर्थात विज्ञान,गणित,तकनीकी व इंजीनियरिंग का युग है।आज सबसे अधिक डिमांड इन्हीं क्षेत्रों में है। इसलिए जो भी अभ्यर्थी गणित में योग्यता रखते हैं उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक रूप से अर्जित करना चाहिए। उन्हें केवल डिग्री ही हासिल नहीं करनी है बल्कि अपनी स्किल का डेवलपमेंट भी करना है।आज का युवा डिग्री हासिल करके यह सोचता है कि उसके लिए कोई जॉब नहीं है ।वास्तविकता यह है कि नौकरियां तो बहुत है परंतु नौकरियों के लिए केवल डिग्रीधारी युवाओं की आवश्यकता नहीं है ,उसके लिए जरूरी स्किल का होना भी आवश्यक है। कंपनियों के निदेशक व डायरेक्टर बोर्ड की अक्सर यही शिकायत रहती है कि युवाओं में जरूरी स्किल का अभाव है।
      कोई समय था जब पढ़े-लिखे व डिग्रीधारी युवाओं को भर्ती कर लिया जाता था। आज का युग और उस युग में काफी अंतर आ गया है।अब समय दूसरा आ गया है, आज केवल आप गणित व कम्प्यूटर साइंस की डिग्री हासिल करके कोई जॉब नहीं कर सकते हैं।उसका बड़ा कारण यही है कि कंपनियां आज उस जाॅब के काबिल स्किल को भी देखती है और परखती है।यदि आपने उस जाॅब के लिए जरूरी स्किल का डेवलपमेंट नहीं किया तो आप बेरोजगारों की श्रेणी में खड़े हो जाएंगे और फिर सरकार और सरकार के पदाधिकारियों पर दोष लगाएंगे कि सरकार हमें जॉब उपलब्ध नहीं करा रही है।वैसे भी सरकार कितने लोगों को जाॅब दे सकती है ,ज्यादा से ज्यादा 10 से लेकर 20% तक। बाकी युवाओं का क्या होगा? सभी युवाओं को सरकार नौकरी नहीं दे सकती है ।इसलिए सरकार का मुंह ताकने के बजाय आप अपने अंदर जाॅब के लिए जरूरी स्किल डेवलपमेंट करेंगे तो आप बेरोजगार नहीं रहेंगे।हमारे यहां डिग्रीधारी बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि उनमें आवश्यक स्किल का अभाव है।
      Also Read This Article-What Jobs Can I Get with a Math Education Degree?
      9.स्किल का विकास कैसे करें?
      जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी स्किल को डवलप करना चाहे उनके लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं।वे उन टिप्स का पालन करके अपने आपको डिग्रीधारी बेरोजगारों की श्रेणी में खड़ा होने से बचा सकते हैं।
      अध्ययन करने के पश्चात जो समय बचता है तो भी और यदि समय नहीं बचता है तो एक-दो घंटे समय बचाकर अपने घर की बेकार चीजें हैं उनकी टूट-फूट की मरम्मत कर सकते हैं।इससे धीरे-धीरे उनमें स्किल का डेवलपमेंट हो जाएगा। इससे घर की अर्थव्यवस्था तो ठीक होगी ही क्योंकि घरवालों को कोई भी चीज थोड़ी सी भी खराब हो जाती है तो ज्ञान के अभाव में ,घरवालों को चीज नई लानी पड़ती है।ये छोटे-छोटे काम हैं जैसे कपड़ा कहीं फट गया हो तो उसको सिलना,कुर्सी टूट गई हो तो उसको ठीक करना, बिजली का कोई उपकरण खराब हो गया तो ठीक करना इत्यादि ।यदि इन कार्यों में आपकी रुचि नहीं है तो मोबाइल,लैपटॉप खराब हो गया है उसको आप ठीक कर सकते हैं ।सवाल यह है कि इनको ठीक करने के लिए भी तो नॉलेज की जरूरत है ।अब हम बताते हैं कि आप कैसे इनको ठीक कर सकते हैं।आजकल हर युवा के पास मोबाइल तो रहता ही है और उसका उपयोग करते हैं ।आप यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीख सकते हैं ।एक बार समझ में ना आए तो बार-बार देखें और उसे कॉपी में नोट कर लें तथा गूगल पर संबंधित प्रॉब्लम सर्च कर ले तो वहां से भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ,उसके आधार पर आप धीरे-धीरे इनको ठीक करना तो सीखेंगे ही साथ ही इनसे संबंधित जानकारी भी होती जाएगी ।आप पार्टटाइम के लिए यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं,कोई ब्लॉग बनाकर अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।जानकारी साझा करने से ज्ञान बढ़ता है ।इस प्रकार आपमें धीरे-धीरे स्किल का डेवलपमेंट हो जाएगा।आप जिस क्षेत्र में रुचि रखते हैं ,उससे संबंधित स्किल का डेवलपमेंट करें। इस प्रकार छोटे-छोटे मरम्मत कार्य करने से व्यक्तिगत कुशलता ,अभ्यास और दिमाग का स्तर बढ़ता है ।ज्ञान केवल पुस्तकों से नहीं मिलता है ।जब तक पढ़ा हुआ ज्ञान क्रियात्मक रूप नहीं लेता है तब तक आपमें स्किल का डेवलपमेंट नहीं हो सकता है ।इस प्रकार से प्राप्त कौशल आप द्वारा प्राप्त की गई डिग्री से कम नहीं है ।यदि किसी कंपनी या सरकारी सेवा में आपका चयन नहीं होता है तो भी 15-16 साल में आपमें इतनी स्किल का डेवलपमेंट हो जाएगा कि आप अपने स्तर पर कोई कार्य कर सकते हैं।
      कोई भी स्किल सीखने के लिए आपके सामने समस्याएं और चुनौतियां आएंगी परंतु ज्यों-ज्यों आप समस्याओं को हल करते जाएंगे स्किल डेवलपमेंट के साथ साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता जाएगा।यदि आप करना ही चाहते हैं तो बहुत कुछ कर सकते हैं, यदि नहीं करना चाहेंगे तो उसके जिम्मेदार आप खुद होंगे ,कोई और नहीं। एक बार यदि आपने कदम बढ़ा दिया तो आप उसके परिणाम को देखकर खुद आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी संभव है?

      No. Social Media Url
      1. Facebook click here
      2. you tube click here
      3. Twitter click here
      4. Instagram click here
      5. Linkedin click here
      Read more

      185 crores won from mathematics formula

      185 crores won due to deficiency of maths formula and lottery system


        1.गणित के फॉर्मूले और लॉटरी सिस्टम की खामी से जीते 185 करोड़ रुपये(185 crores won due to deficiency of maths formula and lottery system)-

        185 crores won from mathematics formula

        185 crores won from mathematics formula

        गणित विषय में आपकी रुचि है तो गणित विषय से आप किसी न किसी प्रकार तथा कहीं न कहीं फायदा उठा सकते हैं।इस आर्टिकल में ऐसे ही एक दंपति का परिचय करा रहे हैं जिन्होंने गणित के फार्मूले से 185 करोड रुपए कमाए। 185 करोड रुपए कमाने के लिए उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की बल्कि लॉटरी विभाग की कमजोरी पकड़ कर अपनी गणितीय प्रतिभा का इस्तेमाल किया।उन्होंने पता लगाया की लॉटरी की लिमिट 35 करोड़ रखी गई थी यानि 35 करोड रुपए तक 6अंक नहीं मिलते हैं तो 3,4,5 अंक मिलने वालों में 35 करोड की राशि बराबर बांट दी जाती थी।इन दंपति का परिचय है जेरी सेलबी और उनकी पत्नी मार्ज।185 करोड़ जीतने के बाद अचानक वे सुर्खियों में आ गए और अमेरिका में हड़कंप मच गया।लोग सोचने लगे कि क्या ऐसा भी संभव है?जेरी सेलबी और उनकी पत्नी ने ऐसा करके दिखाया।उन्होंने खुद ही लाॅटरी नहींं जीती बल्कि गणित के फार्मूले के आधार पर अपने रिश्तेदारों को भी जीत दिलवायी।इस उदाहरण से हमें सीख मिलती है कि यदि आपमें गणितीय प्रतिभा है तो उसको अपने तक ही सीमित रखेंगे और काम नहीं लेंगे तो आपकी गणितीय प्रतिभा छुपी हुई अर्थात् सुप्त रह जाएगी।गणितीय प्रतिभा को जागृत करना,सक्रिय करना और उसका उपयोग करना हमारे पर निर्भर है।81 साल के जेरी सेलबी ने अपनी गणितीय प्रतिभा का उपयोग नहीं किया तब तक उनकी प्रतिभा सुप्त ही थी परन्तु ज्योही उन्होंने लाॅटरी में गणितीय प्रतिभा को इस्तेमाल करने का निश्चय किया तो उसका परिणाम भी सामने आ गया।उन्होंने न केवल खुद लॉटरी से रुपए जीते बल्कि अपने बहुत से रिश्तेदारों को भी जिताया।

        आश्चर्य की बात तो यह है कि उनके इस गणितीय फाॅर्मूले की भनक लाॅटरी विभाग को नहीं लगने दी और लगातार कई वर्षों तक लाॅटरी जीतते रहे। आपमें यदि गणितीय प्रतिभा है तो उसको पहचान कर सक्रिय करें जिससे आप उसका लाभ उठा सकें।यदि आपमें गणितीय प्रतिभा है तो कहीं ना कहीं,कभी न कभी तथा किसी भी व्यवसाय में उपयोग करके उसका लाभ उठा सकते हैं।

        Also Read This Article-Sibahle zwane,who solves maths faster than a calculator
        बहुत से विद्यार्थी गणित की डिग्री हासिल कर लेते हैं और सोचते हैं कि हमने इतने अच्छे विषय से गणित की डिग्री हासिल की है इसके बावजूद बेरोजगार हैं या हमें कोई हमारे लायक जाॅब नहीं मिल रहा है। यदि यही सोचते रहेंगे तब तो हवन कराते हाथ जलने वाली कहावत सही सिद्ध हो जाएगी। परन्तु यदि गणित का व्यावहारिक व क्रियात्मक उपयोग करेंगे तो कोई कारण नहीं कि गणित विषय से आप निराश व हताश होंगे।आपको एक न एक दिन अच्छा व शुभ परिणाम अवश्य मिलेगा।लगातार अर्थात् सतत व नियमित रूप से गणित की प्रतिभा को निखारने तथा चमकाने में लगे रहेंगे तो गणित विषय ऐसा विषय है जिसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है और भविष्य भी गणित के लिए उज्जवल ही रहेगा।तकनीकी का कितना ही प्रसार हो जाए परंतु तकनीकी विकास के लिए भी इंजीनियरों की जरूरत है।इंजीनियर बिना गणित के तैयार नहीं हो सकते है। तकनीकी ज्ञान की कोडिंग में भी गणित के ज्ञान की आवश्यकता है। इस प्रकार यदि आप गणित में माहिर हो जाते हैं तो अपने व्यवसाय में भी अपनी गणितीय प्रतिभा का इस्तेमाल कर सकते हैं।गणित का हर क्षेत्र में,हर जगह तथा हर समय स्काॅप रहनेवाला है।
        यदि आप बिना प्रयास किए, हताश होकर गणित विषय को छोड़ देंगे तब तो गणित आपसे यह तो कहेगी नहीं कि आप मेरा उपयोग कीजिए,मुझे काम में लीजिए,मैं आपकी मदद करूंगी।आप को प्यास लग रही है तो पानी के पास आपको ही जाना पड़ेगा और अपनी प्यास बुझानी पड़ेगी।पानी आकर आपसे यह नहीं कहेगा कि लो मैं आ गया,आप अपनी प्यास बुझा लीजिए। गणित की प्रतिभा को सक्रिय करने, गणित का ज्ञान प्राप्त करने की प्यास आपमें होगी तो उससे फायदा उठा सकते हैं।
        आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

        2.गणित के फॉर्मूले और लॉटरी सिस्टम की खामी से जीते 185 करोड़ रुपये, अब हॉलीवुड बनाएगा फिल्म(185 crores won due to math formula and lottery system drawback, now Hollywood will make a film)-

        5 Feb 2019
        185 crores won from mathematics formula

        185 crores won from mathematics formula

        जेरी सेलबी और उनकी पत्नी मार्ज
        अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले एक सेवानिवृत दंपती ने नौ सालों के दौरान करीब 185 करोड़ रुपये लॉटरी से जीते। इतनी बड़ी रकम उन्होंने किसी हेराफेरी से नहीं, बल्कि गणित के फॉर्मूला और लॉटरी सिस्टम की एक छोटी सी खामी के कारण जीती। हाल में एक टीवी शो में सेलबी दंपती ने अपने जीवन की इस दिलचस्प कहानी का खुलासा किया। इससे प्रभावित होकर हॉलीवुड के फिल्ममेकर्स उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
        81 साल के जेरी सेलबी और उनकी पत्नी मार्ज लॉटरी खेलने से पहले इवार्ट शहर में एक दुकान चलाते थे। 60 साल के हो जाने के बाद उन्होंने वह दुकान बेच दी और सेवानिवृत्त हो गए। साल 2003 में जब जेरी अपने पुराने दुकान में कुछ खरीदने के लिए लौटे तो उन्हें वहां विंडफॉल लॉटरी का एक ब्रोशर मिला।
        जेरी के मुताबिक, कॉलेज के समय वे गणित में काफी अच्छे थे। ऐसे में लॉटरी का ब्रोशर पढ़कर उन्हें इसमें दिलचस्पी हुई। जेरी को यकीन हो गया कि वह इस लॉटरी से पक्के तौर पर बड़ा फायदा कमा सकते हैं। वह भी आसान गणित से।
        इसके बाद ही उन्होंने पत्नी के साथ लॉटरी खरीदने और खेलने का निर्णय लिया। लॉटरी में जीत और पहले दो साल की कमाई से उन्होंने एक इनवेस्टमेंट कंपनी भी खोल ली।
        Also Read This Article-AKS Education Award Given to  Khangelani Sibiya

        3.दूसरों को भी लॉटरी जीतने में की मदद(Help others win the lottery)-

        इसमें वे रिश्तेदारों और दोस्तों का पैसा लगाकर उन्हें भी लॉटरी जिताते थे। इसी बीच, लॉटरी में बिक्री की कमी के कारण विंडफॉल लॉटरी की दुकान बंद हो गई। इसके बाद 2012 तक उन्होंने मैसाच्यूसेट्स जाकर लॉटरी खेली। इन पैसों से उन्होंने 6 बच्चों, 14 नातियों और 10 परनातियों का खर्च उठाया।

        4.लॉटरी में जीत का फॉर्मूला निकाला(Winning formula in lottery)-

        जेरी ने बताया कि लॉटरी जीतना आसान इसलिए था, क्योंकि इसमें 35 करोड़ रुपये की लिमिट रखी गई थी। यानी अगर लॉटरी की वैल्यू 35 करोड़ रुपये पहुंचने तक किसी के सभी छह नंबर ड्रॉ के नंबरों से मैच नहीं हुए, तो यह रकम उन लोगों के बीच बांटी जाती है, जिनके पांच, चार या तीन नंबर भी ड्रॉ से मैच हो जाते हैं।
        इस लॉटरी में जेरी ने पहली बार ढाई लाख रुपये के टिकट खरीदे। गणित का इस्तेमाल कर उन्होंने ढाई लाख रुपये ज्यादा कमाए। फिर 9 सालों तक वे लगातार मुनाफे में रहे।


        No. Social Media Url
        1. Facebook click here
        2. you tube click here
        3. Twitter click here
        4. Instagram click here
        5. Linkedin click here
        Read more

        How to increase children's confidence in mathematics?

        How to increase children's confidence in mathematics?


          1.बच्चों का आत्मविश्वास गणित में कैसे बढ़ाएं?(How to increase children's confidence in mathematics?)-

          How to increase children's confidence in mathematics?

          How to increase children's confidence in mathematics?

          आत्मविश्वास से गणित के सवाल तो हल नहीं किए जा सकते हैं परंतु आत्मविश्वास हमें गणित के सवालों का सामना करने की हिम्मत प्रदान करता है,खड़ा होने की हिम्मत प्रदान करता है।इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताया जा रहा है जिनका पालन करने पर बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है।आए दिन हमारे सामने यह समस्या खड़ी हो जाती है कि बच्चों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाए।जहां चाह होती है वहां राह भी मिल जाती है परंतु आप बालकों को शिक्षा संस्थानों के भरोसे छोड़ दें तो इसका अर्थ है कि आप बच्चों के भविष्य के प्रति,बच्चों के प्रति सजग,सतर्क और चौकस नहीं है।फिर वही होगा जो प्रकृति या शिक्षा संस्थान बच्चों को डालना चाहते हैं।यदि आप वाकई में बच्चों की गणित से संबंधित समस्या का समाधान करना चाहते हैं,बच्चों के मन से भय को दूर करना चाहते हैं तो कोई न कोई रास्ता निकालना ही होगा।सबसे प्राथमिक रास्ता यही है कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएं,तो लीजिए आत्मविश्वास बढ़ाने के कुछ टिप्स जिनका पालन आपके और आपके बच्चों को फायदा अवश्य पहुंचाएगा।
          आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

          2.बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें(Spend more time with children)-

          हर माता-पिता,अभिभावकों का सपना होता है कि बच्चा पढ़ाई में सबसे प्रथम आए। बच्चों के प्रथम आने में सबसे बड़ी समस्या गणित विषय को लेकर आती है।बच्चा अकेला होता है तो अपनी गणित संबंधी समस्या को शर्म तथा झिझक के कारण किसी को बताता नहीं है।जबकि माता-पिता सोचते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर एक कामयाब और अच्छा इंसान बने लेकिन इसके लिए बच्चे में आत्मविश्वास का होना जरूरी है।बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए माता-पिता,अभिभावकों और शिक्षकों का काफी योगदान होता है।इसलिए आप बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अपना सहयोग करें,योगदान दें।आप यथासंभव बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें आप जब बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे तो बच्चों को ठीक तरह से समझ पाएंगे।उनके साथ समय व्यतीत करने से आप बच्चों के नजरिए से देखना प्रारंभ करेंगे।बच्चे आपको गणित से संबंधित समस्या बताएंगे तो या तो आप खुद समाधान करने में सक्षम होंगे या किसी ट्यूटर का प्रबंध करेंगे।याद रखें बच्चे आपको अपनी छोटी-छोटी समस्याएं तभी बताएंगे जब आप उनके साथ समय व्यतीत करेंगे। उनके साथ समय व्यतीत करने से बालक अपने आपको अकेला महसूस नहीं करेगा और गणित की समस्या को बताने में संकोच भी नहीं करेगा।यदि बालक नहीं भी बताता है तो आप प्यार व स्नेह के साथ उनसे पूछ सकेंगे और वे सहज ही आपको बता देंगे।
          Also Read This Article-How to prepare for board exams at the time of exam?

          3.गहरा रिश्ता बनाएं(Make a deep connection)-

          यदि आप यानी माता-पिता और शिक्षक बच्चों के साथ गहरा तथा पक्का रिश्ता कायम करना चाहते हैं तो बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक सद्व्यवहार करें।आपको बच्चों के साथ सुरक्षित और पक्का रिश्ता कायम करने का प्रयास करना चाहिए।जब आप प्रेम और सद्भाव के साथ बच्चों के साथ व्यवहार करेंगे तो बच्चा अपने आप को अधिक सुरक्षित और आश्वस्त महसूस करेगा।वह समझ जाएगा कि माता-पिता व शिक्षक उसके साथ आत्मीयता रखते हैं।जब बच्चा आत्मीयता महसूस करेगा तो हर बात आपके साथ शेयर करेगा। अपने दुख,तकलीफ व कष्टों के साथ-साथ आनंददायक क्षणों को भी शेयर करेगा ।ऐसी स्थिति में आप गणित संबंधी समस्याओं को हल करने के आसान टिप्स दे सकते हैं जिनका पालन बालक अवश्य करेगा।बच्चा उन्हीं की बात को मानता है और उनकी आज्ञा का पालन करता है जो उनसे आत्मीयता रखते हैं।यदि हम बच्चों के साथ गहरा और पक्का रिश्ता नहीं रखेंगे तो वे अपने मन की, अन्तर्मन की बात नहीं बताएंगे।बालक उन्हीं को सारी बातें शेयर करता है जिनके साथ पक्का गहरा संबंध होता है।

          4.अच्छे काम की प्रशंसा करें(Admire the good work)-

          बच्चे के मेहनत और अच्छे काम की प्रशंसा करें।मेहनत करने के बाद भी गणित में अच्छे नंबर नहीं आते हैं तो भी उनकी मेहनत की सराहना करें।वास्तविक परिणाम कुछ भी हो परंतु कोशिश की प्रशंसा होनी चाहिए ताकि बच्चा अनुभव करें कि उसके काम की तारीफ हो रही है।इससे उसके आत्मबल में वृद्धि होती है।उसमें दुबारा मेहनत और प्रयास करने का साहस पैदा होता है।किसी भी कार्य का परिणाम माता-पिता,शिक्षकों के हाथ में होता भी नहीं है। फिर बेवजह परिणाम कमजोर रहता है तो उसके लिए बच्चों को दोष देना, डांटना,फटकारना उचित नहीं है।बालक अकेला पड़ जाता है,वह पुनः हिम्मत व कोशिश करने का प्रयास नहीं कर पाता है।

          5.खतरों का सामना करना सिखाएं(Teach to face the dangers)-

          कोई भी माता-पिता यह नहीं चाहते हैं कि बच्चा किसी भी तरह के ख़तरे का सामना करें।उदाहरणार्थ यदि गणित में कोई कठिन सवाल या समस्या सामने आती है तो माता-पिता या शिक्षक उनको तत्काल सवाल का  हल बता देते हैं।इस प्रकार माता-पिता व शिक्षक उसके लिए ढाल बनकर रहते हैं परिणामस्वरूप बालक हर गणित के कठिन सवालों को स्वयं हल न करके माता-पिता व शिक्षक से पूछ लेते हैं।परंतु माता-पिता व शिक्षक को चाहिए कि बालक को हर कठिन सवाल या समस्या का सामना करना सीखने का मौका देना चाहिए।इसलिए कठिन सवाल या समस्या में ढाल बनने की बजाय उन्हें सहारा देने का काम करे।कठिन सवालों तथा समस्याओं से निपटने के लिए उन्हें स्वयं तैयार होने का,जूझने का मौका देना चाहिए।जब बालक जूझने और प्रयास करने पर भी हल नहीं कर पाए तब माता-पिता व को सहारा देना चाहिए।
          Also Read This Article-How to increase brain capacity by electric shock?

          6.बालकों की क्षमता पर भरोसा रखें(Trust the ability of children)-

          माता-पिता व शिक्षक होने के नाते आपकों बच्चों की क्षमता पर विश्वास रखना चाहिए।बच्चों से बहुत अधिक आशा भी नहीं रखनी चाहिए और न ही बच्चे को मनमर्जी करने की छूट देनी चाहिए।गणित संबंधी कार्य में मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए।यदि बहुत ज्यादा आशावादी रहेंगे तो बच्चे को जबरदस्ती गणित विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में चुनने के लिए कहेंगे तथा बच्चे की मनमर्जी को छूट दे देंगे तो परिपक्वता के अभाव के कारण उनके निर्णय परिवर्तित होते रहने से कभी कहेगा कि मैं गणित विषय को ऐच्छिक विषय ले लूं तथा कभी कहेगा कि नहीं मुझे नहीं लेना चाहिए यानी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएगा।बहुत अधिक आशावादी होने से काम नहीं चलेगा क्योंकि उस स्थिति में बच्चा अगर गणित में असफल हो जाता है तो असफलता को बच्चा सहन नहीं कर पाएगा। हां बच्चे को असफलता मिलने से पहले उन्हें उनके मनमाफिक कार्य करने का पर्याप्त मौका अवश्य दिया जाना चाहिए।

          7.बच्चों के व्यवहार पर घटिया टीका टिप्पणी न करें(Do not comment lousy comment on children's behavior)-

          बच्चों के व्यवहार पर ओछी टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए।न ही बच्चों पर ऐसा ठप्पा लगाना चाहिए कि गणित को हल करना तुम्हारी वश में नहीं है, गणित को तुम हल नहीं कर सकते हो,तुम तो बिल्कुल बुद्धू हो। इस प्रकार की टीका टिप्पणी करने से बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और वे अपनी ही नजरों में गिर जाता है।

          8.बच्चों की तुलना अन्य से न करें(Do not compare children to others)-

          How to increase children's confidence in mathematics?

          How to increase children's confidence in mathematics?

          बच्चों की तुलना भाई-बहनों,साथियों या अपने आप से करने का बच्चे की कुशलता पर बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है।जब हम कहते हैं कि देखो तुम्हारा भाई या अमुक लड़का गणित में कितना प्रखर व तेज है और एक तुम हो जिससे साधारण गुणा,भाग भी नहीं आते हैं।इस प्रकार की तुलना न करें।

          9.बच्चों की कमजोरियों के बजाय अच्छाइयों पर ध्यान दें(Focus on the good rather than the weaknesses of children)-

          हमेशा बच्चों को उनकी कमजोरियों को गिनाने के बजाय उसके गुणों पर ध्यान देना जरूरी है।हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है।यह आवश्यक नहीं है कि हर बच्चा गणित में होशियार हो या पढ़ने में होशियार हो । बच्चों की रुचि व प्रतिभा को पहचाने और उस तरफ उनको आगे बढ़ने दें। समय-समय पर उनकी तारीफ करने और बधाई देने में कंजूसी न करें।

          10.जीवन में आने वाली चुनौती को समझने दें(Let us understand the challenge that comes in life)-

          बच्चों के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि आगे की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।बहुत आशावादी होने से काम नहीं चलता क्योंकि गणित में असफलता या हार को सह पाना ओर कठिन हो जाता है।ऐसे में बच्चों को उन बातों और कारणों को समझना सीखने में मदद देनी चाहिए जिन पर उनका वश नहीं है। उन्हेंं बड़ी-बड़ी काल्पनिक उम्मीदों से बचाना चाहिए।

          11.सफलता-असफलता में संतुलन बनाना सिखाएं(Teach balance between success and failure)-

          मजबूत और आश्वस्त होने के लिए उन्हें हर असफलता या निराशा में नाउम्मीद न होना सीखना पड़ेगा। उन्हें जोश व होश रखना है और हार नहींं माननी है।जीवन में सफलता व  सफलता दोनों मिलती है,दोनों जीवन के अंग हैं।असफलता के बिना सफलता का स्वाद अच्छा नहीं लगता है।जीवन में हम सबको असफलता का सामना करना ही पड़ता है।ऐसे वक्त में यदि गणित में या पढ़ाई में असफलता मिलती भी है तो ऐसे वक्त में बच्चे को सहारा देने के लिए हमारा मौजूद रहना जरूरी है।
          वस्तुत: आत्मविश्वास बच्चे को सिखाया नहीं जा सकता है। आत्मविश्वास उन्हें स्वयं ही अर्जित करना पड़ता है।लेकिन हम उनके लिए ढाल न बनकर सहायक बने तो उनमें आत्मविश्वास आ जाता है।बच्चों के मन पर हर बात की छाप बहुत जल्दी और गहरी लगती है।वे अपने आसपास की घटनाओं को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं।माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों के लिए रोल मॉडल यानी आदर्श बनना होगा।
          यदि आप इन टिप्स का पालन करेंगे तो आपको गणित विषय को हल करने तथा जीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढने में काफी मदद मिल सकेगी।

          No. Social Media Url
          1. Facebook click here
          2. you tube click here
          3. Twitter click here
          4. Instagram click here
          5. Linkedin click here
          Read more

          what is unfair means in exam in hindi।।what causes and effects of unfair means in examination


          what is unfair means in exam in hindi।।what causes and effects of unfair means in examination




          via https://youtu.be/gjN3mHJGnBI
          Read more

          How to prepare for board exams at the time of exam?

          How to prepare for board exams at the time of examination?

          1.बोर्ड परिक्षाओं के लिए परीक्षा के समय तैयारी कैसे करें?(How to prepare for board exams at the time of examination?)-

          How to prepare for board exams at the time of exam?
          How to prepare for board exams at the time of exam?
          बोर्ड परीक्षा तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।पूरे वर्ष की मेहनत, परीक्षा और परीक्षा के परिणाम पर केंद्रित हो गई है।परीक्षा की तैयारी से संबंधित कई आर्टिकल लिखे जा चुके हैं।इसलिए इस आर्टिकल को पढ़ने से पूर्व उनआर्टिकल्स को पढ़ना फायदेमंद रहेगा। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनके आधार पर परीक्षा की तैयारी करके अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।यह आर्टिकल बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों जैसे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,सीबीएसई सेकेंडरी व सीनियर सैकंडरी के विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद है ही परंतु जो अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी फायदेमंद साबित होगा।परीक्षा की तैयारी योजनाबद्ध व रणनीति के साथ देंगे तो अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।यहां ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं।परीक्षा में परीक्षा के विषयों को दो भागों में विभाजित कर ले कठिन तथा सरल विषयों में। कठिन विषयों में अक्सर गणित,विज्ञान जैसे विषयों को शामिल किया जाता है जबकि सरल विषयों में हिंदी,सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को शामिल किया जाता है।सबसे अधिक समय कठिन विषयों को तथा सरल विषयों को कम समय दिया जा सकता है।कठिन विषयों को ज्यादा समय देने का अर्थ यह नहीं है कि आप सरल विषयों को समय न दे।अगर सरल विषयों को समय नहीं देंगे तो उसमें भी आपके कम अंक आ सकते हैं और सरल विषय ही आपके लिए कठिन विषय हो जाएगा।
          आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें ।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके ।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए ।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

          2.गणित की तैयारी के टिप्स(Math preparation tips)-

          गणित तथा अन्य विषयों में एक मूलभूत अंतर यह होता है कि गणित विषय प्रैक्टिकल विषय है जिसके लिए बार-बार अभ्यास की आवश्यकता होती है। सवालों को बार-बार अभ्यास करने से सरल हो जाते हैं।पहले सवालों की थ्योरी को ठीक से समझ लेना चाहिए।थ्योरी को समझने के बाद सूत्रों को एक नोटबुक में लिख लेना चाहिए।जब भी आपको खाली समय मिले,आप सूत्रों को अपनी नोटबुक में लिखे हुए सूत्रों को याद कर ले।बार-बार उनको दोहराएं तो सूत्र याद हो जाएंगे।गणित के अधिकांश सवाल सूत्रों पर ही आधारित हैं।यदि सूत्र याद हैं तो आप आसानी से सवाल को हल कर सकते हैं‌।पिछली कक्षाओं के सूत्रों को भी लिख लेना चाहिए।सवालों को हल करते समय पिछली कक्षाओं के सूत्रों की भी जरूरत पड़ जाती है।रोजाना गणित को कम से कम 3-4 घंटे देना चाहिए।याद रखें गणित ऐसा विषय है कि यदि आप अच्छा अभ्यास कर लेते हैं तो अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और गणित आपके प्रतिशत अंकों में वृद्धि कर सकता है। वहीं यदि गणित में आपकी तैयारी कमजोर है और कम अंक आते हैं तो आपके प्रतिशत अंकों को घटा भी सकती है।गणित आप को हीरो बना सकता है और आपको जीरो भी कर सकता है।हीरो यानी आप अच्छे अंक प्राप्त करके अपनी परसन्टेज बढ़ा सकते हैं और जीरो यानी आप उसमें फेल भी हो सकते हैं।
          Also Read This Article-How to get good marks in Mathematics in board exam?

          3.विज्ञान व थ्योरीटिकल विषयों की तैयारी(Preparation of Science and Theory subjects)-

          विज्ञान में थ्योरीटिकल विषयों में आपको थ्योरी को समझकर उसके नोट्स बनाने होते हैं।नोट्स बनाने के बाद परीक्षा के समय यानी इस समय आपको नोट्स को बार-बार पढ़कर मॉडल पेपर्स की तैयारी करें।मॉडल पेपर को 3 घंटे से कम समय में हल करने की कोशिश करें।नोट्स आपको दिसंबर तक अवश्य तैयार कर लेने चाहिए।परीक्षा के समय नोट्स बनाने में समझदारी नहीं है।किसी दूसरों के द्वारा तैयार किए गए नोट्स के आधार पर तैयारी न करके ,स्वयं द्वारा तैयार नोट्स से तैयारी करनी चाहिए।यदि आपने नोट्स नहीं बनाए हैं तो दूसरों के बनाए हुए नोट्स की मदद ले सकते हैं।बार-बार नोट्स पढ़ने और मॉडल पेपर्स की तैयारी करके आप थ्योरीटिकल पेपर्स पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं।

          4.कठिन परिश्रम के साथ तैयारी करें(preparation with Work hard)-

          विद्यार्थी काल तप और साधना का समय है ,इसलिए ऐशोआराम का जीवन जीने की आकांक्षा न रखकर, कठिन परिश्रम की आदत डालें।आप इस समय में विद्या अर्जित कर लेंगे तो संपूर्ण जीवन आपके लिए सुखद और आनंददायक हो जाएगा।विद्यार्थीकाल में ऐशोआराम की जिंदगी जिएंगे तो संपूर्ण जीवन में कष्ट और दुख उठाना पड़ेगा‌।कठिन परिश्रम को अपने जीवन का अंग बना लेंगे तो विद्या अर्जित कर पाएंगे।विद्यार्जन कठोर परिश्रम,लगन,उत्साह से ही अर्जित की जा सकती है।कई विद्यार्थियों की आदत होती है कि वे अपने माता-पिता,अभिभावकों से सुख-सुविधाओं की मांग करते रहते हैं।एक सुख-सुविधा पूरी कर दी जाती है तो फिर अगली डिमांड रख देते हैं।

          5.नियमित व सतत अध्ययन करें (Study  regularly)-

          How to prepare for board exams at the time of exam?
          How to prepare for board exams at the time of exam?
          सतत व नियमित रूप से अध्ययन करेंगे तो याद किया हुआ पाठ ठीक से याद रहेगा क्योंकि नियमित अध्ययन से याद किए हुए पाठ की पुनरावृत्ति होती रहती है।विद्या तब तक ही याद रहती है जब तक हम उसकी पुनरावृत्ति करते रहते हैं।नियमित रूप से अध्ययन करने का दूसरा फायदा यह है कि आपके पास समय की कमी नहीं रहेगी।कुछ विद्यार्थियों की आदत होती है कि वह सालभर तैयारी नहीं करते हैं,मस्ती करते रहते हैं और परीक्षा के समय तैयारी करते हैं। इससे उनके दिमाग पर प्रेशर पड़ता है और वे तनावग्रस्त हो जाते हैं।जो पढ़ते हैं ,उसे भूल जाते हैं,पढ़ा हुआ ठीक से याद नहीं रहता है।इसलिए नियमित व सतत अध्ययन करेंगे तो इसका लाभ आप को अवश्य मिलेगा।

          6.मनोरंजन के लिए भी समय दें(Make time for entertainment)-

          हमेशा पढ़ते ही नहीं रहे बल्कि कुछ समय मनोरंजन के लिए भी दें जिससे आपका दिमाग फ्रेश रहेगा।दिमाग पर तनाव हावी नहीं रहेगा।मनोरंजन के लिए आप संगीत,भजन सुन सकते हैं अथवा टीवी का कोई मनोरंजक कार्यक्रम देख सकते हैं। सतत व निरंतर पढ़ने के लिए आपको कहने का मतलब यह नहीं है कि हम आपको पढ़ाकू बनाना चाहते हैं। मनोरंजन से आपका दिमाग तो फ्रेश होगा ही साथ ही आपको कुछ व्यावहारिक ज्ञान भी होगा।घर-परिवार के सदस्यों के साथ बैठने से मेलजोल की भावना बढ़ेगी।पढ़ते समय भी बीच-बीच में डीप ब्रेथ करें। कुछ क्षणों के लिए पलकों को बंद करके दिमाग में कोई भी विचार न आने दे इससे आप रिफ्रेश हो जाएंगे।
          Also Read This Article-How to make mathematics interesting and simple?

          7.कठिन विषय पर मित्रों के साथ वार्ता करें(Talk with friends on a difficult topic)-

          जो टॉपिक आपको कठिन प्रतीत होते हैं उन टॉपिक पर आप अपने मित्रों से वार्ता करें।वार्तालाप करने से कठिन टाॅपिक की समस्या का हल होता है ।जो बात उस  टाॅपिक में आपको नहीं आती है,हो सकता है आपके मित्रों को आती हो,कभी कभी नहीं भी आती है तो भी वार्ता करने से क्यों,कैसे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो कठिन टॉपिक की गुत्थीयां सुलझ जाती है।वार्ता से कठिन से कठिन टाॅपिक की गुत्थियां सुलझती है।

          8.लक्ष्य पर नजर रखें(Keep an eye on the target)-

          हमेशा अपने लक्ष्य अर्थात अध्ययन पर फोकस रखें। फालतू कार्यों जैसे मटर गस्ती करना,गप्पे हांकना,बेवजह इधर-उधर घूमना और अपने समय को नष्ट करना जैसे कार्य न करें।इन कार्यों से आपका समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही आपकी बौद्धिक क्षमता भी कम होती है।बुद्धि तभी विकसित होती है जब हम सही दिशा में अर्थात अध्ययन के विषय में बुद्धि को लगाते हैं।अपने विषय से संबंधित टॉपिक पर मनन,चिंतन करते हैं।

          9.स्वयं का मूल्यांकन स्वयं करें(Rate yourself)-

          अध्ययन करते समय बीच-बीच में जो टॉपिक आपने याद किए हैं उनका मूल्यांकन करते रहें।यदि मूल्यांकन नहीं करेंगे तो आपके अध्ययन पद्धति व तौर-तरीकों में कैसे सुधार करेंगे।आप अपने आपका खुद मूल्यांकन करें और जहां कमी दिखाई देती है, उसे सुधारे।निरंतर सुधार करते रहेंगे तो आपकी विषय पर अच्छी पकड़ हो जाएगी। मूल्यांकन से हम किस स्टेज पर तथा कैसी हमारी तैयारी है इसका पता लगा सकते हैं। केवल पढ़ते रहने से ही आप में सुधार नहीं हो सकता है।

          10.ध्यान व योग करें(Meditate and do yoga)-

          रोजाना नियमित रूप से ध्यान व योग करें।ध्यान व योग से आपमें शक्ति व ऊर्जा का भण्डार एकत्रित होता है।परीक्षा के समय विद्यार्थी परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त हो जाते हैं ।इसलिए  तनाव से बचने के लिए ध्यान व योग नियमित रूप से करना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो बीमार नहीं पड़ेंगे अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं और आपकी पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर सकता है। इसलिए रोजाना जल्दी उठकर ध्यान और योग करें ।ध्यान और योग से आप पर तनाव हावी नहीं रहेगा ।इससे आप शांत रहेंगे तथा एक अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है। नित्य प्रति सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर आसन,प्राणायाम और ध्यान करें ।ध्यान में ऐसी अलौकिक शक्ति है कि आपकी सारी बिखरी हुई विचार प्रक्रिया को इकट्ठे कर देता है जैसे आतिशी शीशा सूर्य की किरणों को इकट्ठी कर देता है और उसमें ऐसी शक्ति उत्पन्न हो जाती है कि कागज वगैरह में अग्नि उत्पन्न कर देता है ।ठीक उसी प्रकार ध्यान व योग करने से मनुष्य की विचार प्रणाली को एकाग्रचित्त कर देता है।महर्षि पतंजलि ने अष्टांग योग की ऐसी विधि मानव मात्र के कल्याण के लिए बताई है जिससे किसी भी संप्रदाय का व्यक्ति लाभ उठा सकता है। अष्टांग योग के आठ अंग है ।यम-(अहिंसा,सत्य,अस्तेय,ब्रह्मचर्य,अपरिग्रह), नियम-(शौच,संतोष,तप,स्वाध्याय, परमात्मा की भक्ति), आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार,ध्यान,धारणा,समाधि।इनमें प्रथम पांच बहिरंग साधन तथा अंतिम तीन अंतरंग साधन है। यम निषेधात्मक है तथा नियम सकारात्मक हैं।विद्यार्थीकाल तप व साधना का काल है। जो विद्यार्थी विद्यार्थी काल को ऐशो आराम में व्यतीत करता है वह विद्यार्जन नहीं कर सकता है क्योंकि विद्यार्जन करने के लिए तप व साधना करने की आवश्यकता है।तप व साधना से मनुष्य में जो विकार होते हैं उनका शोधन होता है ।ध्यान व योग हमारे अध्ययन के लिए तो उपयोगी है ही इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। इस प्रकार यह वर्तमान जीवन तथा आगामी जीवन दोनों के लिए उपयोगी है।
          मस्तिष्क पर अत्यधिक दबाव डालने से तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है अतःतनाव से बचने के लिए रोजाना सुबह ध्यान व योग करें ।शरीर स्वस्थ रहेगा तो ही आप समर्पित होकर गणित जैसे विषय की तैयारी कर सकेंगे। ध्यान करने के लिए सुखासन में बैठकर आंखें बंद करके शरीर को बिल्कुल विश्राम की अवस्था में रखकर प्रकाश ज्योति का ध्यान करें। दूसरा तरीका यह है कि दोनों भोंहो (भ्रुमध्य) अर्थात्आज्ञा चक्र में मन को एकाग्र करने की कोशिश करें ।तीसरा तरीका यह है कि दीपक की ज्योति का ध्यान करें ।शुरु शुरु में थोड़ा उच्चाटन होगा ।मन इधर-उधर भटकेगा लेकिन बार-बार अभ्यास करते रहें ।मन में फालतू, दुनियादारी के विचार आए तो उनको कंपनी न दें। बार-बार उच्चाटन होने से हो सकता है कि आप ध्यान करना छोड़ दें और यह सोचे कि ऐसा करना हमारे बस में नहीं है।हताश न हों, धैर्य रखें। इसलिए मन को एकाग्र करने अर्थात् ध्यान करने के साथ-साथ आपको धैर्य भी रखना चाहिए ।ध्यान और धैर्य दोनों का होना जरूरी है ।जब मन एकाग्र होने लगेगा तो आपको  पढ़ा हुआ ठीक से याद रहेगा। पढ़ने में भी मन लगेगा।

          No. Social Media Url
          1. Facebook click here
          2. you tube click here
          3. Twitter click here
          4. Instagram click here
          5. Linkedin click here
          Read more